Mi Mix Alpha | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 08 Jun 2020 10:34:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ला रहा 16GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, धांसू होगा डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-expected-to-launch-16gb-ram-smartphone-with-great-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-expected-to-launch-16gb-ram-smartphone-with-great-design/#respond Mon, 08 Jun 2020 10:34:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45050 फोन का डिजाइन काफी खास होगा।

The post Xiaomi ला रहा 16GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, धांसू होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन की दुनिया में दिन-ब-दिन कंपनियां अधिक पावरफुल फोन्स लॉन्च कर रही हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कैमरा के साथ साथ प्रोसेसर और मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन की लिमिट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। अब तक हमने मार्केट में 12GB रैम वाले फोन देखे हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह लेटेस्ट दमदार फोन 16जीबी रैम से लैस होगा। रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी जल्द ही 16जीबी रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह पहला फोन नहीं होगा जो कि 16जीबी रैम के साथ आएगा। हालांकि, शाओमी के इस फोन का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। वहीं, कंपनी की ओर से भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन इसी बीच फोन से जुड़े लीक्स और अफवाहों का आना शुरू हो गया है। चीन के फेमस टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस बात की जानकारी दी है कि आने वाले समय में शाओमी 16जीबी रैम वाला फोन लेकर आ सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?
xiaomi-16gb-ram
फिलहाल 16जीबी वाले शाओमी स्मार्टफोन के बारे में आ रही बातें अभी सिर्फ अफवाह ही हैं। कंपनी ने अभी तक फोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, मार्केट में Nubia Red Magic 5G 16जीबी रैम के साथ सेल के लिए कई मार्केट में उपलब्ध है।

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि 16जीबी वाले शाओमी फोन को कंपनी Mi MIX सीरीज के अंदर पेश कर सकती है। वहीं, आने वाला Mi MIX स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक Mi MIX Alpha जैसा हो सकता है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी सपॉर्ट होगा।
xiaomi-mi-mix-alpha
मी मिक्स अल्फा का डिजाइन

Mi MIX Alpha में कंपनी द्वारा फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई है जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट है। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है। Xiaomi ने इस फोन के पीछे की डिस्प्ले में कई तरह के कस्टम विजिट दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स की तरह के एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: नए लुक के साथ Xiaomi ला रहा सस्ते Redmi 9, 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल
स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Xiaomi ला रहा 16GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, धांसू होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-expected-to-launch-16gb-ram-smartphone-with-great-design/feed/ 0
Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/#respond Tue, 07 Apr 2020 10:26:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42613 डिवाइस बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

The post Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफो बनाने वाली कंपनी शाओमी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी एक अनोखे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में वॉटरफाल स्क्रीन और अंडर-डिस्प्ले कैमरा देेकर इस सबसे अनोखे फोन्स की लिस्ट में शामिल करेगी।

इससे पहले कंपनी Mi Mix Alpha को एक शानदार और अनोखे डिजाइन के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि, यह एक कॉनसेप्ट फोन था जो कि किसी भी मार्केट में सेल नहीं किया गया। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन की तर्ज पर एक नए स्मार्टफोन के डिजाइन का पेटेंट फाइल किया है।
xiaomi-telefoon-waterfall
सितंबर 2019 में Xiaomi ने स्मार्टफोन के नए UI के बारे में चाइनीज पेटेंट ऑफिस CNIPA के साथ एक डिज़ाइन पेटेंट किया था। यह पेटेंट 3 अप्रैल 2020 को प्रकाशित हुआ था और अब इसे WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफ़िस) के ग्लोबल डिज़ाइन डाटाबेस में भी शामिल किया गया है। इस यूआई के अनुसार स्मार्टफोन की स्क्रीन के दोनों साइड में 60 फीसदी से ज्यादा स्क्रीन सरफेस होगा। अगर इस फोन के यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसमें साइड कंट्रोल के साथ 90 डिग्री राउंडेड स्क्रीन होगी। शाओमी के
इस नए स्मार्टफोन के बैक में स्क्रीन नहीं होगी।
xiaomi-new-phone
हालांकि, यह कर्व्ड स्क्रीन Mi Mix अल्फा की तरह बोल्ड नहीं है, जो बैक पैनल के अधिकांश हिस्से को भी कवर करती है। किनारों पर डिसप्ले, होम स्क्रीन पर बैटरी इंडिकेटर और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसे जेनर स्टेटस आइकन दिख सकता है।

फोन की स्क्रीन साइड्स में इतने आगे तक जाती है कि वहां कंट्रोल इंटरफेस को भी डिस्प्ले किया जा सकता है। पेटेंट में यूजर इंटरफेस और बैक पर फोकस किया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे होगा। जून 2019 में शाओमी और ओप्पो ने कैमरा अंडर स्क्रीन के साथ प्रोटोटाइप स्मार्टफोन शोकेस किया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी इस पेटेंटेड डिजाइन के साथ कौन सा स्मार्टफोन लाएगी।

सोर्स

The post Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-patents-a-phone-with-waterfall-display-unique-phone/feed/ 0
इस डिजाइन के साथ मार्केट में आ सकता है Mi MIX Alpha, पेटेंट हुआ जारी https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-patent-leak-maybe-launch-soon-in-market/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-patent-leak-maybe-launch-soon-in-market/#respond Mon, 17 Feb 2020 05:15:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40865 फोन को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

The post इस डिजाइन के साथ मार्केट में आ सकता है Mi MIX Alpha, पेटेंट हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ महीने पहले अपने अनुठे डिजाइन वाले Mi MIX Alpa को पेश किया था। यूनिक डिसप्ले के साथ पेश किया गया यह फोन एक कॉन्सेप्ट हैडसेट था। Mi MIX Alpha एक सिंगल फ्लैसिबल OLED पैनल दिया गया था जो कि फ्रंट और बैक दोनों को कवर कर रहा था। वहीं, अब 91mobiles को शाओमी के मी मिक्स अल्फा का नया पेटेंट दिखाई दिया है।

इस पेटेंट में स्पॉट किया गया मी मिक्स अल्फा को मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस पेटेंट में सामने आया है कि फोन का डिसप्ले कर्व्ड होगा। लेकिन, यह पूरे बैक को कवर नहीं करेगा। आप इमेज में देख सकते हैं कि मी मिक्स अल्फा अब भी डिसप्ले रैपअप के साथ आएगा। आप फोन के बैक में मौजूद डिसप्ले को फिर भी देख सकेंगे। फोन का बैक पैनल प्लेन ग्लास के साथ डुअल कैमरा के साथ देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें मी मिक्स अल्फा की तो इस फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

चीन में Mi MIX Alpha को फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई थी जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले से लैस था। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट थी। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है।

The post इस डिजाइन के साथ मार्केट में आ सकता है Mi MIX Alpha, पेटेंट हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-patent-leak-maybe-launch-soon-in-market/feed/ 0
अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/#respond Mon, 20 Jan 2020 03:01:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40006 फोन का डिजाइन अपने आपमें एक अलग तरह की इनोवेशन है।

The post अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi इस साल इंडियन मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। शाओमी ने कुछ दिनों पहले इंडिया अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX Alpha को एक मीडिया राउंड टेबल के दौरान शोकेस किया था जो कि अब कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट हो चुका है। यह डिवाइस शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर पर Mi फोन्स कैटगरी के अंदर लिस्ट है।

इस लिस्टिंग को सबसे पहले PriceBaba वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की सेल डिटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, PriceBaba के अनुसार शाओमी द्वारा इस फोन को फिलहाल सेल करने की कोई प्लानिंग नहीं है।
वहीं, कंपनी देशभर के मी होम स्टोर पर Mi Mix Alpha को शोकेस करेगी, जिससे यूजर्स इस फोन की इनोवेशन को देख और समझ पाएं। वहीं, कंपनी अपनी मी ब्रांड के अंदर मी नोट 10 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
mi-mix-alpha
मी मिक्स अल्फा का डिजाइन

Mi MIX Alpha में कंपनी द्वारा फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई है जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट है। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है। Xiaomi ने इस फोन के पीछे की डिस्प्ले में कई तरह के कस्टम विजिट दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स की तरह के एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post अनोखे डिजाइन वाला Mi MIX Alpha शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लेकिन… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-mix-alpha-listed-on-official-xiaomi-india-website/feed/ 0
108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/#respond Tue, 24 Sep 2019 09:53:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36188 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

The post 108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने आज चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपने स्मार्टफोन के साथ ही कई नए प्रॉडक्टस को पेश किय है। कंपनी ने Mi 9 Pro 5G के साथ ही अपने नए MIUI 11 को पेश किया है जो कि कंपनी का नया ओएस है। वहीं, शाओमी ने अपने Mi Mix Alpha स्मार्टफोन को पेश किया है और इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4D surrounding कर्व्ड डिसप्ले और 108-मेगापिक्सल कैमरा है।

बता दें कंपनी ने Mi MIX Alpha को एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है। इस फोन में कोई भी फिजिकल बटन और सेल्फी कैमरा नहीं दिया गया है। हालांकि, फोन में प्रैशर सेंसिटिव वर्चुअल बटन। डिवाइस में आगे और पीछे की ओर स्क्रीन दी गई है। हालांकि, बैक में मौजूद कैमरा के लिए एक स्ट्रीप मौजूद है, जिसमें कैमरा सेंसर हैं। इस फोन को कंपनी ने 19,999 युआन (लगभग 2,00,000 रुपए) है।

mi-mix-alpha-new

mi-mix-alpha

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

 

The post 108MP कैमरा और ऑल-सराउंडिंग डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Mi Mix Alpha, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-launched-mi-mix-alpha-in-china-with-all-surrounding-screen-and-108-mp-camera/feed/ 0