MNP | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Feb 2025 10:38:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2025 में जानें मोबाइल नंबर पोर्ट करने का सबसे फास्ट तरीका, बिना नंबर बदले ही कंपनी होगी चेंज https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl/#respond Tue, 12 Sep 2023 07:05:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65978 मोबाइल नंबर पोर्ट करना बहुत आसान है। आप अपने एरिया के बेस्ट नेटवर्क वाले कंपनी में बिना झंझट फ्री में नंबर पोर्ट करवा सकते हैं। इस प्रोसेसर को Mobile Number Portability यानी MNP कहते है।

The post 2025 में जानें मोबाइल नंबर पोर्ट करने का सबसे फास्ट तरीका, बिना नंबर बदले ही कंपनी होगी चेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बहुत बार ऐसा होता है कि मोबाइल यूजर अपनी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क, इंटरनेट व अन्य सर्विस से इस हद तक परेशान हो जाता है कि उसे छोड़ देना चाहता है। MNP यानी Mobile Number Portability के जरिये अपना मोबाइल नंबर बदले बिना ही टेलीकॉम कंपनी को बदला जा सकता है। एमएनपी क्या है?, MNP का फायदा क्या है? तथा मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करते हैं? ये सभी जानकारी आगे के लेख में पढ़ सकते हैं।

मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करें?

स्टेप 1. अपने फोन के SMS बॉक्स में जाकर नया मैसेज लिखने का ऑप्शन खोलें।

स्टेप 2. यहां PORT और एक स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर टाईप करें। उदाहरण : PORT 901#####88

स्टेप 3. मैसेज टाईप हो जाने के बाद इसे 1900 नंबर पर भेज दें।

how to port mobile number airtel vodafone idea reliance jio bsnl

स्टेप 4. मैसेज सेंड होते ही आपको एक नया मैसेज प्राप्त होगा जो 1901 नंबर से आया होगा।

स्टेप 5. बता दें कि आपको यह पोर्टिंग कोड तब ही प्राप्त होगा जब फोन बिल पूरी तरह से पेड होगा।

स्टेप 6. 1901 नंबर से प्राप्त हुए मैसेज में 8 अंको का यूनिक कोड होगा। इसे पोर्टिंग कोड या UPC भी कहा जाता है।

स्टेप 7. इस 8 अंको के कोड में शुरू के दो इंग्लिश के अलफ़ाबेट होंगे और बाकी 6 डिजिट होंगी।

स्टेप 8. बता दें कि यह पोर्टिंग कोड कुछ दिनों के लिए ही मान्य होता है और इस दिनों के भीतर ही इस कोड को यूज़ किया जा सकता है।

स्टेप 9. इस यूनिक पोर्टिंग कोड को उस कंपनी के आउटलेट या स्टोर पर लेकर जाना है, जिस कंपनी के नेटवर्क पर आप अपना नंबर बदलवाना चाहते हैं।

स्टेप 10. आउटलेट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरवाया जाएगा और इसके साथ ही नई सिम दे दी जाएगी। आज कल दूरसंचार कंपनियां होम डिलीवरी भी करती है और ये सभी प्रोसेस डोर स्टेप भी होने लगे हैं।

Note: Airtel, Jio, Vodafone-Idea और BSNL सहित सभी कंपनियों के लिए एक जैसा ही प्रोसेस है।

MNP का फायदा

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें यूजर को अपना मोबाइल नंबर बदलना नहीं पड़ता। यानी उपभोक्ताओं को फोन नंबर तो वही रहता है लेकिन उसका ऑपरेटर यानी कि मोबाइल कंपनी बदल जाती है। MNP सर्विस मोबाइल यूजर को मौका देती है कि वह अपनी मर्जी के अनुसार अपनी मोबाइल कंपनी भी चुन सकते हैं। ग्राहकों जिस कंपनी को पसंद करते हुए उससे जुड़ना चाहते हैं, वह मोबाइल कंपनी अपनी खुद की सिम मुहैया कराती है जिसमें मोबाइल नंबर वही पहले वाला होता है।

PostPaid नंबर भी कर सकते हैं पोर्ट

Prepaid यूजर्स की तरह Postpaid उपभोक्ता भी एमएनपी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में जो ग्राहक अपने मौजूदा टेलीकॉम नेटवर्क को छोड़कर दूसरी कंपनी से जुड़ने की योजना बना रहे हैं, वह ऊपर बताए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

घर बैठे सिम को पोर्ट कैसे करें?

आपको अपने मोबाइल नंबर से 1900 नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद आपको पोर्टिंग कोड प्राप्त होगा।

सिम पोर्ट करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

आपको अपने किसी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।

पोर्ट करने से क्या फायदा है?

नंबर पोर्ट करने का फायदा यह होता है कि आप अपना नंबर बदले बिना ही मौजूद टेलीकॉम कंपनी को बदल कर नई कंपनी की सेवाएं ले सकते हैं।

नंबर पोर्ट करने का कोड Unique Porting Code (UPC) कितने दिनों तक के लिए वैध होता है?

नंबर पोर्ट करने के लिए SMS से आया Unique Porting Code (UPC) 4 दिनों के लिए वैध होता है।

मोबाइल नंबर पोर्ट करने का क्या शुल्क है?

मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए अधिकतम शुल्क 6 रुपये और 46 पैसे निर्धारित है।

क्या एक बार मोबाइल पोर्ट करने के बाद फिर से उसी सर्विस प्रोवाइडर के पास वापस आ सकते हैं? यदि हां तो क्या प्रक्रिया है?

हां, यदि आपने अपना नंबर किसी दूसरे ऑपरेटर में पोर्ट कर लिया है तो 90 दिनों के बाद फिर से वापस आप पुराने ऑपरेटर के पास आ सकते हैं। वापस आने का तरीका भी वैसा होगा जैसे आपने पहले पोर्ट किया था।

The post 2025 में जानें मोबाइल नंबर पोर्ट करने का सबसे फास्ट तरीका, बिना नंबर बदले ही कंपनी होगी चेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl/feed/ 0
Recharge Plan महंगे होने का दिख रहा असर, 1 महीने में 95 लाख से अधिक मोबाइल यूजर्स ने डाली MNP रिक्वेस्ट! https://www.91mobiles.com/hindi/95-lakh-mobile-number-portability-mnp-request-received-by-indian-users-after-jio-airtel-vi-recharge-plans-price-increased/ https://www.91mobiles.com/hindi/95-lakh-mobile-number-portability-mnp-request-received-by-indian-users-after-jio-airtel-vi-recharge-plans-price-increased/#respond Tue, 05 Apr 2022 05:29:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78326 TRAI के अनुसार, सिर्फ 1 महीने में 95,30,000 भारतीय मोबाइल यूजर्स ने नंबर पोर्ट की रिक्वेस्ट डाली है।

The post Recharge Plan महंगे होने का दिख रहा असर, 1 महीने में 95 लाख से अधिक मोबाइल यूजर्स ने डाली MNP रिक्वेस्ट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए बीते कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने Mobile Recharge Plan Price को बढ़ाकर मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका दिया था जिसके चलते Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के प्रति लोगों की नाराज़गी भी सामने आई ​है। भारतीय उपभोक्ता किसी सस्ते और बेहतर ऑप्शन की तालाश में रहे और इसका फायदा सरकारी कंपनी BSNL को भी पहुॅंचा है। रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद अनेंको लोगों ने कंपनी और नेटवर्क बदलने के लिए Mobile Number Portability (MNP) का सहारा लिया है और अब इसी से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। TRAI के अनुसार, सिर्फ 1 महीने में 95,30,000 भारतीय मोबाइल यूजर्स ने नंबर पोर्ट की रिक्वेस्ट डाली है।

TRAI ने अपनी रिपोर्ट में जनवरी 2022 के आंकड़ें शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के महीने में 9.53 मिलियन यानी 95,30,000 सब्सक्राइबर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की रिक्वेस्ट सबमिट करवाई थी। 95 लाख से भी ज्यादा मोबाइल यूजर्स ने अपने मोबाइल नेटवर्क को बदलना चाहा और अपनी सिम को किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर पोर्ट करवाने की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि इस दौरान सबसे ज्यादा नंबर पोर्ट रिक्वेस्ट महाराष्ट्र से आई है जहां पर 55.53 मिलियन लोगों ने अपना कंपनी नेटवर्क बदलना चाहा है। इसके बाद 52.18 मिलियन के साथ कर्नाटक दूसरे नंबर पर आया है। यह भी पढ़ें : यूजर्स की मांग के बाद Jio, Airtel और Vi लेकर आई 1 महीने की वैलिडिटी वाले नए रिचार्ज प्लान! देखें कौन दे रहा क्या फायदा

Mobile Number Portability (MNP)

ट्राई के अनुसार जनवरी में 9.53 मिलियन पोर्ट रिक्वेस्ट मिलने के बाद MNP requests का कुल आकंड़ा 670.95 मिलियन पहुॅंच चुका है। यहां पाठकों को बता दें कि सबसे पहले नंबर पोर्टेबिलिटी की शुरूआत 25 नवंबर 2010 को ​हरियाणा से शुरू हुई थी, जिसके साथ यह सर्विस 20 जनवरी 2011 को पूरे देश में लागू कर दी गई थी। Intra-Service Area MNP थी जिसमें एक ही राज्य या सर्किल में मौजूद टेलीकॉम नंबरों को पोर्ट ​करके दूसरी कंपनी में एक्टिव किया जा सकता है।

5 points to follow when buying new sim card

इन्ट्रा-सर्विस एरिया एमएनपी के बाद एक राज्य या सर्किल से दूसरे राज्य या सर्किंल में मोबाइल नंबर पोर्ट करने की सुविधा के साथ Inter-Service Area MNP की शुरूआत की गई। यह इंटर-सर्विस एरिया एमएनपी 3 जुलाई 2015 से पूरे देश में लागू की गई थी। पहले नंबर पोर्ट करवाने में सप्ताह भर का समय लग जाता था, लेकिन अब ट्राई के नए नियमों के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को 2 दिन में ही नंबर पोर्ट करना होगा जिससे मोबाइल यूजर्स को सहूलियत प्राप्त होगी।

Jio, Airtel, Vi, BSNL – किसे फायदा, किसे नुकसान

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार साल के पहले महीने में टेलीफोन उपभोक्ताओं की गिनती में भी भारी गिरावट आई है। दिसंबर 2021 के दौरान देश में 1,178.41 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे जब्कि इस साल के पहले महीने यानी 31 जनवरी 2022 को देश में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की गिनती गिरकर 1,169.46 मिलियन हो गई थी। दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 में 8.95 मिलियन यानी तकरीबन 89,50,000 लोगों ने अपने टेलीकॉम सर्विस को बंद किया है। यह बड़ा फासला दिसंबर में Jio, Airtel और Vi द्वारा Recharge Plan की कीमत बढ़ाए जाने के बाद देखा गया है।

95-lakh-mobile-number-portability-mnp-request-received-by-indian-users-after-jio-airtel-vi-recharge-plans-price-increased

जनवरी 2022 के ही आंकड़ों की बात करें तो ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 93,22,583 जियो यूजर्स ने Reliance Jio कंपनी के नेटवर्क को छोड़ा है। इसी तरह 3,89,083 Vi यूजर्स Vi नेटवर्क को छोड़ कर दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर शिफ्ट हो गए हैं। देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को भी नुकसान झेलना पड़ा है और जनवरी 2022 में 3,77,520 लोगों ने BSNL कंपनी से अपना नाता तोड़ लिया है। इस महीने में अकेले Airtel को ही फायदा हुआ है और 7,14,199 नए मोबाइल यूजर्स एयरटेल नेटवर्क से जुड़े हैं।

कैसे करें अपना Mobile Number Port

– मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाकर नया मैसेज टाइप करने का ऑप्शन खोलें।

– मैसेज बॉक्स में PORT टाईप, फिर एक स्पेस देकर अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करें। (उदाहरण : PORT 901#####88)

– मैसेज लिखे जाने के बाद उपर ‘Send To’ ऑप्शन पर टैप करें और यहां 1900 नंबर टाईप कर मैसेज सेंड कर दें।

how to port mobile number airtel vodafone idea reliance jio bsnl

– मैसेज भेजे जाने के आपके मोबाइल पर ‘1901’ नंबर से एक नया मैसेज प्राप्त होगा।

– 1901 नंबर से प्राप्त हुए मैसेज में 8 अंको का कोड होगा। इसे यूनिक पोर्टिंग कोड या UPC भी कहा जाता है।

– ध्यान रहे कि अगर आप पोस्टपेड ग्राहक हैं तो यह पोर्टिंग कोड फोन बिल पूरी तरह से पेड होने के बाद ही प्राप्त होगा।

– इस 8 अंको के UPC में शुरू के दो अंग्रेजी अलफ़ाबेट (A-Z) होंगे और बाकी 6 डिजिट (0-9) होगी।

95-lakh-mobile-number-portability-mnp-request-received-by-indian-users-after-jio-airtel-vi-recharge-plans-price-increased

– यह पोर्टिंग कोड कुछ ही दिनों के लिए ही मान्य होता है और यूजर को उन्हीं दिनों के भीतर इस कोड को यूज़ करना होगा।

– इस यूनिक पोर्टिंग कोड को उस कंपनी के आउटलेट या स्टोर पर लेकर जाना है, जिस कंपनी के नेटवर्क पर आप अपना नंबर बदलवाना चाहते हैं।

जिस कंपनी के नेटवर्क में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करवाना चाहते हैं, उसके आउटलेट चले जाएं। वहां पर एप्लीकेशन फॉर्म भरवाया जाएगा और इसके साथ ही नई सिम दे दी जाएगी। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियां होम डिलीवरी भी करती है और सभी डाक्यूमेंटेशन प्रोसेस डोर स्टेप भी होने लगे हैं। आप अपने एरिया की सर्विस के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर Toll-Free नंबर पर भी पूछ सकते हैं।

The post Recharge Plan महंगे होने का दिख रहा असर, 1 महीने में 95 लाख से अधिक मोबाइल यूजर्स ने डाली MNP रिक्वेस्ट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/95-lakh-mobile-number-portability-mnp-request-received-by-indian-users-after-jio-airtel-vi-recharge-plans-price-increased/feed/ 0
जानें कैसे करें अपने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट, देखें का MNP सबसे फास्ट तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl-new-tariff-plans-how-to-port-mobile-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl-new-tariff-plans-how-to-port-mobile-number/#comments Mon, 03 Feb 2020 08:15:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38612 9 दिसंबर से इंडिया में नंबर पोर्ट की सर्विस रोक दी जाएगी।

The post जानें कैसे करें अपने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट, देखें का MNP सबसे फास्ट तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछला साल इंडियन टेलीकॉम इं​डस्ट्री के लिए काफी बदलाव भरा रहा है। देश की दो बड़ी दूरसंचार कंपनियां Vodafone और Idea जहां मिलकर एक हो गई वहीं AGR यानि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू के चलते कंपनियों को अपने टैरिफ प्लान्स में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी। प्लान्स की कीमत के बढ़ने के कुछ समय बाद ही देश में मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव हुआ। इन सबके बीच मोबाइल यूजर्स भी नए नेटवर्क की तलाश में लग गए और अपना ऑपरेटर छोड़कर दूसरी कंपनी चुनने लगे। ट्राई द्वारा MNP के नए नियम लागू करने के बाद मोबाइल नंबर पोर्ट कराना भी आसान हो गया है। ऐसे में जो ग्राहक अपने मौजूदा टेलीकॉम नेटवर्क को छोड़कर दूसरी कंपनी से जुड़ने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आगे हमनें बताया है कि किस तरह से एक कंपनी के नंबर को दूसरी कंपनी के नंबर में बदला जा सकता है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि पिछले साल 16 दिसंबर को इंडियन टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि कि ट्राई की ओर से MNP के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। ट्राई ने नए नियम लागू करने के साथ ही सभी टेलीकॉम कंपनियों को ये नियम मानने का सख्त आदेश भी दे दिया है। बता दें कि पहले जहां नंबर पोर्ट कराने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद एक सप्ताह तक का समय लग जाता था। वहीं नए नियम आने के बाद नंबर पोर्ट होने में सिर्फ दो से तीन दिन का ही समय लगता है। इसी तरह दूसरे सर्कल में यानि एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना नंबर पोर्ट कराने वाले यूजर्स का काम 5 दिनों के अंदर हो जाता है।

Airtel 148 rs Reliance Jio 129 rs Vodafone Idea 149 rs plan know difference data voice calling 28 days validity benefits

ऐसे कराएं नंबर पोर्ट

– अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर नया मैसेज भेजने का ऑप्शन खोलें।

– यहां मैसेज टाईप करें — PORT और एक स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिखें।

– मैसेज टाईप हो जाने के बाद इसे 1900 नंबर पर भेज दें।

– मैसेज सेंड होते ही आपको एक नया मैसेज प्राप्त होगा जो 1901 नंबर से आया होगा।

– इस मैसेज में 8 अंको का यूनिक कोड होगा। इसे पोर्टिंग कोड कहा जाता है।

– इस 8 अंको के कोड में शुरू के दो इंग्लिश के अलफ़ाबेट होंगे और बाकी 6 डिजीट होंगी।

Airtel Vodafone Idea Reliance Jio bsnl new tariff plans how to port mobile number

– बता दें कि यह पोर्टिंग कोड कुछ दिनों के लिए ही मान्य होता है और इस दिनों के भीतर ही इस कोड को यूज़ किया जा सकता है।

– इस यूनिक पोर्टिंग कोड को उस कंपनी के आउटलेट या स्टोर पर लेकर जाना है, जिस कंपनी के नेटवर्क पर आप अपना नंबर बदलवाना चाहते हैं।

– आउटलेट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरवाया जाएगा और इसके साथ ही नई सिम दे दी जाएगी।

The post जानें कैसे करें अपने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट, देखें का MNP सबसे फास्ट तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vodafone-idea-reliance-jio-bsnl-new-tariff-plans-how-to-port-mobile-number/feed/ 2
ध्यान दें। इन चीजों के बिना नहीं बदल पाएंगे मोबाइल कंपनी, आज से लागू हुआ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का नया नियम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-in-3-days-india-new-mnp-rules-from-16-december-trai/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-in-3-days-india-new-mnp-rules-from-16-december-trai/#respond Mon, 16 Dec 2019 11:25:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38895 MNP के नए नियम आज यानि 16 दिसंबर 2019 से पूरे देश में लागू हो गए हैं।

The post ध्यान दें। इन चीजों के बिना नहीं बदल पाएंगे मोबाइल कंपनी, आज से लागू हुआ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का नया नियम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आखिर आज इंडिया में MNP यानि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का नया नियम लागू हो गया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक ही मोबाइल नंबर को रखते हुए उसकी टेलीकॉम कंपनी को बदलने की प्रकिया को नए सिरे से पेश किया है। तकरीबन एक हफ्ते से देश में नंबर पोर्ट की सर्विस रूकी हुई थी जो आज नए नियम लागू होने के साथ ही नए सिरे से चालू हो गई है। MNP के नए नियम आने के बाद महज 3 दिनों ही यूजर अपना मोबाइल ऑपरेटर बदल पाएंगे। MNP के नए नियम आज यानि 16 दिसंबर 2019 से पूरे देश में लागू हो गए हैं। आईये जानते हैं क्या हुआ है नया बदलाव।

यह है नया MNP नियम

MNP कराने के लिए अभी तक यूजर को आमतौर पर एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब TRAI के नए नियम के तहत सभी कंपनियों को यह आदेश दिया गया है कि नंबर पोर्ट करने की प्रक्रिया का समय 7 दिन से घटा कर सिर्फ 3 दिन किया जाए। TRAI की ओर से नए दिशानिर्देश और नियम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। अब नंबर पोर्ट की अर्जी डालने के बाद 3 दिन में ही यूजर का मोबाईल ऑपरेटर चेंज हो जाएगा।

how to port mobile number in 3 days india new mnp rules from 16 december trai

एक ही सर्किल में मोबाइल नंबर को एक से दूसरे ऑपरेटर पर बदलने के लिए जहां अधिकतम तीन दिन का समय लगेगा, वहीं एक सर्किल से दूसरे सर्किल यानि एक राज्य से दूसरे राज्य में मोबाइल ऑपरेटर बदलने की समयावधि ट्राई ने 5 दिन की तय की है। अर्थात् एक राज्य में यूज़ हो रहा मोबाईल नंबर सिर्फ 5 दिन में ही दूसरे राज्य का नंबर बन जाएगा।

इन शर्तो पर होगा पोर्ट

3 दिन में मोबाइल नंबर पोर्ट किए जाने की सुविधा के साथ ही ट्राई ने यूजर्स के लिए भी अहम बाते पेश की है। ट्राई ने साफ कह दिया है कि MNP प्रक्रिया शुरू होने पर पहले की तरह UPC कोड जेनरेट करना होगा। लेकिन नए नियम में यह UPC कोड यूजर की वैधिक जानकारी की पुष्टि होने के बाद ही जेनरेट हो जाएगा। UPC की रिक्वेट डालने पर पहले टेलीकॉम कंपनी द्वारा यूजर की प्रोफाइल और उसके यूज़ेज को देखा जाएगा और वह नियमानुसार सही होने के बाद ही उपभोक्ता के नंबर पर UPC कोड आएगा।

how to port mobile number in 3 days india new mnp rules from 16 december trai

UPC कोड के लिए ट्राई ने अनिवार्य किया है कि मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के इच्छुक यूजर यदि पोस्टपेड कनेक्शन यूज़ कर रहे हैं तो उन्हें अपनी बकाया राशि चुकानी होगी और इसके बाद मौजूदा ऑपरेटर से प्रमाण भी लेना होगा। इसके साथ ही जो मोबाइल नंबर पोर्ट कराना चाह रहे हैं वह नंबर कम से कम 90 दिनों तक मौजूदा ऑपरेटर पर एक्टिव रहना जरूरी है। वहीं यूजर्स को एक बाद और ध्यान रखनी होगी कि उस मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी बदलने की कोई भी रिक्वेस्ट एक्टिव न हो। ये तमाम पहलू चैक होने के बाद ही उपभोक्ता को उनका UPC कोड प्राप्त होगा।

ऐसे जेनरेट करें UPC कोड

यदि उपरोक्त बताई गए प्वाइंट्स पर आप पास हो जाते हैं तो मोबाइल यूजर नंबर पोर्टेबिलिटी की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इसके लिए अपने ‘PORT (स्पेस) 901XXXXXXX‘ में अपने मोबइल नंबर को लिखकर 1900 पर सेंड करना है। मैसेज भेजने के बाद यूजर की सभी डिटेल्स को पहले चैक किया जाएगा और यदि सभी शर्ते पर पास हो जाते हैं तो UPC कोड मैसेज के जरिये प्राप्त हो जाएगा। बता दें कि यूजर की पूरी प्रोफइल को चैक करके UPC कोड भेजने के दौरान 5 मिनट तक का समय लग सकता है।

how to port mobile number in 3 days india new mnp rules from 16 december trai

वहीं दूसरी ओर यदि उपभोक्ता ट्राई की शर्तोे पर सही नहीं पाया गया तो उसे मैसेज के जरिये UPC कोड नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ता को इस बात का भी खास ध्यान रखना होगा कि पहले जहां UPC कोड 15 दिन पर वैध रहता था वहीं अब यह UPC कोड सिर्फ 4 दिन तक ही वेलिड रहेगा। गौरतबल है कि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर सर्किलों में यह 30 दिन तक वैध रहेगा।

The post ध्यान दें। इन चीजों के बिना नहीं बदल पाएंगे मोबाइल कंपनी, आज से लागू हुआ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का नया नियम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-port-mobile-number-in-3-days-india-new-mnp-rules-from-16-december-trai/feed/ 0
16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/#respond Tue, 12 Nov 2019 11:41:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37758 इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नए बदलावों की साक्षी बन रही है। दूरसंचार कपंनियां जहां नए नए प्लान्स ला रही है वहीं पिछले दिनों IUC और रिंग ड्यूरेशन जैसे मामले भी सामने आए हैं। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि TRAI हर समस्या का कोई न कोई हल जरूर लेकर आती है, फिर उसके बेशक थोड़ी […]

The post 16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नए बदलावों की साक्षी बन रही है। दूरसंचार कपंनियां जहां नए नए प्लान्स ला रही है वहीं पिछले दिनों IUC और रिंग ड्यूरेशन जैसे मामले भी सामने आए हैं। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि TRAI हर समस्या का कोई न कोई हल जरूर लेकर आती है, फिर उसके बेशक थोड़ी देर ही क्यूं न लगे। पिछले एक साल से भारतीय दूरसंचार बाजार में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी का पेंच फंसा हुआ था, जो अब लंबे इंतजार के बाद हल हो गया है। TRAI ने MNP सर्विस के नए नियम की घोषणा कर दी है, और यकिन मानिये नया नियम हर यूजर को राहत की सांस देगा।

TRAI ने MNP सर्विस के नए नियम की जानकारी दे दी है। ट्राई ने बताया है कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का यह नया नियम आने वाली 16 दिसंबर से देशभर में लागू हो जाएगा और हर टेलीकॉम कंपनी को इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा। MNP सर्विस के इस नए नियम की बात करें तो ट्राई ने तय किया है कि अब अपने मोबाईल नंबर को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर महज़ 2 दिन में ही पोर्ट किया जा सकेगा।

यह है नया MNP नियम

MNP कराने के लिए अभी तक यूजर को आमतौर पर एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब TRAI के नए नियम के तहत सभी कंपनियों को यह आदेश दिया गया है कि नंबर पोर्ट करने की प्रक्रिया का समय 7 दिन से घटा कर सिर्फ 2 दिन किया जाए। TRAI की ओर से नए दिशानिर्देश और नियम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। अब नंबर पोर्ट की अर्जी डालने के बाद 2 दिन में ही यूजर का मोबाईल ऑपरेटर चेंज हो जाएगा।

new MNP rules from 16 december in india trai 2 day for mobile number portability

एक ही सर्किल में मोबाइल नंबर को एक से दूसरे ऑपरेटर पर बदलने के लिए जहां अधिकतम दो दिन का समय लगेगा, वहीं एक सर्किल से दूसरे सर्किल यानि एक राज्य से दूसरे राज्य में मोबाइल ऑपरेटर बदलने की समयावधि ट्राई ने 5 दिन की तय की है। अर्थात् एक राज्य में यूज़ हो रहा मोबाईल नंबर दूसरे राज्य का नंबर सिर्फ 5 दिन में ही बन पाएगा। TRAI इस सर्विस को 16 दिसबर से पूरे भारत में लागू कर देगी।

यह होगी प्रक्रिया

पोर्ट प्रक्रिया की बात करें तो अपना नंबर दूसरी कपंनी में पोर्ट कराने के लिए 1900 पर अपने नंबर के साथ पोर्ट रिक्वेट PORT 901xxx4488 भेजनी होती है। यह मैसेज किए जाने के बाद ऑपरेटर की ओर से UPC कोड भेजा जाता था, जो कुछ दिनों के लिए वैध रहता है और फिर एक्सपायर हो जाता है। इसी UPC कोड को दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर को दिखाकर उस कंपनी में नंबर पोर्ट होता है। वहीं अब PORT रिक्वेस्ट भेज कर UPC कोड पाने के बाद उसका फॉर्म भरकर जिस दिन दूसरे ऑपरेटर के पास जमा कराया जाएगा, उसके 2 दिन के भीतर ही दूसरे नेटवर्क पर वह नंबर एक्टिव हो जाएगा।

new MNP rules from 16 december in india trai 2 day for mobile number portability

नियम लागू होने में लगा 1 साल का समय

आपको जानकर हैरानी होगी कि MNP सर्विस का यह नियम TRAI द्वारा पिछले साल 13 दिसंबर 2018 को पास कर दिया गया था। लेकिन किसी न किसी वजह से यह नियम देश में लागू नहीं हो पा रहा था। पिछली 21 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को हुई मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सर्विस प्रोवाइडर्स तथा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की मीटिंग के बाद यह नियम जल्द जल्द लागू करने का फैसला किया गया है। यह नियम 11 नवंबर को बाजार में लाया जाना था, लेकिन फिर से किसी अधूरे काम व अड़चन की वजह से अब MNP का नया नियम लागू होने की तारीख 16 दिसंबर तय हुई है।

The post 16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/feed/ 0
बंद हो रही है MNP सर्विस, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें कब कैसे हो पाएगा दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-number-portability-mnp-new-rules-from-11-november-trai-india-jio-airtel-vodafone-idea-bsnl/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-number-portability-mnp-new-rules-from-11-november-trai-india-jio-airtel-vodafone-idea-bsnl/#respond Mon, 04 Nov 2019 10:12:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37459 आज शाम 6 बजे से ही देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी बंद हो जाएगी।

The post बंद हो रही है MNP सर्विस, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें कब कैसे हो पाएगा दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यूं तो इंडियन टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल यूजर्स को लुभाने के लिए तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए नए नए व आर्कषक प्लान्स लेकर आती है, लेकिन फिर भी भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी सर्विस का यूज़ बेहद ज्यादा किया जाता है। कुछ भारतीय यूजर अपने सर्विस प्रोवाइडर से नाखुश हैं तो कुछ उपभोक्ता दूसरी कंपनी के लुभावने प्लान्स के लिए अपने नेटवर्क पर तब्दिली चाहते हैं। इंडिया में Mobile Number Portability यानि MNP जल्द ही नया रूप लेने वाली है। MNP का यह नया खांचा तैयार तो हो चुका है लेकिन इसका लाभ उठाने से पहले यूजर्स को थोड़ा सब्र करना होगा। थोड़ा कड़े शब्दों में बोले तो आज यानि 4 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक पूरे देश में MNP सर्विस को बंद किया जा रहा है।

टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि TRAI ने देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी सर्विस को बदलने का ऐलान किया है। TRAI द्वारा उठाए जा रहे इस बड़े कदम का पालन देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को करना होगा। ट्राई के इस फैसले के बाद भारत में MNP सर्विस की सूरत तो जरूर बदलेगी लेकिन उससे पहले Reliance Jio, Bharti Airtel तथा Vodafone Idea सहित BSNL के उपभोक्ता कुछ समय के लिए अपना नंबर पोर्ट नहीं करा पाएंगे।

आज शाम 6 बजे से ही सर्विस बंद

TRAI के आदेशानुसार आज यानि 4 नंवबर की शाम 6 बजे से ही देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी को बंद कर दिया गया है। हालांकि यह बैन स्थाई समय के लिए लगा है जो 11 नवंबर को फिर से कार्यप्रणाली में शामिल हो जाएगा। 4 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक कोई भी यूजर MNP के तहत अपना नंबर दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट नहीं करा पाएगा। ध्यान रहे कि जो यूजर 4 नवंबर शाम 6 बजे से पहले अपने फोन से पोर्ट का मैसेज भेज पर UPC कोड जेनरेट कर चुके हैं, उसके लिए MNP सर्विस चालू रहेगी।

Mobile Number Portability MNP new rules from 11 november trai india jio airtel vodafone idea bsnl

पोर्ट प्रक्रिया की बात करें तो अपना नंबर दूसरी कपंनी में पोर्ट कराने के लिए 1900 पर अपने नंबर के साथ पोर्ट रिक्वेट PORT 91xxxxx भेजनी होती थी। यह मैसेज किए जाने के बाद ऑपरेटर की ओर से UPC कोड भेजा जाता था, जो कुछ दिनों के लिए वैध रहता था और फिर एक्सपायर होता था। इसी UPC कोड को दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर को दिखाकर उस कंपनी में नंबर पोर्ट होता था। लेकिन अब 11 नवंबर तक कोई भी यूजर PORT रिक्वेस्ट भेज कर UPC कोड नहीं पा सकेगा। यह सर्विस 11 नंवबर के बाद फिर से शुरू हो जाएगी।

सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट

अभी तक अपना नंबर पोर्ट कराने के लिए यूजर को आमतौर पर एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब TRAI के नए नियम के तहत सभी कंपनियों को यह आदेश दिया जा रहा है कि नंबर पोर्ट करने की प्रक्रिया का समय 7 दिन से घटा कर सिर्फ 2 दिन किया जाए। TRAI आने वाली 11 नवंबर को ही अपने नए दिशानिर्देश और नियम सार्वजनिक करने वाली है। और इस दिन के बाद से ही इंडिया में MNP सर्विस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रिंग टाईम की तय सीमा हुई 30 सेकेंड

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि TRAI की ओर से सभी ऑपरेटर्स के लिए 30 सेकंड के रिंग टाइम को तय कर दिया है। पिछले दिनों टेलीकॉम जगत में हुई उठापठक के बाद ट्राई ने नया नियम जारी कर सभी कंपनियों को रिंग टाईम 30 सेकेंड रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। ट्राई का यह फैसला  Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea और BSNL सभी को मानना होगा तथा यह नियम इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स पर लागू होगा।

The post बंद हो रही है MNP सर्विस, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें कब कैसे हो पाएगा दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-number-portability-mnp-new-rules-from-11-november-trai-india-jio-airtel-vodafone-idea-bsnl/feed/ 0