Micromax Infinity N11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Dec 2018 09:06:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो बेहद सस्ते फोन, 4,000एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ है डुअल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-infinity-n11-infinity-n12-india-launch-4000mah-battery-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-infinity-n11-infinity-n12-india-launch-4000mah-battery-in-hindi/#comments Wed, 19 Dec 2018 09:03:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25221 माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 दोनों ही स्मार्टफोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है।

The post माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो बेहद सस्ते फोन, 4,000एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ है डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने कल ही भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की ओर से इनफिनिटी एन सीरीज़ के तहत इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 फोन उतारे गए हैं। माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 की कीमत जहां 8,999 रुपये रखी गई है वहीं इनफिनिटी एन12 को माइक्रोमैक्स की ओर से 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 दोनों ही स्मार्टफोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इनमें 6.18 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले दी गई है। इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 एंडरॉयड ओरियो के साथ 2गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इनमें आईएमजी पावरवीआर जीपीयू दिया गया है।

micromax-infinity-n11-infinity-n12-india-launch-4000mah-battery-in-hindi

माइक्रोमैक्स ने इनफिनिटी एन11 को जहां 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है वहीं इनफिनिटी एन12 को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम मैमारी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोंस की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ये दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।

5,000एमएएच की दमदार बैटरी पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम20

इनफिनिटी एन सीरीज़ के दोनों नए स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इनफिनिटी एन11 जहां 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है वहीं इनफिनिटी एन12 के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों ही फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करते हैं।

24 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है 8जीबी रैम वाला शाओमी मी प्ले

माइक्रोमैक्स ने इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 को 4,000एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। ये दोनों ही फोन डुअल सिम व 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं। माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन को ब्लू लगून, रेड वेलवेट और वॉइला कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इनफिनिटी एन11 को 8,999 रुपये और इनफिनिटी एन12 को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो बेहद सस्ते फोन, 4,000एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ है डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-infinity-n11-infinity-n12-india-launch-4000mah-battery-in-hindi/feed/ 1