Mobiistar X1 Dual | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Jan 2019 07:49:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोबिस्टार एक्स1 डुअल: स्टाइलिश सेल्फी स्टार https://www.91mobiles.com/hindi/mobiistar-x1-dual-a-stylish-selfie-star-in-hindi/ Tue, 21 Aug 2018 09:31:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22124 भारतीय बाजार में मोबिस्टार एक्स1 डुअल की कीमत 10,500 रुपये है और इस बजट में यह बेस्ट च्वाइस कहा जाएगा।

The post मोबिस्टार एक्स1 डुअल: स्टाइलिश सेल्फी स्टार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबिस्टार को भारत में आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन दमदार डिवाइस के बदौलत कंपनी कम समय में ही लोगों की जुबान पर शुमार हो चुकी है। भारत में कंपनी ने मोबिस्टार एक्सक्यू और एक्सक्यू डुअल से शुरुआत की थी। शानदार स्पेसिफिकेशन और आकर्षक डिजाइन की वजह से लोगों ने इन फोंस को काफी सराहा। वहीं अब कंपनी नए फोन एक्स1 डुअल को लेकर आई है। जहां एक्सक्यू और एक्सक्यू डुअल आरंभिक रेंज के फोन हैं वहीं एक्स1 डुअल को मिड रेंज में पेश किया गया है। ऐसे में इस फोन को लेकर आशाएं बढ़ जाती हैं और फोन को देखने के बाद दावे से कहा जा सकता है कि यह आपकी आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम भी है।

हालांकि कंपनी ने इसे खास कर सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया है लेकिन स्टाइल में भी यह किसी से कम नहीं है। फोन की इन्हीं खूबियों को देखकर इसे स्टाइलिश सेल्फी स्टार कहा जाता है। रही बात सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस की तो यहां भी आपको निराश नहीं करेगा। नए जमाने के हिसाब से यह फोन अप टू डेट है और हर मामले में आपकी जेब में फिट भी बैठेगा। तो चलिए फोन की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले इस सेल्फी स्टार के स्टाइल का ही जिक्र करते हैं।

mobiistar-x1-dual-2

प्रीमियम लुक
भले ही मोबिस्टार मीड सेग्मेंट का फोन है परंतु जब आप इसे हाथ में लेंगे तो आपको प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराएगा। आज कल मध्य रेंज के फोन में मैटल बॉडी का उपयोग ज्यादा देखने को मिलता है वहीं इस फोन की बॉडी ग्लास से बने होने का अहसास देती है जो फोन को प्रीमियम लुक प्रदान करता है। एक्स1 डुअल की लुक ग्लास पैनल पर बने मंहगें फोन की फील देती है। बिल्ट क्वालिटी शानदार है और इसका ब्लू रंग उतना ही आकर्षक। फोन का बैक पैनल काफी चमकदार है और इसमें आप अपने फेस को भी आसानी से देख सकते हैं। बैक पैनल कर्व्ड है जो इसे पकड़ने में काफी आरामदायक बनाता है। फोन की बॉडी स्लिक है ऐसे में बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह आसानी से हथेली में समा जाता है।

mobiistar-x1-dual-3

वहीं फ्रंट पैनल की बात की जाए जो यहां 5.7-इंच की बेजल लेस डिसप्ले देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली एचडी प्लस (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) आईपीएस डिसप्ले के साथ पेश किया है। कंपनी ने 2.75डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो साधारण 2.5डी से कहीं ज्यादा बेहतर है। स्क्रीन देखने पर आप खुद भी अहसास कर सकते हैं। फोन का डिसप्ले बेहद ही शानदार है और टच रिस्पॉन्स उतना ही अच्छा। कुल मिलाकर कहा जाए तो फोन का डिजाइन और डिसप्ले काफी इम्प्रेसिव है और कहा जा सकता है कि इस प्राइस रेंज में बेस्ट है।

सेल्फी स्टार
वास्तव में यह फोन सेल्फी के मामले में स्टार है। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल+ 8-मेगापिक्सल के डुअल सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया है। फोन का एक सेंसर नॉर्मल है जबकि दूसरा 120 डिग्री वाइड एंगल है। अर्थात नजदीक से भी आप बड़ी तस्वीर खींच सकते हैं। वहीं यदि आप ग्रुप सेल्फी ले रहे हैं तो इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे। सेल्फी को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें 7 लेवल ब्यूटी मोड दिया गया है। ये मोड स्कीन टोन और कलर के अनुसार फोटो को इन्हांस कर देता है जिससे आपकी सेल्फी चमक उठती है। इतना ही नहीं चेहरे पे आने वाले थोड़े बहुत दाग धब्बों को भी कम कर देता है जिससे चेहरा साफ सुथरा दिखाई देता और बेहतर परिणाम मिलता है।

mobiistar-x1-dual-4

इतना ही नहीं लो लाइट का भी ख्याल रखा गया है। फ्रंट कैमरे के साथ सॉफ्ट फ्लैश है जो कम रोशनी में भी बेहतर सेल्फी लेने में सक्षम है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इससे ली गई सेल्फी में आप स्टार से कम नहीं दिखेंगे और यदि सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट करते हैं तो लाइक और कमेंट के अंबार लग जाएंगे।

mobiistar-x1-dual-5

सेल्फी के अलावा इसका रियर कैमरा भी कमाल का है। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस किया है। मेन कैमरे में भी आपको 7 लेवल ब्यूटीमोड मिलेगा जो कि बेहतर कहा जा सकता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड, एचडीआर, पैनोरमा और प्रो मोड जैसे आॅप्शन भी हैं। प्रो मोड में आप शटर स्पीड और लाइट बैलेंस को खुद ही सेट कर सकते हैं। फोन में पीडीएएफ सपोर्ट है तो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है। फोन का कैमरा सेग्मेंट कमाल का है और आपको काफी पसंद आएगा।

हार्ड हिटर
स्टाइल और कैमरे के साथ हार्डवेयर के मामले में भी यह फोन शानदार है। मोबिस्टार एक्स1 डुअल मीडियाटेक 6737एच चिपसेट पर रन करता है और इसमें 3जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी। वहीं फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है और इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। फोन में आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो हैवी यूज के बाद भी आराम से एक पूरा दिन निकाल देता है।

mobiistar-x1-dual-6

अप टू डेट
अच्छे स्पेसिफिकेशन के लिए ओएस के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। वहीं फोन में गूगल ऐप के अलावा कुछ अन्य अच्छे ऐप उपलब्ध हैं जैसे स्मार्ट अवेक और डुरा स्पीड। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि सुरक्षा के लिए इसे अडवांस तकनीक से लैस किया गया है। फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट है जो कि महंगे फोन में देखने को मिलता है। इसके साथ ही पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी उपलब्ध है।

mobiistar-x1-dual-8

कुल मिलाकर देखा जाए तो यह स्टाइलिश सेल्फी स्टार हर मामले में बेस्ट ही साबित होता है। रही बात प्राइस की तो भारतीय बाजार में मोबिस्टार एक्स1 डुअल की कीमत 10,500 रुपये है और इस बजट में यह बेस्ट च्वाइस कहा जाएगा।

The post मोबिस्टार एक्स1 डुअल: स्टाइलिश सेल्फी स्टार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वियतनामी कंपनी ने भारत में लॉन्च किए एक साथ 5 नए फोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हैं बजट में फिट https://www.91mobiles.com/hindi/mobiistar-x1-dual-mobiistar-e1-selfie-mobiistar-c2-mobiistar-c1-lite-mobiistar-c1-launched-full-specifications-price-in-hindi/ Wed, 01 Aug 2018 11:11:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21529 कंपनी की ओर सी1, सी1 लाइट, सी2, ई1 सेल्फी और एक्स1 डुअल पेश किए गए है। इस सभी स्मार्टफोंस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत इस प्रकार है।

The post वियतनामी कंपनी ने भारत में लॉन्च किए एक साथ 5 नए फोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हैं बजट में फिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वियतनामी टेक कंपनी मोबिस्टार ने मई महीने में भारत में दस्तक दी थी। उस वक्त कंपनी ने एक्सक्यू डुअल और सीक्यू नाम से दो फोन लॉन्च किए ​थे। वहीं आज एक बार फिर देश में अपने स्मार्टफोंस की संख्या बढ़ाते हुए मोबिस्टार ने एक साथ 5 नए स्मार्टफोन बाजार में उतार दिए हैं। कंपनी की ओर सी1, सी1 लाइट, सी2, ई1 सेल्फी और एक्स1 डुअल पेश किए गए है। इस सभी स्मार्टफोंस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत इस प्रकार है। :

मोबिस्टार सी1
मोबिस्टार द्वारा इस स्मार्टफोन को 480 x 960​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.34-इंच की आईपीएस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। एफडब्ल्यूवीजीए+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली इस डिसप्ले को 2.75डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

mobiistar-c1

फोटोग्राफी के लिए मोबिस्टार सी1 में जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल हाइब्रिड सिम के साथ यह फोन 4जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

मोबिस्टार सी1 लाइट
यह स्मार्टफोन सी1 का ही छोटा वर्ज़न है। इस फोन को भी 480 x 960​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.34-इंच की आईपीएस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जो एफडब्ल्यूवीजीए+ रेज्ल्यूशन के साथ 2.75डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 8जीबी है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

mobiistar-c1-lite

फोटोग्राफी के लिए सी1 लाइट के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 5-मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन 2 सिम के साथ 1 माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट अलग से दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

मोबिस्टार सी2
मोबिस्टार सी2 भी 480 x 960​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.34-इंच की आईपीएस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। एफडब्ल्यूवीजीए+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली इस फोन की डिसप्ले भी 2.75डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। मोबिस्टार ने अपने इस फोन को 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

mobiistar-c2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सी2 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

मोबिस्टार ई1 सेल्फी
मोबिस्टार द्वारा इस स्मार्टफोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की आईपीएस एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

mobiistar-e1-selfie

जैसा कि नाम से ही पता चलता है मोबिस्टार ई1 सेल्फी खासतौर पर सेल्फी के शौकिन युवाओं के लिए बनाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो आर्कषक फिल्टर्स से लैस है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा दिया गया है। डुअल हाइब्रिड सिम के साथ यह फोन 4जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। वहीं फेस अनलॉक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

मोबिस्टार एक्स1 डुअल
मोबिस्टार द्वारा आज लॉन्च किए सभी स्मार्टफोंस में सबसे दमदार स्मार्टफोन है। फोन में 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की आईपीएस एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

mobiistar-x1-dual

मोबिस्टार एक्स1 डुअल कंपनी का पहला डुअल फ्रंट कैमरे वाला फोन है। इसके फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है जो 120 ​डिग्री का वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा दिया गया है। डुअल हाइब्रिड सिम के साथ यह फोन 4जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। वहीं फेस अनलॉक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत की बात करें तो मोबिस्टार ने सी1 लाइट को सबसे कम 4,320 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसी तरह सी1 को 5,400 रुपये, सी2 को 6,300 रुपये, ई1 सेल्फी को 8,400 रुपये और एक्स1 डुअल को 10,500 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है।

The post वियतनामी कंपनी ने भारत में लॉन्च किए एक साथ 5 नए फोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हैं बजट में फिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>