Mobile Banking | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Oct 2023 07:49:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/#respond Mon, 23 Oct 2023 07:49:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=121000 आईसीआईसीआई बैंक बैंलेस चेक करना काफी आसान है।

The post ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया के सबसे बड़े बैंकों में शामिल ICICI Bank में अगर आपका अकाउंट है तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। दरअसल, SBI, HDFC, Union Bank के बैलेंस चेक करने के तरीके के बाद अब हम आपको आईसीआईसीआई बैंक बैलेंस चेक करने के आसान तरीकों के बारे में आपको बताने वाले हैं। यह काम मिस्ड कॉल और एसएमएस बैंकिंग सर्विस के जरिए कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप घर बैठे ICICI में अपने अकाउंट का बैलेंस पता कर सकते हैं।

बैंक का नाम  ICICI
बैलेंस चेक की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभार्थी ICICI बैंक सभी ग्राहक
माध्यम एसएमएस, नेट बैंकिंग आदि
एमएमएस नंबर 9215676766
कस्टमर केयर नंबर 18001080
टोल फ्री नंबर 9594612612
आधिकारिक वेबसाइट https://www.icicibank.com/

ICICI Bank में बैलेंस चेक करने का तरीका

आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को कई तरीके से अकाउंट बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करता है। जिन ग्राहकों ने बैंक साथ अपने फोन नंबर रजिस्टर किए हैं, वे SMS, मिस्ड कॉल, ATM बैंकिंग आदि के माध्यम से अकाउंट बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (SMS से)

ICICI बैंक ग्राहकों को SMS के जरिए खाते का बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले ग्राहकों को अपने फोन के मैसेज ऐप में जाकर IBAL(स्पेस)<12 डिजटल अकाउंट नंबर> लिखना है।

स्टेप 2- इसके बाद 5676766 या 9215676766 नंबर पर मैसेज सेंड कर देना है।

स्टेप 3- मैसेज भेजने के कुछ देर में आपके पास बैंक बैलेंस वाला स्टेटस मैसेज आ जाएगा।

स्टेप 4- इसके अलावा लास्ट 5 ट्रांजैक्शन जानने के लिए CITRAN (स्पेस)<12 डिजटल अकाउंट नंबर> लिखना होगा।

स्टेप 5- फिर 5676766 या 9215676766 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।

स्टेप 6- इसके बाद आपके सामने पिछली 5 ट्रांजैक्शन सामने वाला SMS प्राप्त होगा।

नोट: मैसेज रजिस्टर मोबाइल नंबर से करने पर ही बचा हुआ बैंक बैलेंस पता चल पाएगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (मिस्ड कॉल से)

ICICI ग्राहक मिस्ड कॉल के लिए भी अपने अकाउंट की बचे हुए बैलेंस की जानकारी हासिल सकते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए 9594612612 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

स्टेप 2: मिस्ड कॉल के कुछ ही सेकेंड्स में आपके पास SMS के जरिए अकाउंट बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

Note: ध्यान रखें कि मिस्ड कॉल सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (ATM से)

ICICI बैंक के यूजर एटीएम के जरिए भी अकाउंट बैलेंस की जांच कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: ग्राहक को किसी भी एचडीएफसी एटीएम पर अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना होगा, फिर चार अंकों का एटीएम पिन दर्ज करना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपको एटीएम की स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ऑप्शन में से Balance Enquiry को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप 3: यहां पर अकाउंट की शेष राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी। साथ ही, एटीएम बैंक अकाउंट डिटेल के साथ एक रसीद भी जनरेट हो जाएगी।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Net Banking से)

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी ग्राहक अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: यह लॉगइन बटन पर क्लिक करें। अगर आपको पास पहले से लॉगइन आईडी नहीं है, तो पहले इसे क्रिएट कर लें।

स्टेप 3: अब अपना कस्टमर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग-इन कर लें।

स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करते ही आपके सामने एचडीएफसी बैंक बैलेंस शो करने लगेगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (Mobile App द्वारा)

ICICI बैंक ग्राहक iMobile App ऐप की मदद से भी बैंक खाते की चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले एंडरॉयड़ या आईओएस डिवाइस पर ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर लें।

स्टेप 2: अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद जो ओटीपी जनरेट होगा, उसे दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद मोबाइल बैंकिंग आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

स्टेप 4: इसके बाद सेविंग अकाउंट बैलेंस होम पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें (UPI द्वारा)

ग्राहको को यूपीआई ऐप के माध्यम से भी अकाउंट बैलेंस चेक करने की परमिशन देता है।

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर कोई भी UPI ऐप ओपन करें।

स्टेप 2: UPI ऐप को अनलॉक करने के लिए सिक्योरिटी कोड या पिन दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद Check Account Balance पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब उस बैंक खाते का चयन करें, जिसका बैलेंस चेक करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद UPI पिन दर्ज करें। फिर आपके अकाउंट का बचे बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ICICI अकाउंट बैलेंस चेक करें (पासबुक द्वारा)

स्टेप 1- जब कोई ICICI बैंक में अपना बैंक खाता खोलते हैं, तो उन्हें एक पासबुक दी जाती है।

स्टेप 2- आप अपने पासबुक में हर लेनदेन को अपडेट करवा सकते हैं।

स्टेप 3- इसके लिए ग्राहक चाहे तो बैंक जाकर अपने पासबुक अपडेट करा सकते हैं।

स्टेप 4- साथ ही ग्राहक ATM मशीन में भी अपने आप यह काम कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (FAQ)

ICICI अकाउंट से बिना मोबाइल नंबर लिंक के बैंक बैलेंस पता कर सकते हैं?

नहीं, ICICI बैंक बैलेंस चेक करने के लिए ग्राहक को मोबाइल नंबर लिंक करना आवश्यक है। ICICI अपने ग्राहकों को सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही अकाउंट की जानकारी भेजता है।

ICICI के दो अकाउंट में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो क्या होगा?

अगर आपके पास दो अकाउंट हैं तो आप मिस कॉल और एसएमएस बैंकिंग फीचर एक की अकाउंट से इस्तेमाल कर पाएंगे। दूसरे खाते की जानकारी एसएमएस और मिस कॉल के लिए आपको नंबर बदलना होगा।

ICICI बैंक की मिस्ड कॉल सेवा की कीमत कितनी होगी?

यह सेवा बैंक की तरफ से बिल्कुल फ्री है।

ICICI बैंक बैंलेस जानने के लिए क्या नंबर है।

इस सेव के लिए 9594612612 पर कॉल करना होगा।

The post ICICI Bank balance check कैसे करें (7 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/icici-bank-balance-kaise-check-kare/feed/ 0
बैंक बैलेंस चेक कैसे करें? (मोबाइल नंबर से) https://www.91mobiles.com/hindi/bank-balance-check-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/bank-balance-check-kaise-kare/#respond Sat, 14 Oct 2023 08:30:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119632 हमने सभी बड़े बैंक के अकाउंट बैलेंस चेक नंबर की जानकारी दी है।

The post बैंक बैलेंस चेक कैसे करें? (मोबाइल नंबर से) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी अपने अपने बैंक ( PNB, SBI, Canara, Axis, HDFC, Bank of India और Central Bank आदि जैसे ) में मौजूद बैलेंस को घर बैठे चेक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। दरअसल, हम आपको आज विस्तार से बताएंगे कि Kisi Bhi Bank Ka Balance Kaise Check कर सकते हैं। आगे हम आपको मोबाइल नंबर से अपना बैंक बैलेंस चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने वाले हैं।

मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

Canara Bank अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

Canara Bank का अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

मिनी स्टेटमेंट
09015734734 पर मिस्ड कॉल करें।
बैलेंस चेक नंबर
09015483483 पर मिस्ड कॉल करें।
बैलेंस चेक टोल फ्री नंबर
1800-425-0018, 1800 103 0018,
1800 208 3333, 1800 3011 3333
भारत से बाहर बैलेंस इंक्वायरी नंबर +91-80-22064232 (शुल्क लागू होगा)
अकाउंट बैलेंस चेक (अंग्रेजी) 0-9015-483-483
अकाउंट बैलेंस चेक (हिंदी) 0-9015-613-613
Canara Bank खाते में पिछले 5 लेनदेन की जांच 0-9015-734-734
वेबसाइट https://canarabank.com/

Union Bank of India अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

Union Bank of India अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

एमएमएस नंबर 09223008486
मिस्ड कॉल नंबर 09223008586
टोल फ्री नंबर 1800 222 243, 1800 425 1515,
1800 208 2244, 1800 22 22 44 (टोल फ्री)
वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/english/home.aspx

PNB बैलेंस चेक नंबर

Punjab National Bank अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

एमएमएस नंबर 5607040
मिस्ड कॉल नंबर 18001802223, 0120-2303090
वेबसाइट https://www.pnbindia.in/Home.aspx

 

SBI अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

एमएमएस और मिस्ड कॉल नंबर 919223766666
मिनी स्टेटमेंट नंबर  919223766666
चेक बुक रिक्यूएस्ट नंबर 917208933145
ई-स्टेटमेंट 917208933145
वेबसाइट https://sbi.co.in/web/personal-banking/home

HDFC अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

HDFC बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल नंबर 1800-270-3333
एमएमएस नंबर 5676712
मिनी स्टेटमेंट एसएमएस नंबर 5676712
वेबसाइट https://www.hdfcbank.com/

Bank Of Baroda अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

BOB अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

बैलेंस चेक मिस्ड कॉल नंबर 8468001111
बैलेंस चेक SMS नंबर 8422009988
मिनी स्टेटमेंट नंबर 8468001122
व्हाट्सएप नंबर 8433888777
कस्टमर केयर नंबर 1800 5700
PMJDY 1800 102 77 88
वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/

ICICI बैंक अकाउंट बैलेंस चेक नंबर

ICICI अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आप मिस्ड कॉल, एसएमएस और आदि की मदद ले सकते हैं।

बैलेंस चेक SMS नंबर 5676766 और 9215676766
व्हाट्सएप नंबर +91 86400 86400
बैलेंस चेक नंबर 9594612612
वेबसाइट https://www.icicibank.com/?ITM=nli_cms_HP_logo_personal_topnavigation

अन्य बैंक के अकाउंट बैलेंस चेक करने के नंबर

बैंक का नाम  मिस्ड कॉल नंबर
Axis Bank 18004195959
Allahabad Bank (इंडियन बैंक में विलय) 8108781085
Andhra Bank (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय) 09223008586
IDBI Bank 18008431122
Federal Bank 8431900900
Indian Overseas Bank 8424022122
RBL Bank 18004190610
Citibank 9880752484
IndusInd Bank 18002741000
Indian Post Payment Bank (IPPB) 8424046556
DCB Bank 022-68997777

सवाल-जवाब (FAQ)

मोबाइल नंबर से अपने खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?

बैंक द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल, मिस्ड कॉल या एसएमएस के माध्यम से बैलेंस चेक किया जा सकता है।

क्या कोई आपका बैंक बैलेंस जान सकता है?

बैंकिंग नीति के अनुसार, बैंक कर्मचारियों को किसी तीसरे व्यक्ति को बैंक कोई जानकारी नहीं देता इसलिए इस बात की बहुत कम संभावना है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका अकाउंट बैलेंस जान सकता है।

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

बिना मोबाइल नंबर रजिस्टर किए आपको अपने बैंक के किसी भी नजदीकी एटीएम में जाना होगा। या फिर आप बैंक जाकर भी अपना अकाउंट बैलेंस कन्फर्म कर सकते हैं।

The post बैंक बैलेंस चेक कैसे करें? (मोबाइल नंबर से) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bank-balance-check-kaise-kare/feed/ 0
PNB balance check कैसे करें (जाने 8 तरीके) https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-your-pnb-account-balance-hindi-sms-missed-call-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-your-pnb-account-balance-hindi-sms-missed-call-more/#respond Mon, 09 Oct 2023 06:45:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76784 आप आसानी से पीएनबी खाते में बचे बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

The post PNB balance check कैसे करें (जाने 8 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक में से एक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक हैं आगे इस आर्टिकल में सबसे आसान तरीके इसे PNB Bank अकाउंट बैलेंस चेक करने की जानकारी दी गई है। एक बात का ध्यान रखें कि आपको अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर कराना होगा। साथ ही, सुनिश्चित करें कि आपका डेबिट कार्ड सक्रिय हो गया है और आपकी नेट बैंकिंग रजिस्टर है।

बैंक का नाम  Punjab National Bank
बैलेंस चेक की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभार्थी पीएनबी बैंक के सभी ग्राहक
माध्यम एसएमएस, नेट बैंकिंग आदि
एमएमएस नंबर 5607040
व्हाट्सएप नंबर +91-9264092640
मिस्ड कॉल नंबर 1800 180 2223
आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/Home.aspx

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (WhatsApp बैंकिंग)

स्टेप 1- सबसे पहले पीएनबी ग्राहक धारक अपने फोन में +91-9264092640 नंबर को सेव करें।

स्टेप 2- इसके बाद व्हाट्सएप पर इस नंबर पर जाकर Hi लिखें।

स्टेप 3- फिर आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आप बैलेंस चैक को चुन सकते हैं।

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (Missed Call से)

स्टेप 1- ग्राहकों को टोल फ्री नंबर 18001802223 पर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करनी होगी।

स्टेप 2- कॉल कनेक्ट होने के बाद अपने आप ही डिस्कनेक्ट हो जाएगा।

स्टेप 3- इसके बाद आपके पास एक SMS आएगा जिसमें आपके अकाउंट बैंलेस की जानकारी होगी।

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (SMS से)

स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से मैसेज सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2- ‘BAL <space> (16 डिजिट PNB अकाउंट नंबर)’ लिखना होगा।

स्टेप 3- इसके बाद इस मैसेज को 5607040 पर सेंड करना होगा।

unable to send sms not working know what to do how solution at home

स्टेप 4- मैसेज भेजने के कुछ समय बाद बैंक की ओर से रिप्लाई में एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके बैंक बैलेंस की जानकारी दी गई होगी।

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (Mobile App द्वारा)

स्टेप 1- अगर आपको थर्ड पार्टी ऐप्स पर कम भरोसा है, तो आप PNB के मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

स्टेप 2- सबसे पहले  Play Store/App Store से PNB ONE मोबाइल बैंकिंग ऐप को डाउनलोड करें।

स्टेप 3- इसके बाद आपको अपने नेट बैंकिंग के यूजर आईडी के माध्यम से ऐप में लॉग-इन करना होगा।

स्टेप 4- एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, आप अगली बार आसान आसानी से लॉग-इन के लिए ऐप पर एमपिन और बायोमेट्रिक अनलॉक सेट कर सकते हैं।

स्टेप 5- इसके बाद आपको ऐप में दिखाई दे रहे “Savings” और “Current Account” पर टैप करना होगा।

स्टेप 6- इसके बाद आप सीधा अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर पाएंगे।

pnb-one

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (UPI द्वारा)

स्टेप 1- सबसे पहले Play Store/App Store से कोई भी UPI ऐप डाउनलोड करें, जैसे कि Google Pay, PhonePe, BHIM, Paytm आदि।

स्टेप 2- बैंक से जुड़े अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर के साथ ऐप में लॉग इन करें।

स्टेप 3- अपने बैंक खातों को लिंक करने के बाद, आपको एक UPI पिन जनरेट करना होगा। इसे जनरेट करें और याद रखें या कहीं पर इसे लिख लें, क्योंकि यह एटीएम पिन की तरह ही काम करता है।

स्टेप 4- अब, होमपेज पर “चेक बैलेंस” पर टैप करके बस अपना यूपीआई पिन डालाना होगा।

स्टेप 5- इसके बाद अकाउंट का बैलेंस आपको दिखाई देगा।

upi-lite-payments

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (Net Banking से)

स्टेप 1- सबसे पहले PNB इंटरनेट बैंक की website पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद Retail Internet Banking पर टैप करें।

स्टेप 3- अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।

स्टेप 4- इसके बाद डैशबोर्ड पर ‘Account Summary’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5- यहां आप अपना बैंक बैलेंस देख पाएंगे।

PNB अकाउंट बैलेंस चेक करें (ATM या डेबिट कार्ड से)

स्टेप 1- इसके लिए आपको घर के नजदीक पीएनबी एटीएम पर जाना होगा।

स्टेप 2- एटीएम पर जाकर मशीन में कार्ड डालकर 4 digit PIN एंटर करने होंगे।

स्टेप 3- इसके बाद “Balance Enquiry” ऑप्शन को चुनना होगा।

स्टेप 4- इस ऑप्शन को चुनने के कुछ सेकेंड में ही स्क्रीन पर आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

सवाल-जवाब (FAQ)

पंजाब नेशनल बैंक का अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें?

पीएनबी बैलेंस इन्क्वायरी नंबर : 1800 180 2223 (टोल फ्री ) , 0120 2303090 पर कॉल कर मैसेज द्वारा खाते में बचा बैलेंस चेक किया जा सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में जाएं।
  • इसके बाद बैंक ब्रांच मे जाने के बाद आपको बैंक कर्मचारी को मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन की जानकारी देनी है।
  • इसके बाद बैंक कर्मचारी द्वारा आपको मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिया जाएगा।
  • फॉर्म फिल करने के बाद कुछ दिन बाद आपका नंबर रजिस्टर हो जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक डिटेल कैसे चेक करें?

पासबुक के पहले पेज में आपका नाम, पता, फोन नंबर, बैंक का नाम और पते के साथ शाखा, आईएफएससी कोड, ग्राहक आईडी आदि की जानकारी होती है।

The post PNB balance check कैसे करें (जाने 8 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-your-pnb-account-balance-hindi-sms-missed-call-more/feed/ 0
जानें ट्राई क्यों देगा ग्रामीण ईलाकों में फ्री इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/goi-asked-trai-to-give-limited-free-data-to-rural-subscribers-in-hindi/ Tue, 20 Dec 2016 08:06:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2682 कैश-लैस इकॉनमी अपनाने की तर्ज पर यह माना गया है कि ग्रामीण ईलाकों में आॅनलाईन ट्रांजेक्शन के ​प्रति लोगों में जागरूकता होनी जरूरी है जिससे वह ​बेझि​झक ई-बैंकिंग अपना सके। ग्रामीण लोगों को डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ाने के लिए अब सरकार ने ट्राई को ग्रामीण इलाकों में मुफ्त ​लिमिटेड इंटरनेट डाटा देने का सुझाव दिया है।

The post जानें ट्राई क्यों देगा ग्रामीण ईलाकों में फ्री इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी के बाद बैंकों तथा एटीएम में लगने वाली लाईनों को कम करने के लिए सरकार की ओर से कैश-लेस ट्रांजेक्शन पर जोर ​दिया जा रहा है। एक ओर जहां आॅनलाईन पेमेंट तथा प्लास्टिक मनी के प्रयोग के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं केंद्र द्वारा तरह-तरह की योजनाएं भी बनाई गई है। इसी कड़ी में सरकार ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के समक्ष ग्रामीण ईलाकों में इंटरनेट दरों में विशेष रियायत देने की सिफारिश की है।

इस शुक्रवार लॉन्च होगा शाओमी का एमआई नोटबुक एयर

कैश-लैस इकॉनमी अपनाने की तर्ज पर यह माना गया है कि ग्रामीण ईलाकों में आॅनलाईन ट्रांजेक्शन के ​प्रति लोगों में जागरूकता होनी जरूरी है जिससे वह ​बेझि​झक ई-बैंकिंग अपना सके। ग्रामीण लोगों को डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ाने के लिए अब सरकार ने ट्राई को ग्रामीण इलाकों में मुफ्त ​लिमिटेड इंटरनेट डाटा देने का सुझाव दिया है।

सरकार की इस पहल पर ट्राई की ओर से हर महीने ग्रामीण इलाकों में 100 एमबी मुफ्त डाटा देने की बात कही गई है। ट्राई द्वारा नियमित इस योजना का खर्च यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड द्वारा वहन किया जाएगा।

trai-blogqpot

इस बाबत ट्राई का कहना है कि ग्रामीण लोगों तक सरकार की कैश-लैस पहल को पहुंचाने और डिजिटल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में सरकार की मदद से इंटरनेट डेटा की तय मात्रा मुफ्त मुहैया कराना सराहनिय व आवश्यक कदम है।

ज्ञात हो कि इसी साल फेसबुक की ओर फ्री बेसिक इनिशिएटिव और एयरटेल के प्लान जीरो को ट्राई द्वारा इस दलील के साथ रिजेक्ट कर दिया गया था कि ऐसे प्लान से इंटरनेट की मूल प्र​वृति का उल्लंधन होता है।

The post जानें ट्राई क्यों देगा ग्रामीण ईलाकों में फ्री इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/sbi-to-launch-mobile-wallet-service-on-feature-phone-on-15th-december-in-hindi/ Tue, 06 Dec 2016 13:26:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2101 एसबीआई की इस सेवा के बाद फीचर फोन उपभोक्ता भी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे और कैशलेस कार्य कर सकेंगे।

The post एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में नोटबंदी के बाद हर कोई डिजिटल मनी की बात कर रहा है। हालांकि आॅनलाइन पेमेंट से संबंधित ज्यादातर सेवाएं स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है लेकिन एसबीआई एक ऐसी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसका उपयोग फीचर फोन से भी किया जा सकेगा। इतना ही नहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस सेवा का उपयोग आप बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं।

भले ही भारत में अब स्मार्टफोन की मांग बढ़ी हो लेकिन इस बात से आप भी इत्तेफाक रखते हैं कि ज्यादातर लोगों के पास आज भी फीचर फोन ही है। भारत में आज 90 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं लेकिन इसमें से 60 से 65 करोड़ उपभोक्ता फीचर फोन का उपयोग कर रहे हैं। ऐस में एसबीआई की इस सेवा के बाद फीचर फोन उपभोक्ता भी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे और कैशलेस कार्य कर सकेंगे।

आज से गोवा में सभी युवाओं को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट सर्विस

हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सेवा यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंटरी सर्विस डाटा) के माध्यम से दी जाएगी। अब भी इन्सयोरेंगस और बैंकिंग संबंधि कुछ सेवाओं के लिए यूएसएसडी का उपयोग होता है। परंतु अब इसका विस्तार बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए किया जाएगा।

अब एयरसेल ने लॉन्च किया मुफ्त असीमित कॉल आॅर डाटा आॅफर

इस बारे में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का कहना है​ कि 15 दिसंबर तक एसबीआई की वॉलेट स​र्विस जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन का आधार तेजी से बढ़ेगा। हालांकि उन्होंने अभी इस वॉलेट सर्विस के नाम का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि अब भी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा वॉलेट स​र्विस दी जा रही है लेकिन वह फीचर फोन के लिए उपलब्ध नहीं है। बडी नाम से पेश किए गए इस सर्विस का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर ही किया जा सकता है लेकिन नए फीचर फोन आधारित बैंकिंग सर्विस आने के बाद आम लोग भी इस मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर पाएंगे।

The post एसबीआई लॉन्च करेगा नई बैंकिंग स​र्विस, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पैसे का ट्रांजेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>