Mi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 26 Oct 2021 10:00:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi लाई दिवाली ऑफर, 14 स्मार्टफोन मॉडल पर भारी डिस्काउंट, सिर्फ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेगी छूट! https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-announces-diwali-with-mi-offer-discount-on-offline-retail-stores/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-announces-diwali-with-mi-offer-discount-on-offline-retail-stores/#comments Tue, 26 Oct 2021 10:00:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69391 Diwali with Mi सेल सिर्फ ऑफलाईन में ही पेश की गई है जो 6 नवंबर तक चलेगी।

The post Xiaomi लाई दिवाली ऑफर, 14 स्मार्टफोन मॉडल पर भारी डिस्काउंट, सिर्फ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेगी छूट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली के मौके पर सिर्फ घर और परिवार ही नहीं बल्कि मार्केट व बाजार भी सजते हैं। स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने फैंस के लिए तरह तरह की डील्स और ऑफर्स लेकर आती है। देश की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भी ‘Diwali with Mi’ की शुरूआती की है जिसके तहत Smartphones, Smart TV और Ecosystem प्रोडक्ट्स पर भारी छूट और गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं। शाओमी की यह सेल सिर्फ ऑफलाईन मार्केट में ही पेश की गई है जो आने वाली 6 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान नजदीक मोबाइल शॉप या रिटेल स्टोर्स पर से शाओमी स्मार्टफोन खरीदने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट और वायरलेस ईयरफोन मुफ्त मिलेंगे।

Mi 11X Series पर छूट

Xiaomi Mi 11X Pro को कंपनी की ओर से 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब ऑफर के तहत इस फोन पर सीधे 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है और यह शाओमी फोन 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8GB RAM + 128GB Storage वाला Xiaomi Mi 11X भी दिवाली सेल में तीन हजार रुपये सस्ता मिल रहा है जिसके साथ 31,999 रुपये वाला यह मोबाइल 28,999 रुपये में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हुआ है। Xiaomi Mi 11X के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 2,000 रुपये की छूट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi India announces Diwali with Mi offer discount on offline retail stores
Pic Credit : gsmarena

Redmi Note 10 Series पर डिस्काउंट

Redmi Note 10 Lite पर इस दिवाली ऑफर के तहत 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल के तहत Redmi Note 10s के 64 GB Storage वेरिएंट पर 1,000 रुपये और 128GB Storage वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है। इसी तरह Redmi 10 Prime का 4GB+64GB मॉडल भी 500 डिस्काउंट के साथ सिर्फ 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। बता दें कि Redmi Note 10 Pro Max की खरीद पर कपंनी Redmi Sonic Bass Wireless Earphones फ्री दे रही है।

Xiaomi India announces Diwali with Mi offer discount on offline retail stores

Redmi 9 Series पर ऑफर

‘Diwali with Mi’ सेल में 4GB RAM + 64GB Storage वाले Redmi 9 तथा Redmi 9 Activ दोनों स्मार्टफोंस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इन दोनों फोंस की कीमत 8,499 रुपये हो गई है। 4GB RAM + 64GB Storage वाले Redmi 9 Power पर 500 रुपये, 4GB + 64GB वाले Redmi 9i Sport पर 300 रुपये और 2 GB RAM + 32GB Storage वाले Redmi 9A पर 200 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद से मोबाइल क्रमश: 10999 रुपये, 8499 रुपये और 6799 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

The post Xiaomi लाई दिवाली ऑफर, 14 स्मार्टफोन मॉडल पर भारी डिस्काउंट, सिर्फ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेगी छूट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-india-announces-diwali-with-mi-offer-discount-on-offline-retail-stores/feed/ 1
Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा ये धमाकेदार फोन एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-spotted-at-tenaa-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-spotted-at-tenaa-launch-soon/#respond Thu, 29 Jul 2021 08:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63745 एमआई मिक्स 4 की संभावित खूबियों की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का ऐमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

The post Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा ये धमाकेदार फोन एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपनी फ्लैगशिप Mi Mix सीरीज के नेक्स्ट जनरेशन फोन Mi Mix 4 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च से पहले पता चल गया है कि इसमें 32 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा, सबसे पावरफुल Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा समेत कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, अब इस फोन को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। आइए आगे आपको जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।

लिस्टिंग बताया गया है कि मॉडल नंबर M2016118C के साथ Xiaomi फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा जैसे कि इसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है। जबकि TENAA लिस्टिंग में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अलावा Mi MIX 4 के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ एक हाई वेरिएंट में आने की भी उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी

mi-mix-4

Xiaomi Mi MIX 4 specifications (लीक)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी के इस फोन में 6.67-इंच का हौक्सिंग फोटोलेक्ट्रिक डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080P पिक्सल है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह फोन 70W या 80W वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर सकता है।

Mi Mix Alpha
Mi Mix Alpha

Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Mix 4 स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN1s सेंसर का है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन K8 का टैम्पर्ड ग्लास होगा। कहा जा रहा है कि K8 कोड नेम Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन का है। Xiaomi MIX 4 स्मार्टफोन टैम्पर्ड फिल्म है। जैसा कि फोटो में दिख रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन कर्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के अपर और लोवर बैजल काफी कम हैं। टैम्पर्ड फिल्म को देख कर पता चलता है कि ये 8 या 9 डिग्री कर्ड हैं।

The post Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा ये धमाकेदार फोन एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-spotted-at-tenaa-launch-soon/feed/ 0
Xiaomi का किताब की तरह मुड़ने वाला फोन MI Mix 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और इन-डिसप्ले कैमरा से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-tipped-snapdragon-888-soc-in-display-selfie-camera-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-tipped-snapdragon-888-soc-in-display-selfie-camera-launch-soon/#respond Thu, 18 Mar 2021 04:01:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55427 Xiaomi ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Mi MIX फोन इस साल के अंत में लॉन्च होगा।

The post Xiaomi का किताब की तरह मुड़ने वाला फोन MI Mix 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और इन-डिसप्ले कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप मोबाइल Xiaomi MI Mix 4 को लेकर काफी समय से जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार इस फोन में कुछ ऐसी खूबियां देखने को मिलेंगी जो टेक्नॉलजी के लिहाज से काफी जबरदस्त होंगी। वहीं, Xiaomi CEO Lei Jun इस बात की पुष्टी पहले ही कर दी थी कि मी मिक्स फोन ( जो कि Mi MIX 4) इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब एक ट्विटर यूजर Xiaomiui ने शाओमी के मॉडल नंबर K2B और कोडनेम ODIN के बारे में जानकारी दी है। लीक्सटर के अनुसार यह जानकारी कंपनी के अपकमिंग मी मिक्स 4 के बारे में है। ट्विट में Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खुलासा हुआ है। आइए आहे एक नजर डालते हैं फोन की नई लीक पर।

Mi MIX 4 के स्पेसिफिकेशन्स

लीक में कहा गया है कि Mi MIX 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ क्वाड HD + AMOLED डिसप्ले होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा 5G सपोर्ट के साथ कार्य करेगा और इसमें mmWave सपोर्ट हो सकता है। कैमरों के लिए कथित Mi MIX 4 को 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा फोन का कैमरा 120x हाइब्रिड ज़ूम, 15x वीडियो ज़ूम, 1920fps स्लो स्पीड वीडियो शूटिंग, और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स से लैस होगा। फिलहाल यह सिर्फ एक लीक है तो इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 सीरज में 9 फोन के दाम हुए कम, Note 9 Pro Max की कीमत में भी भारी कमी

mi-mix-4

2019 से है फोन की चर्चा

Mi MIX 4 लंबे समय से अफवाह में है। आपको याद दिला दें कि साल 2019 की शुरुआत में फोन के बारे में जानकारियां आनी शुरु हो गई थीं। लेकिन, साल 2020 तक भी इस फोन को पेश नहीं किया गया। लेकिन, इस साल फोन के आने की उम्मीद ज्यादा की जा रही है। माना जा रहा है कि Xiaomi का यह फोन मी मिक्स सीरीज का पहले कर्मशियल फोन होगा, जिसका नाम Mi MIX 4, Mi MIX फोल्ड या कुछ और होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन

ऐसा होगा डिजाइन

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Mi Mix 4 में बाहर की तरफ फोल्ड होने वाला डिसप्ले डिजाइन दिया जा सकता है, जैसा कि हम Huawei Mate XS में देख चुके हैं। साथ ही एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ऐसा डिसप्ले होगा जो कि फोल्ड होने पर 6.38 इंच का हो जाएगा।

The post Xiaomi का किताब की तरह मुड़ने वाला फोन MI Mix 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और इन-डिसप्ले कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-mix-4-specifications-tipped-snapdragon-888-soc-in-display-selfie-camera-launch-soon/feed/ 0
Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-global-launch-latest-list-official-xiaomi-redmi-mi-poco-phones-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-global-launch-latest-list-official-xiaomi-redmi-mi-poco-phones-india/#respond Tue, 19 May 2020 13:48:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44310 आप भी देखें आपका फोन MIUI 12 अपडेट की लिस्ट में कौन से नंबर पर है

The post Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले महीने ही अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस MIUI 12 को टेक मंच पर पेश किया था। यह यूआई चीन में ही लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से इंडियन फैंस इस यूजर इंटरफेस का इंडिया में भी इंतजार कर रहे थे। वहीं आज अपने भारतीय फैन्स को तोहफा देते हुए शाओमी ने अपने सबसे नए और एडवांस मीयूआई 12 को ग्लोबल मंच पर भी पेश कर दिया है। शआोमी की ओर से MIUI 12 को ग्लोबली लॉन्च करते हुए इस यूआई से लैस होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट भी जारी कर दी है।

MIUI 12 को ग्लोबल मंच पर पेश करते हुए शाओमी ने बताया है कि अगले सप्ताह से ही मीयूआई 12 का बीटा वर्ज़न उपलब्ध हो जाएगा और शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स इस यूजर इंटरफेस को अपने स्मार्टफोंस में डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा जून महीने के अंतिम सप्ताह से MIUI 12 को कंपनी द्वारा आॅफिशियली रोलआउट कर दिया जाएगा। सबसे पहले शाओमी के 5 स्मार्टफोंस को MIUI 12 की अपडेट मिलेगी, जिसके बाद Redmi, Mi और POCO ब्रांड के तहत लॉन्च हुए डिवाईस पर भी मीयूआई 12 की अपडेट उपलब्ध हो जाएगी। नीचे दी गई लिस्ट में आप भी देख सकते हैं कि आपका फोन मीयूआई 12 अपडेट के लिए तैयार है या नहीं।

miui 12 global launch latest list official Xiaomi redmi mi poco phones india

इनसे होगी शुरूआत

Mi 9
Mi 9T
Mi 9T Pro
Redmi K20
Redmi K20 Pro

फिर आएगा इन स्मार्टफोंस का नंबर

रेडमी फोंस

Redmi Note 7
Redmi Note 7s
Redmi Note 7 Pro
Redmi Note 8 Pro
Redmi Note 9
Redmi Y2
Redmi S2
Redmi Note 5
Redmi Note 5 Pro
Redmi 6A
Redmi 6
Redmi 6 Pro
Redmi Note 6 Pro
Redmi Y3
Redmi 7
Redmi 7A
Redmi Note 8
Redmi Note 8T
Redmi 8A
Redmi 8
Redmi 8A Dual
Redmi Note 9s
Redmi Note 9 Pro
Redmi Note 9 Pro Max

miui 12 global launch latest list official Xiaomi redmi mi poco phones india

पोको फोंस

Poco F1
Poco F2 Pro
Poco X2

मी फोंस

Mi 10 Pro
Mi 10
Mi 10 Lite
Mi Note 10
Mi Note 10 Lite
Mi 8
Mi 8 Pro
Mi Mix 3
Mi Mix 2S
Mi 9SE
Mi 9 Lite
Mi Note 3
Mi Mix 2
Mi Max 3
Mi 8 Lite

MIUI 12 हुआ लॉन्च, देखें इसके शानदार फीचर्स जो बना देंगे Xiaomi स्मार्टफोंस को और भी खास

The post Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-global-launch-latest-list-official-xiaomi-redmi-mi-poco-phones-india/feed/ 0
Mi Note 10 Lite सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, पेंटा कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-lite-clears-nbtc-certification-launch-soon-with-64mp-penta-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-lite-clears-nbtc-certification-launch-soon-with-64mp-penta-camera/#respond Mon, 13 Apr 2020 04:01:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42774 फोन में पेंट कैमार हो सकता है।

The post Mi Note 10 Lite सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, पेंटा कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में अपने Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, कुछ समय पहले Mi Note 10 के छोट वर्जन Mi Note 10 Lite को लेकर जानकारी सामना आई थी। कंपनी इस स्मार्टफोन अफोर्डेबल रेंज में पेश करने की प्लानिंग कर रही है। अब Mi Note 10 Lite को सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है।

थाइलैंड के सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर इस फोन को M2002F4LG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार फोन 4G नेटर्व सपोर्ट के साथ आएदा। वहीं, पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन भी मिला था। इतना ही नहीं Mi Note 10 Lite के अब तक स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं।
लीक के अनुसार शाओमी मी नोट 10 लाइट में 6.47 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है। वहीं, लीक में सामने आया था कि फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
xiaomi-mi-10-lite
इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,260mAh की बैटरी के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी जा सकती है। वहीं, फोन में पेंटा रियर कैमरा सेट-अप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi कर सकती है धमाका, अनोखे स्मार्टफोन का पेटेंट किया फाइल

इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल और 8MP का ही टेलिफोटो सेंसर और दो 5MP व 2MP के कैमरे होंगे। सेल्फी के लिए इसमें 16MP या 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। बहरहाल Xiaomi Mi Note 10 Lite के इस स्पेसिफिकेशन्स को सिर्फ लीक ही माना जा रहा है।

Mi Note 10

मी नोट 10 की बात करें तो इस फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है। Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi करने वाली है धमाका, ला रही 144MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

Xiaomi Mi Note 10 Lite specs leaked with penta rear camera 5260mah battery

Xiaomi Mi Note 10 की तो इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Xiaomi ने 100W सुपर चार्ज टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए दावा किया है कि इस तकनीक के जरिए 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 17 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं Vivo की 120W charging technology की बात करें तो यह Xiaomi से कुछ कदम आगे है और 4000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 13 मिनट में ही फुल चार्ज कर देती है।

The post Mi Note 10 Lite सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, पेंटा कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-lite-clears-nbtc-certification-launch-soon-with-64mp-penta-camera/feed/ 0
5 नवंबर को लॉन्च हो रहा शाओमी का 108MP कैमरे वाला फोन, जानें इसके बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-full-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-full-specification/#respond Thu, 31 Oct 2019 05:19:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37320 फोन में खास इसका कैमरा होगा।

The post 5 नवंबर को लॉन्च हो रहा शाओमी का 108MP कैमरे वाला फोन, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की फोन निर्माता कंपनी शाओमी 5 नवंबर को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इऴेंट को कंपनी अपनी घरेलू मार्केट में पेश करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी अपना बहुप्रतीक्षित Mi CC9 Pro फोन को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 108 MP कैमरा होगा जो कि इसकी सबसे खास बात होगी। आइए आगे इस फोन की आपको सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

कैमरा होगा खास

कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है यह फोन पेंटा लेंस कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। यह Xiaomi का ही नहीं बल्कि टेक जगत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में Samsung का ISOCELL Bright HMX सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इस सेंसर में 100 मिलियन पिक्सल दिए हैं जो बेहद ही ज्यादा ब्राइट लाईट होने पर भी शानदार फोटो खींचने में सक्षम है। Samsung द्वारा पेश किया गया यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है।

वहीं दूसरा और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। हालांकि चौथे सेंसर के बारे में जानकारी नहीं है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह टीओएफ हो। वहीं सेल्फी की ओर रुख करते हैं तो इसमें आपको 32 एमपी का कैमरा देखने को मिलेगा। भारत में इस फोन की टक्कर नोकिया के 5 कैमरे वाले फोन Nokia 9 Pureview से होगी।

mi-cc9-pro
दमदार बैटरी

कैमरा मॉड्यूल की तरह ही कंपनी ने बैटरी को कंफर्म कर दिया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फोन में 5,260mAh की बैटरी होगी। फोन में 30W Mi चार्ट टर्बो रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 58 प्रतिशत बैटरी को चार्ज करेगा। वहीं, फोन 65 मिनट में पूरी चार्ज हो जाएगा।

डिसप्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ 1080p AMOLED डिसप्ले के साथ आ सकता है। अगर बात करें फोन के डिजाइन फोन फ्रंट से दोनों साइड से कर्व्ड डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं, फोन के टॉप पर नॉच होगा, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। वहीं, राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। इसके अलावा रियर पर पांच कैमरा सेटअप होंगे। इसमें तीन कैमरा एक मॉड्यूल में और दो कैमरा अलग-अगल नीचे होंगे।
mi-cc9-pro

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करेगा। इसके साथ ही फोन में 2.2 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। रही बात रैम की तो इसे 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं स्टोरेज के लिए 64 जीबी, 128जीबी और 256 जीबी का ऑप्शन देखने को मिलेगी।

कीमत

Xiaomi CC9 Pro 5 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। रही बात कीमत तो इसे 2,500 युआन अर्थात 25,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। भारत में शाओमी सीसी सीरीज लॉन्च नहीं होता है ऐसे में हम इसकी आशा तो नहीं कर सकते लेकिन खबर है कि यह फोन पोको एफ2 नाम से लॉन्च हो सकता है।

The post 5 नवंबर को लॉन्च हो रहा शाओमी का 108MP कैमरे वाला फोन, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-full-specification/feed/ 0
Xiaomi ने 5 साल में बेचे 100,000,000 स्मार्टफोन, बना इंडिया का सबसे बड़ा ब्रांड https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-100-million-smartphone-unit-in-india-in-5-years-manu-kumar-jain/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-100-million-smartphone-unit-in-india-in-5-years-manu-kumar-jain/#comments Fri, 06 Sep 2019 10:33:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35439 Xiaomi भारत का पहला ब्रांड बन गया है जिनमें इतनी तेजी से 1,000 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं।

The post Xiaomi ने 5 साल में बेचे 100,000,000 स्मार्टफोन, बना इंडिया का सबसे बड़ा ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लो बजट स्मार्टफोंस के साथ की थी। कम कीमत पर स्मार्टफोन बेचना ही Xiaomi की पहचान बनी और कंपनी की इस स्ट्रेटजी को इंडियन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया कि थोड़े ही समय में Xiaomi अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के बेहद आगे निकल गई है। शाओमी की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि Xiaomi इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। Xiaomi द्वारा लॉन्च लगभग सभी स्मार्टफोंन अपने अपने सेग्मेंट में हिट साबित हुए हैं और इन फोंस ने सेल के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सफलती की सीढ़ी चढ़ते चढ़ते Xiaomi ने अब भारत में एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। Xiaomi ने सिर्फ 5 सालों में भारत में 100 मिलियन यानि 100,000,000 स्मार्टफोन बेच डाले हैं।

Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए यह जानकारी सार्वजनिक की है। मनु जैन ने बताया है कि Xiaomi ने इंडियन बाजार में अपने 5 सफल साल तो पूरे कर ही लिए है। वहीं अब इन 5 सालों में Xiaomi ने 100 मिलियन स्मार्टफोन बेचने का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि इस आकंड़े के सामने आने के साथ ही Xiaomi भारतीय मोबाइल बाजार का पहला ऐसा ब्रांड बन गया है जिनमें इतनी तेजी से 1,000 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं।

2019 में भी Xiaomi टॉप

पिछले दिनों सामने आई IDC की रिपोर्ट में बताया गया था कि सा​ल 2019 की दूसरी तिमाही यानि अप्रैल – मई – जून महीने के दौरान भारत में कुल 36.9 मिलियन यानि (369 लाख) स्मार्टफोंस की सेल हुई थी। साल 2019 में बिके स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा मोबाइल Xiaomi कंपनी ने बेचे हैं। इस दौरान भारतीय बाजार में Xiaomi की हिस्सेदारी 28.3 प्रतिशत की रही थी। पिछले साल यानि 2018 की दूसरी तिमाही में Xiaomi के नाम 29.7 प्रतिशत मार्केट शेयर था।

36.9 मिलियन इंडियन मार्केट में हुई सबसे बड़ी शिपमेंट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 की दूसरी तिमाही की तुलना में साल 2019 की दूसरी तिमाही में हुई स्मार्टफोंस की सेल में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। इसी तरह अप्रैल से जून के दौरान इंडिया में हुई स्मार्टफोंस की सेल 2019 में ही जनवरी से मार्च महीने के दौरान बिके स्मार्टफोन से 14.8 प्र​​तिशत अधिक रही है।

The post Xiaomi ने 5 साल में बेचे 100,000,000 स्मार्टफोन, बना इंडिया का सबसे बड़ा ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-100-million-smartphone-unit-in-india-in-5-years-manu-kumar-jain/feed/ 1