Mi Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Sep 2021 05:36:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब नहीं दिखेगी Mi ब्रांडिंग, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला, जानें क्या है Xiaomi का पूरा प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-officially-ditching-mi-product-branding-redmi-phone-will-continue/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-officially-ditching-mi-product-branding-redmi-phone-will-continue/#respond Fri, 27 Aug 2021 01:48:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65844 Xiaomi अपने सब-ब्रांड Mi को भी खुद से अलग करने वाली है।

The post अब नहीं दिखेगी Mi ब्रांडिंग, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला, जानें क्या है Xiaomi का पूरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi लगातार इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में नंबर वन की पॉजिशन पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। यह कंपनी न सिर्फ कम कीमत वाले लो बजट मोबाइल फोन से लेकर हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले पावरफुल स्मार्टफोंस लेकर आती है बल्कि इस चीनी ब्रांड ने भारत में स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, स्पीकर, हेडफोन और स्मार्ट टेलीविज़न समेत लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर तथा अन्य प्रोडक्ट्स में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। तेजी से तरक्की करती शाओमी की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। लेकिन शाओमी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए अपने लाखों फैंस को सकते में डाल दिया है। कंपनी जल्द ही बाजार से अपनी Mi ब्रांडिंग को हटाने वाली है और इसकी जगह अब सिर्फ Xiaomi और Redmi ब्रांडिंग ही नज़र आएगी।

Mi ब्रांडिंग अब जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट से अलविदा कहने वाली है और यह अनाउंसमेंट Xiaomi कंपनी की ओर से कर दी गई है। सबसे पहले तो यहां साफ कर दें कि हम Mi Brand नहीं बल्कि Mi Product Branding की बात कर रहे हैं। Xiaomi GM यह साफ कर चुके हैं कि ‘Mi Stores‘ को अब “Xiaomi Stores” कहा जाएगा। मी ब्रांडिंग को हालांकि धीरे-धीरे करके ही बाजार से निकाला जाएगा। गौरतलब है कि Xiaomi ने बाजार में अपने तीन सब-ब्रांड उतारे हुए हैं जो Redmi, Mi और POCO है। पोको बेशक अब शाओमी से अलग होकर काम कर रही है लेकिन अभी भी पोको फोंस के कंपोनेंट्स और ओएस सभी शाओमी के ही हैं।

Xiaomi Redmi Mi Branding

Mi 11T Series

शाओमी आने वाली 15 सितंबर बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस दिन Mi 11T Series लॉन्च की जाएगी। हालांकि इस ब्रांड के अलग होने की बात सामने आने के बाद सीरीज़ के नाम को लेकर भी अफवाहों को बाजार गर्म हो रहा है। एक ताजा लीक में सीरीज़ के ही Mi 11T Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी जिसके लेकर कहा गया था कि यह फ्लैगशिप डिवाईस Qualcomm Snapdragon 888 या Snapdragon 888+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi officially ditching Mi product branding redmi phone will continue
Pic Credit : gsmarena

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेली मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। फोन का सेल्फ़ी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फोन 120Hz AMOLED पंच-होल डिसप्ले देखने को मिल सकती है। बहरहाल इस वक्त इस सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स से ज्यादा इस बात का इंतजार है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ किस नाम के साथ मार्केट में दस्तक देगी और अगर इसका नाम ‘मी’ ही होता है तो क्या ये कंपनी के आखिरी Mi Phone होंगे?

The post अब नहीं दिखेगी Mi ब्रांडिंग, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला, जानें क्या है Xiaomi का पूरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-officially-ditching-mi-product-branding-redmi-phone-will-continue/feed/ 0
शाओमी से मंगाया है फोन, तो डिलीवरी समझो राम भरोसे ! https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-redmi-phone-online-sale-delivery-scam-fraud/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-redmi-phone-online-sale-delivery-scam-fraud/#comments Wed, 01 May 2019 10:36:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30285 शाओमी स्मार्टफोन की डिलीवरी के नाम पर कंपनी की नाक नीचे गोरखधंधा चल रहा है।

The post शाओमी से मंगाया है फोन, तो डिलीवरी समझो राम भरोसे ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इंडिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। ऑनलाइन चैनल के माध्यम से लो बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन लाने की स्ट्रेटजी इंडिया में शाओमी के बहुत काम आई है। सेल्स के अलावा कंपनी ने आफ्टर सेल्स सर्विस पर भी काफी ध्यान दिया है और यही वजह है कि भारतीय यूजर्स ने शाओमी फोन को दिल से सराहा। परंतु अब ऐसा लगता है कि जिस ऑनलाइन के दम पर कंपनी नंबर वन का स्थान पाने में सफल रही उसी को राम भरोसे छोड़ दिया है। क्योंकि जिस तरह के हालात सामने आ रहे हैं उन्हें अच्छा नहीं कहा जा सकता है। शाओमी स्मार्टफोन की डिलीवरी के नाम पर कंपनी की नाक नीचे गोरखधंधा चल रहा है, जिसकी जानकारी शायद खुद शाओमी इंडिया को भी नहीं।

शाओमी फोन पाने की आम आदमी की कहानी :-

शाओमी ने हाल ही में इंडिया में अपना पहला एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन Redmi Go लॉन्च किया था। यकिनन 5,000 रुपये से भी कम के बजट में रेडमी गो एक बेहतरीन फोन है। एक यूजर द्वारा अपने रिश्तेदार के लिए यह स्मार्टफोन ऑर्डर किया गया, तारीख थी 26 अप्रैल यानि Avengers: Endgame की रिलीज़ डेट। Redmi Go शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 4,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था। यूजर पढ़ा लिखा था, लिहाज़ा आसानी से खरीदारी के सभी स्टेप्स पूरे करते हुए ऑनलाइन पेमेंट कर रेडमी गो को ऑर्डर कर दिया गया। ऑर्डर प्लेस होने के बाद यूजर सुकून से नई एवेंजर्स मूवी देखने लगा। अभी आयरन मैन मरने ही वाला था कि यूजर के फोन में मैसेज आया, ‘आपका रेडमी गो फोन का ऑर्डर सेलर द्वारा कैंसिल कर दिया गया है ।’

यूजर को बिना कोई जानकारी या सूचना दिए फ्लिपकार्ट पर सेलर द्वारा फोन का ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया। जब फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर में कॉल की गई तो जबाव मिला, ‘सेलर ने ऑर्डर क्यों कैंसिल किया इसकी वजह आपको जरूर बताई जाएगी ।’ अब वह वजह आप और हम जैसे यूजर के लिए क्या काम आएगी, इसका जवाब तो शायद मन ही मन वह फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर वाला भी जानता ही होगा। खैर, वजह तो छोड़िए 5 दिन होने को आए हैं यूजर द्वारा चुकाए गए पैसे अभी तक वापस नहीं मिले हैं।

xiaomi-india-redmi-phone-online-sale-delivery-scam-fraud

Redmi Go पाने की जल्दी थी, या यूं कहे जल्दी से ज्यादा जरूरत थी। इसीलिए फ्लिपकार्ट द्वारा ऑर्डर कैंसिल किए जाने के थोड़ी देर बाद ही Mi.com पर जाकर यूजर ने दूसरा रेडमी गो फोन ऑर्डर कर दिया और यहां भी ऑनलाइन पेमेंट की गई। फोन 29 अप्रैल को यूजर के पास पहुंचना था और फोन डिलीवर करने वाली कंपनी थी Ekart. आमतौर पर जब ऐसी कोई शिपमेंट आती है तो डिलीवरी बॉय पैकेट देकर अपने डिवाईस में डिजिटल सिक्नेचर लेता है। यही डिजिटल सिक्नेचर पुख्ता करता है कि सही व्यक्ति तक उसका सामान पहुंचा दिया गया है।

लेकिन यहां कुछ उल्टा ही देखने को मिला। एक हाथ से डिलीवरी बॉय ने फोन का पैकेट यूजर को पकड़ाया और दूसरे ही क्षण अपने डिवाईस में खुद से ही यूजर के नकली डिजिटल सिग्नेचर कर दिए। यानि खुले आम 420. इससे पहले यूजर कुछ समझ पाता, डिलीवरी बॉय ने बिना कुछ बताए या पूछे अपने पर्सनल फोन से यूजर के नंबर पर मिस कॉल मार दी। डिलीवरी बॉय ने बाइक घुमाई और जाते जाते बोल गया, ‘आपके फोन में एक मैसेज आएगा, वह मैसेज इस मिस्ड कॉल वाले नंबर पर फारवर्ड कर देना ।’

यह मैसेज फोन के डिलीवर हो जाने का था और साथ में एक लिंक देकर अपनी फीडबैक देने के लिए लिखा गया था। यानि डिलीवरी बॉय ने वह फीडबैक वाला मैसेज अपने नंबर पर मांगा था, ताकि वह खुद से अपनी और अपनी कंपनी Ekart की फीडबैक दे सके। 5 Star वाली फीडबैक। यूजर तो खुश था कि उसे उसका फोन मिल गया, लेकिन इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी के इस मैनेजमेंट ने कंपनी की यूजर फ्रैंडली पॉलिसी पर कई सवाल खड़े कर दिए।

xiaomi-india-redmi-phone-online-sale-delivery-scam-fraud

1.
फ्लिपकार्ट पर पेमेंट करने के घंटो बाद बिना किसी पूर्व सूचना के ऑर्डर कैंसिल होना कितना सही ?
अगर यही ऑर्डर किसी ग्रामीण ईलाके से आया हो या वह यूजर अपने फोन के मैसेज बॉक्स को रेग्यूलर चैक न करता हो तो, शायद 2-3 दिन तक अपने नए फोन का इंतजार करता ही रह जाता।

2.
डिलीवरी बॉय का खुद से ही सिग्नेचर कर देना।
किसी और के सिग्नेचर यूज़ करना एक कानूनी अपराध है और यह बात शाओमी सीईओ को भी पता होगी। न जाने ऐसे कितने मामले होंगे जहां फोन शिपमेंट डिलीवर करते वक्त ऐसा किया गया होगा। वहीं अगर किसी ने कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना हो तो, शायद वह डिलीवरी बॉय खुद से ही फोन की रकम चुका कर वह पैकेट अपने पास रख लेता हो।

3.
फीडबैक जरूरी या गैरजरूरी
आम आदमी बेशक फीडबैक का महत्व न समझता हो, लेकिन Ekart और Xiaomi जैसी बड़े स्तर पर काम करने वाली कंपनियां बेहतर तरीके से जानती है कि यूजर की फीडबैक कंपनी की प्रोफाईल में कितना महत्व रखती है। ऐसे में यदि कंपनी के कर्मचारी ही खुद से किसी अन्य के नाम की फीडबैक देने लगे तो वह नंबर वन तो अपने आप ही बन जाएगी।

The post शाओमी से मंगाया है फोन, तो डिलीवरी समझो राम भरोसे ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-redmi-phone-online-sale-delivery-scam-fraud/feed/ 2