Micromax Bharat 1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:13:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जाने रिलायंस जियोफोन और माइक्रोमैक्स भारत 1 में कौन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jiophone-vs-micromax-bharat-1-in-hindi/ Mon, 11 Dec 2017 13:15:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12898 इस लॉन्च के बाद हर किसी के पास एक ही सवाल है। जियोफोन बेहतर है या माइक्रोमैक्स भारत 1 बेहतर होगा।

The post जाने रिलायंस जियोफोन और माइक्रोमैक्स भारत 1 में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की शुरुआत में ही खबर आई थी कि रिलायंस जियो 4जी सर्विस के बाद अपना 4जी फीचर फोन लेकर आ रहा है। इस फोन में कीपैड होगा लेकिन यह तेज इंटरनेट सर्फ करने में सक्षम होगा और साथ ही साथ वोएलटीई कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग से भी लैस होगा। जुलाई में कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया और अगस्त से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई। हालांकि इस फोन में दूसरे मोबाइल निर्माताओं को भी एक नई राह दिखाई और इसके बाद इंटेक्स ने अपने 4जी फोन की जानकारी दी। वहीं माइक्रोमैक्स के घोषणा की थी कि वह कीपैड वाला 4जी फोन भारत 1 लाएगा और कल कंपनी ने बीएसएनएल के साथ मिलकर इस फोन को लॉन्च कर दिया। फोन के साथ कंपनी ने आकर्षक प्लान भी पेश किया है।

इस लॉन्च के बाद हर किसी के पास एक ही सवाल है। जियोफोन बेहतर है या माइक्रोमैक्स भारत 1 बेहतर होगा। आगे हमनें इसी सवाल का जवाब दिया है।
jiophone-home
फोन स्पेसिफिकेशन
जियोफोन: रिलायंस जियोफोन को काई ओएस पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2.4-इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही फोन में 512एमबी रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इसके अलावा 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा है। जियोफोन में आपको वाईफाई, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो मिलेगा। कने​क्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई है लेकिन आप इसे वाईफाई हॉटस्पॉट की तरह उपयोग नहीं कर सकते। हालांकि इसमें टीवी कनेक्टिविटी फीचर है जहां आप केबल के माध्यम से अपने फोन को पुराने से पुराने रंगीन टीवी के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं।

क्वालकॉम ने दिखाया 1जीबीपीएस स्पीड वाला 5जी मोबाइल ​प्रोसेसर, बदल जाएगी मोबाइल की तस्वीर

भारत 1: स्पेसिफिकेशन के मामले में माइक्रोमैक्स भारत 1 ​जियोफोन के समान ही है। इस फोन में 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह एंडरॉयड सोर्स कोड का उपयोग करता है और इसमें एंडरॉयड ऐप्स चलेंगे। फोन में 512एमबी रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। वहीं मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा है। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो मिलेगा। साथ ही आपको वाईफाई हॉटस्पॉट भी मिलेगा जो कि जियोफोन में नहीं है। जिस तरह जियोफोन में जियोटीवी है उसी तरह इसमें भी लाइव टीवी है। परंतु आपको टीवी कनेक्टिविटी फीचर नहीं मिलेगा। हां, खास बात यह कही जा सकती है कि जियोफोन जहां सिंगल सिम है वहीं माइक्रोमैक्स भारत 1 में आापको डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा।
micromax-bharat-1

कीमत
जियोफोन: रिलायंस जियोफोन के लॉन्च के दौरान ही कंपनी के एमडी मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि यह फोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन इसके लिए आपको 1,500 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी। यह राशि तीन साल बाद वापस कर दी जाएगी।

भारत 1: इस फोन की कीमत 2,200 रुपये रखी गई। कंपनी ने फोन के साथ कोई भी नियम व शर्तें नहीं रखी है। आप बीएसएनएल के साथ उपयोग करेंगे तो स्पेशल पैक का लाभ मिलेगा जबकि दूसरे आॅपरेटर्स के साथ साधारण प्लान रिचार्ज करा सकते हैं।

कम मात्रा में जियोफोन की उपलब्धता ने बढ़ाई रिटेलर्स की मुश्किलें, सभी को नहीं मिल पाएगा दिवाली तक फोन

प्लान
जियोफोन: जियोफोन के साथ रिलायंस ने 153 रुपये का प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज के साथ आपको हर महीना अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 0.5जीबी 4जी डाटा ​मिलेगा। इसके अलावा एसएमएस भी मुफ्त है।

भारत 1: जैसा मालूम है माइक्रोमैक्स भारत 1 को बीएसएनएल के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन के साथ 97 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ डाटा मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक डाटा लिमिट की जानकारी नहीं दी है।

jiophone-retail
नियम व शर्तें
जियोफोन: जैसा कि मालूम है जियोफोन के साथ आपको 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराने को कहा है जिसे 3 साल बाद ​वापस किया जाएगा। परंतु नियम यह है कि हर साल आपको कम से कम 1,500 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद यदि 36 महीने बाद फोन लौटाते हैं तो आपको 1,500 रुपये की जमा राशि पूरी तरह से वापस मिल जाएगी। परंतु 2 साल बाद यानि 24 से 36 महीने के बीच ​वा​पस लौटाते हैं तो ​जियो आपसे 500 रूपये वसूलेगी और बदले में सिक्योरिटी मनी में से सिर्फ 1,000 रुपये की वापस मिलेंगे। इसी तरह यदि फोन के दूसरे साल अर्थात् 12वें महीने से 24वें महीने के बीच रिटर्न करते हैं तो रिलायंस जियो सिर्फ 500 रुपये ही रिफंड करेगी तथा सिक्योरिटी मनी में से 1,000 रूपये जपत कर लेगी।

भारत 1: माइक्रोमैक्स भारत फोन के लिए कोई शर्त नहीं है। आपको शुरूआत में 2,200 रुपये चुकाने हैं और फोन आपका। इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं होगा। यदि बीएसएनएल के साथ उपयोग करते हैं तो आपको 97 रुपये वाले प्लान का फायदा मिलेगा अन्यथा आप दूसरे आॅपरेटर्स के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
micromax-bahrat-1
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जााए तो प्लान और नियम के लिहाज से माइक्रोमैक्स का भारत 1 ज्यादा बेहतर नजर आता है। फोन ​लेने के बाद आपको नियम का बोझ नहीं उठाना है। हां, आप इतना जरूर कह सकते हैं कि फोन की कीमत 700 रुपये ज्यादा है। वहीं एक कमी यह भी कही जा सकती है ​कि फिलहाल भारत में बीएसएनएल की 4जी सर्विस नहीं है। ऐसे में आपको 3जी का उपयोग करना होगा। इसलिए 4जी फोन के लिए रिलायंस जियोफोन बेहतर कहा जाएगा। यदि आप भारत 1 में दूसरे आॅपरेटर्स का सिम उपयोग करते हैं तो 97 का प्लान नहीं मिलेगा।

The post जाने रिलायंस जियोफोन और माइक्रोमैक्स भारत 1 में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-launches-bharat-1-desh-ka-4g-phone-in-partnership-with-bsnl-in-hindi/ Tue, 17 Oct 2017 11:37:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12857 जियो से भी सस्ता प्लान दे रहा है माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का यह 4जी फोन

The post माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल बाजार लगातार नए आयामों को छू रहा है। हाल ही में जहां जियो ने 4जी फीचर फोन निकाला और एयरटेल ने बंडल आॅफर के साथ कार्बन का स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स ने भी आप अपना 4जी फीचर फोन बाजार में उतार दिया है। माइक्रोमैक्स की ओर से ‘भारत वन’ लॉन्च किया गया है जो बीएसएनएल के बंडल आॅफर के साथ पेश हुआ है। इस फोन की कीमत सिर्फ 2,200 रुपये रखी गई है तथा महज़ 97 रुपये देकर इस फोन पर अनलिमिटेड इंटरनेट लुफ्त उठाया जा सकता है।

कम मात्रा में जियोफोन की उपलब्धता ने बढ़ाई रिटेलर्स की मुश्किलें, सभी को नहीं मिल पाएगा दिवाली तक फोन

माइक्रोमैक्स भारत वन अपने आप के एक खास फोन है। न सिर्फ एक 4जी फीचर फोन होने के चलते बल्कि इस पर मिल रहा बीएसएलएल का प्लान भी इसे अन्यों से बेहतर बनाता है। बात करें भारत वन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 512एमबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

micromax-bahrat-1

यह फीचर फोन फोटोग्राफी के लिए भी खास है। इसमें में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारत वन में पावर बैकअप के लिए 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें आपको लाइव टीवी सपोर्ट मिलेगा जहां आप मूवी, गाने और वीडियो का मजा ले सकते हैं।

13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटो एक्स4, लॉन्च से पहले ही क्या होगा इस फोन में खास

माइक्रोमैक्स भारत वन एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बीएसएनएल यूजर्स को इस फोन के साथ खास 97 रुपये प्लान भी दिया जा रहा है, जिसके अंतगर्त एक महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 4जी इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है। इस फोन को 20 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है।

The post माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का दिवाली धमाका: 97 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉ​न्च किया 4जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>