Mi Note 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Jun 2019 03:27:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/#respond Mon, 24 Jun 2019 03:27:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32509 कंपनी अपना पूरा ध्यान Mi Mix सीरीज, Mi 9 और नए CC सीरीज के स्मार्टफोन्स पर करेगी।

The post शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी शाओमी के स्मार्टफोन्स के फैन हैं तो एक खबर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, शाओमी ने अपने Mi Max और Mi Note सीरीज को डिसकंटिन्यू करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी के सीईओ ली जून ने दी है।

उन्होंने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस साल इन दोनों लाइनअप के किसी नए मॉडल को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोच रही है। वीबो पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि इन पुरानी सीरीज के बदले कंपनी अब अपना पूरा ध्यान रेडमी, Mi Mix सीरीज, Mi 9 और नए CC सीरीज के स्मार्टफोन्स पर करेगी।

बता दें कि शाओमी ने Mi Max 3 को पिछले साल लॉन्च किया था। इसीलिए उम्मीद की जा रही थी कंपनी इस साल इसके अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। शाओमी ने नोट सीरीज को सबसे पहली बार साल 2015 में लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 9T Pro को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, लॉन्च के नजदीक

गौरतलब है कि चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अपनी नई ‘CC’ सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने अपने इस सीरीज के बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के मुताबिक इस नए सीरीज में हाल ही में लॉन्च हुए Asus 6Z की तरह ही फ्लिप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है एक और सस्ता फोन Redmi 7A, अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च

उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स MI CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा सकते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन्स Meitu AI एस्थेटिक लैब और शाओमी की टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन्स में सेल्फी कैमरे पर फोकस किया जा सकता है।

The post शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-max-mi-note-series-discontinued-says-xiaomi-ceo/feed/ 0
शाओमी मी नोट 4 15 अक्टूबर को होगा लॉन्च, फोन में होंगे तीन रियर कैमरे और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-4-to-launch-on-15-october-along-with-mi-mix-3-in-hindi/ Mon, 08 Oct 2018 08:38:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23397 15 अक्टूबर को शाओमी मी मिक्स 3 के साथ ही मी नोट 4 भी लॉन्च करेगी

The post शाओमी मी नोट 4 15 अक्टूबर को होगा लॉन्च, फोन में होंगे तीन रियर कैमरे और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कपंनी शाओमी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 15 अक्टूबर को अपना हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 3 लॉन्च करने वाली है। विभिन्न लीक्स में मी मिक्स की स्पेसिफिकेशन्स संबंधित जानकारियां भी सामने आती रही है। वहीं आज शाओमी से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर आई है जो शाओमी फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 15 अक्टूबर को मी मिक्स 3 के साथ ही शाओमी अपना एक और स्मार्टफोन पेश करेगी और यह ​स्मार्टफोन मी नोट 4 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी 15 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट में शाओमी एक साथ दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एक स्मार्टफोन जहां मी मिक्स 3 होगा वहीं दूसरा फोन मी सीरीज़ का ही मी नोट 4 होगा। शाओमी ने हालांकि मी नोट 4 की आॅफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन आईटी होम ने शाओमी मी नोट 4 की टीजर ईमेज शेयर की है जिससे फोन के लॉन्च का पता चला है।

mi-note-4

मी नोट 4 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ बाजार में कदम रखेगा। लीक के मुताबिक सैमसंग बिक्सबे की तरह मी नोट 4 को शाओमी के एआई वॉयस असिस्टेंट से लैस किया जाएगा और इसके लिए अलग से डेडिकेटिड बटन दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाओमी मी नोट 4 के बैक पैनल पर ट्रिपल ​रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

आ रहा है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2, शाओमी नोट को मिलेगी टक्कर

शाओमी मी नोट 4 को अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट से लैस कर बाजार में उतार सकती हैं। जैसा कि हमनें पहले ही बताया कंपनी ने मी नोट 4 के लॉन्च तथा इसकी स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए कहा जा रहा है कि नोट 4 हाईएंड डिवाईस होगा जो मीड बजट में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के इंडियन फैन्स को बता दें कि कंपनी भारत में मी नोट सीरीज़ लॉन्च नहीं करती है लिहाजा मी नोट 4 के इंडियन में लॉन्च होने की फिलहाल कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।

The post शाओमी मी नोट 4 15 अक्टूबर को होगा लॉन्च, फोन में होंगे तीन रियर कैमरे और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>