Micromax Bharat Go | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 May 2018 10:36:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-bharat-go-launched-in-india-price-specifications-in-hindi/ Tue, 22 May 2018 10:36:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19941 एंडरॉयड गो एडिशन कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद फोन की प्रोसेसिंग स्मूथ, फास्ट व लैग फ्री रखता है।

The post माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

करीब दो हफ्ते पहले ही लीक सामनें आया था जिसमें कहा गया था कि माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं आज इंडियन टेक कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने इस शानदार डिवाईस से पर्दा उठा दिया है। माइक्रोमैक्स की ओर से भारत गो स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर दिया गया है। माइक्रोमैक्स ने अपने इस स्मार्टफोन को टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ मिलकर बाजार में उतारा है,​ जिसे सिर्फ 2,399 के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

माइक्रोमैक्स भारत गो एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर रन करता है जो बेहद ही कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद फोन की प्रोसेसिंग स्मूथ, फास्ट व लैग फ्री रखता है। माइक्रोमैक्स भारत गो की वास्तविक कीमत 4,399 रुपये है, लेकिन एयरटेल नंबर के साथ यह फोन खरीदने पर कंपनी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम के तहत प्राप्त होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका एंडरॉयड गो वर्ज़न ही है।

micromax-bharat-go-3

भारत गो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है। फोन के बाएं पैनल पर ‘स्मार्ट की’ दी गई है जो एडवांस एक्सेस फीचर्स से लैस है। ट्वीट के मुताबिक इस फोन में ओटीजी सपोर्ट के साथ 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

5जीबी डाटा हर रोज़ देगा जियो, लॉन्च किए दो नए प्लान, एयरटेल-वोडाफोन को सीधी टक्कर

माइक्रोमैक्स भारत गो एक डुअल सिम फोन है जो वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में जीमेल गो, गूगल मैप्स गो, फाइल्स गो, गूगल क्रोम, यूट्यब गो, गूगल असीस्टेंट गो, प्ले स्टोर व जीबोर्ड जैसे टूल्स प्रीलोडेड है। गूगल ऐप्स के ये गो वर्ज़न एक ओर जहां इंटरनेट की खपत कम करते हैं वहीं फोन की प्रोसेसिंग को भी फास्ट बनाए रखते हैं। माइक्रोमैक्स गो को एयरटेल नेटवर्क पर जहां 2,399 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं बाजार में यह फोन ​महज़ 4,399 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

The post माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
माइक्रोमैक्स भारत गो जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-bharat-go-specifications-might-launch-soon-in-india-hindi/ Mon, 14 May 2018 13:03:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19748 फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही ट्वीटर पर 'कमिंग सून' लिखा गया है।

The post माइक्रोमैक्स भारत गो जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी महीने में आयोजित हुई मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स के लिए बेहद खास साबित हुए थी। टेक दिग्गज गूगल ने माइक्रोमैक्स के एंडरॉयड गो आ​धारित स्मार्टफोन ‘भारत गो’ को इसी मंच से पहली बार प्रदर्शित किया था। गूगल द्वारा माइक्रोमैक्स भारत गो को अंर्तराष्ट्रीय मंच पेश किए जाने के बाद से ही भारतीय यूजर्स को इस फोन के देश में लॉन्च होने का इंतजार था। माइक्रोमैक्स फैन्स का यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी जल्द ही अपने इस सस्ते स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

माइक्रोमैक्स भारत गो को लेकर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। इस ट्वीट में हालांकि किसी तय तारीख का जिक्र तो नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि माइक्रोमैक्स आने वाले कुछ दिनों में एंडरॉयड गो पर चलने वाला अपना यह फोन भारतीय बाजार में पेश कर देगी।

माइक्रोमैक्स भारत गो एंडरॉयड ओरियो गो एडिशन पर पेश किया गया है। यह एंडरॉयड वर्ज़न कम स्पेसिफिकेशन्स वाले लो एंड डिवार्इसेज़ के लिए बना है जो कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद फास्ट व स्मूथ प्रोसेस करता है। यह फोन गूगल लाइट ऐप से प्रीलोडेड है जिसकी बदौलत0 1जीबी या इससे भी कम रैम में यह लैग फ्री रन करता है। यह फोन एंडरॉयड गो आधारित ऐप्लीकेशन्स जैसे जीमेल गो, असिस्टेंट गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो, फाइल्स गो, गूगल सर्च गो, गूगल क्रोम, गूगल कीबोर्ड और प्ले स्टोर से लोडेड है। ये सभी ऐप्लीकेशन कम स्पेसिफिकेशन्स में भी यूजर्स को फास्ट एक्सेस देती है।

micromax-bharat-go-3

माइक्रोमैक्स भारत गो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा भारत में यह फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी कैमरा ​दिया गया है।

कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च

फोन के बाएं पैनल पर ‘स्मार्ट की’ दी गई है जो एडवांस एक्सेस फीचर्स से लैस है। ट्वीट के मुताबिक इस फोन में ओटीजी सपोर्ट के साथ 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है तथा यह फोन शेंपेन जैट ब्लैक कलर में बाजार में पेश होगा। माइक्रोमैक्स किस दिन भारत गो स्मार्टफोन को देश में लॉन्च करेगी तथा फोन की कीमत क्या होगी, इसके लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post माइक्रोमैक्स भारत गो जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
माइक्रोमैक्स भारत गो आया सामनें, गूगल ने किया फोन का अंर्तराष्ट्रीय प्रदर्शन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-launches-bharat-go-announced-in-mwc-2018-by-google-in-hindi/ Tue, 27 Feb 2018 11:34:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17515 गूगल ने स्वयं माइक्रोमैक्स भारत गो का प्रदर्शन एमडब्ल्यूसी 2018 में किया है।

The post माइक्रोमैक्स भारत गो आया सामनें, गूगल ने किया फोन का अंर्तराष्ट्रीय प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल का महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस का 2018 सत्र भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स के लिए बेहद खास बन गया है। माइक्रोमैक्स इस ईवेंट की हिस्सेदार न होते हुए भी विश्व टेक जगत में प्रसिद्ध हो गई है। दिग्गज कंपनी गूगल ने स्वयं माइक्रोमैक्स के एंडरॉयड गो आ​धारित स्मार्टफोन ‘भारत गो’ का प्रदर्शन इस मंच पर किया है। गूगल ने माइक्रोमैक्स भारत गो के साथ ही लावा ज़ेड 50 स्मार्टफोन को ​वैश्विक मंच पर पेश किया है।

माइक्रोमैक्स भारत गो की बात करें तो यह फोन एंडरॉयड ओरियो गो एडिशन पर पेश किया गया है। यह एंडरॉयड वर्ज़न कम स्पेसिफिकेशन्स वाले लो एंड डिवार्इसेज़ के लिए बना है जो गूगल लाइट ऐप से प्रीलोडेड होते हैं और 1जीबी या इससे भी कम रैम में स्मूथ तथा लैग फ्री प्रोसेस करते हैं।

Pic Credit : Gizmotimes
Pic Credit : Gizmotimes

माइक्रोमैक्स भारत गो में 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

यह फोन एंडरॉयड गो आधारित ऐप्लीकेशन्स जैसे जीमेल गो, असिस्टेंट गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो, फाइल्स गो, गूगल सर्च गो, गूगल क्रोम, गूगल कीबोर्ड और प्ले स्टोर से लोडेड है। ये सभी ऐप्लीकेशन कम स्पेसिफिकेशन्स में भी यूजर्स को फास्ट एक्सेस देती है।

The post माइक्रोमैक्स भारत गो आया सामनें, गूगल ने किया फोन का अंर्तराष्ट्रीय प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>