Micro-ATM | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 16 Nov 2016 09:33:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नई करंसी की ​​चिकचिक दूर करेगा माइक्रो एटीएम https://www.91mobiles.com/hindi/micro-atm-will-help-in-demonetisation-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 09:33:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1469 बैंकों तथा एटीएम पर दबाव कम करने तथा पैसा प्राप्त करने के लिए दूर-दूर तक जाने से लोगों को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 1.1 लाख और कस्बों व शहरी क्षेत्रों में 90 हजार माइक्रो एटीएम लगाए जाऐंगे।

The post नई करंसी की ​​चिकचिक दूर करेगा माइक्रो एटीएम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद आज देश के हर कोने में लोग बैंक और एटीएम के बाहर लाईन में लगे नज़र आ रहे हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से जहां ज़्यादातर लोग संतुष्ट है वहीं अव्यवस्था के कारण लोगों को थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। एटीम और बैंकों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में भीड़-भाड़ से लोगों को निजात दिलाने के लिए ‘माइक्रो एटीएम’ सेवा की शुरुआत​ की है।

इस सेवा के लॉन्च हो जाने के बाद आपको एटीएम तक नहीं जाना होगा बल्कि एटीएम की सुविधा स्वयं आपके घर तक पहुंचेगी। जल्द ही 2 लाख माइक्रो एटीएम आम जनता की सेवा के लिए हर गांव-शहर तक अपनी सुविधा मुहैया कराऐंगे।

बैंकों तथा एटीएम पर दबाव कम करने तथा पैसा प्राप्त करने के लिए दूर-दूर तक जाने से लोगों को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 1.1 लाख और कस्बों व शहरी क्षेत्रों में 90 हजार माइक्रो एटीएम लगाए जाऐंगे।

micro-atm-2

क्या है माइक्रो एटीएम
माइक्रो एटीएम दरअसल एक छोटी मशीन होगी जो एटीएम की तर्ज पर ही कार्य करेगी।
यह एक हैंड होल्ड डिवाइस है जो ​जीपीआरएस से कनेक्टिड होता है।
इसमें एटीएम की तर​ह की उपभोक्ता को अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होता है।
आधार कार्ड को जोड़ने के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
माइक्रो एटीएम में कार्ड स्वैप करने पर यह कोर बैंकिंग से क्नेक्ट हो जाता है,​ जिसके बाद आप धन राशि डेबिट कर सकते हैं।

micro-atm-1

कैसे काम करेगा माइक्रो एटीएम
आपके द्वारा रिक्वेस्ट डालने पर बैंक कर्मचारी माइक्रो एटीएम मशीन आपके घर लेकर आएंगे।
जिसमें आम एटीएम की तरह आपको कार्ड स्वैप करके पासवर्ड डालने के साथ ही अपने फिंगरप्रिंट भी जमा कराने होंगे।
इसके बाद आप अपने बैंक अकाउंट से पैसा निकासी का आॅप्शन सलेक्ट करेंगे और मशीन से निकला पैसा रसीद के साथ बैंक कर्मचारी आपको दे जाऐंगे।
साथ ही बैंक की पासबुक में भी तत्काल एंट्री की जाएगी।

The post नई करंसी की ​​चिकचिक दूर करेगा माइक्रो एटीएम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>