mobile app | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Feb 2025 05:22:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में वापस आए ये 36 चाइनीज ऐप्स, 2020 में सरकार ने किया था बैन https://www.91mobiles.com/hindi/36-banned-chinese-apps-in-india-now-available-on-google-play-store-and-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/36-banned-chinese-apps-in-india-now-available-on-google-play-store-and-app/#respond Thu, 13 Feb 2025 05:22:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166826 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

साल 2020 भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए 200 से अधिक चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि पांच साल बाद इनमें से 36 ऐप्स ने चुपचाप वापसी कर ली है। इनमें शॉपिंग, फाइल शेयरिंग और गेमिंग ऐप्स शामिल हैं, […]

The post भारत में वापस आए ये 36 चाइनीज ऐप्स, 2020 में सरकार ने किया था बैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2020 भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए 200 से अधिक चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि पांच साल बाद इनमें से 36 ऐप्स ने चुपचाप वापसी कर ली है। इनमें शॉपिंग, फाइल शेयरिंग और गेमिंग ऐप्स शामिल हैं, जो अब नए नामों और बदली हुई ओनरशिप के साथ भारतीय बाजार में फिर से उपलब्ध हो चुके हैं।

दरअसल, लोकप्रिय शॉपिंग ऐप Shein की भारत में दोबारा एंट्री हुई है। इसके अलावा Shein-Taobao, फाइल शेयरिंग ऐप Xender, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म MangoTV, और डेटिंग ऐप Tantan भी प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर फिर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये ऐप्स रीब्रांडिंग और ओनरशिप में बदलाव के चलते भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, जिससे सरकार और यूजर्स के लिए इन्हें पहचानना मुश्किल हो सकता है।

full list of chinese apps banned in india

Reliance के साथ भारत लौटा Shein

आपको बता दें कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ प्रतिबंधित चीनी ऐप्स अब भी चीनी डेवलपर्स द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जबकि कुछ ने भारतीय बाजार में वापसी के लिए मामूली बदलाव किए हैं। पॉपुलर शॉपिंग ऐप Shein ने भारत में फिर से एंट्री के लिए Reliance के साथ साझेदारी की है।

अब यूजर्स इसे ‘SHEIN India Fast Fashion’ नाम से गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि Shein के सभी यूजर्स का डेटा भारतीय सर्वर पर ही स्टोर होगा, और इसका चीनी पैरेंट कंपनी से कोई संबंध नहीं रहेगा। इसी तरह, Tantan, जो Tinder जैसी एक डेटिंग ऐप है, अब ‘Tantan – Asian Dating App’ के नाम से भारत में फिर से लॉन्च हो चुकी है।

PUBG भी आया वापस

आपको बता दें कि प्रतिबंधों के बावजूद कई ऐप्स के क्लोन वर्जन में सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में, मूल डेवलपर्स ने अपने ऐप्स को मामूली बदलावों के साथ रीब्रांड किया है, जिससे मुख्य कार्यक्षमता बरकरार रहती है। उदाहरण के लिए, PUBG मोबाइल को 2020 में प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन 2021 में दक्षिण कोरिया के क्राफ्टन के तहत बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) के रूप में वापस आ गया। हालांकि, इस वर्जन को भी 2022 में एक और प्रतिबंध का सामना करना पड़ा, केवल सुरक्षा और अनुपालन मानकों को पूरा करने के बाद 2023 में इसे फिर से बहाल किया गया।

The post भारत में वापस आए ये 36 चाइनीज ऐप्स, 2020 में सरकार ने किया था बैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/36-banned-chinese-apps-in-india-now-available-on-google-play-store-and-app/feed/ 0
Video Editing Kaise Kare | मोबाइल में वीडियो एडिटिंग करना सीखिए https://www.91mobiles.com/hindi/video-editing-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-editing-kaise-kare/#respond Thu, 03 Aug 2023 07:43:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110940 इन ऐप्स की मदद से आप अपनी वीडियो शानदार तरीके से एडिट कर सकते हैं।

The post Video Editing Kaise Kare | मोबाइल में वीडियो एडिटिंग करना सीखिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

3युवाओं में क्रेज है कि वह अच्छी से अच्छी वीडियो को कैप्चर कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा से ज्यादा लाइक व कमेंट हासिल कर सकें। इसी को देखते हुए आज हम आपको फोन से ही वीडियो एडिट करने की जानकारी देने वाले हैं। यह काम करने के लिए आपको सिर्फ अपने फोन्स में किसी एक अच्छे एप को डाउनलोड करना होगा। आइए आगे आपको बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स और वीडियो एडिटिंग करने की जानकारी देते हैं।

एंडरॉयड फोन में वीडियो एडिटिंग कैसे करे?

स्टेप 1-सबसे पहले किसी भी एक वीडियो एडिटिंग ऐप (Kinemaster) को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
स्टेप 2- इसके बाद एप ओपन करें और वीडियो को एडिट करने के लिए सबसे पहले नीचे क्रिएट पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- इसके बाद आप प्रोजक्ट नाम एस्पेक्ट रेश्यो को सिलेक्ट किजिए।

स्टेप 4- इसके बाद उस वीडियो गैलेरी में चुनिये जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।

स्टेप 5- अब उस वीडियो की टाइमलाइन पर क्लिक करने पर वीडियो ट्रिम, रिवर्स, फिल्टर आदि जोड़ने का ऑप्शन आ जाएगा।

स्टेप 6- इसके बाद आप अपने वीडियो मे किसी भी प्रकार का कोई नाम लिखने के लिए Layer वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए फिर कुछ विकल्प खुल जाएंगे जिसमें से Text वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए। फिर वह Text लिखिए जिसे आप अपने वीडियो मे जोड़ना चाहते है और फिर Ok पर क्लिक कर दीजिए।

स्टेप 7- अब अगर आप अपने वीडियो मे कोई म्यूजकि या गाना जोड़ना चाहते है तब उसके लिए सबसे पहले ऑडियो वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए अब जिस गाने को आप अपने वीडियो मे एड करना चाहते है उस पर क्लिक करके उसे अपने वीडियो में एड कर सकते हैं।

स्टेप 8- वीडियो की क्वालिटी बढ़ाने के लिए वीडियो को सिलेक्ट करें और फिर कलर एडजेस्टमेंट की मदद से आप अपने वीडियो की क्वालिटी को और अधिक बढ़ा सकते है।

स्टेप 9- अब आपने अपने वीडियो को जितना भी Edit किया है उसे Gallery मे Save करने के लिए आपको वीडियो को Export करना होगा, Export करते समय Quality को सिलेक्ट किया जा सकता है।

स्टेप 10- इसके बाद आपके फोन में शानदार एडिट वीडियो सेव हो जाएगी।

नोट: ऊपर हमने Kinemaster से Step By Step वीडियो एडिट करने के प्रोसेस को बताया है।

आईफोन में वीडियो एडिटिंग कैसे करे?

स्टेप 1-सबसे पहले किसी भी एक वीडियो एडिटिंग ऐप (Adobe Premiere Rush) को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

स्टेप 2: सबसे पहले वीडियो एडिटिंग ऐप खोलें और (+) आइकन पर क्लिक करें या ‘Create Project’ पर टैप करें।

स्टेप 3: ऐप अब आपको फोटो ऐप से वीडियो के अलावा फोटो, ऑडियो और कई चीजें सिलेक्ट करने की परमिशन देगा।

स्टेप 4: इसके बाद उस वीडियो को सिलेक्ट करें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद वीडियो आपकी टाइमलाइन पर आ जाएगा हैं।

स्टेप 6: इसके बाद आप वीडियो में ग्राफिक, स्पीड, इफेक्ट्स, कलर को एड कर सकते हैं।


स्टेप 7: एक बार वीडियो एडिट करने के बाद टॉप पर सेव बटन पर टैप करें।

स्टेप 8: वीडियो सेव होने के बाद आप वीडियो की क्वालिटी को बदल सकते हैं।

स्टेप 9: वीडियो क्वालिटी बदलने के बाद एडिट वीडियो फोन में गैलरी में सेव हो जाएगा।

नोट: ऊपर हमने Adobe Premiere Rush से Step By Step वीडियो एडिट करने के प्रोसेस को बताया है।

मोबाइल में Best वीडियो एडिटिंग App 2023

Android Phone

  1. Quik

क्विक ऐप की तो यह काफी बेहतरीन ऐप है। इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इस ऐप की मदद से वीडियो में टेक्स्ट डाल सकते हैं, हालांकि सभी वीडियो में गो प्रो क्विक का लोगो रहेगा। इसमें 23 एडिटिंग स्टाइल मिलेंगे।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

2. Canva

कैनवा ऐप ऑनलाइन सबसे पसंदीदा वीडियो और इमेज एडिटर ऐप्स में से एक है। यह उन यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है जो पहली बार एडिटिंग कर रहे हैं। इसमें कई सारे फ्री टैम्पलेट मौजूद है, जिनका इस्तेमाल आप क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए कर सकते हैं।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

3. KineMaster

इस वीडियो एडिटिंग एप्स को भी काफी यूजर्स पसंद करते हैं। प्ले-स्टोर से इसे अब तक 100 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

4. Inshot

Inshot की मदद से आप वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल वीडियो बड़े आसानी से एडिट कर सकते हैं। इसके साथ ही आसानी से वीडियो फॉर्मेट भी बदल सकते हैं।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

5. Splice

Splice ऐप में वीडियो एडिट करने के लिए यूजर्स को कई एडवांस फीचर मिलते हैं। इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्पीच टू टेक्स्ट फीचर का सपोर्ट दिया है।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

iPhone

  1. Adobe Premiere Rush

एडोब प्रीमियर रश शानदार ऐप है। इसका यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है और यह व्यापक फंक्शनैलिटी के साथ आता है। यूआई बड़े आइकन और पैनल से लैस है, जिससे वीडियो एडिटिंग करना आसान हो जाता है।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

2. LumaFusion

अगर आप सिंपल इंटरफेस वाले वीडियो एडिटर ऐप की तलाश में हैं, तो फिर LumaFusion एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह वीडियो एडिटर ऐप डेस्कटॉप ग्रेड वीडियो एडिटिंग की सुविधा देता है।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: 2,999 रुपये

3. Filmora

इसमें वीडियो एडिटिंग के साथ सभी बेसिक टूल्स मिलते हैं। आप चाहें, तो इसकी मदद से वीडियो को ट्रिम और विभाजित कर सकते हैं, वीडियो की स्पीड को एडजेस्ट कर सकते हैं, क्लिप को रीसीक्वेंस कर सकते हैं या फिर वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको थीम वाले फिल्टर और इफेक्ट्स भी मिलते हैं।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

4. Adobe Lightroom

एडोब फोटोशॉप लाइटरूम एक फ्री फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल और कैमरा ऐप है जो यूज़र को फोटो और वीडियो को कैप्चर करने के साथ ही एडिट करने की परमिशन देता है।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

5. Canva

यह ऐप यूजर्स को आसान क्लिप को एडिट और कम्बाइन करने में काम आता है। इसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफर के लिए कई खास एडिटिंग फंक्शन भी शामिल है। हालांकि, उसके लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं।

  • यहां से करें डाउनलोड
  • प्राइस: फ्री

नोट: गौरतलब है कि ऊपर बताए गए एंडरॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी वीडियो एडिटिंग ऐप फ्री में इंस्टॉल कर वीडियो एडिट के लिए यूज किए जा सकते हैं। हालांकि, सभी ऐप्स के एक्सट्रा फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों कुछ रकम चुकानी होगी जो कि सभी ऐप की अलग-अलग है।

FAQ’s (सवाल-जवाब)

फ्री मे वीडियो एडिटिंग कैसे सीखे?

इंटरनेट की मदद से आप फ्री मे वीडियो एडिटिंग सिख सकते है।

सबसे अच्छा वीडियो एडिटिंग ऐप कौन सा है?

सबसे अच्छा वीडियो एडिटिंग ऐप Kinemaster और Canva है जिससे काफी जबदस्त वीडियो एडिटिंग की जा सकती है।

क्या मोबाइल से अच्छी वीडियो एडिटिंग किया जा सकता है?

जी हां, आज के समय मे कई सारे Video Editing Apps है जिनकी मदद से अच्छी एडिटिंग की जा सकती है।

The post Video Editing Kaise Kare | मोबाइल में वीडियो एडिटिंग करना सीखिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-editing-kaise-kare/feed/ 0
आतंक पर मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, ब्लॉक किए ये 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स https://www.91mobiles.com/hindi/modi-government-blocks-14-mobile-messenger-apps-used-by-terrorists-to-receive-texts-from-pak/ https://www.91mobiles.com/hindi/modi-government-blocks-14-mobile-messenger-apps-used-by-terrorists-to-receive-texts-from-pak/#respond Mon, 01 May 2023 09:23:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103743 इन ऐप्स का इस्तेमाल आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) द्वारा किया जाता था।

The post आतंक पर मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, ब्लॉक किए ये 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • मोदी सरकार ने 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक किया।
  • ऐप के माध्य से बात-चीत कर घाटी में आतंक फैलाया जा रहा था।
  • आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के लिए इस्तेमाल करते थे।

केंद्र सरकार ने अभी तक कई बार डिजिटल स्ट्राइक करते हुए मोबाइल ऐप्स को बैन किया है। वहीं, इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। खबर है कि इन मैसेंजर ऐप्स का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने के लिए किया जाता है। ANI के अनुसार इन मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के साथ बात-चीत करने के लिए करते थे।

ये 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स हुए ब्लॉक

खुफिया एजेंसियों ने बताया कि ऐप के माध्य से बात-चीत कर घाटी में आतंक फैलाया जा रहा था। आइए आगे जानते हैं किन ऐप्स को बैन किया गया है।

  1. Crypviser
  2. Enigma
  3. Safeswiss
  4. Wickrme
  5. Mediafire
  6. Briar
  7. BChat
  8. Nandbox
  9. Conion
  10. IMO
  11. Element
  12. Second Line
  13. Zangi
  14. Threema

इस धारा के तहत ब्लॉक किए गए 14 ऐप्स

यह कार्रवाई सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश पर की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले और भारतीय कानूनों का पालन नहीं करने वाले ऐप्स की एक लिस्ट तैयार की गई थी। वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि इन ऐप्स को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत ब्लॉक किया गया है। इसे भी पढ़ें: सट्टेबाज़ी वाले ऑनलाइन गेम होंगे बैन! जानें क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम और कौन से Game हो सकते हैं देश में बंद

एजेंसियां ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में बात-चीत करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नजर रखती हैं। कुछ ट्रैक करते समय एजेंसियों ने पाया कि मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं और हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को एक अधिकारी ने बताई।

पहले भी हुआ है ऐसा एक्शन

बता दें कि सरकार द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह पहला एक्शन नहीं है। इससे पहले भी फरवरी ने भारत सरकार द्वारा चीन से कनेक्शन वाले लोन और बेटिंग वाले लगभग 200 से अधिक ऐप्स को बैन किया था। उस समय भी इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर कार्रवाई की थी।

The post आतंक पर मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, ब्लॉक किए ये 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/modi-government-blocks-14-mobile-messenger-apps-used-by-terrorists-to-receive-texts-from-pak/feed/ 0
WhatsApp ला रहा नया और दमदार फीचर, जल्द सुनने के अलावा पढ़ पाएंगे वॉइस नोट मैसेज https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-testing-new-feature-auto-converting-voice-messages-to-text-on-ios/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-testing-new-feature-auto-converting-voice-messages-to-text-on-ios/#respond Mon, 01 May 2023 06:09:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103717 यह नया फीचर वॉयस मैसेज को अपने आप अंग्रेजी में ट्रांसक्राइब कर देगा ताकि यूजर उसे चैट से ही पढ़ सकें।

The post WhatsApp ला रहा नया और दमदार फीचर, जल्द सुनने के अलावा पढ़ पाएंगे वॉइस नोट मैसेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • व्हाट्सएप iOS पर एक नए वॉयस मैसेज फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • यह फीचर आईफोन यूजर्स को ऑटोमैटिक ट्रांसक्रिप्शन के जरिए वॉयस मैसेज पढ़ने देगा।
  • व्हाट्सएप ने अभी इस फीचर को कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया है।

व्हाट्सएप अपने यूजर्स को खुश करने के लगातार अपने ऐप पर फीचर को अपडेट करता रहता है। वहीं, अब खबर है कि मैसेजिंग ऐप अपने iOS यूजर्स के लिए मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर (Voice Message Transcripts) को पेश करने वाला है। दरअसल, यह नया फीचर फोन में आने वाले वॉयस मैसेज को अपने आप अंग्रेजी में ट्रांसक्राइब कर देगा ताकि यूजर उसे चैट से ही पढ़ सकें। फिलहाल इस फीचर कुछ iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

ऐसे काम करेगा वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर

whatsapp

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फीचर अनिवार्य रूप से वॉयस मैसेज को ट्रांसक्राइब करता है और टेक्स्ट वॉयस मैसेज बॉक्स में ही दिखाएगा। ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं कि आपके पास अपनी पसंद के अनुसार अंग्रेजी भाषा को बदलने का ऑप्शन भी होगा। इसलिए यदि आप अंग्रेजी (भारत) पसंद करते हैं तो आप इसे या यूके, यूएस या कनाडा में बदल सकते हैं। व्हाट्सएप में बाद में सर्च के लिए ट्रांसक्रिप्शन भी उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: GB WhatsApp क्या है, इसे इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है? यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

कब रोलआउट होगा फीचर?

माना जा रहा है कि इसे आने वाले हफ्तों में आम यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए TestFlight ऐप पर iOS 23.9.0.70 के लिए WhatsApp बीटा अपडेट करने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन, अभी हर बीटा टेस्टर के पास इसकी पहुंच नहीं हो सकती है। फीचर को स्पॉट करने वाले WABetaInfo का कहना है कि आने वाले हफ्तों में यह फीचर और टेस्टर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: Instagram, Whatsapp और Facebook के लिए जबरदस्त मोटिवेशनल कोट्स, पढ़ते ही इम्प्रेस हो जाएंगे लोग

आपको बता दें कि वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, लेकिन जो यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, वह व्हाट्सएप सेटिंग्स> चैट्स> वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स पर जाकर इसे डिसेबल कर सकेंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में है और ये केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

The post WhatsApp ला रहा नया और दमदार फीचर, जल्द सुनने के अलावा पढ़ पाएंगे वॉइस नोट मैसेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-testing-new-feature-auto-converting-voice-messages-to-text-on-ios/feed/ 0
भारत सरकार ने बैन किए लोन और बेटिंग वाले ये 232 ऐप्स, जानें क्या था कारण https://www.91mobiles.com/hindi/india-bans-over-230-betting-an-loan-app-chinese-links/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-bans-over-230-betting-an-loan-app-chinese-links/#respond Mon, 06 Feb 2023 09:13:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97299 गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले 28 चीनी लोन देने वाले ऐप का विश्लेषण शुरू किया था।

The post भारत सरकार ने बैन किए लोन और बेटिंग वाले ये 232 ऐप्स, जानें क्या था कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • केंद्र सरकार ने 138 betting apps और 94 लोन ऐप बैन किए हैं।
  • इन ऐप्स को सरकार ने IT Act Section 69 के तहत बैन किया है।
  • जबरन वसूली और आम लोगों के उत्पीड़न की कई शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) की सिफारिशों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीन से था संबंधित 138 बेटिंग ऐप्स और 94 लोन देने वाले ऐप्स को बैन कर दिया है। सरकार ने IT Act Section 69 के तहत कुल 230 ऐप्स को भारत में बैन किया है। सूत्रों की मानें तो इस बात की पुष्टि शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि जबरन वसूली और आम लोगों के उत्पीड़न की शिकायतों पर सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

ऐप्स का चीन से था संबंध

बताया जा रहा है कि यह ऐप चीनी नागरिकों के दिमाग की उपज थे जिन्होंने कथित तौर पर भारतीयों को काम पर रखा था और उन्हें की प्रमुख निदेशक बनाया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, हताश व्यक्तियों को लोन लेने का लालच दिया जाता था और फिर उनसे सालाना 3,000 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला जाता था। वहीं, जब ग्राहक ब्याज नहीं चुका पाता था तो इन एप के प्रतिनिधियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर देते थे।

how to set caller tune on jio mobile number free

बताया जा रहा है कि ऐप्स के कई प्रतिनिधियों ने ग्राहकों को धमकी दी कि वे कर्ज लेने वालों की मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करेंगे और उन्हें बदनाम करेंगे। यह मामला कई आत्महत्याओं के बाद सुर्खियों में आया, खासकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, उन लोगों द्वारा, जिन्होंने इस तरह के ऐप से कर्ज लिया और सट्टेबाजी के ऐप में पैसे खो दिए।सूत्रों के अनुसार तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तब केंद्रीय गृह मंत्रालय से ऐप के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

इनपुट्स के आधार पर, गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले 28 चीनी लोन देने वाले ऐप का विश्लेषण शुरू किया था। उन्होंने पाया कि ई-स्टोर पर 94 ऐप उपलब्ध हैं और अन्य थर्ड-पार्टी लिंक के जरिए काम कर रहे हैं। ये ऐप अब स्मार्टफोन पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सट्टेबाजी के ऐप और गेम अब स्वतंत्र लिंक या वेबसाइटों के माध्यम से डाउनलोड किए जा रहे हैं।

The post भारत सरकार ने बैन किए लोन और बेटिंग वाले ये 232 ऐप्स, जानें क्या था कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-bans-over-230-betting-an-loan-app-chinese-links/feed/ 0
अरे वाह! 3 महीने फ्री पाएं Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/3-months-free-spotify-premium-membership-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-months-free-spotify-premium-membership-in-india/#respond Sat, 20 Aug 2022 04:30:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86400 Spotify नए यूजर्स को तीन महीने की निःशुल्क प्रीमियम सदस्यता दे रहा है।

The post अरे वाह! 3 महीने फ्री पाएं Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Spotify Premium Subscription: स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कंपनी एक या दो नहीं बल्कि पूरे 3 महीने के लिए Spotify Premium (Spotify Premium APKका सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर सिर्फ Spotify new users के लिए है। अगर आपने भी अभी तक स्पॉटिफाई का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया तो Student plan और Individual plan का चुनाव कर 3 months free premium membership का मजा ले सकते हैं। इस बात की जानकारी Spotify blog post में दी गई है। आइए जानते हैं कि कैसे इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है और क्या है इस Offer की लास्ट डेट।

Spotify Premium membership Free

Spotify blog post के अनुसार तीन नहीं फ्री दिए जा रहे Spotify Premium की लास्ट डेट September 11th है। एक बार यह तीन महीने की Spotify प्रीमियम अवधि समाप्त होने के बाद, आपको हर महीने मंथली सदस्यता के लिए 119 रुपये का भुगतान करना होगा, लेकिन आप इस मुफ्त अवधि के बीच में कभी भी प्लान को कैंसिल कर सकते हैं, जिससे आपको पैसों का भुगतान नहीं करना होगा।

spotify-premium

ऐसे पाएं 3 महीने के लिए फ्री Spotify Premium

यह 3 महीने का Spotify प्रीमियम ऑफर मुफ्त पाने के लिए आपको वेब पर अपने Spotify खाते में लॉग इन करना होगा। आप मोबाइल ऐप के माध्यम से Spotify प्रीमियम की सदस्यता नहीं ले सकते

1. सबसे पहले Spotify को सपोर्टेड Web browser (Chrome, Firefox, Edge, Opera और Safari) पर ओपन करें।
2. इसके बाद प्रीमियम बटन पर क्लिक करें।
screenshot-2022-08-18-at-10-33-01-pm
3. इसके बाद आप Student plan और Individual plan में से किसी को भी सिलेक्ट करें।

screenshot-2022-08-18-at-10-33-08-pm

4. इसके बाद, आपको बिल्ड योर प्लान सेक्शन के तहत अपने कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा।

screenshot-2022-08-18-at-10-33-14-pm

5. एक बार हो जाने के बाद, आप अपनी प्लान का विवरण और उसकी समयावधि देख पाएंगे।

screenshot-2022-08-18-at-10-33-21-pm

6. इसके अलावा आप आप अपने अकाउंट सेक्शन में अपने प्लान की स्थिति की पुष्टि भी कर सकते हैं।

screenshot-2022-08-18-at-10-33-29-pm

The post अरे वाह! 3 महीने फ्री पाएं Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-months-free-spotify-premium-membership-in-india/feed/ 0
Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर! ये 12 Apps चुरा रहे हैं आपकी बैंक डिटेल्स, तुरंत करें Delete https://www.91mobiles.com/hindi/big-news-for-android-users-these-12-apps-are-stealing-your-bank-account-details-delete-them-immediately/ https://www.91mobiles.com/hindi/big-news-for-android-users-these-12-apps-are-stealing-your-bank-account-details-delete-them-immediately/#respond Fri, 03 Dec 2021 06:58:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71369 ये ऐप फोन में घुसकर आपके ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड्स और टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन कोड्स को चोरी कर लेते हैं।

The post Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर! ये 12 Apps चुरा रहे हैं आपकी बैंक डिटेल्स, तुरंत करें Delete first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब कभी डाटा सुरक्षा की बात आती है तो मार्केट में उपलब्ध सभी ऑपरेटिंग सिस्टमों में से एंडरॉयड को सबसे अनसेफ माना जाता है। दरअसल, ज्यादातर मामलों में एंडरॉयड फोन में ज्यादा वायरस और मैलवेयर आते हैं जो आपके मोबाइल ऐप्स के जरिए आपके स्मार्टफोन्स में घुसकर हमला करते हैं और काफी सारी जरूरी जानकारियां चुरा लेते हैं। वहीं, ऐसा एक नया मामला सामने आया है। ThreatFabric के रिसर्चर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समय एंडरॉयड फोन यूजर्स के लिए 12 ऐसे मोबाइल ऐप्स मौजूद हैं जो काफी खतरनाक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन 12 ऐप्स यूजर्स की बैंक डिटेल चोरी कर रहे हैँ।

बैंक का डाटा चुरा रहे ऐप्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 12 ऐप्स को लगभग 300,000 बार डाउनलोड किया गया है और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद भी यूजर्स को इन ऐप्स से ज्यादा खतरा है। रिसर्चर्स के कहना है कि ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होने के बाद थर्ड-पार्टी सोर्सेज से फोन में मैलवेयर कंटेन्ट लेकर आते हैं। आइए आगे आपको उन खतरनाक ऐप्स के नाम बताते हैं। इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में पहली बार हुआ ये स्कैम, Amazon से खरीदे Samsung Galaxy S20+ को Flipkart ने किया ब्लॉक

Malicious Apps की लिस्ट

  • QR Scanner
  • QR Scanner 2021
  • PDF Document Scanner Free
  • PDF Document Scanner
  • Two Factor Authenticator
  • Protection Guard
  • QR CreatorScanner
  • Master Scanner Live
  • CryptoTracker
  • Gym and Fitness Trainer आदि ऐप्स शामिल हैं।

थ्रेटफैब्रिक ने ऊपर बताए गए सभी मैलवेयर ऐप्स की शिकायत Google से कर दी है। इस शिकायत के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कड़ा कदम उठाते हुए खतरनाक ऐप्स को Google Play Store से हटा सकती है। लेकिन, अगर गलती से आपने भी ऊपर बताए गए ऐप्स को फोन में डाउनलोड कर लिया है तो हम सलाह देंगे इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। इसे भी पढ़ें: सावधान! फ्रॉड वेबसाइट से चल रहा है जियो सिम का स्कैम
लेटेस्ट वीडियो

ये ऐप्स आपके फोन में घुसकर आपके ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड्स और टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन कोड्स को चोरी कर लेते हैं। इतना ही नहीं, ये आपके फोन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट्स के जरिए मैलवेयर वो सारा डाटा रिकार्ड कर लेते हैं जो आप टाइप कर रहे होते हैं।

The post Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर! ये 12 Apps चुरा रहे हैं आपकी बैंक डिटेल्स, तुरंत करें Delete first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/big-news-for-android-users-these-12-apps-are-stealing-your-bank-account-details-delete-them-immediately/feed/ 0
ठन-ठन गोपाल बना देंगे आपके फोन में मौजूद ये ऐप्स, पूरी लिस्ट देख अभी करें डिलीट https://www.91mobiles.com/hindi/remove-these-eight-fraud-apps-from-your-android-devices/ https://www.91mobiles.com/hindi/remove-these-eight-fraud-apps-from-your-android-devices/#respond Thu, 22 Apr 2021 10:17:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57689 इन ऐप्स से बचके रहना।

The post ठन-ठन गोपाल बना देंगे आपके फोन में मौजूद ये ऐप्स, पूरी लिस्ट देख अभी करें डिलीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह बात आज सबको पता है कि स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी में सांस लेने जितना अहम हो गया है। इसी फोन के साथ हम काफी हद तक ऐप और गेम्स के भी आदि हो चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कई बार बिना सोचे-समझे डाउनलोड की गई ऐप्स ही हमारी सुरक्षा में सेंध लगा जाती हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल बीच-बीच में अपने प्ले स्टोर से ऐसे ऐप्स को हटाता रहता है जो फेक होती हैं और यूजर्स का डाटा चुराने का काम करती हैं। वहीं, अब McAfee Mobile Research ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक नए मैलवेयर को 8 Android ऐप में छिपाया गया था, जो Southeast Asia और Arabian Peninsula में यूजर्स को टारगेट कर रहे थे। यह संदेवनशील ऐप्स फोटो एडिटर, वॉलपेपर, पजल्स, कीबोर्ड स्किन्स और अन्य कैमरा-संबंधित ऐप हैं, जिन्हें मोबाइल यूजर डाउनलोड कर ही लेता है।

7,00,000 बार डाउनलोड हुए ये ऐप

रिपोर्ट के अनुसार इन ऐप्स के 7,00,000 से अधिक डाउनलोड हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैकर्स इन ऐप की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी में कितना अंदर तक घुस चुके हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप्स में एम्बेडेड मैलवेयर एसएमएस मैसेज नोटिफिकेशन को हाईजैक करता है और फिर अनऑथराइज्ड खरीदारी करता है। अगर गलती से आपने ऊपर बताए गए एप्स को डाउनलोड कर लिया है तो इन्हें तुरंत अपने से हटा लें। इसे भी पढ़ें: मोबाइल हैकिंग और डाटा लीक के बढ़ रहे हैं केस, डरें नहीं बचाव करें, जानें कैसे

mobile-app

ये हैं वो 8 ऐप्स की लिस्ट

  • com.studio.keypaper2021
  • com.pip.editor.camera
  • org.my.favorites.up.keypaper
  • com.super.color.hairdryer
  • com.ce1ab3.app.photo.editor
  • com.hit.camera.pip
  • com.daynight.keyboard.wallpaper
  • Com.super.star.ringtones

वायरस की पहचान

ये वायरस कुछ ऐसे फॉर्म में आपके फोन घर बसा लेता है कि इसे पहचानना आसान नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मैलवेयर खुद ही किसी url को ओपन करता है और अनअथोराइज्ड शॉपिंग करता है। इतना ही नहीं यह मैलवेयर आपके नोटिफिकेशन की निगरानी भी करता है और फोन के SMS को भी चुरा लेता है।

how-to-keep-your-phone-secure-from-data-leak-mobile-hacking-protection-tips-in-hindi

ऐप्स डलाते हैं प्राइवेसी में डाका

इस विशेष मैलवेयर के बारे में जागरूकता के बावजूद भी यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं। दरअसल ये ऐप्स आपकी प्राइवेंसी में सेंध लगाते हैं। यानी स्मार्टफोन्स का डाटा कलेक्ट करते थे। इनमें एसएमस मैसेज, कॉन्टैक्ट लिस्ट और डिवाइस की जानकारी शामिल है। इसे भी पढ़ें: क्या है 5G, कितना तेज होगा इंटरनेट, जानें इसकी स्पीड

Note: अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐप हैं तो इन्हें फौरन डिलीट कर दें क्योंकि ये ऐप्स आपके निजी डाटा चोरी करने का काम कर रहे हैं।

The post ठन-ठन गोपाल बना देंगे आपके फोन में मौजूद ये ऐप्स, पूरी लिस्ट देख अभी करें डिलीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/remove-these-eight-fraud-apps-from-your-android-devices/feed/ 0
अब 47 चाइनीज ऐप्स पर लगा बैन, PUGB समेत 250 से ज्यादा Apps पर भी लटकी तलवार, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/47-more-chinese-apps-banned-in-india-over-250-more-apps-reportedly-under-the-radar-including-pubg/ https://www.91mobiles.com/hindi/47-more-chinese-apps-banned-in-india-over-250-more-apps-reportedly-under-the-radar-including-pubg/#respond Mon, 27 Jul 2020 07:50:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46957 250 और ऐप्स ऐसे हैं जो कथित तौर पर उपयोगकर्ता की प्राइवेसी के लिए खतरा पैदा हैं।

The post अब 47 चाइनीज ऐप्स पर लगा बैन, PUGB समेत 250 से ज्यादा Apps पर भी लटकी तलवार, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत सरकार ने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इंडिया में 47 और चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया था, जिसमें लोकप्रिय ऐप टीकटॉर, शेयरइट और कई ऐप्स शामिल थे। वहीं, अभी भारत में नए 47 प्रतिबंधित ऐप्स की सूची जारी नहीं की है। इस प्रकार भारत सरकार ने कुल 106 एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बैन किए गए ऐप्स में ज्यादातर क्लोनिंग वाले ऐप्स शामिल हैं। मतलब पहले से बैन ऐप के जैसे ऐप बनाकर इन ऐप्स को पेश किया गया था। इन ऐप्स पर यूजर्स की डेटा का आरोप लगा है।

चाइनीज ऐप्स पर भारत सरकार की कड़ी नजर है। इन ऐप्स की जांच करके सरकार इनसे जुड़े खतरों की समीक्षा करना चाह रही है। सरकार की कोशिश है कि किसी भी हाल में इन चाइनीज ऐप्स के जरिए देश की सुरक्षा और भारतीय यूजर के डाटा की सिक्यॉरिटी या प्रिवेसी को नुकसान न पहुंचे। इसे भी पढ़ें: गूगल ने हटाए ‘जासूस’ करने वाले 25 मोबाइल ऐप्स, फोन से तुरंत कर दें Uninstall

पबजी पर लटकी तलवार

टिक-टॉक समेत 59 ऐप बैन करने के बाद सरकार की नजर 250 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर है। इसमें लोकप्रिय गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है। हालांकि, सराकार की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार एक आधिकारिक ने बताया कि चीन के ऐप्स का लगातार रिव्यू जारी है और ये भी पता लगाने की कोशिश है कि उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है। अधिकारी के अनुसार कुछ ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पाया गया है तो कुछ ऐप डेटा शेयरिंग और निजता के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok बैन से बढ़ी इन देशी ऐप्स की डिमांड, डेली शिफ्ट हो रहे लाखों भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंडियन आर्मी ने बैन किए ये ऐप्स

हाल ही में भारतीय सेना ने कथित तौर पर अपने कर्मियों के लिए Facebook, Instagram, Truecaller, और PUBG सहित 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स से सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। हाल ही में सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। लेकिन, आर्मी द्वारा बैन की गई ऐप्स की लिस्ट थोड़ी और लंबी है और इसमें पॉपुलर ऐप जैसे फेसबुुक, इंस्टाग्राम व डेटिंग ऐप टिंडर भी शामिल है।

प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में TikTok, BigoLive और WeChat के साथ Truecaller, Zoom and Vigo Video ऐप्स शामिल है। भारतीय सेना के जवानों को Tinder, Bumble, Happn, TrulyMadly, Aisle, Coffee Meets Bagel, Couch Surfing, और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जैसे Zoom, LiveMe, Vmate, और Uplive को भी डीलिट करने को कहा गया है। यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट।

The post अब 47 चाइनीज ऐप्स पर लगा बैन, PUGB समेत 250 से ज्यादा Apps पर भी लटकी तलवार, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/47-more-chinese-apps-banned-in-india-over-250-more-apps-reportedly-under-the-radar-including-pubg/feed/ 0
Indian Army ने बैन किए Facebook, Instagram, Tinder समेत 89 मोबाइल ऐप्स, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/indian-army-bans-instagram-facebook-pubg-tiktok-tinder-total-89-mobiles-apps-see-full-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-army-bans-instagram-facebook-pubg-tiktok-tinder-total-89-mobiles-apps-see-full-list/#respond Thu, 09 Jul 2020 09:21:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46330 इस लिस्ट में वह 59 ऐप्स भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में भारत सरकार ने बैन किया था।

The post Indian Army ने बैन किए Facebook, Instagram, Tinder समेत 89 मोबाइल ऐप्स, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय सेना ने कथित तौर पर अपने कर्मियों के लिए Facebook, Instagram, Truecaller, और PUBG सहित 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूची में टिकटॉक, कैमस्कैनर, शेयरइट और बाकि के वह 56 चीनी ऐप्स भी शामलि हैं, जिनपर हाल ही में भारतीय सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इन ऐप्स से सेना की सूचनाओं के रिसाव को रोकने में मदद मिलेगी। आर्मी ने 13 लाख इंडियन आर्मी ऑफिसर और सैनिकों को 15 जुलाई तक अपने फोन से इन ऐप्स को हटाने के लिए कहा गया है।

इन ऐप्स से सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। हाल ही में सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। लेकिन, आर्मी द्वारा बैन की गई ऐप्स की लिस्ट थोड़ी और लंबी है और इसमें पॉपुलर ऐप जैसे फेसबुुक, इंस्टाग्राम व डेटिंग ऐप टिंडर भी शामिल है। इसे भी पढ़ेें: गूगल ने हटाए ‘जासूस’ करने वाले 25 मोबाइल ऐप्स, फोन से तुरंत कर दें Uninstall

apps

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं। पिछले साल सेना ने अपने अधिकारियों और सैनिकों से आधिकारिक काम के लिए व्हाट्सएप का उपयोग न करने की सलाह दी थी। इसी तरह, भारतीय नौसेना ने भी अपने सभी कर्मियों के लिए फेसबुक के उपयोग और डॉकयार्ड में स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में TikTok, BigoLive और WeChat के साथ Truecaller, Zoom and Vigo Video ऐप्स शामिल है। भारतीय सेना के जवानों को Tinder, Bumble, Happn, TrulyMadly, Aisle, Coffee Meets Bagel, Couch Surfing, और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जैसे Zoom, LiveMe, Vmate, और Uplive को भी डीलिट करने को कहा गया है। इसके अलावा अब अब भारतीय सेना के जवान PUBG (यकीनन स्मार्टफोन के लिए सबसे लोकप्रिय गेम) नहीं खेल सकते हैं। आइए नीचे आपको 89 ऐप्स के नाम की पूरी लिस्ट की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला

आर्मी द्वारा बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट:

Messaging
  • WeChat
  • QQ
  • Kik
  • ooVoo
  • Nimbuzz
  • Helo
  • Qzone
  • Share Chat
  • Viber
  • Line
  • IMO
  • Snow
  • To Tok
  • Hike
Videos
  • TikTok
  • Likee
  • Samosa
  • Kwali
Content-sharing
  • Shareit
  • Zender
  • Zapya
Web browsers
  • UC Browser
  • UC Browser mini
Video and live streaming
  • LiveMe
  • Bigo Live
  • Zoom
  • Fast Flim
  • Vmate
  • Uplive
  • Vigo Video
Utility apps
  • CamScanner
  • Beauty Plus
  • True Caller
Gaming apps
  • PUBG
  • NONO Live
  • Clash of Kings
  • All Tencent gaming apps
  • Mobile Legends
E-commerce apps
  • Club Factory
  • AliExpress
  • Chinabrands
  • Gearbest
  • Banggood
  • MinilnTheBox
  • TinyDeal
  • Dhhgate
  • LightinTheBox
  • DX
  • EricDress
  • Zaful
  • Tbdress
  • Mobility
  • Rosegal
  • Shein
  • Romwe
Dating Apps
  • Tinder
  • TrulyMadly
  • Happn
  • Aisle
  • Coffee Meets Bagel
  • Woo
  • OkCupid
  • Hinge
  • Badoo
  • Azar
  • Bumble
  • Tantan
  • Elite Singles
  • Tagged
  • Couch Surfing
Anti-Virus
  • 360 Security
Social
  • Facebook
  • Baidu
  • Instagram
  • Ello Snapchat
News
  • News Log
  • Daily hunt
eBook apps
  • Pratilipi
Health apps
  • Heal of Y
Lifestyle apps
  • POPXO
Knowledge apps
  • Vokal
Music apps
  • Hungama
  • Songs.pk
Blogging/ Micro Blogging
  • Yelp
  • Tumblr
  • Reddit
  • FriendsFeed
  • Private Blogs

The post Indian Army ने बैन किए Facebook, Instagram, Tinder समेत 89 मोबाइल ऐप्स, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-army-bans-instagram-facebook-pubg-tiktok-tinder-total-89-mobiles-apps-see-full-list/feed/ 0