Micromax Yu | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Aug 2018 08:10:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 30 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू का नया स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-yu-new-face-off-launching-30-august-in-hindi/ Tue, 28 Aug 2018 08:10:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22276 यू ब्रांड ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 अगस्त को अपना यह नया फोन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।

The post 30 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू का नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू ने पिछले हफ्ते ही अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। इस ट्वीट में फोन के नाम व इसके लॉन्च संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन अब कंपनी ने मीडिया इन्वाईट भेज कर फोन लॉन्च से भी पर्दा उठा दिया है। यू ब्रांड ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 अगस्त को अपना यह नया फोन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।

यू माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड है जो सिर्फ आॅनलाईन प्लेटफार्म पर ही बिकता है। यू काफी लंबे समय बाद अपना कोई फोन लॉन्च कर रही है ऐसे में इस फोन को लेकर टेक बाजार में अभी से काफी हलचल है। कंपनी ने हालांकि अभी भी फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन फोन के टीज़र और फोटोज़ को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यू अपने नए स्मार्टफोन को ‘ऐस’ नाम के साथ मार्केट में उतार सकती है।

कंपनी अपने आगामी फोन को F(ACE) OFF टाइटल के साथ प्रचारित कर रही है। मीडिया इन्वाईट में भेजी गई फोटो में फोन में बड़ी व पावरफुल बैटरी दिए जाने की बात भी साफ हुई है। इसी तरह कंपनी द्वारा शेयर की गई एक अन्य ईमेज में फोन को दो बाक्सिंग पंच दिखाए गए है और इनमें यू ब्रांड का बाक्सिंग पंच बड़े साईज़ का है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यू ब्रांड अपने इस फोन को दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर सकती है।

रियलमी 2 लॉन्च, यह है देश का सबसे सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन, देखें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन की पोस्ट के साथ तकरीबन 11 महीनों बाद कंपनी के ट्वीटर हैंडल को अपडेट किया है। इतने लंबे समय अंतराल के बाद फोन लॉन्च करने वाली यह कंपनी तथाकथित यू ऐस स्मार्टफोन को किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारेगी और यह फोन किस बजट रेंज में लॉन्च होगा इन सभी जानकारियों के लिए 30 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।

The post 30 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू का नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/yu-yunique-2-launched-on-flipkart-in-hindi/ Tue, 25 Jul 2017 05:44:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9933 इस फोन की कीमत महज़ 5,999 रुपये रखी गई है तथा यह 27 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले माइक्रोमैक्स ब्रांड यू ने भारत में यूरेका ब्लैक फोन को लॉन्च किया था जो यू के पुराने मॉडल का ही अपग्रेड संस्करण है। इस दौरान हमने खबर थी कि आगे भी यू ब्रांड में माइक्रोमैक्स पुराने मॉडल ही लाएगा जिसके फीचर्स अपग्रेड होंगे। वहीं आज कंपनी ने यू ब्रांड में नया मॉडल यूनिक 2 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत महज़ 5,999 रुपये रखी गई है तथा यह 27 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

क्या आपने देखा लेनोवो का यह फोल्ड होने वाला टैबलेट

यू यूनिक 2 स्मार्टफोन की बात की जाए तो यह कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके यूनिक स्मार्टफोन का ही उन्नत वर्ज़न है। इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस ​डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन का बैक पैनल जहां मैटल का बना है वहीं फ्रंट पैनल को गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट रखा गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है त​था 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

yu-yunique-2-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

सिर्फ 11,490 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग का 4जी वोएलटीई फोन

यू यूनिक 2 डुअल सिम के साथ ही 4जी सपोर्ट करता है। वहीं प्री-लोडेड ट्रूकॉलर तथा 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इस फोन को खास बनाते हैं। कंपनी की ओर से इस फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। आगामी 27 जुलाई से इस फोन को शेपेंन और गोल्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

The post कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/yu-brands-two-smartphone-leaked-in-hindi/ Fri, 14 Jul 2017 08:23:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9555 गीकबेंच पर यूरेका के दो फोन के लिस्ट होने की खबर सामनें आई है। इसके अनुसार यू5011 और यू5012 मॉडल नंबर के साथ यूरेका के दो नए स्मार्टफोन लिस्ट किए गए है।

The post यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही हमनें खबर प्रकाशित की थी कि इंडियन टेक कंपनी माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड के तहत तकरीबन 4 से 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं पिछले महीनें ही जहां माइक्रोमैक्स ने सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च कर रेडमी नोट 4 और मोटो 5 को टक्कर दी थी, वहीं अब इसी ब्रांड के दो अन्य नए फोन्स की जानकारी भी सामनें आ गई है।

नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर यूरेका के दो फोन के लिस्ट होने की खबर सामनें आई है। इसके अनुसार यू5011 और यू5012 मॉडल नंबर के साथ यूरेका के दो नए स्मार्टफोन लिस्ट किए गए है। इस लिस्टिंग में इन दोनों फोन मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। वहीं माना यह भी जा रहा है कि ये दोनों फोन एक ही मॉडल के दो अलग-अलग वेरिएंट भी हो सकते हैं।

yu-phones

वेबसाइट के अनुसार से दोनों ही​ डिवाईस एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किए जाएंगे। यू5011 मॉडल नंबर वाले डिवाईस को वेबसाइट पर जहां 2जीबी रैम से लैस बताया गया है वहीं यू5012 मॉडल नंबर वाले डिवाईस में 3जीबी की रैम बताई गई है।

यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार

वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये दोनों डिवाईस माइक्रोमैक्स द्वार यूरेका ब्रांड के तहत लॉन्च किए जाने वाले आगामी स्मार्टफोन है। कहा गया है कि इन दोनों डिवाईस की टेस्टिंग जारी है तथा जल्द ही इन्हें कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से पेया किया जा सकता है।

The post यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>