Micromax Canvas 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 15 Jun 2018 11:30:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएएच बैटरी और 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-launches-canvas-2-plus-launched-in-india-price-features-specification-in-hindi/ Fri, 15 Jun 2018 11:30:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20505 इंडियन टेक कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज़ के दम पर भारतीय टेक बाजार में बेहद ही प्रसिद्धि पाई है और खुद की स्थिति मजबूत की है। कैनवस सीरीज़ में लेटेस्ट डिवाईस कैनवस 2 को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने आज इस सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ा ​दिया है। माइक्रोमैक्स की ओर […]

The post 4,000एमएएच बैटरी और 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज़ के दम पर भारतीय टेक बाजार में बेहद ही प्रसिद्धि पाई है और खुद की स्थिति मजबूत की है। कैनवस सीरीज़ में लेटेस्ट डिवाईस कैनवस 2 को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने आज इस सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ा ​दिया है। माइक्रोमैक्स की ओर भारत में कैनवस 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। देश में इस डिवाईस की कीमत सिर्फ 8,999 रुपये रखी गई है।

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 5.7-इंच की एचडी आईपीएस ​इनफिनिटी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

micromax-canvas-2-plus-1

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 3जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कैनवस 2 प्लस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

मेक इन इंडिया की राह में बड़ा कदम, मोबाइल के बाद अब बैटरी भी बनेगा भारत में

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस को 8,999 रुपये की कीमत पर आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द आ रहा है बैटरी का बाप, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-plus-with-marathon-battery-launch-in-india-soon-in-hindi/ Fri, 13 Apr 2018 07:22:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18972 फुलव्यू बेजल ​लेस डिसप्ले के साथ ही इसमें आईफोन 10 जैसा कैमरा सेटअप होगा।

The post जल्द आ रहा है बैटरी का बाप, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने पिछले साल अपने हिट स्मार्टफोन कैनवस 2 का 2017 वर्ज़न अनब्रेकेबल कैनवस 2 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी एक बार फिर इस स्मार्टफोन का नया वर्ज़न लाने को तैयार है। माइक्रोमैक्स जल्द ही इंडियन मार्केट में कैनवस 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो मैराथन यानि बेहद ही पावरफुल बैटरी से लैस होगा।

दरअसल महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर हैंडल से माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस की फोटो शेयर की है और साथ में ​कमिंग सून लिखा है। इस फोटो में साथ ही मैराथन बैटरी लिखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह फोन बेहद ही पावरफुल और लंबी चलने वाली बैटरी से लैस होगा।

ट्वीट की गई फोटो में माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस का फ्रंट और बैक पैनल भी नज़र आ रहा है। यह फोन भी बेजल लेस ​डिसप्ले पर दिखाया गया है जिसके दोनों साईड का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहद ही कम है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा दिखाया गया है ​जो फ्लैश लाईट से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट भी दिया गया है।

फोटो में माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस की स्क्रीन काफी बड़ी दिखाई गई ​है तथा फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है। फोन का बैक पैनल काफी शाईन वाला है तथा इसके उपरी पैनल पर 3.5एमएम भी नज़र आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि माइक्रोमैक्स जल्द ही कैनवस 2 प्लस से पर्दा उठाएगी।

The post जल्द आ रहा है बैटरी का बाप, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-2017-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 09:59:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7589 मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारत में अपने स्मार्टफोन कैनवस 2 का नया वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे अनब्रैकेबल कैनवस 2 कहा जा रहा है।

The post फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारत में अपने स्मार्टफोन कैनवस 2 का नया वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे अनब्रैकेबल कैनवस 2 कहा जा रहा है। माइक्रोमैक्स का यह फोन 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह कही जा सकती है कि माइक्रोमैक्स के इस फोन के साथ एयरटेल एक साल तक हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रह है। अर्थात आप 365 दिनों में 365जीबी 4जी डाटा मुफ्त पा सकते हैं।

बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट

माइक्रोमैक्स अनब्रैकेबल कैनवस 2 (2017) को पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी पर पेश किया गया है तथा इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है।

micromax-canvas-2-2

फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

4जी वोएलटीई सपोर्ट व डुअल सिम के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फिंगरप्रिंट सेंसर है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,050एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

The post फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-canvas-2-2017-leak-with-13mp-camera-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 13:04:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7173 माइक्रोमैक्स को फिर से लॉन्च करने जा रही है और इस बार इसका नाम होगा माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017).

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कंपनी की शुरूआत में कैनवस 2 पेश किया था, जिसने भारतीय मोबाईल बाजार में कम कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन को नई दिशा दी थी। वहीं अब खबर यह है कि कंपनी अपने इसी डिवाईस को फिर से लॉन्च करने जा रही है और इस बार इसका नाम होगा माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017).

आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा

फोन रडार ने माइक्रोमैक्स के आगामी स्मार्टफोन पर रिपोर्ट लिखते हुए दावा किया है कि कंपनी जल्द ही कैनवस 2 का 2017 वर्ज़न पेश करने वाली है, जिसका मॉडल नंबर क्यू4310 होगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन मेटल बॉडी पर बना होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा, जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। कंपनी द्वारा फोन के साथ एक साल की डिसप्ले रिप्लेसमेंट गांरटी भी दी जा सकती है।

micromax-canvas2-2017

कैनवस 2 (2017) को एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6737 क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल लैंस दिया जा सकता है।

फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने

माइक्रोमैक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही डुअल सिम सपोर्ट करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,050एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन क्रोम ब्लैक और शेंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में आगामी माह में लॉन्च किया जाएगा।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>