Mobiistar XQ Dual | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 May 2018 09:48:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत पहॅुंची नई मोबाईल कंपनी, लॉन्च किए 2 सस्ते सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/mobiistar-xq-dual-and-cq-launched-in-india-price-feature-specifications-in-hindi/ Wed, 23 May 2018 09:44:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19963 'एक्सक्यू डुअल' और 'सीक्यू' नाम से दो नए फोन लॉन्च किए हैं।

The post भारत पहॅुंची नई मोबाईल कंपनी, लॉन्च किए 2 सस्ते सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट आज पूरे विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली मार्केट बन चुकी है। देश के स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती गिनती को भुनाने के लिए विदेशी कंपनियां भी भारत में अपनी भविष्य तलाश रही है। पिछले सालों में कई विदेशी कंपनियों ने भारत का रूख किया है और यहां अच्छी खासी फैन फॉलाइंग भी बना ली है। इसी कड़ी में अब एक और ​कंपनी का नाम जुड़ गया है। वियतनाम की नामी मोबाइल कंपनी मोबिस्टार ने भारत में दस्तक देते हुए आज एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी देश में अपनी शुरूआत सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के साथ की है और ‘एक्सक्यू डुअल’ और ‘सीक्यू’ नाम से दो नए फोन लॉन्च किए हैं।

मोबिस्टार एक्सक्यू डुअल
मोबिस्टार की ओर से लॉन्च किए गए इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 सिम कार्ड के साथ 1 माइक्रोएसडी कार्ड भी यूज़ किया जा सकता है।

6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

फोन में मौजूद डुअल सेल्फी कैमरा इस फोन की मुख्य यूएसपी है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

mobiistar-cq

मोबिस्टार सीक्यू
कंपनी की ओर से इस फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.75डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन भी एक्सक्यू डुअल की तरह वोएलटीई के साथ वीएलटीई भी सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन को 3,020एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है।

मोबिस्टार ने अपने दोनों स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में पेश किये हैं। एक्सक्यू डुअल को जहां 7,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है वहीं सीक्यू 4,999 रुपये में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों ही ​स्मार्टफोंस को 30 मई से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। वहीं जियो कस्टमर्स को आॅफर के तहत 2,200 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त हो रहा है।

The post भारत पहॅुंची नई मोबाईल कंपनी, लॉन्च किए 2 सस्ते सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23 मई को भारत में दस्तक दे रही है यह नई मोबाइल कंपनी, फ्लिपकार्ट से की साझेदारी, डुअल सेल्फी कैमरे वाला होगा पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/mobiistar-xq-dual-to-be-launch-in-india-on-23-may-exclusive-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 16 May 2018 06:15:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19796 यह फोन सस्ती कीमत पर डुअल सेल्फी कैमरे, लंबी चलने वाली बैटरी व क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन ​प्रोसेसर से लैस होगा।

The post 23 मई को भारत में दस्तक दे रही है यह नई मोबाइल कंपनी, फ्लिपकार्ट से की साझेदारी, डुअल सेल्फी कैमरे वाला होगा पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही हमनें एक नई टेक कंपनी के स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव फोटोज़ शेयर की थी। इस फोटोज़ के साथ ही हमनें बताया था कि​ वियतनाम की यह टेक कंपनी जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। वहीं अब मोबिस्टार की भारत में एंट्री पर आॅफिशियल मुहर लग गई है। देश की नामी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने घोषणा कर दी है कि कंपनी वियतनाती टेक कंपनी मोबिस्टार से साझेदारी कर रही है और आने वाली 23 मई को देश में मोबिस्टार का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।

फ्लिपकार्ट ने इस साझेदारी की घोषणा करते हुए बताया है कि मोबिस्टार आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत में दस्तक देने जा रही है। फ्लिपकार्ट ने हालांकि यह नहीं बताया है कि मोबिस्टार द्वारा कितने फोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे लेकिन कंपनी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि मोबिस्टार आने वाली 23 मई को देश में अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर देगी। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि यह फोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस होगा तथा फोन में लंबी चलने वाली बैटरी व क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन ​प्रोसेसर दिया जाएगा।

mobiistar-flipkart

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार मोबिस्टार आने वाली 23 मई को भारत में जो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है उसका नाम ‘एक्सक्यू डुअल’ होगा। यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा जो डुअल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में कदम रखेगा। इस फोन में 13-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे देखने को मिलेंगे जो वाईड एंगल लेंस की बदौलत बेहतरीन ग्रुप सेल्फी लेने में सक्षम होंगे।

लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश आॅनर 10, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

मोबिस्टार को लेकर फ्लिपकार्ट का कहना है कि दोनों कंपनियों से लंबे वक्त से लिए एक दूसरे को चुना है। मोबिस्टार भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है और बेहद ही कम बजट में अपने स्मार्टफोन यूजर्स को उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि कल ही अमेज़न इंडिया के मंच से नए ब्रांड रियलमी में भारत में एंट्री की है वहीं अब फ्लिपकार्ट के जरिये मोबिस्टार के भारत में आने पर कंपनी को रियलमी के साथ ही शाओमी व अन्य टेक कंपनियों से सामना करना पड़ेगा।

The post 23 मई को भारत में दस्तक दे रही है यह नई मोबाइल कंपनी, फ्लिपकार्ट से की साझेदारी, डुअल सेल्फी कैमरे वाला होगा पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>