The post फोन में लगी आग! इस बार Google Pixel 6a हुआ ब्लास्ट, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Google Pixel 6a स्मार्टफोन में आग लगने की घटना सामने आई है जिसने पूरे टेक जगत को चौंका दिया है। यह मामला दूसरे देश का है जिसे मोबाइल यूजर ने अपने Reddit अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब स्मार्टफोन यूजर के सिर से करीब उसी के बिस्तर पर रखा था। गनिमत रही है कि इस दुर्घटना में जान या माल की गंभीर हानि नहीं हुई है। रेडिट पर साझा किया गया पूरा वाकया आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोबाइल यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है। उसने अपने Pixel 6a स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाया हुआ था और मोबाइल को अपने ही पेड के पास टेबल पर रखा था। चार्जिंग के दौरान उसमें अचानक आग लग गई। यूजर के मुताबिक पहले तो एकदम से तेज धमाके की आवाज आई और कुछ ही सेकेंड्स में जलने की बदबू फैल गई। देखते ही देखते गूगल के फोन ने आग पकड़ ली।
यूजर के अनुसार जिस वक्त यह फोन ब्लास्ट हुआ है, मोबाइल उसके सिर से तकरीबन 40 सेंटीमीटर की दूरी पर ही रखा था। सब कुछ बहुत तेजी से हुआ और धमाका व धुएं के साथ मोबाइल में लगी आग उसके पलंग पर बिछी चादर पर आ गई। आननफानन में यूजर ने फोन को चार्जिंग केबल से खींचकर फर्श पर फेंक दिया ताकि आग और न फैले। यूजर की मानें तो वहां पूरे कमरे में धुआं भर गया था और इसी के चलते पूरे दिन उसके गले में जलन बनी रही व सांस लेने में भी तकलीफ हुई।
रेडिट पर footymanageraddict यूजर नेम वाले इस व्यक्ति ने जले हुए गूगल पिक्सल 6ए फोन की फोटो भी शेयर की है जिन्हें आप ऊपर देख सकते हैं। फोटोज़ फोन बुरी तरह से झुलस चुका है और ध्वस्त हो चुका है। यहां मोबाइल बैटरी फुली हुई नज़र आ रही है और बैक पैनल पर लगा फोन कवर भी जलकर पिघल चुका है। यूजर ने अपने फोन ब्लास्ट एक्सपीरियंस को बेहद डरावना बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों में ऐसे कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं जहां Google Pixel 6a में आग लगी है। मई का भी एक मामला बताया गया है जिसमें पिक्सल फोन की बैटरी फूलने की वजह से ब्लास्ट हो गया था। खबर है कि गूगल द्वारा एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जा चुका है जो 400 चार्जिंग साइकल पार कर चुके फोन की बैटरी पर लिमिट लगाने के लिए था।
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने चेतावनी भी जारी की थी कि यदि यह अपडेट इंस्टॉल नहीं की गई तो कुछ डिवाइस हीट हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ रेडिट यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में पहले कोई हीटिंग प्रॉब्लम नहीं थी, लेकिन इस अपडेट के बाद फोन ज्यादा गर्म होने लगा। बहरहाल फिलहाल इंडिया में किसी गूगल पिक्सल फोन यूजर की ओर से ऐसी कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई है।

खबर लिखे जाने तक Google की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह घटना एक बार फिर मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि हो सकता है कि इस मामले में मोबाइल यूजर की ही तरफ से कोई चूक हुई हो। लेकिन फिर भी स्मार्टफोन में आग लगने और मोबाइल ब्लास्ट की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती है।
लगे हाथ पाठकों को बताते चलें कि आने वाली 20 अगस्त को Made by Google 2025 ईवेंट का आयोजन होने जा रही है। इसके मंच से कंपनी पिक्सल 10 सीरीज पेश करेगी। इस सीरीज के तहत Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ ही मुड़ने वाली गूगल का फोन Pixel 10 Pro Fold भी लॉन्च हो सकता है। वहीं साथ ही गूगल की स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 सीरीज, नया मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम Pixelsnap और Pixel Buds 2a भी पेश हो सकता है।
![]()
गूगल पिक्सल 10 सीरीज की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 12GB RAM और Android 16 OS के साथ Google का नया 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Tensor G5 प्रोसेसर मिल सकता है। पिक्सल 10 प्रो को 6.3-इंच और पिक्सल 10 प्रो एक्सएल को 6.8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 Pro और XL मॉडल के बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। वहीं दूसरे मॉडल्स में 50MP Samsung GN8 मेन सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP जूम लेंस लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए प्रो मॉडल में 4,870एमएएच बैटरी और प्रो एक्सएल मॉडल में 5,200एमएएच मिल सकती है।
खबर सोर्स : रेडिट
The post फोन में लगी आग! इस बार Google Pixel 6a हुआ ब्लास्ट, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post स्मार्टफोन में हुआ ऐसा ब्लास्ट, टूट गईं खिड़कियां, 3 लोग घायल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबर काफी आम हो चुकी हैं। लेकिन, इस बार फोन ब्लास्ट होने से जो हुए उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में में एक घर के अंदर फोन में ऐसा ब्लास्ट हुआ कि वहां मौजूद तीन लोग घायल हो गए और साथ के साथ आस-पास की खिड़कियां भी टूट गईं। अगर देखा जाए तो यह फोन विस्फोट को अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट माना जा सकता है।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो फोन चार्ज पर लगा था। फोन कौन-सा था और किसी ब्रांड का था इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि फोन के पास एक डियोड्रेंट की बोतल रखी थी, जिससे ब्लास्ट ज्यादा तेज हुआ।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस डियो की केन ने इस हादसे को और खतरनाक बना दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डियो में बहुत ज्यादा फ्लेमेबल यानी ज्वलनशील पदार्थ होते हैं जिसके चलते एक छोटी-चिंगारी भी हादसे का कारण बन सकती है।
बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट इतनी तेज हुआ कि घर के अंदर के शीके और खिड़कियां तक फूट गए। इतना ही नहीं घर के पास जो गाड़ियां खड़ी थीं उनके भी प्रभावित होने की खबर बताई जा रही है। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी की मौत की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
The post स्मार्टफोन में हुआ ऐसा ब्लास्ट, टूट गईं खिड़कियां, 3 लोग घायल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post चलती गाड़ी में फट गया ड्राइवर का फोन, संतुलन बिगड़ा और हुआ बड़ा हादसा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल ब्लास्ट और फोन बैटरी फटने कई मामले सामने आते हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन यूजर बच जाते हैं तो कुछ गंभीर हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला अब तेलंगाना के वारंगल इलाके से सामने आया है जहां ट्रैक्टर चला रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन फट गया। इस ब्लास्ट से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया तथा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। इस बड़ी दुर्घटना की विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा तेलंगाना, वारंगल, साध्या थांडा निवासी गगुलोथु रवि के साथ हुआ है। यह घटना कल यानी 14 जून 2023 की बताई जा रही है जो जिले के पर्वतगिरी मंडल हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक रवि ट्रैक्टर चला रहा था और उसे मरम्मत के लिए शहर ले जा रहा था। इसी बीच उसके फोन पर कॉल आई तथा रवि ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर चलाते हुए ही फोन पर बात करने लगा और कुछ ही देर में अचानक से मोबाइल उसके हाथ में ही फट गया। एकदम से हुए इस ब्लास्ट से रवि घबरा गया। वह अपने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। एक्सीडेंट होने से रवि को कई चोटें आ गई और शरीर से खून बहने लगा।
हादसे के वक्त वहां पर मौजूद राहगीरों ने गगुलोथु रवि की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह व्यक्ति खतरे से बाहर है लेकिन शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। यह साफ तो नहीं हो पाया है कि रवि किस कंपनी का कौन-सा फोन मॉडल यूज़ कर रहा था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार रवि ने बताया है कि फोन पर बात करने वक्त मोबाइल अचानक से बेहद गर्म हो गया और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया।
वैसे तो मोबाइल ब्लास्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे ज्यादा मामलों में फोन की बैटरी ही इसकी दोषी पाई गई है। बहुत बार फोन में ही फॉल्ट होता है लेकिन कई बार उपभोक्ता की गलती और फोन यूज़ करने का तरीका भी हादसे का कारण बन जाता है। 91मोबाइल्स अपने पाठकों को सलाह देना चाहता है कि कभी भी फोन की बैटरी या उसकी हीटिंग प्रॉब्लम को नज़रअंदाज ना करें।

फोन चार्ज करने के लिए कंपनी की ऑरिजनल यूएसबी केबल और चार्जर का ही इस्तेमाल करें। फोन बैटरी रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें, उसे ओवर चार्ज न करें यह विस्फोट का खतरा बढ़ाती है। फोन चलाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स हैं जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए, इन्हें पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)। इन तरीकों को अपनाकर मोबाइल ब्लास्ट जैसी चीजों से बचा जा सकता है।
The post चलती गाड़ी में फट गया ड्राइवर का फोन, संतुलन बिगड़ा और हुआ बड़ा हादसा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi 11 Lite NE हुआ ब्लास्ट, धूं-धूं कर जला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी यूजर्स को यह खबर थोड़ा झटका दे सकता है। कंपनी का Xiaomi 11 Lite NE फोन मॉडल ब्लास्ट हो गया है। यह खबर बिहार से आई है जहां मोहाद्दीनगर, जिला भागलपुर के एक शाओमी मोबाइल फोन यूजर संजीव राजा के फोन में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही समय में वह फोन ब्लास्ट हो गया है। फोन ब्लास्ट होने के बाद संजीव ने 91मोबाइल्स से संपर्क किया और इस घटना के बारे में उन्होंने हमें विस्तार में बताया।
उनका कहना था कि ”सुबह आठ साढ़े आठ बजे का समय था जब उनका फोन शाओमी 11 लाइट एनई बेड पर रखा था और सबसे बड़ी बात चार्ज में भी नहीं लगा था। उसी बेड पर दूसरी ओर मेरा भाई सोया हुआ था और मैं चाय बनाने के लिए किचन में गया था। तभी मेरे भाई ने जोर से मुझे आवाज लगाया और बताया कि फोन से धुआं उठ रहा है और थोड़ी ही देर में देखते—देखते यह फोन आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और मेरा पूरा बेड जल गया। इस पूरी घटना को हमने दूसरे फोन से रिकार्ड कर लिया जिसे आपके साथ शेयर किया है।” इसे भी पढें: Samsung Galaxy M14 5G फोन होगा इंडिया में लॉन्च, 6GB RAM के साथ सपोर्ट पेज हुआ लाइव
इसके साथ ही संजीव ने हमें फोन की इन्वॉइस, मॉडल नंबर, ईएमआई डिटेल्स और कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन को 20 दिसंबर 2021 को मी के आनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदा गया था। यह खरीदारी सचिन पोद्दार के नाम पर की गई है। जानकारी में पता चला कि है कि सचिन पोद्दार संजीव के पिता जी हैं और उन्हीं के नाम पर यह फोन मंगाया गया था जिसे वह उपयोग कर रहे थे।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं पहले फोन में धुआं उठा है। वैसे तो आम तौर पर ज्यादा गर्मी या फिर चार्जिंग के दौरान फोन ब्लास्ट होते हैं लेकिन यहां आप देख सकते हैं कि बेड पर रखे हुए फोन में ही आग लग गई है। इस भयानक आग में फोन का कवर और पिछला पैनल पूरी तरह से जल गया। वहीं ब्लास्ट इतना बड़ा था कि स्क्रीन भी बाहर आ गई है। संजीव ने वीडियो में इसे दिखाया है। फोन के जलने से संजीव का बिस्तर भी पूरी तरह से जल गया है।
शाओमी 11 लाइट एनई फोन ब्लास्ट की इस खबर से हमने कंपनी को अवगत करा दिया था और मामले पर उन्होंने अपना बयान भी दिया है। उनका कहना है कि “ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस तरह के मामलों को हम प्राथमिकता के आधार पर हल करते हैं। हमारे डिवाइस उध्योग के उच्च मानकों को पूरा करने के लिए कड़े गुणवत्ता परिक्षणों से होकर गजरते हैं। इस मामले को संज्ञान में आने पर हमें दु:ख हुआ और हमने इस पर तुरंत काम करना शुरू कर दिया।”
“हालांकि हमने जांच में पाया कि इस डिवाइस के साथ छेड़छाड़ की गई थी। यह क्षति बैटरी में पंचर के निशान के कारण हुई थी और इस प्रकार की क्षति को ‘ग्राहक द्वारा की गई क्षति’ के तहत रखा है। इसके समाधान के लिए हम लगातार ग्राहक के संपर्क में हैं।”
गौरतबल है कि इससे पहले भी कई बार शाओमी फोन के ब्लास्ट को लेकर खबरें आती रही हैं। सितंबर 2022 में कंपनी का Redmi 6A मॉडल ब्लास्ट हुआ था जिसमें सोते हुए एक महीला की मौत हो गई थी। इस वक्त काफी हलचल मची थी। वहीं जुलाई 2021 में कंपनी का रेडमी 8 मॉडल ब्लास्ट हुआ था और उस वक्त भी शाओमी काफी चर्चा में आ गया था।
The post Xiaomi 11 Lite NE हुआ ब्लास्ट, धूं-धूं कर जला यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आसमान में थी IndiGo फ्लाइट तभी पैसेंजर के फोन में लगी आग, बाल-बाल बचे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोन में आग लगने की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह हादसा IndiGo के एक प्लेन में तब हुअ जब वह हजारो फिट की उंचाई पर आसमान में उड़ा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना गुरुवार यानी 14 अप्रैल को हुई जब IndiGo की flight ने Dibrugarh से Delhi तक के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एक यात्री के पास रखे मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई और फ्लाइट में देखकर किसी तरह क्रू मेंबर ने फोन में लगी आग को बुझाया और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
डीजीसीए के एक बयान के अनुसार, बैटरी के गर्म होने की समस्या के कारण फोन में आग लग गई। विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। घटना फ्लाइट 6ई 2037 में हुई और इस फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री व क्रू मेंबर्स बिल्कुल सुरक्षित हैं।

वहीं, इंडिगो ने एक बयान में कहा, “डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 2037 में मोबाइल डिवाइस की बैटरी के अचानक गर्म होने के कारण फोन में आग लग गई। लेकिन, फ्लाइट में मौजूद सभी कर्मचारी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है और इसी के कारण कर्मचारियों ने स्थिति को जल्दी से अपने काबू में लिया। वहीं, फ्लाइट पर किसी भी यात्री या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत या विश्व स्तर पर इस तरह की घटना हुई हो। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से फ्लाइट में फोन में आग लग सकती है। साल 2016 में एयरलाइंस ने सेलफोन या लैपटॉप की बैटरी के गर्म होने, आग लगने और बुझने के मामले में “fire-suppression equipment” को जोड़ना शुरू कर दिया।
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा चमकीले लाल बैग आग प्रतिरोधी सामग्री से बने होते हैं और मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रखने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। बैग को वेल्क्रो और ज़िपर से बंद किया जा सकता है और यह 3,200 डिग्री फ़ारेनहाइट (1,760 डिग्री सेल्सियस) तक तापमान का सामना कर सकता है। वहीं, यात्रियों को भारत में अपने चेक-इन सामान में पावर बैंक रखने की भी अनुमति नहीं है।
The post आसमान में थी IndiGo फ्लाइट तभी पैसेंजर के फोन में लगी आग, बाल-बाल बचे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ऑनलाईन क्लास के दौरान स्मार्टफोन में हुआ भयंकर विस्फोट! 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे की हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोंस में आग लगने और ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती रहती है। इंडिया में कई ऐसी दुर्घटना हुई जहां लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसने आम आदमा को झकझोर कर रख दिया है। इस बार हादसे का शिकार एक 11 साल का मासूम बच्चा हुआ है। इस बच्चे को मोबाइल गेम खेलने या बेवजह फोन यूज करने की वजह नहीं बल्कि ऑनलाईन क्लॉस में पढ़ाई करने की वजह से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
Mobile Blast का यह दिल दहला देने वाला इंडिया का नहीं बल्कि वियतनाम का है। पूरा वाकया बताएं तो पॉंचवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक 11 साल का बच्चा अपने घर पर बैठ कर मोबाइल फोन में स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। ऑनलाईन क्लास के दौरान अचानक से उस फोन में धमाका हो गया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि 11 साल के मासूम को कई गंभीर चोटें आ गई और अस्पताल ले जाने वक्त रास्ते में ही इस बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट के जरिये मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गत 14 अक्टूबर का है। Vietnam के Nghe An Province में रहने वाला एक 11 साल का किशोर कोरोना वायरस की वजह से घर पर बैठ कर ही स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। लड़के की ऑनलाईन क्लास चल रही थी और वह फोन को चार्ज में लगाकर अपनी स्टडी में मशगूल था। शायद बैटरी फुल होने के बाद भी फोन चार्ज पर लगा रहा और इसलिए फोन ओवर हिट हो गया था, लेकिन उस मासूम बच्चे को ही भनक भी नहीं थी।

ऑनलाईन क्लास चलती रही और फोन व बैटरी गर्म होते रहे। एक प्वाइंट पर पहुंचते ही फोन की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। फोन की बैटरी किसी बम की तरह फट गई और फोन के चीथड़े उड़ गए। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि उस 11 साल के बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटें आ गई। फोन बच्चे के बेहद करीब था इसलिए ब्लास्ट होने की वजह से उसके कपड़ों में भी आग लग गई। परिवार वाले किसी तरह आग पर काबू पाकर उस बच्चे को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
The post ऑनलाईन क्लास के दौरान स्मार्टफोन में हुआ भयंकर विस्फोट! 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे की हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सोते वक्त हुआ फोन में ब्लास्ट, बेड पर ही हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन आज मोबाइल यूजर्स की पहली जरूरत बन चुके हैं। दिन की शुरूआत से लेकर रात में सोने तक व्यक्ति हर वक्त स्मार्टफोन आपने साथ रखता है। लेकिन मोबाइल का यह यूज़ अक्सर खतरनाक भी साबित होता रहता है। स्मार्टफोंस की बैटरी में ब्लास्ट होने या आग लगने की खबरें आती रहती है। इस तरह के हादसे लोगों में खौफ तो पैदा करते ही रहते हैं लेकिन अब एक और ऐसी दुर्घटना घटी है जिसमें स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की वजह से यूजर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
यह सनसनीखेज़ मामला मलेशिया का है। जहां नाज़रीन हसन नाम के एक व्यक्ति की मौत उसी के फोन में ब्लास्ट होने से हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि नाज़रीन मलेशियन वित्त मंत्रालय के लिए काम करते थे और क्रैडल फंड नााम की एक संस्था के सीईओ थे। खबर के मुताबिक नाज़रीन अपना स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगाकर सोए थे और फोन ब्लास्ट होने से उनकी मौत हो गई।

रिपार्ट्स के अनुसार नाज़रीन के पास ब्लैकबेरी और हुआवई के दो स्मार्टफोन थे। नाज़रीन ये दोनों ही स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगाकर सो रहे थे कि अचानक से एक फोन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद उठी लपटों से बैडरूम में रखे गद्दों में आग लग गई। आग लगने से सारा घर धुआं धुआं हो गया और दम घुटने से नाज़रीन की मौत हो गई। हालांकि दोनों में से किस फोन में ब्लास्ट हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
वहीं दूसरी ओर नाज़रीन के घर वालों का कहना है कि उनकी मौत दम घुटने से नहीं हुई है। मृतक के परिवार वालों के अनुसार फोन में ब्लास्ट हुआ था और उसके कुछ देर बाद घर में आग लग गई। जैसे ही फोन में धमाका हुआ तो फोन के कुछ टुकड़े नाज़रीन के सिर में चुभ गए और उस चोट की वजह से घर में धुआं फैलने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
शाओमी ने भारत में खोला 1,000वां सर्विस सेंटर, 600 शहरों में कंपनी दे रही है अपनी सेवा
बहरहाल स्थानिय पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी है कि नाज़रीन के कौन से स्मार्टफोन में पहले ब्लास्ट हुआ था और उनकी मौत कैस हुई। इस तरह से हादसों से बचने के लिए 91मोबाइल्स की टीम आपको राय देता चाहती है कि अपने स्मार्टफोन को ओवरहिट होने से बचाए तथा चार्जिंग इत्यादि के लिए कंपनी की आॅरिजनल एक्सेसरीज़ का ही इस्तेमाल करें।
The post सोते वक्त हुआ फोन में ब्लास्ट, बेड पर ही हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में सैमसंग मोबाइल हुआ ब्लास्ट, यात्रियों में मचा हड़कंप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोन में आग लगने की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह हादसा जेट एयरवेज के एक प्लेन में तब हुअ जब वह हजारो फिट की उंचाई पर उड़ान भर रहा था। खबर है कि दिल्ली से इंदौर आ रही जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में महिला यात्री के पर्स में रखे मोबाइल फोन की बैटरी में अचानक आग लग गई और फ्लाइट में धुआं भर गया। धुआं देखकर सबसे होस उड़ गए लेकिन क्रू मेंबर ने किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया।
नई दुनिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अर्पिता धाल नाम की महिला यात्री अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W 0791 से दिल्ली से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद फ्लाइट में स्नेक्स दिए जा रहे थे तभी मोबाइल फोन की बैटरी ब्लास्ट हो गई और धुआं फैल गया। घटना के वक्त महिला ने अपना पर्स पैरों के पास रखा हुआ था. ब्लास्ट के साथ ही मोबाइल में आग लग गई और काफी धुंआ निकलने लगा
एप्पल उपभोक्ताओंं के लिए बुरी खबर, आईफोन 7 प्लस हुआ ब्लास्ट
इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और माहौल असहज हो गया था। धुआं आने के स्थान को देखा गया तो पता चला कि अर्पिता नाम की यात्री के बैग में यह धुंआ हा रहा है। इस दौरानप क्रू मेंबर ने किसी तरह पानी की मदद से आग को बुझा दिया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस मामले में जेट एयरवेज की लापरवाही भी सामने आई। पर्स में लगी आग बुझाने के लिए आग बुझाने का यंत्र जरूर था लेकिन ये काम ही नहीं कर रहा था। पानी डालकर आग बुझाई गई।
जानें क्यों होती है फोन की बैटरी ब्लास्ट
टीवी 18 सूचना के अनुसार जिस फोन में आग लगी वह सैमसंग के गैलेक्सी जे 7 है। फोन मॉडल के बारे में डीजीसीए को सूचना दे दी गई है और डीजीसीए को अब इस पर अंतिम फैसला लेना है।
The post दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में सैमसंग मोबाइल हुआ ब्लास्ट, यात्रियों में मचा हड़कंप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>