Micromax IN | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Nov 2020 07:38:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Micromax का चीनी कंपनियों पर वार, लॉन्च किए 5000mAh बैटरी और 48MP रियर कैमरा वाले दो फोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-in-1b-launched-today-with-5000mah-battery-48mp-camera-know-price-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-in-1b-launched-today-with-5000mah-battery-48mp-camera-know-price-sale-flipkart/#respond Tue, 03 Nov 2020 06:44:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50702 दोनों ही फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Micromax का चीनी कंपनियों पर वार, लॉन्च किए 5000mAh बैटरी और 48MP रियर कैमरा वाले दो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन मेकर Micromax ने इंडियन मार्केट में एक बार फिर से वापसी की है। लगभग दो साल बाद आज कंपनी ने In सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है। ‘आओ करें चीनी कम’ टैगलाइन के साथ पेश किए गए इन फोन्स के दम पर कंपनी भारतीयों के दिलों में एक बार फिर जगह बनाने की कोशिश में है। मेड इन इंडिया फोन और भारतीय कंपनी होने का फायदा उठाते हुए कंपनी साफ तौर पर चीनी स्मार्टफोन पर ब्रांड पर हमला कर रही है। आइए आग जानते हैं Micromax In सीरीज के अंदर पेश किए गए Micromax In Note 1 और In 1b के बारे में सबकुछ।

खूबसूरत डिजाइन

अगर बात करें Micromax In Note 1 और In 1b के डिजाइन की तो दोनों ही फोन काफी अलग हैं। सबसे पहले बात करते हैं Micromax In Note 1 की तो इसे कंपनी ने पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन के फ्रंट पर बीचों-बीच एक कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा प्लेस है। पंच-होल होने के कारण फोन के तीनों किनारे पर बेजल लैस हैं। लेकिन, नीचे थोड़ा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा रियर पर टॉप लेफ्ट में क्वाड कैमरा सेटअप है जो कि स्क्वायर शेप में है। वहीं, रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।

micromax-in-note-1-image-featured

दूसरी ओर Micromax In 1b को कंपनी ने वॉटर ड्रॉप-नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। वहीं, इस फोन में भी डिसप्ले के तीनों किनारे जहां बेजल लैस हैं तो नीचे की ओर थोड़ा मोटो बेजल देखने को मिलेगा। इसके अलावा रियर पर स्क्वायर शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। Micromax In Note 1 की तरह ही In 1b में भी बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

micromax-in-1b
शानदार डिसप्ले

Micromax In Note 1 में 6.67-इंच FHD+ LCD डिसप्ले दिया गया है जो कि 21:9 आसपेक्ट रेशियो और पंच-होल कटआउट के साथ आता है। वहीं, दूसरी ओर लो बजट वाले Micromax In 1b में 6.52-इंच HD+ एलसीडी डिसप्ले के साथ 20:9 आसपेक्ट रेश्यो है।

दमदार कैमरा

कैमरा की बात करें Micromax In Note 1 में कंपनी ने रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल कैमरे हैं। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है जो कि 78-degree FoV के साथ आता है।

वहीं, Micromax In 1b डुअल-कैमरा रियर पर दिया गया है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

micromax-in1-note

बैटरी और रिवर्स चार्जिंग

Micromax In Note 1 और In 1b दोनों में ही कंपनी ने रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन दिया है, जिसका मतलब है कि इस फोन से किसी भी वायरलेस चार्ज वाले फोन को चार्ज किया जा सकता है। दोनों ही फोन फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर कार्य करते हैं। लेकिन, कंपनी इन दोनों ही फोन में एंडरॉयड 11 और एंडरॉयड 12 अपडेट प्रदान करती है। वहीं, सुरक्षा के लिए फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
पावर बैकअप क की बात करें तो दोनों ही फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ आते हैं। लेकिन, Micromax In Note 1 में 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और In 1B में 10W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

हार्डवेयर

In-सीरीज के दोनों डिवाइसेज में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी थी। Micromax In Note 1 में HyperEngine गेमिंग वाला MediaTek Helio G85 SoC के साथ 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज है। वहीं, In 1b में MediaTek Helio G35 SoC के साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। साथ ही इस फोन में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है।

micromax-new

कीमत

Micromax IN 1b को कंपनी ने 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह प्राइस फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 7,999 रुपए है। इसके अलावा इस सीरीज के बड़े फोन Micromax IN Note 1 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए व 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। दोनों ही फोन 24 नवंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए आएगा।

The post Micromax का चीनी कंपनियों पर वार, लॉन्च किए 5000mAh बैटरी और 48MP रियर कैमरा वाले दो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-in-1b-launched-today-with-5000mah-battery-48mp-camera-know-price-sale-flipkart/feed/ 0
Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/#respond Wed, 28 Oct 2020 06:05:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50540 माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है।

The post Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Micromax बता चुकी है कि कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से वापसी करने जा रही है और आने वाली 3 नवंबर को माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। इस नई शुरूआत को कंपनी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है कि तथा माइक्रोमैक्स के आने वाले स्मार्टफोंस ‘Micromax In’ सीरीज़ के तहत लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही माइक्रोमैक्स ने अपने आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

माइक्रोमैक्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कंपनी के आने वाले मोबाइल फोंस में दिए जाने वाले चिपसेट का खुलासा किया है। Micromax ने बता दिया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस में एक डिवाईस जहां मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा, वहीं दूसरे फोन में मीडियाटेक का ही हीलियो जी85 चिपसेट देखने को मिलेगा। चर्चा है कि माइक्रोमैक्स के ये आने वाले स्मार्टफोन Micromax In 1 और Micromax In 1a नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोट्स और लीक्स की मानें तो मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट सपोर्ट करने वाले फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करेगा तथा दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च होगा जिनमें से एक में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 32MP सेल्फी वाले Vivo V20 SE के इंडिया लॉन्च से पहले जानें कीमत

बताया जा रहा है कि उपरोक्त फोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। 2 जीबी रैम वेरिएंट की बात पहले करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

Micromax in series mediatek g35 g85 india launch on 3 november specs

इसी तरह फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक की मानें तो Micromax का यह फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लो बजट में आ रहा Realme C15s, इस हफ्ते करेगा एंट्री

Micromax In सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये के करीब बताई जा रही है लेकिन 3 नवंबर को फोन लॉन्च होने तक इन स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। बता दें कि माइक्रोमैक्स अपने आगामी फोंस के साथ ‘आओ चीनी कम करें’ टैग लाईन का यूज़ कर रही है, जो साफ करता है कि इंडियन कंपनी Micromax का सीधा टारगेट Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo जैसी चाइनीज़ कंपनियां है।

The post Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/feed/ 0
Micromax का ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन 3 नवंबर को होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ 7,000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-smartphone-india-launch-on-3-november-aao-karein-cheeni-kum/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-smartphone-india-launch-on-3-november-aao-karein-cheeni-kum/#respond Fri, 23 Oct 2020 07:50:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50412 इस फोन की टैग लाईन है, 'आओ करें चीनी कम'

The post Micromax का ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन 3 नवंबर को होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ 7,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Micromax ने जिस दिन घोषणा की थी ​कि कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से एंट्री करने की तैयारी कर रही है, तब से ही भारतीय मोबाइल यूजर्स माइक्रोमैक्स फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की ओर से बताया गया था कि अपने आने वाले स्मार्टफोंस को ‘इन मोबाइल्स’ के तहत पेश करेगी। वहीं आज माइक्रोमैक्स ने अपने नए फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। माइक्रोमैक्स अपने नए स्मार्टफोंस के साथ आने वाली 3 नवंबर को एक बार फिर से मोबाइल बाजार में दस्तक देने जा रही है।

माइक्रोमैक्स ने जानकारी दी है कि कंपनी आने वाली 3 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर देगी। कंपनी ने हालां​कि इस दिन लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि इस दिन एक से अधिक स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे। फोन की लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही माइक्रोमैक्स ने साफ कर दिया है कि नए मोबाइल फोंस से वह सीधे चाइनीज़ ब्रांड्स को टक्कर देने की तैयारी में है। माइक्रोमैक्स ने फोन के लॉन्च इन्वाईट के साथ ‘आओ चीनी कम करें’ टैग लाईन का यूज़ किया है।

<img src="https://img.hi.91mobiles.com/uploads/2020/10/micromax-in.jpg" alt="Micromax in smartphone india launch on 3 november aao karein cheeni kum" width="900" height="504" class="alignnone size-full wp-image-50099" />

Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया था कि कंपनी देश में अपने नए सब-ब्रांड को उतार रही है जिसका नाम ‘IN Mobiles’ होगा। यहां IN का मतलब इंडिया ही है। माइक्रोमैक्स अधिकारी ने साफ कह दिया है​ कि कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी और IN Mobiles ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित रहेगा। कंपनी की ओर से दावा किया है कि उनके आने वाले स्मार्टफोंस पूरी तरह से इंडिया में बने हुए होंगे और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं।

7,000 रुपये हो सकता है बजट

Micromax को लेकर कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी भारत में तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं और एक फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Micromax in smartphone india launch on 3 november aao karein cheeni kum

बहरहाल यह भी हो सकता है कि उपर बताए गए फोन IN Mobiles के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस से अलग है। रिपोर्ट की मानें तो ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों डिवाईसेज़ में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा। Micromax की तरफ से कोई भी नई अपडेट मिलते ही पाठको को सूचित किया जाएगा।

The post Micromax का ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन 3 नवंबर को होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ 7,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-smartphone-india-launch-on-3-november-aao-karein-cheeni-kum/feed/ 0
Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/#comments Fri, 16 Oct 2020 09:45:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50098 माइक्रोमैक्स ने साफ कहा है, कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी।

The post Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन बाजार पर चाइनीज़ कंपनियों का राज है और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता। Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, OnePlus और Poco जैसे ब्रांड भारतीय मोबाइल बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किए हैं। कहीं न कहीं देश में ऑप्शन्य की कमी और इन कंपनियों द्वारा सही बजट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स दिया जाना भी भारतीय जनता को लुभा रहा है। लेकिन इन सबसे के बीच देसी कंपनी Micromax ने घोषणा कर दी है कि वह भारत में अपना सब-ब्रांड लाने जा रही है और इसका नाम ‘IN Mobiles’ होगा।

Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट की घोषणा कर दी है। राहुल ने यह खुलासा भी कर दिया है कि कंपनी देश में अपने नए सब-ब्रांड को उतार रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस सब-ब्रांड का ‘IN Mobiles’ होगा। यहां IN का मतलब इंडिया ही है। इस ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोंस को इसी टाइटल के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नई अनाउंसमेंट करने के साथ ही माइक्रोमैक्स अधिकारी ने साफ कह दिया है​ कि कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी।

IN Mobiles को माइक्रोमैक्स ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है। कंपनी की ओर से दावा किया है कि उनके आने वाले स्मार्टफोंस पूरी तरह से इंडिया में बने हुए होंगे और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं। ‘इन मोबाइल्स’ के तहत शुरूआत में कितने स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे और उनके नाम क्या होंगे यह डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर कहा जाएगा कि Xiaomi व Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए Micromax और IN Mobiles को कम बजट को ही अपना ​हथियार बनाना होगा।

7,000 रुपये हो सकता है बजट

Micromax को लेकर कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी भारत में तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं और एक फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone

बहरहाल यह भी हो सकता है कि उपर बताए गए फोन IN Mobiles के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस से अलग है। रिपोर्ट की मानें तो ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों डिवाईसेज़ में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा। Micromax की तरफ से कोई भी नई अपडेट मिलते ही पाठको को सूचित किया जाएगा।

The post Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/feed/ 2