Micromax Bolt Q3001 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 18 Dec 2017 06:53:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स ने पेश किया बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-bolt-q3001-leaked-with-4gb-ram-in-hindi/ Mon, 18 Dec 2017 05:35:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14922 इस फोन की बैटरी 200 घंटे तक का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

The post 4जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स ने पेश किया बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ बोल्ट का विस्तार करते हुए आज एक और स्मार्टफोन देश में पेश कर दिया है। दरअसल माइक्रोमैक्स के इस नए फोन को लेकर जानकारी सामनें आई ​है कि माइक्रोमैक्स की ओर से बोल्ट क्यू3001 कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लीक के अनुसार माइक्रोमैक्स की आॅफिशियल वेबसाइट पर फोन की पूरी डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स तो मौजूद है लेकिन कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत और बाजार में उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 4-इंच की टीएफटी डिसप्ले से लैस बताया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित होगा तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एससी7731 चिपसेट पर रन करेगा।

micromax

रिपोर्ट में इस फोन को 4जीबी रैम से लैस बताया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू3001 के रियर पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

माइक्रोमैक्स का यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें मंनोरंजक इनबिल्ट ऐप्लीकेशन्स दी गई है। वहीं कंपनी के दावेनुसार इस फोन की बैटरी 200 घंटे तक का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है। माइक्रोमैक्स की ओर से बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन बाजार में कब से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसकी कीमत क्या होगी, इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार है।

The post 4जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स ने पेश किया बोल्ट क्यू3001 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>