MIUI 9.5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 08:13:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी ने जारी की मीयूआई 9.5 अपडेट, जानें कैसे करें अभी अपने फोन में इंस्टाल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-and-install-miui-9-5-in-xiaomi-smartphone-in-hindi/ Mon, 26 Mar 2018 11:19:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18413 यदि आप भी अपने शाओमी स्मार्टफोन को इस एडवांस व आर्कषक मीयूआई 9.5 से अपडेट करना चाहते हैं, तो ये रहे स्टेप्स..

The post शाओमी ने जारी की मीयूआई 9.5 अपडेट, जानें कैसे करें अभी अपने फोन में इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही शाओमी ने जानकारी दी थी कि कंपनी अपने यूजर इंटरफेस का नया वर्ज़न मीयूआई 9.5 पेश करने वाली है। कंपनी ने बताया था कि फिलहाल मीयूआई 9.5 का ग्लोबल स्टेबल रॉम (आरओएम) वर्ज़न ही रोलआउट किया जाएगा जो शाओमी यूजर्स को ओटीए यानि ओवर द एयर तरीके से प्राप्त होगा। वहीं शाओमी के कथनानुसार मीयूआई 9.5 भारतीय यूजर्स को भी उपलब्ध हो गया है। अब शाओमी यूजर्स अपने शाओमी स्मार्टफोन के शाओमी के सबसे लेटेस्ट यूजर इंटरफेस मीयूआई 9.5 पर अपडेट कर सकते हैं। यदि आप भी अपने शाओमी स्मार्टफोन को इस एडवांस व आर्कषक मीयूआई 9.5 से अपडेट करना चाहते हैं, तो आगे हमनें इसी के स्टेप्स बताए हैं:

सबसे पहले तो आपको बता दें कि शाओमी ने मीयूआई 9.5 को ओवर द एयर जारी किया है।

आपको शाओमी स्मार्टफोन मॉडल पर अपने आप ही मीयूआई 9.5 की ओटीए फाईल की जानकारी नोटिफिकेशन के तौर पर आ जाएगी।

miui-9-5

यदि आपको मीयूआई 9.5 की ओटीए अपडेट की नोटिफिकेशनस नहीं मिली है तो इसे मैन्युअल चैक करें, इसके लिए

फोन की सेटिंग्स में जाएं और अबाउट फोन ओपन करें, यहां सिस्टम अपडेट पर क्लिक करते ही आपके फोन में उपलब्ध अपडेट सामनें आ जाएगी।

यदि आपके फोन में मीयूआई 9.5 अपडेट आई है तो इसे डाउनलोड करें।

फाईल डाउनलोड होने पर इंस्टाल अपडेट पर क्लिक करें, आपका फोन अपने आप बूट मोड में चला जाएगा।

रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता संस्करण लॉन्च करेगा शओमी, जानकारी हुई लीक

ध्यान रहें नई अपडेट इंस्टाल होने के दौरान फोन की बैटरी कम से कम 30 प्रतिशत होनी चाहिए।

कुछ ही मिनटों में आपका शाओमी स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस मीयूआई 9.5 से अपडेट हो जाएगा।

xiaomiii

यदि आपके फोन में मीयूआई 9.5 अपडेट अब तक नहीं आई है तो इसे कंपनी की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।।

मीयूआई 9.5 की इन्क्रप्ट फाईल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2

फाईल डाउनलोड हो जाने के बाद यूएसबी के जरिये शाओमी फोन को लैपटॉप/कंप्यूटर से कनेक्ट करें और फाईल को फोन में ट्रांसफर करें।

फोन के फाईल मैनेजर में ट्रांसफर हुई फाईल को ओपेन करें, फाईल पर क्लिक करते ही यह डिक्रप्ट होना शुरू हो जाएगी।

xiaomi-redmi-note-5-pro-usb

फाईल डिक्रप्ट होने के बाद फोन में ‘रिबूट एंड इंस्टाल’ का आॅप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें।

आपका शाओमी फोन​ रिस्टार्ट होकर मीयूआई 9.5 फाईल का इंस्टाल प्रोसेस शुरू कर देगा और कुछ ही देर में मीयूआई 9.5 वर्ज़न फोन में एक्टिव हो जाएगा।

आपको बता दें कि शाओमी ने ग्लोबली कुल 30 स्मार्टफोंस पर मीयूआई 9.5 की अपडेट जारी की है। इनमें भारत में लॉन्च हो चुके फोन भी शामिल है। यह अपडेट एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो तथा इससे उपर के एंडरॉयड वर्ज़न को सपोर्ट करती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शाओमी फोन इस अपडेट की लिस्ट में शामिल है या नहीं तो यहां क्लिक करें

The post शाओमी ने जारी की मीयूआई 9.5 अपडेट, जानें कैसे करें अभी अपने फोन में इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी के 30 पुराने फोंस को मिलेगा नया मीयूआई 9.5 अपडेट, क्या इनमें आपका फोन है शामिल देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-miui-9-5-update-30-smartphone-redmi-note-mi-mix-mi-max-in-hindi/ Thu, 22 Mar 2018 07:59:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18326 अप्रैल के शुरू में ही मीयूआई 9.5 की अपडेट स्मार्टफोन्स पर आनी शुरू हो जाएगी।

The post शाओमी के 30 पुराने फोंस को मिलेगा नया मीयूआई 9.5 अपडेट, क्या इनमें आपका फोन है शामिल देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले चीनी एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने अपने यूजर इंटरफेस का नया वर्ज़न मीयूआई 9 भारत में जारी किया था। शाओमी की ओर से मीयूआई 9 को 22 शाओमी स्मार्टफोन्स पर रोलआउट किया था। यह यूआई वर्ज़न पहले चीनी बाजार में पेश किया गया था उसके बाद भारत पहॅुंचा था। वहीं अब एक बाद फिर अपने यूजर इंटरफेस को अपडेट करते हुए शाओमी ने मीयूआई 9.5 को जारी किए जाने की घोषणा कर दी है।

बीएसएनएल लाया 499 रुपये का प्लान, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर

मीयूआई फोरम के जरिये जानकारी देते हुए शाओमी ने इस लेटेस्ट अपडेट की पोस्ट शेयर की है। शाओमी ने बताया है कि कंपनी की ओर से मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम (आरओएम) रोलआउट कर दिया गया है। यह नई अपडेट शाओमी की रेडमी सीरीज़, मी मिक्स सीरीज़ और मी ​मैक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन्स के लिए है। शाओमी ने बताया है कि मीयूआई़ 9.5 वर्ज़नल एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा इस अपडेट को आने वाले दिनों में ओवर द एयर तरीके से सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

miui-9-5

शाओमी के अनुसार रेडमी नोट 5ए, रेडमी 5ए, रेडमी 5, रेडमी 5 प्लस, रेडमी नोट 5, रेडमी वाई1, रेडमी वाई1 लाइट, रेडमी 4एक्स, मी ​मैक्स 2, मी 5, मी 6 और मी मिक्स 2 स्मार्टफोन पर अप्रैल माह के शुरू में ही मीयूआई 9.5 की अपडेट जारी कर दी जाएगी। वहीं अप्रैल माह के अंत तक रेडमी 3, रेडमी 4, रेडमी नोट 2, मी नोट 3, मी नोट 2, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी 3, मी 4 और मी मिक्स स्मार्टफोन को नई यूजर इंटरफेस की अपडेट प्राप्त हो जाएगी।

सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, ‘सैमंसग कार्निवल’ में डिस्काउंट, कैशबैक के साथ मिल रहे हैं अनें​को आॅफर

शाओमी अपने विभिन्न बजट के सभी नए व पुराने स्मार्टफोंस को मिलाकर कुल 30 स्मार्टफोंस पर मीयूआई 9.5 की अपडेट जारी करने वाली है। इस नए यूजर इंटरफेस की सभी खूबियों का जानकारी तो कंपनी ने अभी नहीं दी है लेकिन इसमें नोटिफिकेशन शेड, क्विक रिप्लाई फीचर इत्यादि देखने को मिल सकते हैं। भारत में यह नया अपडेट जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।

The post शाओमी के 30 पुराने फोंस को मिलेगा नया मीयूआई 9.5 अपडेट, क्या इनमें आपका फोन है शामिल देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>