MIUI 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:14:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी ला रही है 48-एमपी कैमरे वाला फोन, अगले महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-48-megapixel-camera-phone-miui-10-teased-launch-january-2019-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-48-megapixel-camera-phone-miui-10-teased-launch-january-2019-in-hindi/#comments Thu, 06 Dec 2018 07:11:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24953 ऐसा पहली बार हो रहा है जब शाओमी 48-मेगापिक्सल की पावर वाला रियर कैमरा सेटअप लॉन्च करेगी।

The post शाओमी ला रही है 48-एमपी कैमरे वाला फोन, अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को लेकर कल ही एक खबर आई थी जिसमें कपंनी ने पहले 5जी सपोर्ट वाले फोन को देखा गया था। इस स्मार्टफोन का नाम मी मिक्स 3 5जी बताया गया है जो क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस होकर बाजार में एंट्री करेगा। वहीं अब शाओमी के एक और स्मार्टफोन की खबर सामने आई है जिसमें बताया गया ​है कि कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा।

शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन की जानकारी स्वयं कंपनी के प्रेजिडेंट बिन ​लीन ने दी है। बिन लीन के चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट की है जिसमें शाओमी के आगामी स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाया गया है। इस फोटो के साथ ही शाओमी प्रजिडेंट से यह भी बताया है​ कि कपंनी अपने नए स्मार्टफोन को 48-मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे के साथ लॉन्च करेगी और यह फोन अगले महीने जनवरी में ही टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

xiaomiiii

शाओमी प्रजिडेंट ने हालांकि अपनी पोस्ट में इस स्मार्टफोन के नाम को छुपा ही रखा है। शेयर की गई फोटो में फोन के बैक पैनल को दिखाया गया है जिसमें रियर कैमरा नज़र आ रहा है। इस फोटो में वर्टिकल शेप में कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इस कैमरा सेटअप का एक ही कैमरा सेंसर फोटो में नज़र आया है। कैमरा सेटअप के नीचे ही डुअल टोन डुअल एलईडी फ्लैश भी दी गई है। वहीं फोटो में साईड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर भी दिखाई दे रहा है।

शाओमी का 5जी फोन रेडी, मी मिक्स 3 में दिखाया डेमो, क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट से होगा लैस

शाओमी के इस फोन की फोटो में कैमरा सेटअप के ​नीचे 48एमपी कैमरा ​लिखा हुआ है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब शाओमी 48-मेगापिक्सल की पावर वाला रियर कैमरा सेटअप लॉन्च करेगी। इस फोन में सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर या फिर सैमसंग का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं बिन लिन ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन मीयूआई 10 से लैस होगा।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 और मैक्स एम2 लॉन्च, शाओमी और रियलमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

शाओमी प्रेजिडेंट के अनुसार अगले महीने ही कंपनी का 48-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन टेक मंच पर दस्तक दे देगा। यह फोन किस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी, इसके लिए शाओमी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी ला रही है 48-एमपी कैमरे वाला फोन, अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-48-megapixel-camera-phone-miui-10-teased-launch-january-2019-in-hindi/feed/ 3
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, फोन को मिला मीयूआई 10 का सबसे नया अपडेट, ऐसे करें इंस्टाल https://www.91mobiles.com/hindi/miui-10-new-version-update-on-xiaomi-redmi-note-5-pro-in-hindi/ Wed, 24 Oct 2018 11:04:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23819 रेडमी नोट 5 प्रो की प्रोसेसिंग और यूज़ में इस अपडेट ने नई जान फूंक दी है।

The post शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, फोन को मिला मीयूआई 10 का सबसे नया अपडेट, ऐसे करें इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी आठवीं सालगिरह को कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर कंपनी ने मी 8 स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च करने के साथ ही अपना सबसे तेज और स्मार्ट यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 भी पेश किया था। मीयूआई 10 सितंबर महीने में ही भारत में आ चुका है और रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो जैसे स्मार्टफोन जारी हो चुका है। वहीं अब शाओमी ने इस यूआई को और भी एडवांस कर दिया है। यह सबसे नई व फास्ट अपडेट रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन पर रोलआउट हो चुकी है। मीयूआई 10 की इस अपडेट ने रेडमी नोट 5 प्रो की प्रोसेसिंग और यूज़ में नई जान फूंक दी है।

शाओमी ने मीयूआई 10 की इस नई अपडेट को मीयूआई फोरम पर पेश कर दिया है। फोरम पर मीयूआई 10 की नई अपडेट को V10.0.2.0.OEIMIFH सॉफ्टवेयर वर्ज़न नंबर के साथ देखा गया है। आपको बता दें कि भारत में रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन फिलहाल 10.0.1.0.OEIMIFH वर्ज़न पर चल रहे हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मीयूआई10 की इस नई अपडेट के बाद रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक पहले से भी फास्ट हो जाएगा। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर के टच और रिस्पांस की गति भी बढ़ जाएगी।

xiaomi-redmi-note-5-pro-price-specification-and-features-in-india

रेडमी नोट 5 प्रो पर जारी हुई नई यूआई अपडेट को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन के रैम मैनेजमेंट को पहले से उन्नत करेगी तथा इस अपडेट से 60 फ्रेम पर सेकेंड की गति के साथ फुलएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। मीयूआई 10 का नया वर्ज़न फोन में मौजूद बग्स को फिक्स करेगा तथा लॉक स्क्रीन, स्टेटस बार और नोटिफिकेशन्स बार पर आने वाली अनचाही नोटिफिकेशन्स से यूजर्स को निज़ात दिलाएगा।

पैनासोनिक एलुगा ज़ेड1 प्रो लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम, 6.19-इंच नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा

शाओमी मीयूआई फोरम पर नई अपडेट का साइज़ 597एमबी बताया गया है। वहीं यदि आपके रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन में पहले से ही मीयूआई 10 मौजूद है तो यह नई अपडेट सिर्फ 152एमबी साइज़ के साथ फोन में डाउनलोड हो जाएगी। शाओमी की ओर से मीयूआई 10 की नई अपडेट ओवर द एयर यानि ओटीए माध्यम से रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोंस को दी जा रही है। वहीं अपने फोन में नई अपडेट की उपलब्धता जानने के लिए मीयूआई फोरम या फिर सिस्टम अपडेट को चैक किया जा सकता है।

miui-10

ऐसे करें इंस्टाल

यदि आपको मीयूआई 10 की ओटीए अपडेट नहीं मिली है तो फोन की सेटिंग्स में मौजूद अबाउट फोन में जाकर सिस्टम अपडेट पर क्लिक कर के उपलब्ध अपडेट को मैन्युअल चैक कियी जा सकता है।

यदि आपके फोन में मीयूआई 10 के नए वर्ज़न की अपडेट आई है तो इसे डाउनलोड करें।

फाईल डाउनलोड होने पर इंस्टाल अपडेट पर क्लिक करें, आपका फोन अपने आप बूट मोड में चला जाएगा।

जियोफोन को टक्कर देगा नोकिया, ला रहा है नया 4जी फीचर फोन

कुछ ही मिनटों में आपका शाओमी स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के नए वर्ज़न से अपडेट हो जाएगा।

ध्यान रहें नई अपडेट इंस्टाल होने के दौरान फोन की बैटरी कम से कम 30 प्रतिशत होनी चाहिए।

The post शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, फोन को मिला मीयूआई 10 का सबसे नया अपडेट, ऐसे करें इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-mi-8-se-mi-band-3-mi-tv-4-miui-official-launched-in-hindi/ Thu, 31 May 2018 12:59:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20168 आईये नज़र डालते हैं शाओमी के इन शानदार प्रोडक्ट्स पर

The post शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आज अपनी 8वीं सालगिरह मना रही है। इन आठ सालों में शाओमी ने चीन व भारत समेत विश्व के कई देशों में अच्छा खासा मुकाम पा लिया है। अपनी 8वीं एनिवर्सरी के मौके पर शाओमी ने आज चीन में एक ईवेंट का आयोजन किया जिसमें कंपनी ने नए डिवाईस पेश किए गए। शाओमी की ओर से मी 8, मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन व मी 8 एसई स्मार्टफोन, मी स्मार्टटीवी, स्मार्टबैंड, स्मार्ट एक्सेसरीज़ तथा शाओमी स्मार्टफोंस का नया यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 पेश किए गए हैं। आईये नज़र डालते हैं शाओमी के इन शानदार प्रोडक्ट्स पर:

शाओमी मी 8

शाओमी मी 8 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगा​​पिक्सल का फ्रंंट कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है।

xiaomi-mi-8

मी 8 के बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी मी 8 का 64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये), 128जीबी वेरिएंट 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

शाओमी मी 8 एसई

शाओमी मी 8 एसई क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 710 पर पेश किया गया विश्व का पहला स्मार्टफोन है। इस फोन को मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर लॉन्च किया गया है। फोन को 5.88-इंच की एमोलेड बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। मी 8 एसई के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं।

xiaomi-mi-8-se

शाओमी मी 8 एसई ​फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी वोएलटीई, वाईफाई, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो मी 8 एसई के 4जीबी वेरिएंट को जहां 1,799 युआन (तकरीबन 19,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट 1,999 युआन (तकरीबन 21,000 रुपये) पर लॉन्च हुआ है। दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं।

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन

शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके नीचे इनविजिबल फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन का बैक पैनल भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट है, जिसमें फोन के इंटरनल पार्ट्स भी बाहर से देखे जा सकते हैं। मीयूआई 10 आधारित एंडरॉयड ओरियो के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 3डी फेस रेक्नेशन तकनीक भी सपोर्ट करता है।

xiaomi-mi-8-ex

फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगा​​पिक्सल का फ्रंंट कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 3,699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 39,000 रुपये के करीब है।

मीयूआई 10

शाओमी ने अपने वार्षिक आयोजन में नया यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 भी लॉन्च कर दिया है। यह यूआई न सिर्फ तेज और स्मूथ प्रोसेसिंग करता है बल्कि साथ ही एआई फीचर के साथ फोन के कैमरे को भी बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। इस यूजर इंटरफेस में बैटरी सेविंग फीचर दिया गया है तथा साथ ही फेस रेक्ग्नेशन फीचर को भी यह यूजर इंटरफेस फास्ट बनाता है।

miui-10

मीयूआई 10 के चलते शाओमी द्वारा इस यूआई से लैस स्मार्टफोन 3डी फेस सेंसिंग तकनीक सपोर्ट कर पाएंगे। मी 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन में आ चुका यह नया यूजर इंटरफेस आने वाले समय में कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस में भी रोलआउट कर दिया जाएगा। मीयूआई 10 एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो और इससे उपर के वर्ज़न पर ही काम करेगा।

शाओमी मी बैंड 3

मी बैंड 3 शाओमी द्वारा मी बैंड सीरीज़ में लॉन्च किया गया तीसरा बैंड है। यह बैंड 0.78-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। कॉलर आईडी के साथ ही यह बैंड विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन्स भी लाईट और वायब्रेशन के जरिये देता है। वहीं हार्ट रेट, चले गए कदमों के सा​थ ही यह बैंड मोशन ट्रैकिंग व हेल्थ मैनेजमेंट जैसे फीचर्स से लैस है।

mi-band-3

शाओमी मी बैंड 3 वाटर प्रूफ है तथा इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यह बैंड ब्लैक, ब्लू व पिंक स्ट्रेप्स के साथ 169 युआन यानि तकरीबन 1,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस बैंड का एक एनएफसी सपोर्ट करने वाला वेरिएंट भी है जो 199 युआन (तकरीबन 2,100 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

शाओमी मी टीवी4 75″

शानदार डिवाईसेज के बीच शाओमी ने अपना एक और नया स्मार्टटीवी भी आज पेश कर दिया है। शाओमी की ओर से 75-इंच की डिसप्ले वाला शाओमी मी टीवी4 लॉन्च किया गया है जो अल्टा-थिन डिजाईन के साथ एआई वॉयस ​असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टटीवी 4के एचडीआर अल्ट्रा एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

mi-tv-4-75

मी टीवी 4 75-इंच में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टीवी 64बिट क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर प्रोसेस करता है। टीवी में इंटीग्रे​टेड वॉयस असिस्टेंअ दिया गया है जो डॉल्बी आॅडियो के साथ ही डीटीएस एचडी सपोर्ट करता है।

मी वीआर स्टैन्डअलोन

गेमिंग के शौकिन लोगों के​ लिए शाओमी ने आज अपना नया वीआर हेडसेट स्टैन्डअलोन भी पेश किया है। यह एक वायरलैस वीआर हेडसेट है ​जो प्रसिद्ध वीआर कंपनी ओक्यूलस ने बनाया है। यह वीआर 2के फास्ट स्वीच स्क्रीन में सक्षम है।

mi-vr-set

मी वीआर स्टैन्डअलोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है। इस वीआर हेडसेट में 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है तथा यह यूज़ करने तथा कंट्रोलिंग के बेहद ही आसान है।

The post शाओमी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च हुए ये 7 शानदार डिवाईस, स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी के साथ स्मार्ट बैंड और मीयूआई 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च, एप्पल-सैमसंग-वीवो तीनों के फीचर एक ही फोन में https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-8-launch-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 31 May 2018 08:38:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20146 शाओमी मी 8 को कंपनी की 8वीं सालगिरह पर लॉन्च किया है जो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में बेहद अलग और दमदार है।

The post शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च, एप्पल-सैमसंग-वीवो तीनों के फीचर एक ही फोन में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को चीन का एप्पल कहा जाता है। चीन से बाहर भारतीय मोबाइल बाजार में भी चीन सबसे बड़ी कंपनी बन कर सामने आया है। शाओमी को वैश्विक टेक बाजार में कदम रखे 8 साल हो चुके हैं और कपंनी आज अपनी आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था कि शाओमी अपनी आठवीं सालगिरह पर एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च करेगा, वहीं आज कंपनी ने इस शानदार स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। शाओमी मी 8 टेक बाजार में दस्तक दे चुका है।

शाओमी मी 8 हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो ग्लास बॉडी के साथ प्रीमियम मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन भी एप्पल की एनिर्वसरी स्पेशल आईफोन 10 की तरह ही बेजल लेस नॉच डिसप्ले और वर्टिकल रियर कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 2248 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

xiaomi-mi-8-ex

शाओमी ने मी 8 का इक्स्प्लॉरर एडिशन भी पेश किया है जिसमें फ्रंट पैनल की डिस्पले के नीचे इनविजिबल फिंगर​प्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो बाहर से दिखता नहीं है। वहीं इस फोन का बैक पैनल भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट है, जिसमें फोन के इंटरनल पार्ट्स भी बाहर से देखे जा सकते हैं। यह फोन 3डी फेस रेक्नेशन तकनीक भी सपोर्ट करता है।

शाओमी मी 8 को शाओमी द्वारा आज ही पेश किए गए मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है जो 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

xiaomi-mi-8-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 8 के बैक पैनल पर एआई तकनीक से लैस डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे सेंसर मौजूद हैं जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 और एफ/2.4 अपर्चर की क्षमता सपोर्ट करते हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगा​​पिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मी 8 का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करता है।

शाओमी मी 8 के बैक पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन इंफ्रारेड फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाईप-सी व डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस तथा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi-mi-8-1

शाओमी मी 8 की कीमत की बात करें तो फोन का 64जीबी वेरिएंट 2,699 युआन (तकरीबन 28,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 128जीबी वेरिएंट को 2,999 युआन (तकरीबन 31,600 रुपये) और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,299 युआन (तकरीबन 34,800 रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं शाओमी ने मी 8 इक्स्प्लॉरर एडिशन को 3,699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 39,000 रुपये के करीब है।

शाओमी मी 8 एसई की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च, एप्पल-सैमसंग-वीवो तीनों के फीचर एक ही फोन में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी स्मार्टफोन होंगे और भी ताकतवर, आ रहा है सुपर फास्ट और एडवांस ‘मीयूआई 10’, 31 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-fast-and-powerful-miui-10-official-on-31-may-in-hindi/ Thu, 24 May 2018 06:47:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19987 नया यूजर इंटरफेस खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर और मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करेगा।

The post शाओमी स्मार्टफोन होंगे और भी ताकतवर, आ रहा है सुपर फास्ट और एडवांस ‘मीयूआई 10’, 31 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इस साल अपनी आठवीं सालगिरह मना रही है। इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो मी 8 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर बता दिया गया है कि शाओमी आने वाली 31 मई को चीन में एक ईवेंट का आयोजन कर रही हे और इसी ईवेंट के माध्यम से कंपनी का एनिर्वसरी स्पेशल स्मार्टफोन मी 8 पेश किया जाएगा। वहीं अब शाओमी की ओर से यह भी बता दिया गया है कि कंपनी इस दिन अपना नया यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 भी रोलआउट करने वाली है।

शाओमी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि 31 मई को होने वाले शाओमी के वार्षिक कार्यक्रम में कंपनी नया मीयूआई वर्ज़न लॉन्च करने वाली हैं शाओमी का यह नया यूजर इंटरफेस खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर और मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करेगा। आपको बता दें कि शाओमी के इस नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 को ‘फास्टर दैन लाइटिंग’ कहा जा रहा है। यानि कंपनी मीयूआई को बिजली के भी तेज कहकर इसकी फास्ट प्रोसेसिंग की ओर ईशारा कर रही है।

miui-10

शाओमी मीयूआई 10 के फीचर्स की बात करें तो यह यूआई न सिर्फ तेज और स्मूथ प्रोसेसिंग करेगा बल्कि साथ ही एआई फीचर के साथ फोन के कैमरे को भी बेहतर बनाएगा। इस यूजर इंटरफेस में बैटरी सेविंग फीचर भी होगा तथा साथ ही फेस रेक्ग्नेशन फीचर को भी यह यूजर इंटरफेस फास्ट बनाएगा। माना जा रहा है कि मी 8 स्मार्टफोन मीयूआई 10 के साथ ही लॉन्च होगा और इसी वजह से यह फोन 3डी फेस सेंसिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा।

शाओमी रेडमी 6 की जानकारी हुई लीक, 3,000 एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

जानकारी के मुताबिक मीयूआई 10 एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो और इससे उपर के वर्ज़न पर ही काम करेगा। वहीं दूसरी ओर यह खबर भी मिल रही है कि अपने नए यूजर इंटरफेस के स्वागत में शाओमी द्वारा मीयूआई 9 के डेवलपमेंट का काम बंद भी किया जा चुका है। शाओमी आने नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 को 31 मई के बाद किन स्मार्टफोंस में सबसे पहले रोलआउट करेगी और भारत में कब तक शाओमी स्मार्टफोन इसे पा सकेंगे, इसकी जानकारी जल्द ही आपको दी जाएगी।

The post शाओमी स्मार्टफोन होंगे और भी ताकतवर, आ रहा है सुपर फास्ट और एडवांस ‘मीयूआई 10’, 31 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>