Mi Max 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Jun 2019 03:27:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/#respond Mon, 24 Jun 2019 03:27:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32509 कंपनी अपना पूरा ध्यान Mi Mix सीरीज, Mi 9 और नए CC सीरीज के स्मार्टफोन्स पर करेगी।

The post शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी शाओमी के स्मार्टफोन्स के फैन हैं तो एक खबर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, शाओमी ने अपने Mi Max और Mi Note सीरीज को डिसकंटिन्यू करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी के सीईओ ली जून ने दी है।

उन्होंने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस साल इन दोनों लाइनअप के किसी नए मॉडल को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोच रही है। वीबो पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि इन पुरानी सीरीज के बदले कंपनी अब अपना पूरा ध्यान रेडमी, Mi Mix सीरीज, Mi 9 और नए CC सीरीज के स्मार्टफोन्स पर करेगी।

बता दें कि शाओमी ने Mi Max 3 को पिछले साल लॉन्च किया था। इसीलिए उम्मीद की जा रही थी कंपनी इस साल इसके अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। शाओमी ने नोट सीरीज को सबसे पहली बार साल 2015 में लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक

गौरतलब है कि चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अपनी नई ‘CC’ सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने अपने इस सीरीज के बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के मुताबिक इस नए सीरीज में हाल ही में लॉन्च हुए Asus 6Z की तरह ही फ्लिप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है एक और सस्ता फोन Redmi 7A, अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च

उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन्स Meitu AI एस्थेटिक लैब और शाओमी की टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन्स में सेल्फी कैमरे पर फोकस किया जा सकता है।

The post शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/feed/ 0
5500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला शाओमी मी मैक्स 3 होने वाला है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-max-3-to-launch-in-india-soon-with-5500mah-battery-specifications-price-feature-in-hindi/ Mon, 17 Sep 2018 12:56:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22854 यह फोन सितंबर महीने में ही भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

The post 5500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला शाओमी मी मैक्स 3 होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने जुलाई महीने में चीनी बाजार में अपना बड़ी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मी मैक्स 3 लॉन्च किया था। यह मैक्स सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। शाओमी अब इस फोन को जल्द ही भारत लाने वाली है। शाओमी ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये मी मैक्स 3 के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन सितंबर महीने में ही भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

शाओमी मी मैक्स 3 को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी ने फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर उतारा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड 1080 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करती है। यह फोन मीयूआई आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश हुआ है जो 1.8गीगाहर्ट्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रीनो 509 जीपीयू है।

चीन में यह फोन दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। इसे 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी में पेश किया है। दोनों वेरिएंट में स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर ​दिए हैं जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी ने इसे 8- मेगापिक्सील कैमरे से लैस किया है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर है।

मी मैक्स 3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 5500एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो चीन में फोन के 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 1,699 यूआन है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 17,300 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 1,999 यूआन है जो भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 20,400 है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू सहित तीन वेरियंट में है।

शाओमी मी मैक्स 3 भारत में किस तारीख पर लॉन्च करेगी तथा इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 5500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला शाओमी मी मैक्स 3 होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामनें आया शाओमी मी मैक्स 3, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-max-3-real-image-leak-design-specifications-leak-confirm-in-hindi/ Mon, 16 Jul 2018 07:00:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21092 शाओमी आने तीन दिन बाद यानि 19 जुलाई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मैक्स 3 टेक बाजार में सामने पेश करने वाली है। शाओमी द्वारा यह फोन फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा। मी मैक्स 3 के लॉन्च से पहले ही अब फोन को लेकर एक बड़ा लीक सामनें आया है […]

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आया शाओमी मी मैक्स 3, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आने तीन दिन बाद यानि 19 जुलाई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मैक्स 3 टेक बाजार में सामने पेश करने वाली है। शाओमी द्वारा यह फोन फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा। मी मैक्स 3 के लॉन्च से पहले ही अब फोन को लेकर एक बड़ा लीक सामनें आया है जिसमें फोन के रिटेल बॉक्स और फोन की रियल ईमेज शेयर की गई है। इस फोटोज़ से न सिर्फ फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है ​बल्कि साथ ही मी मैक्स 3 की स्पेसिफिकेशन्स भी पता चली है।

शाओमी मी मैक्स 3 से जुड़ा यह लीक चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। लीक में फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर को दिखाया गया है। बैक पैनल पर जहां डुअल ​​वर्टिकल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है वहीं फ्रंट डिसप्ले पर सेटिंग मैन्यू खुला हुआ है। फोटो से पता चला है कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले दी जाएगी।

xiaomi-mi-max-3-4

मी मैक्स 3 के रिटेल बॉक्स पर लिखी स्पेसिफिकेशन्स से जानकारी मिली है कि फोन में 6.9-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जाएगी। फोन के बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर बताए गए हैं तथा बाक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

शाओमी ने ट्वीट की मी ए2 स्मार्टफोन की फोटो, देखें कैसा होगा यह सस्ता और पावरफुल स्मार्टफोन

शाओमी मी मैक्स 3 के लीक हुए रिटेल बॉक्स पर 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज लिखी गई है। वहीं इस बात के प्रबल आसार है कि कंपनी 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 19 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post लॉन्च से पहले ही सामनें आया शाओमी मी मैक्स 3, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-max-3-full-specifications-with-6gb-ram-5500mah-battery-in-hindi/ Thu, 14 Jun 2018 10:19:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20464 शाओमी सीईओ लेई जून ने पिछले महीने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक कमेंट पोस्ट किया है जिसमें मी मैक्स 3 का जिक्र किया गया था। इस पोस्ट पर सीईओ ने खुलास किया था कि शाओमी अपने नई डिवाईस मी मैक्स 3 पर काम कर रही है और यह फोन जुलाई महीने में टेक बाजार […]

The post 5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सीईओ लेई जून ने पिछले महीने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक कमेंट पोस्ट किया है जिसमें मी मैक्स 3 का जिक्र किया गया था। इस पोस्ट पर सीईओ ने खुलास किया था कि शाओमी अपने नई डिवाईस मी मैक्स 3 पर काम कर रही है और यह फोन जुलाई महीने में टेक बाजार में सामनें पेश किया जा सकता है। सीईओ ने अपने बयान के मी मैक्स 3 के लॉन्च की बात तो पुख्ता कर दी थी वहीं अब इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक मे माध्यम सामनें आ गई है।

शाओमी के इस आगामी डिवाईस मी मैक्स 3 को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर देखा गया है। वेबसाइट पर मी मैक्स 3 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। लीक के अनुसार शाओमी का यह फोन भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.99-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एलसीडी ​डिसप्ले देखने को मिल सकती है। पोस्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

xiaomi-mi-max-3-weibo

वेईबो पोस्ट के अनुसार शाओमी इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी, जिनमें 4जीबी तथा 6जीबी रैम आॅप्शन मौजूद होंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सामनें आए लीक में ये दो वेरिएंट 3जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी से लैस बताए गए थे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वेईबो के अनुसार यह फोन डुअल रियर कैमरे से लैस होगा। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा जहां 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स63 सेंसर होगा वहीं सेकेंडरी कैमरे कर जानकारी नहीं दी गई है। इसी तरह फोन के सेल्फी कैमरे के बारें में भी सूचना अभी नहीं मिली है।

लॉन्च से पहले सामने आई ओपो फाइंड एक्स की स्पेक्स शीट, 6.4-इंच नॉच डिसप्ले के साथ होगी 8जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट

शाओमी मी मैक्स 3 को लेकर कहा गया है कि यह फोन 5,500एमएएच की बड़ी पावरफुल बैटरी से लैस होगा जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करेगी। शाओमी की ओर से अभी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है लिहाजा शाओमी द्वारा घोषणा किए जाने का इंतजार है। जब तक शाओमी मी मैक्स 3 को लेकर कुछ नहीं कहती तब तक वेईबो द्वारा दी गई स्पेसिफिकेशन्स को भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>