Micromax Selfie 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 05 Jan 2018 12:12:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, भारत 2 प्लस का भी दाम हुआ कम https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-smartphone-price-drop-in-hindi/ Fri, 05 Jan 2018 12:12:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15604 माइक्रोमैक्स द्वारा किया गया प्राइज़ कट आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी लागू होगा।

The post माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, भारत 2 प्लस का भी दाम हुआ कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोमैक्स जल्द ही भारतीय बाजार में बजट स्मार्टफोन भारत 5 का नया मॉडल भारत 5 प्लस लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट ​किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर नया फोन लॉन्च करने से पहले माइक्रोमैक्स ने अपनी इसी सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन भारत 2 प्लस तथा सेल्फी 3 स्मार्टफोन की कीमतों में कमी की हैं। कंपनी की ओर से फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है।

माइक्रोमैक्स इंडिया ने सेल्फी 3 स्मार्टफोन की कीमत में जहां 2,000 रुपये की कमी की है वहीं भारत 2 प्लस स्मार्टफोन का मूल्य 250 रुपये कम कर दिया है। आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स ने सितंबर माह में सेल्फी 3 फोन को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, वहीं सेल्फी 2 प्लस स्मार्टफोन 3,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। माइक्रोमैक्स द्वारा किया गया प्राइज़ कट आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी लागू होगा।

micromax-price-cut

माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस की बात करें तो इस फोन को 4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया था। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 1,600एमएएच की है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 को 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, भारत 2 प्लस का भी दाम हुआ कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-selfie-3-launched-with-16mp-front-camera-in-hindi/ Mon, 25 Sep 2017 03:24:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12079 यह एक सेल्फी सेंट्रिक फोन है जिसे कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है।

The post 16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी स्मार्टफोन्स की खेप में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। माइक्रोमैक्स की ओर से सेल्फी 3 स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह एक सेल्फी सेंट्रिक फोन है जिसे कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। यह फोन आॅनलाईन साईट्स के साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुआ गूगल तेज ऐप, 1 दिन में हुआ करीब 2 करोड़ का लेनदेन

माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसके कैमरा सेग्मेंट से ही करते है। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है।

micromax-selfie-3-1

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

मीजु ला रहा है सस्ता 4जी फोन, इसमें है 32जीबी इंटरनल मैमोरी

कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर उतारा है। फोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई, डुअल सिम तथा बेसि​क कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 हुआ लिस्ट, इसमें है शानदार सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-selfie-2-listed-on-official-site-in-hindi/ Fri, 28 Jul 2017 11:56:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10125 माइक्रोमैक्स की आॅफिशियल वेबसाइट पर सेल्फी 2 नाम से स्मार्टफोन लिस्ट कर दिया है।

The post माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 हुआ लिस्ट, इसमें है शानदार सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी माइक्रोमैक्स जल्द ही अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और सेल्फी सेंट्रिक फोन जोड़ने जा रही है। कंपनी की ओर से सेल्फी 2 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि कंपनी यह फोन किस तारीख को भारतीय बाजार में उतारेगी तथा इसकी कीमत क्या होगी इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है, लेकिन कंपनी ने फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ इसे माइक्रोमैक्स की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

एक्सक्लूसिव: आॅरकॉम ने लॉन्च किया ​फ्रीडम पैक, 28जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की बात करें तो जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह फोन सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सोनी आईएम35 सेल्फी सेंसर दिया गया है जो आईआर फिल्टर और बोका इफेक्ट से लैस है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

यह फोन उपरी और नीचले पैनल से ऐंटिना बैंड पर डिजाईन किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस किया गया है। सेल्फी 2 स्मार्टफोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करेगा।

9 अगस्त को लॉन्च होगा लेनोवो के8 नोट, जानें क्या होगा इस बार खास

फोन के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है तथा कंपनी की ओर से इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 को कंपनी कब बाजार में उतारेगी इस बात की जानकारी अभी नहीं है वहीं कीमत को लेकर आशा की जा सकती है कि यह फोन कम बजट सेग्मेंट में ही पेश ​किया जाएगा।

The post माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 हुआ लिस्ट, इसमें है शानदार सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>