Mi LED TV 4C Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Jul 2019 06:02:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi का नया दांव, कम किए 3 स्मार्ट टेलीविज़न के दाम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-led-tv-4a-pro-43-inch-32-inch-4c-pro-price-drop-india-offline-stores/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-led-tv-4a-pro-43-inch-32-inch-4c-pro-price-drop-india-offline-stores/#respond Tue, 23 Jul 2019 06:02:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33545 टेलीविज़न आज से ही नई कीमतों पर देश में सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post Xiaomi का नया दांव, कम किए 3 स्मार्ट टेलीविज़न के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इं​​डियन स्मार्टफोन बाजार में खुद को नंबर वन साबित कर चुकी Xiaomi देश के टेलीविज़न बाजार में भी बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है। कम कीमत पर स्मार्टटीवी लाने वाली इस कंपनी ने Samsung, Sony व LG जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी है। Xiaomi के Mi LED TV 4A PRO और Mi LED TV 4C PRO जैसे स्मार्टटीवी मॉडल देश में काफी पंसद किए गए हैं। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने अपने स्मार्ट टेलीविज़न के कीमतों में और भी कम कर दी है जो आज से ही नई कीमतों पर देश में सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Xiaomi के Mi LED TV 4A PRO और Mi LED TV 4C PRO स्मार्टफोन मॉडल इंडिया में ऑनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी इन टेलीविज़न के दाम ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर पहले ही कम कर चुकी थी लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी इन स्मार्टटीवी के दाम कम कर दिए हैं।

Xiaomi Mi LED TV 4A PRO 43 inch 32 inch 4c PRO price drop india offline stores

Mi LED TV 4A PRO 43-इंच मॉडल की बात सबसे पहले करें तो Xiaomi की ओर से इस स्मार्टटीवी को 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस टीवी की कीमत में कटौती करते हुए Xiaomi ने इस मॉडल के दाम सीधे 1,000 रुपये कम कर दिए हैं। प्राइस कट के बाद Mi LED TV 4A PRO 43-इंच मॉडल को अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से अब 21,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Mi LED TV 4A PRO 32-इंच मॉडल के दाम भी कंपनी द्वारा कम किए गए हैं। यह स्मार्टटीवी मॉडल भारत में 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर यह टीवी 12,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं अब ऑफलाईन बाजार में भी टीवी का दाम 500 रुपये कम करते हुए Xiaomi ने Mi LED TV 4A PRO 32-इंच मॉडल की कीमत को 12,499 रुपये कर दिया है।

Xiaomi Mi LED TV 4A PRO 43 inch 32 inch 4c PRO price drop india offline stores

Mi LED TV 4C PRO 32-इंच मॉडल वाले स्मार्टटीवी की बात करें तो कंपनी की ओर से इस टेलीविज़न मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Xiaomi ने इस स्मार्टटीवी मॉडल की कीमत में भी 500 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद Mi LED TV 4C PRO के 32-इंच डिसप्ले वाले मॉडल को 12,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Mi LED TV 4A PRO

Xiaomi Mi LED TV 4A PRO फुलएचडी एलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60गीगाहर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 178-डिग्री का व्यूइंग एंगल प्रदान करती है। Mi LED TV 4A PRO एंडरॉयड आधारित है जो शाओमी पैचवॉल पर काम करता है। वहीं साथ ही कंपनी ने मी एलईडी टीवी 4ए प्रो में बिल्ट इन क्रोम कॉस्ट भी दी है।

Xiaomi Mi LED TV 4A PRO 43 inch 32 inch 4c PRO price drop india offline stores

Mi LED TV 4A PRO 64-बिट क्वॉड-कोर एमलॉजिग प्रोसेसर पर रन करता है। यह स्मार्टटीवी 10 वॉट के 2 स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इस टीवी में 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, 1 इथरनेट और 1 पीडीआईएफ पोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi इस टीवी के साथ 7,00,000 घंटों से भी ज्यादा का कंटेंट मुहैया कराती है। यूजर्स Mi LED TV 4A PRO में गूगल प्ले के जरिये अपनी पसंदीदा ऐप भी डाउनलोड कर पाएंगे

Mi LED TV 4C PRO

Xiaomi Mi LED TV 4C PRO (32) को 1368 x 768 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 32-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस टीवी में 1जीबी की रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Mi LED TV 4C PRO भी एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ शाओमी के पैचवॉल पर पेश किया गया है तथा 64बिट एमलॉजिक क्वॉड-कोर चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी450 जीपीयू दिया गया है।

Xiaomi Mi LED TV 4A PRO 43 inch 32 inch 4c PRO price drop india offline stores

Mi LED TV 4C PRO में भी वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं तथा म्यूज़िक का आनंद लेने के लिए डीटीएस-एचडी सराउंड साउंड सपोर्ट वाले 20वॉल्ट के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टेलीविज़न में गूगल प्ले स्टोर के जरिये ऐप्स इंस्टाल भी की जा सकती है तथा साथ ही यूट्यूब व गूगल प्ले का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। प्रो सीरीज़ में लॉन्च किया गया यह टेलीविज़न क्रोमकॉस्ट से लैस हैं साथ ही यूजर्स इनमें नेट​फ्लिक्स, अमेज़न प्राइम , वूट, ज़ी5, हॉटस्टॉर, हंगामा जैसे 14 कटेंट प्लेटफार्म को एक्सेस कर सकते हैं।

The post Xiaomi का नया दांव, कम किए 3 स्मार्ट टेलीविज़न के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-led-tv-4a-pro-43-inch-32-inch-4c-pro-price-drop-india-offline-stores/feed/ 0
बेहद ही सस्ता हुआ शाओमी मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच, सिर्फ 12,999 रुपए में मिल रहा यह स्मार्ट टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/mi-tv-4c-pro-32-inch-get-price-cut-now-available-rs-12999/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-tv-4c-pro-32-inch-get-price-cut-now-available-rs-12999/#comments Mon, 11 Mar 2019 08:03:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28300 इस टीवी को पहले ही कम कीमत में लॉन्च किया गया था।

The post बेहद ही सस्ता हुआ शाओमी मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच, सिर्फ 12,999 रुपए में मिल रहा यह स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना दबदबा बना चुकी है। देश में स्मार्टफोन बाजार में एक बड़े हिस्से पर राज करने के साथ ही कंपनी काफी समय से टेलीविजन बाजार पर कब्जा करने की योजना बना रही है। शाओमी ने पिछले लॉन्च किए गए मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। इस टीवी को पहले ही कम कीमत में लॉन्च किया गया था।

यह होगी नई कीमत
याद दिला दें कि कंपनी ने मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) को 13,999 रुपए में लॉन्च किया था। वहीं, अब 1,000 रुपए की कटौती के बाद इसकी कीमत 12,999 रुपए हो गई है। इस नई कीमत के साथ टीवी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर टीवी की कीमत में कटौती की कोई घोषणा नहीं की है। 91मोबाइल्स को टीवी की कीमत में कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई थी। इसे भी पढ़ें: शाओमी मी ए2 की कीमत हुई 2,000 रुपए कम और रेडमी नोट 6 प्रो भी हुआ बेहद सस्ता

मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) की स्पेसिफिकेशन्स
मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) को शाओमी द्वारा 1368 x 768 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 32-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस टीवी में 1जीबी की रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49) की ही तरह यह टीवी भी 64बिट एमलॉजिक क्वॉड-कोर चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी450 जीपीयू दिया गया है। इस टीवी में भी वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं तथा म्यूज़िक का आनंद लेने के लिए डीटीएस-एचडी सराउंट साउंड सपोर्ट वाले 20वॉल्ट के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी का यह स्मार्टटीवी एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ शाओमी के पैचवॉल पर रन करता है। इस टेलीविज़न में गूगल प्ले स्टोर के जरिये ऐप्स इंस्टाल भी की जा सकती है तथा साथ ही यूट्यूग व गूगल प्ले का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। प्रो सीरीज़ में लॉन्च किया गया यह टेलीविज़न क्रोमकॉस्ट से लैस हैं साथ ही यूजर्स इनमें नेट​फ्लिक्स, अमेज़न प्राइम , वूट, ज़ी5, हॉटस्टॉर, हंगामा जैसे 14 कटेंट प्लेटफार्म को एक्सेस कर सकते हैं।

The post बेहद ही सस्ता हुआ शाओमी मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच, सिर्फ 12,999 रुपए में मिल रहा यह स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-tv-4c-pro-32-inch-get-price-cut-now-available-rs-12999/feed/ 1
शाओमी फैन्स को झटका : रेडमी स्मार्टफोंस के साथ-साथ कई मी प्रोडक्ट्स के प्राइस बढ़े, 2,000 रुपये तक हुआ ईजाफा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-price-hike-redmi-6-redmi-6a-mi-smart-tv-increased-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-price-hike-redmi-6-redmi-6a-mi-smart-tv-increased-in-hindi/#comments Mon, 12 Nov 2018 06:03:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24217 दिवाली के जाते ही शाओमी इंडिया ने अपने स्मार्टफोंस के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्टस के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

The post शाओमी फैन्स को झटका : रेडमी स्मार्टफोंस के साथ-साथ कई मी प्रोडक्ट्स के प्राइस बढ़े, 2,000 रुपये तक हुआ ईजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ब्रांड इंडिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। कई सालों तक भारतीय बाजार पर राज करने वाली सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए शाओमी ने आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। शानदार स्पेसिफिकेशन्स को कम कीमत पर देने के ​लिए शाओमी की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। लेकिन देश के नंबर वन ब्रांड शाओमी के फैन्स को कंपनी ने बड़ी झटका दिया है। दिवाली के जाते ही शाओमी इंडिया ने अपने स्मार्टफोंस के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्टस के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

शाओमी इंडिया ने रेडमी सीरीज़ के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोंस रेडमी 6 और रेडमी 6ए की कीमतों में ईजाफा किया है। इन दो हिट स्मार्टफोंस के साथ ही कंपनी ने अपने दो स्मार्ट टीवी और मी पावर बैंक की कीमतें भी बढ़ा दी है। शाओमी ने अपने प्रोडक्ट्स के प्राइस में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। शाओमी द्वारा बढ़ाई गई कीमतों का असर तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स, दो स्मार्ट टीवी और एक पावर बैंक पर पड़ा है।

शाओमी रेडमी 6ए को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में देश में लॉन्च किया था। यह फोन 2जीबी रैम सपोर्ट करता है। फोन का 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था तथा 16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने अब फोन के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट में 500 रुपये तथा 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट में 600 रुपये बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद रेडमी 6ए का 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलेगा तथा 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,599 रुपये में मिलेगा।

xiaomi-redmi-6-3

इसी तरह शाओमी द्वारा 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले रेडमी 6 स्मार्टफोन की कीमत में भी 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह फोन 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब कीमत में ईजाफा होने के बाद इसे 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। लगे हाथ आपको बता दें कि आॅफलाईन रिटेल स्टोर से रेडमी 6ए का 32जीबी वेरिएंट खरीदने पर 7,799 रुपये तथा 16जीबी वे​रिएंट खरीदने पर 6,599 रुपये चुकाने होंगे। वहीं रेडमी 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट को आॅफलाईन रिटेल स्टोर से 8,799 रुपये में खरीदा जाएगा।

रियलमी 2 और रियलमी सी1 की कीमतें बढ़ी, 1,000 रुपये का हुआ ईजाफा

शाओमी की ओर से 32इंच स्क्रीन वाले मी एलईडी टीवी 4सी प्रो की कीमत में भी 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है तथा इस स्मार्टटीवी को अब 15,999 रुपये की कीमत खरीदा जा सकेगा। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो का मूल्य भी कंपनी द्वारा 2,000 रुपये बढ़ा दिया गया है। इस फोन को खरीदने के लिए अब 31,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं शाओमी इंडिया ने 10000एमएएच बैटरी वाले मी पावरबैंक 2आई ब्लैक की कीमत भी 100 रुपये बढ़ा दी है। इस पावरबैंक को अब 899 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post शाओमी फैन्स को झटका : रेडमी स्मार्टफोंस के साथ-साथ कई मी प्रोडक्ट्स के प्राइस बढ़े, 2,000 रुपये तक हुआ ईजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-price-hike-redmi-6-redmi-6a-mi-smart-tv-increased-in-hindi/feed/ 1