Mi TV 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Nov 2019 07:23:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिक्के से भी पतला होगा Mi TV 5, लाइव फोटोज हुईं लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xioami-mi-tv-5-surfaced-online/ https://www.91mobiles.com/hindi/xioami-mi-tv-5-surfaced-online/#respond Mon, 04 Nov 2019 07:23:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37448 इस स्मार्ट टीवी को कम बेजल्स के साथ पेश किया जाएगा।

The post सिक्के से भी पतला होगा Mi TV 5, लाइव फोटोज हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी कल यानी 5 नवंबर को चीन में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने नए डिवाइसेज को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले किसी भी डिवाइस का जिक्र नहीं किया है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में Mi CC9 Pro स्मार्टफोन के साथ ही Mi TV 5 स्मार्ट टीवी को पेश करेगी।

लॉन्च से पहले Mi CC9 Pro के कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब शाओमी की ओर से नए Mi TV 5 को ऑफिशल रेंडर्स में पहले ही टीज किए गए हैं। इन रेंडर्स से टीवी के लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने भी ऑफिशियल तौर पर इस टीवी को लीक करना शुरू कर दिया है।

mi-tv5
रेंडर्स की बात करें तो इसमें Mi TV 5 में साइड में ‘Designed by Xiaomi’ ब्रैंडिंग दिखाई दे रही है। फिलहाल ऐसी ब्रैंडिंग किसी दूसरे शाओमी स्मार्ट टीवी पर देखने को नहीं मिली है। टीजर में टीवी के पतले बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इसमें हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिल रहा है।

शेयर की गईं नई लीक्ड फोटोज मे यह स्मार्ट टीवी काफी पतला होगा। साथ ही इसके बेजल्स भी बहुत पतले होंगे। वहीं, इस स्मार्ट टीवी का फ्रेम मेटल से बना हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी इस टीवी को प्रीमियम स्मार्ट टीवी के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि Xiaomi ने कुछ समय पहले बताया था कि कंपनी ब्रांड के पहले 108MP Penta Camera स्मार्टफोन पर पर काम कर रही है और इसे Mi Note 10 नाम के साथ 6 नवंबर को पेश किया जाएगा। Xiaomi 14 नंवबर को पौलेंड से पहले 6 नवंबर को स्पेन के मैड्रिड शहर में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि इसी ईवेंट के मंच से यानि 6 नंवबर को ही Mi Note 10 से पर्दा उठा दिया जाएगा और दुनिया के पहले 108MP Penta Camera स्मार्टफोन को टेक जगत के सामने पेश कर दिया जाएगा। स्पेन में यह लॉन्च ईवेंट 11:30 पर शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार शाम के 5 बजे के करीब होगा।

गौरतलब है कि कंपनी Mi CC9 Pro को चीन में पेश करेगी और इसके ग्लोबल वेरिएंट को Mi Note 10 के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों ही फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे हैं।

The post सिक्के से भी पतला होगा Mi TV 5, लाइव फोटोज हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xioami-mi-tv-5-surfaced-online/feed/ 0