Micromax Canvas 2 (2017) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 14 May 2017 02:23:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोटो जी5 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 2, क्या चीनी फोन को टक्कर दे पाएगा यह भारतीय ब्रांड https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-2017-vs-moto-g-5-price-specification-and-comparison-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 12:38:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7605 हमनें दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जांचे हैं जिसके आधार पर आप खुद भी जांच सकते हैं कि कौन सा फोन बेहतर है।

The post मोटो जी5 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 2, क्या चीनी फोन को टक्कर दे पाएगा यह भारतीय ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज भारतीय बाजार में चीनी मोबाइल कंपनियों का दबदबा है। परंंतु कुछ ऐसे भारतीय मोबाइल निर्माता हैं जो इनसे लोहा लेने का दम रखते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है माइक्रोमैक्स। पिछले कुछ माह शांत रहने के बाद कंपनी ने हाल में एक के बाद एक कई फोन लॉन्च किए जिसमें इवोक नोट और इवोक पावर जैसे फोन शामिल है। वहीं आज कंपनी ने अपने बहुलोकप्रिय फोन कैनवस 2 का नया संस्करण पेश किया है।

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 को वर्ष 2012 में पेश किया गया था और उस वक्त अपने फीचर और स्पेसिफिकेशन की बदौलत यह फोन काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं आज कंपनी ने इसे नए रंग रूप और नई स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स 2 को भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स बेहद शानदार हैं लेकिन इस बार इसकी राह आसान नहीं होगी। क्योंकि इस बजट में कई शानदार फोन हैं जो इसे कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं और उनमें पहला नाम है मोटो जी5 का जो इसी बजट में उपलब्ध है। आगे हमनें दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जांचे हैं जिसके आधार पर आप खुद भी जांच सकते हैं कि कौन सा फोन बेहतर है।

देखें शाओमी मी6 की एक झलक, इसके प्रीमियम लुक पर फिदा हो जाएंगे आप

1. डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन की तो मोटो जी5 की बॉडी मैटल की बनी है जो देखने में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन की बॉडी थोड़ी कर्व है और यह देखने में काफी कॉम्पैक्ट है। इस फोन में भी आपको नैनो कोटिंग मिलेगा जो इसे कुछ हद तक पानी से सुरक्षित रखता है।
moto-g5-camera
वहीं माइक्रोमैक्स कैनवस 2 की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की बनी है। यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है और देखने में स्टाइलिश भी है लेकिन बैक पैनल पॉलिकार्बोनेट का इस। ऐसे में कह सकते हैं कि मैटल से बनें मोटो जी5 के आगे इसकी चमक ​फीकी ही दिखती है। वहीं कैनवस 2 पानी व धूल अवरोधक भी नहीं है।

2. डिसप्ले
मोटो जी5 प्लस में आपको 5—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन का​​ डिसप्ले शानदार है और आप धूप में भी बेहतर व्यू पा सकते हैं।
micromax-canvas-2-2017
वहीं माइक्रोमैक्स कैनवस 2 में भी आपको 5-इंच की स्क्रीन देखने को​ मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। हालांकि ऐसे में आप इसे थोड़ा पीछे कह सकते हैं लेकिन कैनवस 2 की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यही वजह है कि कंपनी ने इसे अनब्रेकेबल कहा है और यहां यह फोन बाजी मार जाता है।

11 कारण क्यों आईफोन से बेहतर है सैमसंग गैलेक्सी एस8

3. प्रोसेसर
मोटो जी5 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505जीपीयू है। मध्य रेंज में यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
moto-g5-feature-image
वहीं माइक्रोमैक्स कैनवस 2 को मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यहां दोनों फोन में कोई खास अंतर नहीं कहा जा सकता लेकिन सकता है लेकिन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट कहीं ज्यादा बेहतर कहा जाता है।

4. रैम व मैमोरी
मोटो जी5 3जीबी रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
micromax-canvas-2-22017
कैनवस 2 में भी आपको यही स्पेसिफिकेशन मिलेगा। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

5. कैमरा
मोटो जी5 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
moto-g5-camera
माइक्रोमैक्स कैनवस 2 में भी फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कहा जा सकता है कि दोनों फोन लगभग बराबर ही हैं।

6. सॉफ्टवेयर
मोटो जी5 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। यह आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा।
moto-g52
माइक्रोमैक्स कैनवस 2 भी लेटेस्ट एंडरॉयड पर ही रन करता है और यहां भी यह बराबर की टक्कर रखता है। हालांकि इसे नए एंडरॉयड का अपडेट मिलेगा या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

7. बैटरी
मोटो जी5 में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।moto-g5-battery

वहीं माइक्रोमैक्स कैनवस 2 में आपको 3,050 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी के मामले में माइक्रोमैक्स कहीं बेहतर साबित होता है।

कनेक्टिविटी
मोटो जी5 प्लस में भी दोहरा सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3जी, 4जी के अलावा वाईफाई और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर है।

मइक्रोमैक्स कैनवस 2 में भी 3जी, 4जी के अलावा वाईफाई और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसमें भी होम बटन पर ही फिंग​रप्रिंट सेंसर दिया गया है लेकिन इसमें एनएफसी नहीं मिलेगा।

कीमत
माइक्रोमैक्स कैनवस 2 और मोटो जी 5 दोनों फोन 11,999 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं।
micromax-canvas-2-3-2017
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो स्पेसिफिकेशन में दोनों फोन बराबर ही हैं। हां बैटरी में थोड़े अंतर से माइक्रोमैक्स आगे निकलता है तो प्रोसेसर में मोटो। स्क्रीन प्रोटेक्शन कैनवस 2 का अच्छा है तो मैटल डिजाइन में मोटो बाजी मार जाता है। ऐसे में कहना बड़ा कठीन है कि कौन सा फोन बेहतर है। परंतु मेरे मत की बात हो तो क्वॉलिटी के आधार पर मोटो जी5 को मैं ज्यादा बेहतर कहूंगा। हां, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि कैनवस 2 रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा जबकि मोटो जी सिर्फ आॅनलाइन है।

The post मोटो जी5 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 2, क्या चीनी फोन को टक्कर दे पाएगा यह भारतीय ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-2017-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 09:59:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7589 मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारत में अपने स्मार्टफोन कैनवस 2 का नया वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे अनब्रैकेबल कैनवस 2 कहा जा रहा है।

The post फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारत में अपने स्मार्टफोन कैनवस 2 का नया वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे अनब्रैकेबल कैनवस 2 कहा जा रहा है। माइक्रोमैक्स का यह फोन 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह कही जा सकती है कि माइक्रोमैक्स के इस फोन के साथ एयरटेल एक साल तक हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रह है। अर्थात आप 365 दिनों में 365जीबी 4जी डाटा मुफ्त पा सकते हैं।

बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट

माइक्रोमैक्स अनब्रैकेबल कैनवस 2 (2017) को पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी पर पेश किया गया है तथा इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है।

micromax-canvas-2-2

फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

4जी वोएलटीई सपोर्ट व डुअल सिम के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फिंगरप्रिंट सेंसर है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,050एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

The post फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-2017-leak-with-13mp-camera-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 13:04:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7173 माइक्रोमैक्स को फिर से लॉन्च करने जा रही है और इस बार इसका नाम होगा माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017).

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कंपनी की शुरूआत में कैनवस 2 पेश किया था, जिसने भारतीय मोबाईल बाजार में कम कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन को नई दिशा दी थी। वहीं अब खबर यह है कि कंपनी अपने इसी डिवाईस को फिर से लॉन्च करने जा रही है और इस बार इसका नाम होगा माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017).

आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा

फोन रडार ने माइक्रोमैक्स के आगामी स्मार्टफोन पर रिपोर्ट लिखते हुए दावा किया है कि कंपनी जल्द ही कैनवस 2 का 2017 वर्ज़न पेश करने वाली है, जिसका मॉडल नंबर क्यू4310 होगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन मेटल बॉडी पर बना होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा, जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। कंपनी द्वारा फोन के साथ एक साल की डिसप्ले रिप्लेसमेंट गांरटी भी दी जा सकती है।

micromax-canvas2-2017

कैनवस 2 (2017) को एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6737 क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल लैंस दिया जा सकता है।

फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने

माइक्रोमैक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही डुअल सिम सपोर्ट करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,050एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन क्रोम ब्लैक और शेंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में आगामी माह में लॉन्च किया जाएगा।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>