Mi TV 4A 32 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Mar 2018 10:21:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-tv-4a-32-inch-and-43-inch-launched-with-price-feature-specifications-in-hindi/ Wed, 07 Mar 2018 09:45:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17725 ये टीवी 13 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने वेलेंटाईन के दिन 14 फरवरी को देश में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। शाओमी ने मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 (55) बाजार में उतारा था जो 55-इंच की बड़ी डिसप्ले से लैस था। इंडियन टेलीविज़न मार्केट में एंट्री करने के बाद शाओमी अब रूकना नहीं चाहती है। और यह वजह है कि आज फिर शाओमी ने देश में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च करते हुए एक साथ 2 स्मार्ट टीवी पेश कर दिए हैं। शाओमी की ओर से ‘मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए’ भारत में लॉन्च किया गया ​है।

शाओमी ने भारत में स्मार्ट टीवी सीरीज़ पेश करते हुए आज दो नए स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे हैं, जो 13 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। शाओमी के इन नए स्मार्ट टेलीविज़न को मी डॉट कॉम के साथ ही फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए (32-इंच) को जहां 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए (43-इंच) को 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

mi-tv-4a

मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए
शाओमी द्वारा भारत में लॉन्च किए गए सभी स्मार्ट टीवी में यह सबसे सस्ता टीवी है। यह टीवी भी शाओमी पैचवॉल आधारित एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है तथा प्रोसेसिंग के ​लिए इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स-ए53 प्रोससर दिया गया है। मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए में 1जीबी की रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं बेहतरीन ग्राफिक्स व आर्कषक पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें माली-450 एमपी3 जीपीयू दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट जैसे आॅप्शन्स मौजूद है। यह टीवी मॉडल मी ब्लूटूथ रिमोट सपोर्ट करता है। कंटेंट की बात करें तो इसमें अल्टबालाजी, हंगामा, वूट, सोनी लिव, टीवीएफ और सन नेक्स्ट जैसे आॅनलाईन चैनल प्री लोडेड हैं। वहीं ​जियो वाई के साथ शाओमी मी टीवी 4ए को खरीदने पर 2,200 रुपये की कैशबैक भी प्राप्त किया जा सकता है। नए स्मार्टटीवी की सेल को लेकर कंपनी के कहा है कि मंगलवाल और शुक्रवार को दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल की आॅनलाईन सेल की जाएगी।

The post सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>