mobile comparison | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 May 2026 10:46:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/#respond Sat, 09 May 2026 05:45:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195921 OnePlus Nord CE6 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल पिछले साल पेश हुए OnePlus Nord CE5 का सक्सेसर बनकर आया है। वनप्लस की नोर्ड सीरीज के फोन मिडबजट सेग्मेंट में काफी पसंद किए जाते हैं और जो लोग महंगी फ्लैगशिप वनप्लस नंबर सीरीज नहीं खरीद पाते हैं, नोर्ड सीई स्मार्टफोन जरूर […]

The post OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE6 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल पिछले साल पेश हुए OnePlus Nord CE5 का सक्सेसर बनकर आया है। वनप्लस की नोर्ड सीरीज के फोन मिडबजट सेग्मेंट में काफी पसंद किए जाते हैं और जो लोग महंगी फ्लैगशिप वनप्लस नंबर सीरीज नहीं खरीद पाते हैं, नोर्ड सीई स्मार्टफोन जरूर परचेज करते हैं। नए वनप्लस नोर्ड सीई 6 को कंपनी ने पहले वाले नोर्ड सीई 5 की तुलना में कितना बेहतर और अपग्रेड करके पेश किया है, यह जानने के लिए हमने दोनों का कंपैरिजन किया है। Nord CE6 और Nord CE5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
8GB RAM + 128GB Storage ₹29,999 ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹32,999 ₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage उपलब्ध नहीं ₹28,999

वनप्लस नोर्ड सीई6 को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। वहीं 256GB मेमोरी वाले फोन की कीमत 32,999 रुपये है। वनप्लस नोर्ड सीई5 की बात करें तो इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। Nord CE6 और Nord CE5 के लॉन्च प्राइस में 5 हजार रुपये का अंतर है।

इन दिनों चल रहे फोन प्राइस ट्रेंड को देखा जाए तो इसे बहुत ज्यादा नहीं कहा जाएगा। इस प्राइस मार्जिन में कंपनी ने बड़ी बैटरी को भी शामिल कर दिया है और स्क्रीन रिफ्रेश रेट भी फास्ट हो गई है। वहीं नए वनप्लस 5जी फोन में ड्यूरेबल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी और IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी मिलती है। कहा जा सकता है कि वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी फोन वाकई में एक सक्सेसर बनकर आया है। इन दोनों स्मार्टफोंस का स्पेक्स कंपैरिजन आगे ​​पढ़ा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
स्क्रीन 6.78″ 1.5K 144Hz AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 MediaTek Dimensity 8350 Apex
रैम 8GB LPDDR5 RAM 12GB LPDDR5x RAM
स्टोेरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP OmniVision OV50D40 + 2MP 50MP Telephoto LYT600 + 8MP
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 8,000mAh Battery 7,100mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल डिस्प्ले 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपु्ट प्रदान करती है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में Nord CE5 को नए Nord CE6 से पीछे कहा जाएगा।

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE6 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू दिया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है।

OnePlus Nord CE6 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए कंपनी ने डिवाइस में 7041mm2 का कूलिंग एरिया दिया गया है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की पावर को परखने के लिए हमने नए नोर्ड सीई 6 और पहले वाले नोर्ड सीई 5 में कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
एनटूटू बेंचमार्क 11,36,527 14,02,278
सिंगल-कोर गीकबेंच 1,068 1,314
मल्टी-कोर गीकबेंच 3,127 4,092
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,442 13,775

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 में 8,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह वनप्लस फोन 27W Reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये Nord CE5 को भी चार्ज किया जा सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन में 7,100एमएएच बैटरी लगी है। कंपनी ने इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें भी 80वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। बैटरी के मामले में अंतर साफ है कि Nord CE 6 स्मार्टफोन पहले वाले Nord CE 5 पर भारी पड़ता है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें कुछ अन्य टेस्ट किए हैं, जिन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट OnePlus Nord CE6 OnePlus Nord CE5
पीसीमार्क बैटरी 18 घंटे, 34 मिनट 16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%) 68 मिनट 47 मिनट
बैटरी ड्रेन 3% (यूट्यूब 60 मिनट) 2% (यूट्यूब 30 मिनट)

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE6 5G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

नोर्ड सीई5 5जी में भी डुअल रियर कैमरा लगा है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोंस में बहुत बड़ी डिफरेंस नहीं है। हॉं सेल्फी के मामले में Nord CE5 से बेहतर लगेगा Nord CE6 स्मार्टफोन।

The post OnePlus Nord CE6 वर्सेस Nord CE5, यहां पढ़ें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-phone-comparison-nord-ce-6-vs-nord-ce-5/feed/ 0
OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/#respond Tue, 07 Apr 2026 14:58:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193709 OnePlus Nord 6 इंंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। नया वनप्लस का फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर बनकर आया है जिसका सेलिंग प्राइस अभी 33,999 रुपये है। नया नोर्ड पुराने […]

The post OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord 6 इंंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। नया वनप्लस का फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर बनकर आया है जिसका सेलिंग प्राइस अभी 33,999 रुपये है। नया नोर्ड पुराने वनप्लस फोन के कितना पावरफुल और एडवांस है, यह जानने के लिए हमने दोनों का कंपैरिजन किया है। यह तुलना कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर की गई है। यह OnePlus Nord 6 वर्सेस OnePlus Nord 5 कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord 6 OnePlus Nord 5
डिस्प्ले 6.78″ 1.5K 165Hz AMOLED 6.83″ 1.5K 144Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
रैम 12GB LPDDR5X RAM 12GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 4.1 Storage 512GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP LYT600 + 8MP UltraWide 50MP LYT700 + 8MP UltraWide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 50MP Selfie
बैटरी 9,000mAh battery 6,800mAh battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC + 27W Reverse 80W SUPERVOOC + 5W Reverse
आईपी रेटिंग IP66, IP68, IP69, IP69K IP65

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इस फोन ​की डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ की लेयर दी गई है।

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस फोन भी इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

स्क्रीन के मामले में नया OnePlus Nord 6 पुराने OnePlus Nord 5 से काफी एडवांस है। हाई रिफ्रेश रेट स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं हाई ब्राइटनेस के चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी नोर्ड 6 में बेहतर मिलेगी।

परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 23,66,913 AnTuTu Score अचीव का चुका है। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Adreno 825 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड 6 का प्रोसेसर नोर्ड 5 की तुलना में फास्ट है। हमारी टेस्टिंग में इन दोनों स्मार्टफोंस के एनटूटू स्कोर में तकरीबन 8 लाख का अंतर आया है। वहीं Nord 6 में दिया गया 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया Nord 5 के 32207mm² से कुछ बड़ा है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेम खेलने के दौरान यह स्मार्टफोन को हीट होने से रोकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 5 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड 6 को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ​पर लाया गया है और वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस का सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है और 90° एफओवी प्रदान करता है।

देखा जाए तो कैमरा डिपार्टमेंट में OnePlus Nord 6 अपने पहले वाले मॉडल Nord 5 से कुछ हल्का पड़ा रहा है। कंपनी ने नए वनप्लस फोन की परफॉर्मेंस तो बढ़ाई है लेकिन कैमरा से कॉम्प्रोमाइज किया है। वनप्लस नोर्ड 5 में लगा LYT-700 सेंसर लो लाइट कंडिशन में नए नोर्ड 6 के LYT-600 सेंसर से बेहतर काम कर सकता है और हाई डायनामिक रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं Nord 5 में 24mm फोकल लेंथ मिलती है जो Nord 6 के 26mm लेंस से अधिक वाइड और कम डिस्टॉर्शन वाले शॉट्स कैप्चर कर सकता है।

बैटरी

वनप्लस नोर्ड 6 9,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो इसे ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनाता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 20 घंटे 46 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 65 मिनट का समय लिया। यह स्मार्टफोन 27W रिवर्स चार्जिंग से लैस है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 एक तरफा विजेता है। एमएएच पावर और बैकअप क्षमता आप उपर पढ़ ही चुके हैं। वनप्लस नोर्ड 5 को जहां कंपनी 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई थी वहीं, नया नोर्ड 6 5जी फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

प्राइस कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट OnePlus Nord 6 OnePlus Nord 5
8GB RAM + 256GB Storage ₹38,999 ₹31,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹41,999 ₹34,999
12GB RAM + 512GB Storage _ ₹37,999

OnePlus Nord 5 की बात पहले करें तो यह मोबाइल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट को कंपनी 31,999 रुपये की कीमत पर लाई थी। वहीं इस 12जीबी रैम वाले वनप्लस फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में 512जीबी मेमोरी वाला फोन 37,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बताते दें फिलहाल इन सभी वेरिएंट्स का रेट 2,000 रुपये बढ़ चुका है और नोर्ड 5 का स्टार्टिंग प्राइस 33,999 रुपये हो चुका है।

OnePlus Nord 6 5G फोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 38,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। देखा जाए तो नोर्ड 5 और नोर्ड 6 की कीमत में 5,000 रुपये का अंतर है।

ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 5 हजार रुपये एक्स्ट्रा देकर यदि OnePlus Nord 6 लिया जाता है तो यह काफी बेहतर विकल्प साबित होगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट, अपग्रेडेड प्रोसेसर और स्ट्रांग बिल्ड क्वॉलिटी वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन को नोर्ड 5 के सामने वाकई में एक परफेक्ट सक्सेसर साबित करती है।

The post OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-hindi-oneplus-nord-6-vs-oneplus-nord-5-price-and-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में क्या है फर्क, यहां पढ़ें फोन कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-ultra-vs-galaxy-s25-ultra-price-features-and-specs-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-ultra-vs-galaxy-s25-ultra-price-features-and-specs-comparison-in-hindi/#respond Thu, 26 Feb 2026 14:20:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191159 सैमसंग का सबसे महंगा और पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो गई है। इस फोन के मार्केट में आते ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि यह मोबाइल पहले वाले Galaxy S25 Ultra से कितना अलग और एडवांस है। इसी सवाला का जवाब जानने के लिए हमने गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस25 […]

The post Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में क्या है फर्क, यहां पढ़ें फोन कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग का सबसे महंगा और पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो गई है। इस फोन के मार्केट में आते ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि यह मोबाइल पहले वाले Galaxy S25 Ultra से कितना अलग और एडवांस है। इसी सवाला का जवाब जानने के लिए हमने गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस25 अल्ट्रा का कंपैरिजन किया है। दोनों सैमसंग फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का यह तुलनात्मक फीचर आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्राइस कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट्स Samsung Galaxy S26 Ultra Samsung Galaxy S25 Ultra
12GB RAM + 256GB Storage ₹1,39,999 ₹1,29,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹1,59,999 ₹1,41,999
12GB RAM + 1TB Storage उपलब्ध नहीं ₹1,65,999
16GB RAM + 1TB Storage ₹1,89,999 उपलब्ध नहीं

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 1,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह 12जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। वहीं 12जीबी रैम वेरिएंट को 512जीबी स्टोरेज के साथ 1,59,999 रुपये लाया गया है। यह 16GB RAM वाला सैमसंग फोन 1टीबी मेमोरी के साथ 1,89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को कंपनी ने 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। यह नए गैलेक्सी एस26 से 10 हजार रुपये कम है। वहीं 12जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,41,999 रुपये में यानी S26 Ultra से 18,000 रुपये सस्ते में लॉन्च हुआ था। इसके टॉप वेरिएंट को 1,65,999 रुपये में लाया गया था जिसमें 12जीबी रैम के साथ ही 1टीबी स्टोरेज मिलती है।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy S26 Ultra Samsung Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले 6.9″ QHD+ Dynamic AMOLED 2X 6.9″ QHD+ Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 Qualcomm Snapdragon 8 Elite
ऑपरेटिंग सिस्टम Android + One UI 8.5 Android + One UI 7
रैम + स्टोरेज 16GB RAM + 1TB Storage 12GB RAM + 1TB Storage
बैक कैमरा 200MP Wide Camera (ƒ/1.4)
+
50MP Telephoto (ƒ/2.9)
+
50MP Ultra Wide (ƒ/1.9)
+
10MP Telephoto (ƒ/2.4)
200MP Wide Camera (ƒ/1.7)
+
50MP Telephoto (ƒ/3.4)
+
50MP Ultra Wide (ƒ/1.9)
+
10MP Telephoto (ƒ/2.4)
फ्रंट कैमरा 12MP Selfie (ƒ/2.2) 12MP Selfie (ƒ/2.2)
बैटरी 5000mAh Battery 5000mAh Battery
चार्जिंग 60W wired + Wireless Charging 45W wired + Wireless Charging

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा दोनों स्मार्टफोन Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पर बने हैं और दोनों में ही 6.9-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इन सैमसंग फोंस में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, Vision booster 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

Privacy Display ही एक ऐसा प्वाइंट है जो इन दिनों फोंस को अलग और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को एडवांस बनाता है। इस फीचर में सिर्फ फ्रंट से देखने पर ही डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट दिखेगा और साइड एंगल से स्क्रीन पर मौजूद चीजे दिखाई नहीं देगी। ये दोनों मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर Orion CPU है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को भी क्वालकॉम प्रोसेसर पर लाया गया था। इस मोबाइल में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट लगा हुआ है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल ​को हीट होने के रोकने के लिए इनमें Vapor Chamber भी मिलता है।

सैमसंग का कहना है कि नया गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन पुराने वाले गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की तुलना में 39% फास्ट एआई परफॉर्मेंस (NPU), 24% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस (GPU) और 19% फास्ट CPU परफॉर्मेंस दे सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.4 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/2.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस लगाया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया था जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/3.4 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन में APV कोडेक सपोर्ट दिया गया है। यह सैमसंग का पहला फोन है जो इस प्रोफेशनल फीचर के साथ आया है। इससे कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है और सबसे बड़ी बात कि बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

बैटरी

पावर बैकअप के मामले में गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस25 अल्ट्रा की बैटरी कैपेसिटी एक समान है। दोनों मोबाइल 5,000mAh Battery सपोर्ट करते हैं। सैमसंग का कहना है कि दोनों ही मोबाइल्स की बैटरी फुल चार्ज के बाद 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

बैटरी सेम है लेकिन चार्जिंग अलग है। Galaxy S25 Ultra को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर लाया गया था जब्कि नया Galaxy S26 Ultra 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसमें Super Fast Charging 3.0 टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 0 से 75% तक चार्ज हो सकता है। यानी कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेगा।

The post Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में क्या है फर्क, यहां पढ़ें फोन कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-ultra-vs-galaxy-s25-ultra-price-features-and-specs-comparison-in-hindi/feed/ 0
OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R: जानें पहले वाले से कितना एडवांस हो गया है नया वनप्लस मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-vs-oneplus-13r-phone-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-vs-oneplus-13r-phone-comparison-in-hindi/#respond Wed, 17 Dec 2025 15:30:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187219 वनप्लस ने साल 2025 की शुरुआत OnePlus 13R के साथ की थी। वहीं अब इस साल को अलविदा OnePlus 15R के साथ कहा जा रहा है। वनप्लस 15आर इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 13आर के सक्सेसर के रूप में आया है। नया स्मार्टफोन भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला मोबाइल और […]

The post OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R: जानें पहले वाले से कितना एडवांस हो गया है नया वनप्लस मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने साल 2025 की शुरुआत OnePlus 13R के साथ की थी। वहीं अब इस साल को अलविदा OnePlus 15R के साथ कहा जा रहा है। वनप्लस 15आर इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 13आर के सक्सेसर के रूप में आया है। नया स्मार्टफोन भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला मोबाइल और ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आया है। वनप्लस 15आर को कंपनी ने 13आर से कितना अलग और एडवांस बनाया है? यह सारी जानकारी आप आगे OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R कंपैरिजन में पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

OnePlus 15R OnePlus 13R
12GB RAM + 256GB Storage ₹47,999 12GB RAM + 256GB Storage ₹42,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹52,999 16GB RAM + 512GB Storage ₹49,999

OnePlus 15R प्राइस

वनप्लस 15आर 5जी फोन को इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के 256जीबी मेमोरी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 47,999 रुपये है और 512जीबी स्टोरेज के साथ इस वनप्लस को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus 13R प्राइस

वनप्लस 13आर इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12जीबी रैम + 256जीबी वेरिएंट को 42,999 रुपये और 16जीबी रैम + 512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 41,999 रुपये और 46,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वनप्लस 13आर को इंडिया में Nebula Noir और Astral Trail कलर में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus 15R OnePlus 13R
स्क्रीन 6.83″ 1.5K 165Hz AMOLED 6.78″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
रैम 12GB LPDDR5X Ultra RAM 16GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 512GB UFS 4.1 Storage 512GB UFS 4.0 Storage
बैक कैमरा 50MP IMX906 + 8MP Ultrawide 50MP LYT700 + 50MP Telephoto + 8MP Ultrawide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie Camera 16MP Selfie Camera
बैटरी 7,400mAh Battery 6,000mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 80W SUPERVOOC
ड्यूरेबिलिटी IP66+IP68+IP69+IP69K IP65
5जी बैंड्स 13 5G Bands 9 5G Bands

डिस्प्ले

वनप्लस 15आर को 19.8:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इसे TÜV Rheinland से इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जिसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.1 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ फ्लैक्सिबल रिफ्रेश रेट तथा 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा फोन स्क्रीन को Gorilla Glass GG7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

OnePlus 15R 5G एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वनप्लस 15आर इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला फोन है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस 5जी फोन में Adreno 8 सीरीज जीपीय लगाया गया है।

OnePlus 13R 5G स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट में 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 750 GPU मौजूद है।

ये दोनों वनप्लस फोन रियल लाइफ यूज़ के दौरान कैसी परफॉर्मेंस प्रदान कर सकते हैं, यह परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनपर कुछ टेस्ट किए और बेंचमार्क ऐप्स को रन किया। किस फोन का टेस्ट स्कोर क्या रहा, यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं:

टेस्ट स्कोर OnePlus 15R OnePlus 13R
एनटूटू स्कोर 29,57,229 17,09,077
मल्टी-कोर गीकबेंच 9,363 6,572
सिंगल-कोर गीकबेंच 2,851 2,210
बर्नआउट बेंचमार्क 53.5% 67.8%
पीसीमार्क परफॉर्मेंस स्कोर 14,583 15,317

मेमोरी

वनप्लस 15आर 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है। कंपनी ने इसे LPDDR5X Ultra RAM पर लॉन्च किया है जो फास्ट और लैगफ्री मल्टी-टास्किंग करने की क्षमता रखती है। यह मोबाइल भारतीय बाजार में 256जीबी और 512जीबी मेमोरी पर लाया गया है जो UFS 4.1 Storage तकनीक सपोर्ट करती है। इसके चलते फास्ट डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

वनप्लस 13आर इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लाया गया था। फोन में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई थी और 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइन फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

बैटरी

OnePlus 15R इंडिया में बिकने वाला कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे 7400एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट का आया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसने 49 मिनट में मोबाइल को 20% से 100% चार्ज करके दिखाया है।

वनप्लस 13आर मोबाइल फोन को पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 47 मिनट का समय लगा। वहीं इस वनप्लस फोन का PC mark battery स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आया।

एमएएच कैपेसिटी और बेंचमार्क टेस्ट के अलावा रियल लाइफ यूज में इनकी बैटरी कैसा रिजल्ट दे सकती है, यह जानने के लिए हमने इनमें आधा-आधा घंटे गेमिंग की। किसी गेम को खेलने के दौरान कितनी फोन बैटरी की खपत हुई है, यह आप टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी ड्रॉप (30 मिनट गेमिंग) OnePlus 15R OnePlus 13R
BGMI 6% 5.3%
COD:Mobile 7% 5%
Real Racing 3 6% 5%

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर को DetailMax engine के साथ पेश किया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT700 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Telephoto सेंसर तथा 8MP Ultra wide एंगल लेंस मिलता है। यह वनप्लस का मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

The post OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R: जानें पहले वाले से कितना एडवांस हो गया है नया वनप्लस मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-vs-oneplus-13r-phone-comparison-in-hindi/feed/ 0
फोन कंपैरिजन: 15 हजार की रेंज में कौन सा फोन है बेस्ट, Moto G67 Power वर्सेस Tecno Pova Curve https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-mid-range-moto-g67-power-vs-tecno-pova-curve/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-mid-range-moto-g67-power-vs-tecno-pova-curve/#respond Sat, 08 Nov 2025 11:46:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185303 15 हजार से 16 हजार तक की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इंडिया में इस सप्ताह Moto G67 Power लॉन्च हुआ है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 8जीबी रैम और 50एमपी कैमरा मिलता है। इस मोटोरोला फोन की टक्कर बाजार में पहले से ही मौजूद Tecno Pova Curve […]

The post फोन कंपैरिजन: 15 हजार की रेंज में कौन सा फोन है बेस्ट, Moto G67 Power वर्सेस Tecno Pova Curve first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

15 हजार से 16 हजार तक की रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इंडिया में इस सप्ताह Moto G67 Power लॉन्च हुआ है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 8जीबी रैम और 50एमपी कैमरा मिलता है। इस मोटोरोला फोन की टक्कर बाजार में पहले से ही मौजूद Tecno Pova Curve से हो रही है। यह टेक्नो फोन भी इसी बजट सेगमेंट का है जो कर्व्ड ​डिस्प्ले सपोर्ट करता है। मोटो जी67 पावर और टेक्नो पोवा कर्व में से कौन-सा मोबाइल आपके काम आ सकता है। इसकी जानकारी आप आगे लिखे कंपैरिजन में पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Moto G67 Power Tecno Pova Curve
स्क्रीन 6.7″ FHD+ 120Hz LCD 6.78” FHD+ 144Hz Curve AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 MediaTek Dimensity 7300 Ultimate
रैम 8GB LPDDR4x RAM 8GB LPDDR5 RAM
स्टोरेज 128GB Storage 128GB Storage
बैक कैमरा 50MP LYT600 + 8MP Ultra-Wide 64MP IMX682 + AI
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 13MP Selfie
बैटरी 7,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 30W Charging 45W Charging

डिस्प्ले

मोटो जी67 पावर 5जी फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 391ppi सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग और एक्वा टच भी मिलेगा।

टेक्नो पोवा कर्व में 6.78-इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यूजर्स को इसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 393 ppi के साथ 1300निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह टेक्नो का स्लिम कर्व्ड स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई 7.45mm है। इसपर भी कंपनी ने एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए ग्लास लेयर लगाई है।

परफॉर्मेंस

Moto G67 Power एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है।

Tecno Pova Curve को एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 GPU दिया गया है।

बेंचमार्क टेस्ट Moto G67 Power Tecno Pova Curve
एनटूटू 851360 684142
सिंगल-कोर गीकबेंच 1023 1010
मल्टी-कोर गीकबेंच 2991 3152
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 3762 4910
जीएफएक्स बेंच मैनहैटन 14662 13499

मेमोरी

मोटोरोला का फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसमें रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है। वहीं टेक्नो का मोबाइल 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की पावर देता है। मोटो जी67 पावर में जहां LPDDR4x रैम का इस्तेमाल किया गया है वहीं टेक्नो पोवा कर्व में LPDDR5 रैम लगी है। रैम के हिसाब से देखा जाए तो टेक्नो फोन मल्टीटास्किंग को अधिक फास्ट कर सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

Tecno Pova Curve में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टेक्नो स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटो जी67 पावर 5जी फोन को 7000एमएएच Silicon Carbon battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं टेक्नो पोवा कर्व 5जी फोन 5500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह मोबाइल में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग दी है। दोनों स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कैसी है यह चेक करने के लिए हमने इनमें कुछ टेस्ट रन किए, जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी – चार्जिंग टेस्ट Moto G67 Power Tecno Pova Curve
बैटरी कैपेसिटी 7,000mAh 5,500mAh
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप 3% (30 मिनट) 3% (30 मिनट)
फास्ट चार्जिंग 30W 45W
चार्जिंग टाइम 78 मिनट (20%-100%) 55 मिनट (20%-100%)

अन्य फीचर्स

मोटो जी67 पावर MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी वाला फोन है जो इसकी बॉडी को मजबूत बनाता है। इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह पानी की बौछारों से तो मोबाइल को बचा लेगा लेकिन बहुत ज्यादा असरदार नहीं कहा जाएगा। ग्राहकों को फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.1 और 5GHz Wi-Fi भी मौजूद है।

टेक्नो पोवा कर्व में कंपनी ने इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम दिया गया है जो कमजोर नेटवर्क एरिया में भी बेहतर सिग्नल रिसेप्शन सुनिश्चित करता है। इसमें VoWiFi Dual Pass और No Network Communication सपोर्ट भी मिलता है। फोन में IP64 रेटिंग, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Moto G67 Power इंडिया में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस मोबाइल की कीमत 15,999 रुपये है। यह मोटोरोला 5जी फोन Pantone क्यूरेटेड Cilantro, Curacao Blue और Parachute कलर्स में उपलब्ध होगा।

Tecno Pova Curve भारतीय बाजार में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया है। इसके 6जीबी+128जीबी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 15,999 रुपये और 8जीबी+128जीबी का लॉन्च प्राइस 16,999 रुपये था। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर यह फोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है जिसे Magic Silver, Neon Cyan और Geek Black कलर में खरीदा जा सकता है।

किसे खरीदें

सबसे पहले परफॉर्मेंस के लिहाज से ही देखें तो मोटो जी67 पावर 5जी फोन टेक्नो पोवा कर्व से बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता रखता है। मोटो फोन में दिया गया चिपसेट टेक्नो मोबाइल से अधिक फास्ट प्रोसेसर कर सकता है और बेहतर गेमिंग रिजल्ट देने के काबिल है। मोटोरोला फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट टेक्नो स्मार्टफोन से 1,000 रुपये सस्ता भी है जो इसे ज्यादा किफायती बनाता है।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन आराम से निकाल दे, जो Moto G67 Power आपको काम आ सकता है। इस मोबाइल में बड़ी बैटरी के साथ ही कैमरा भी शानदार मिलता है। फोन के बैक पर लगा सोनी का कैमरा और फ्रंट पर दिया गया 32एमपी सेल्फी सेंसर मोबाइल फोटोग्राफी में यूजर्स की मदद करेगा और बढिया रिजल्ट देगा।

वहीं यदि आप कोई ऐसा मोबाइल लेना चाहते हैं जो देखने में अटरेक्टिव लगे और फोन स्क्रीन भी शानदार हो। तो यहां Tecno Pova Curve स्मार्टफोन मोटो जी67 पावर को पीछे छोड़ देता है। फोन में दी गई कर्व्ड स्क्रीन और स्लीम बॉडी इसे खूबसूरत लुक देती है। कुल मिलाकर यहां यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है कि आप दोनों में से कौन-सा मोबाइल खरीदना चाहेंगे।

The post फोन कंपैरिजन: 15 हजार की रेंज में कौन सा फोन है बेस्ट, Moto G67 Power वर्सेस Tecno Pova Curve first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-comparison-in-mid-range-moto-g67-power-vs-tecno-pova-curve/feed/ 0
फोन कंपैरिजन: कौन सा मिडबजट मोबाइल है खरीदने के लिए बेस्ट, Samsung Galaxy A17 वर्सेस realme 15x https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-under-20000-samsung-galaxy-a17-vs-realme-15x/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-under-20000-samsung-galaxy-a17-vs-realme-15x/#respond Wed, 15 Oct 2025 10:20:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184328 किस फोन की क्या खूबी है और ​कौन सा मोबाइल आगे है, जानें यहां

The post फोन कंपैरिजन: कौन सा मिडबजट मोबाइल है खरीदने के लिए बेस्ट, Samsung Galaxy A17 वर्सेस realme 15x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल्स के मामले में 15 हजार से 20 हजार रुपये के बीच की रेंज कुछ ऐसी है कि, ग्राहक यहां कम पैसे में बढिया से बढिया फीचर्स पाने की उम्मीद रखते हैं। इस बजट वाले यूजर की चाह होती है कि ज्यादा खर्चा भी ना हो और अच्छा कैमरा, बैटरी, स्क्रीन और प्रोसेसर भी मिल जाए। यानी कम कीमत में ऑलराउंडर फोन। हाल ही में इंडिया में दो ऐसे ही मोबाइल फोन Samsung Galaxy A17 और realme 15x लॉन्च हुए हैं जो लोवर ​मिडबजट सेगमेंट में फुल पैकेज हैं। अब इन दोनों में से किस फोन की क्या खूबी है और ​कौन सा मोबाइल आगे है, यह जानने के लिए हमने गैलेक्सी ए17 और रियलमी 15एक्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस Samsung Galaxy A17 5G realme 15x 5G
6GB RAM + 128GB Storage ₹18,999 ₹16,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,499 ₹17,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹23,499 ₹19,999

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं मोबाइल के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोेरेज के साथ 20,499 रुपये और 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 23,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

रियलमी 15एक्स की बात करें तो इसके मेमोरी वेरिएंट्स भी गैलेक्सी ए17 के जैसे ही है। इस मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मिलती है जिसका लॉन्च प्राइस 16,999 रुपये है। 8जीबी रैम वाले फोन की बात करें तो इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कीमत के हिसाब से देखें तो realme 15x स्मार्टफोन Galaxy A17 से सस्ता पड़ता है। जितने में सैमसंग का 6जीबी रैम वाला फोन मिलेगा, उससे कम रेट पर रियलमी का 8जीबी रैम वाला मोबाइल पाया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट पर नज़र डालें तो रियलमी 15एक्स 5जी फोन सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी से 3,500 रुपये सस्ता है। यह अंतर छोटा नहीं कहा जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy A17 5G realme 15x 5G
स्क्रीन 6.7″ FHD+ 90Hz sAMOLED 6.8″ HD+ 144Hz LCD
प्रोसेसर Samsung Exynos 1330 MediaTek Dimensity 6300
रैम 8GB 8GB
स्टोरेज 256GB 256GB
बैक कैमरा 50MP+5MP+2MP 50MP+AI
फ्रंट कैमरा 13MP Selfie 50MP Selfie
बैटरी 5,000mAh 7,000mAh
चार्जिंग 25W Fast Charge 60W + 6.5W Reverse

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। डिस्प्ले क्वालिटी तो सही है लेकिन इसमें दी गई वॉटरड्रॉप नॉच थोड़ी पुरानी लुक दे सकती है।

रियलमी 15एक्स 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसे कंपनी ने Sunlight Display का नाम दिया है। यह रियलमी मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सेंपलिंग रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है। फोन में दी गई हाई रिफ्रेश रेट इसे सैमसंग से बेहतर बनाती है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A17 5G फोन कंपनी के ही एक्सिनोस 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2.0GHz स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-A78 कोर शामिल हैं। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 6,04,677 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

realme 15x 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर पर बना 8-कोर मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी57 जीपीयू दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करता है।

सैमसंग उन चुनिंदा मोबाइल कंपनियों में से एक है जो अपने स्मार्टफोंस को लंबी ओएस अपडेट के साथ पेश करती है। गैलेक्सी ए17 के साथ भी कुछ ऐसा ही है। यह मोबाइल 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है जो इसे रियमली 15एक्स से बेहतर बनने में मदद करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए17 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी 15एक्स 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है जो 5पी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 15x 5G फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो वाइड एंगल सेंसर है।

बैटरी

सैमसंग का 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कैपेसिटी के मामले में यह बैटरी छोटी लगती है। हालांकि जब हमने इसमें PCmark Battery बेंचमार्क रन किया तो इसका रिजल्ट 9 घंटे 59 मिनट का आया। वहीं फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है।

रियलमी 15एक्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 60वॉट सुपरवूक चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ग्राहकों को जानकर खुशी होगी कि कंपनी फोन के साथ में 80W अडेप्टर भी बॉक्स में मुफ्त दे रही है। वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

किसे खरीदें

अगर आप उन लोगों में से जो बार-बार अपना फोन नहीं बदलते हैं तो, लंबी ओएस अपडेट के साथ Samsung Galaxy A17 5G आपके काम आ सकता है। स्क्रीन पैनल जहां सैमसंग फोन का बेहतर है वहीं रिफ्रेश रेट रियलमी मोबाइल में अच्छी मिलेगी। लेकिन जब ओवरऑल कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस की बात आती है तो गैलेक्सी ए17 स्मार्टफोन रियलमी 15एक्स के बेहतर रिजल्ट दे सकता है।

अगर आप फोन फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो यहां भी सैमसंग गैलेक्सी ए17 का रियर कैमरा मॉड्यूल वाइड और मैक्रो सेंसर के तालमेल के साथ शानदार फोटो कैप्चर कर सकता है जो रियलमी 15एक्स की तुलना में बेहतर हो सकती है। लेकिन वहीं अगर आप सेल्फी के शौकिन हैं तो इस मामले में 50MP Front कैमरा के साथ realme 15x 5G फोन Galaxy A17 5G पर भारी पड़ सकता है।

बड़ी बैटरी वाला फोन आपकी जरूरत है जो आपको रियलमी 15एक्स के साथ जाना चाहिए। इस मोबाइल की 7000mAh Battery एक ओर जहां लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं 60W फास्ट चार्जिंग के साथ इसे तेजी से चार्ज भी किया जा सकता है। इसमें दी गई रिवर्स चार्जिंग तकनीक से आप फोन के जरिये ही अपने इयरबड्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

रियलमी 15एक्स और सैमसंग गैलेक्सी ए17, दोनों फोंस की अपनी-अपनी खूबी और खामी है। लेकिन जब कीमत की बात आती है तो यहां realme का फोन Samsung मोबाइल से सस्ता पड़ता है। बेस वेरिएंट में 2000 रुपये और टॉप वेरिएंट में 3500 रुपये का डिफरेंस है। ऐसे में यहां यूजर्स की ब्रांड प्रेफरेंस और पॉकेट पर निर्भर करता है कि वो कौन-सा फोन खरीदेंगे।

The post फोन कंपैरिजन: कौन सा मिडबजट मोबाइल है खरीदने के लिए बेस्ट, Samsung Galaxy A17 वर्सेस realme 15x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-under-20000-samsung-galaxy-a17-vs-realme-15x/feed/ 0
Vivo V60e vs Vivo V50e कंपैरिजन: पहले वाले से कितना एडवांस है नया मोबाइल, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v60e-vs-vivo-v50e-phone-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v60e-vs-vivo-v50e-phone-comparison-in-hindi/#respond Tue, 07 Oct 2025 11:19:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183902 Vivo V60e vs Vivo V50e कंपैरिजन, जानें दोनों फोन में क्या है अंतर और क्या सामनता

The post Vivo V60e vs Vivo V50e कंपैरिजन: पहले वाले से कितना एडवांस है नया मोबाइल, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अप्रैल महीने में 50MP Selfie कैमरा वाला 5G फोन Vivo V50e इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब इसके 5 महीने बाद ही वी50ई का सक्सेसर Vivo V60e भारत में लॉन्च हो गया है। यह 30 हजार से कम का स्मार्टफोन है जो कई मामले में जहां वी50ई के जैसा प्रतीत होता है, तो कई मामले में पहले वाले मॉडल से एडवांस लगता है। वीवो वी50ई और वी60ई में क्या अंतर और क्या सामनताएं हैं, यह जानने के लिए हमने दोनों मोबाइल का कंपैरिजन (Vivo V60e vs Vivo V50e) किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं। ​

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस Vivo V60e Vivo V50e
8GB RAM + 128GB Storage ₹29,999 ₹28,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹31,999 ₹30,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹33,999

वीवो वी60ई की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256जीबी का रेट 31,999 रुपये है। इसका 12जीबी रैम वाला 5जी फोन मॉडल 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी मेमोरी दी गई है।

वीवो वी50ई 5जी इंडिया में 8जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में और 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बताते चलें कि इस कंपैरिजन को लिखे जाते वक्त यह मोबाइल 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo V60e Vivo V50e
डिस्प्ले 6.57″ FHD+ 120Hz AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo MediaTek Dimensity 7300
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 200MP OIS + 8MP Wide-Angle 50MP OIS + 8MP Wide-Angle
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 6,500mAh Battery 5,600mAh Battery
चार्जिंग 90W FlashCharge 90W FlashCharge

डिस्प्ले

वीवो वी60ई 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लाया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

वीवो वी50ई 5जी फोन 2392 × 1080 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन भी एमोलेड पैनल पर बनी ​जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग और 1800nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन भी इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ी है।

परफॉर्मेंस

वीवो वी60ई इंडियन मार्केट का पहला स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस होकर आया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट सितंबर महीने में अनाउंस हुआ है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।

वीवो वी50ई फोन की बात करें तो यह वीवो 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में भी माली-जी615 जीपीयू मिलता है।

बेंचमार्क टेस्ट Vivo V60e Vivo V50e
एनटूटू बेंचमार्क 8,82,692 6,88,905
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,659 10,511
गीकबेंच सिंगल-कोर 1,027 1,030
गीकबेंच मल्टी-कोर 2,907 2,874
बर्नआउट टेस्ट 62.4% 60.5%

प्रोसेसिंग के ​मामले में वीवो ने अपने नए फोन को पहले की तुलना में अधिक पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया है। दोनों फोन में हालांकि एक समान जीपीयू मौजूद है। ऐसे में वीवो वी60ई और वी50ई की चिपसेट पावर को जानने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए, जिनका रिजल्ट आप ऊपर लगी टेबल में देख सकते हैं। वहीं दोनों स्मार्टफोंस की रियल लाइफ परफॉर्मेंस परखने के लिए हमने इनमें आधा-आधा घंटा मोबाइल गेम भी खेले। गेमिंग के दौरान इनकी फ्रेम रेट कैसी रही और ये कितना ​हीट हुए, इसकी डिटेल आप नीचे लगी टेबल में पढ़ सकते हैं।

वीवो वी60ई गेमिंग टेस्ट

Vivo V60e (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी में गिरावट
BGMI 37.1FPS 1.9 डिग्री 5 प्रतिशत
COD 58.8FPS 3.9 डिग्री 6 प्रतिशत

वीवो वी50ई गेमिंग टेस्ट

Vivo V50e (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी में गिरावट
BGMI 38FPS 7.6 डिग्री 7 प्रतिशत
COD 59.8FPS 4.7 डिग्री 6 प्रतिशत

मेमोरी

वीवो वी60ई इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम और 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करता है। यह फोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

वीवो वी50ई 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की पावर देती है। यह मोबाइल भी LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। यानी रैम व मेमोरी टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों ही ताकत तकरीबन एक समान ही है।

कैमरा

Vivo V60e 5G की खासियत है कि यह ब्रांड का पहला मोबाइल फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर है जो 85MM Telephoto Portrait और 30x SuperZoom की क्षमता से लैस है। इसके साथ बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी60ई 5जी फोन 92° एफओवी और एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V50e 5G फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है और 92° वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 116° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता वाले 8 मेगापिक्सल wide-angle लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo V60e 5G फोन को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। Vivo V50e 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 5,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और इसे चार्ज करने के लिए भी कंपनी ने 90वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को शामिल किया है।

दोनों वीवो 5जी फोन की बैटरी परफॉर्मेंस कैसी है? फुल चार्ज के बाद लोड उठाने के साथ ही मोबाइल बैटरी कितनी देर तक चल सकती हैं और इन्हें चार्ज करने के कितनी देर लग सकती हैं। ये सभी डिटेल्स जानने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में कुछ टेस्ट किए, जिनका रिजल्ट आप आगे पढ़ सकते हैं।

बैटरी – चार्जिंग टेस्ट Vivo V60e Vivo V50e
पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क 15 घंटे, 17 मिनट 15 घंटे, 8 मिनट
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 40 मिनट 42.23 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 3 प्रतिशत 2 प्रतिशत

कौन बेहतर

स्क्रीन के मामले में दोनों मोबाइल्स लगभग एक जैसे हैं। डिस्प्ले साइज, पैनल और रिफ्रेश रेट समान हैं लेकिन गौर से देखें तो पहले वाला Vivo V50e यूजर्स को थोड़ी अधिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है। प्रोसेसिंग पावर नए Vivo V60e की पहले वाले मॉडल से बेहतर और फास्ट है। वीवो ने 12GB RAM लाकर ग्राहकों को नया विकल्प तो दे दिया है लेकिन LPDDR4X की जगह LPDDR5 मिल जाती तो ज्यादा बेहतर कहा जाता है। इसी तरह UFS 2.2 को भी पुराना कहा जाएगा। यहां कंपनी द्वारा बेहतर अपग्रेड दी जानी चाहिए थी।

Vivo V series का कैमरा हमेशा से ही ब्रांड की पहचान बनता रहा है। नया वी60ई 5जी फोन भी इस लैगेसी को कंटिन्यू करेगा। कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देकर न सिर्फ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बल्कि मोबाइल यूजर्स के लिए भी नया और बेहतर ऑप्शन पेश ​कर दिया है। वहीं 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसकी खूबी को बढ़ा देता है। फोटोग्राफी के मामले में कहा जा सकता है कि नया V60e पहले वाले V50e पर भारी पड़ सकता है।

बैटरी सेगमेंट में भी कंपनी ने अपने फैंस को बेहतर अपग्रेड पेश की है। वी50ई की 5,600mAh बैटरी के आगे वी60ई की 6,500mAh बैटरी यूजर्स को पसंद आएगी। हालांकि दोनों स्मार्टफोन एक समान 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। अंत में बताते चलें कि ये दोनों वीवो 5जी फोन 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ आते हैं लेकिन वी60ई के साथ कंपनी 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है जब्कि वी50ई में यह 4 साल के लिए मिलती है।

The post Vivo V60e vs Vivo V50e कंपैरिजन: पहले वाले से कितना एडवांस है नया मोबाइल, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v60e-vs-vivo-v50e-phone-comparison-in-hindi/feed/ 0
iPhone Air वर्सेस Samsung Galaxy S25 Edge: स्लीम डिजाइन वाला सबसे पावरफुल फोन कौन, देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-air-vs-samsung-galaxy-s25-edge-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-air-vs-samsung-galaxy-s25-edge-comparison-in-hindi/#respond Wed, 17 Sep 2025 10:18:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182555 आईफोन एयर और सैमसंग गैलेक्सी एस25 का कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post iPhone Air वर्सेस Samsung Galaxy S25 Edge: स्लीम डिजाइन वाला सबसे पावरफुल फोन कौन, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कॉम्पैक्ट फोंस की मार्केट तेजी पकड़ रही है। साथ ही मोबाइल ब्रांड्स के बीच भी सबसे स्लीक स्मार्टफोन लाने की होड़ मची है। फ्लैगशिप सेगमेंट में पहले Samsung Galaxy S25 Edge और अब iPhone Air ऐसे मोबाइल हैं जो अपने पतली बॉडी डिजाइन के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ही 1 लाख रुपये वाले मोबाइल फोन हैं जिनकी थिकनेस किसी माचिस की डिब्बी से भी कम है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या-क्या खास है और कौन किसी प्वाइंट पर दूसरे से आगे निकलता है, यह जानने के लिए हमने आईफोन एयर और सैमसंग गैलेक्सी एस25 का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत कंपैरिजन

प्राइस iPhone Air Samsung Galaxy S25 Edge
256GB 1,19,900 1,09,999
512GB 1,39,900 1,21,999
1TB 1,59,900

आईफोन एयर भारतीय बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके बेस मॉडल की शुरूआत 256GB से होती है जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। इसी तरह मोबाइल का 512GB मेमोरी वेरिएंट 1,39,900 रुपये में और सबसे बड़ा 1TB वाला आईफोन एयर 1,59,900 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। मार्केट में यह आईफोन Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue कलर में बिकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 256GB मेमोरी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 1,09,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1,21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग फोन बाजार में Titanium Jet Black, Titanium Icy Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शंस में सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन कंपैरिजन

डायमेंशन iPhone Air Samsung Galaxy S25 Edge
मोटाई (mm) 5.64 5.8
चौड़ाई (mm) 74.7 75.6
लंबाई (mm) 156.2 158.2
वजन (g) 165 163

डिजाइन की बात सबसे पहले करें तो iPhone Air की थिकनेस सिर्फ 5.6mm है जो इसे सबसे पतला आईफोन बनाती है। वहीं आईफोन एयर का वजन सिर्फ 165 ग्राम है जो इसे लाइट वेट यानी बेहद ही हल्का बनाता है। यह मोबाइल Titanium frame पर बना गया है और फोन के बैक व फ्रंट पैनल Ceramic Shield की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

iPhone Air रियर पैनल पर ऊपरी ओर हारिजॉन्टल शेप में कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक ओर सिंगल कैमरा लेंस और दूसरी ओर फ्लैश लाइट लगाई गई है। इसके राइट फ्रेम पर पावर बटन के साथ ही कैमरा कंट्रोलर लगाया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन्स के साथ एक्शन बटन भी दिया गया है। यह वॉटरप्रूफ आईफोन है जो IP68 रेटिंग के साथ लाया है। एप्पल की मानें तो यह 30 मिनट तक 6 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने पर भी खराब नहीं होगा।

Samsung Galaxy S25 Edge भी ब्रांड का सबसे स्लीम स्मार्टफोन है। इस एंड्रॉयड फोन की मोटाई केवल 5.8mm है। थिकनेस के हिसाब से देखें तो यह बेहद ही मामूली से अंतर के साथ आईफोन एयर से पिछड़ता है। हालांकि रियल लाइफ यूज़ में यह डिफरेंस शायद महसूस भी नहीं होगा। वहीं मोबाइल को मजबूती प्रदान करने के लिए इसमें भी कंपनी ने Titanium फ्रेम का इस्तेमाल किया है।

गैलेक्सी एस25 ऐज के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है जिसमें दो लेंस और उनके ​नीचे फ्लैश लाइट मौजूद है। फोन को डेंट और स्क्रैच से बचाने के लिए कंपनी ने इसके बैक पर कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास Ceramic 2 लगाया है। यह मोबाइल भी IP68 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स iPhone Air Samsung Galaxy S25 Edge
डिस्प्ले 6.5″ 120Hz Super Retina XDR OLED 6.7″ 120Hz 2X Dynamic AMOLED
प्रोसेसर Apple A19 Pro Qualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम 12GB RAM 12GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 1TB storage 512GB UFS 4.0 storage
बैक कैमरा 48MP Fusion 200MP + 12MP
फ्रंट कैमरा 18MP Center Stage 12MP Selfie
चार्जिंग 20W 25W
बैटरी 3,149mAh Battery (ऑफिशियल नहीं) 3,900mAh Battery

डिस्प्ले

आईफोन एयर में 2736 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी ProMotion स्क्रीन है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले 460ppi और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। उंगुलियों से फोन गंदा ना होगा इसके लिए एप्पल ने नए आईफोन पर फिंगरप्रिंट-रेजिस्टेंट oleophobic coating भी की है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन 3120 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एमोलेड पैनल पर बनी डायनामिक 2एक्स स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन के मामले में जहां यह आईफोन एयर से आगे है वहीं ब्राइटनेस में मामले में पीछे रह जाता है।

परफॉर्मेंस

iPhone Air नए और एडवांस iOS 26 से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो एआई फीचर्स से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में एप्पल ए19 प्रो चिप लगाई गई है जो इसे ताकत प्रदान करती है। 16‑core Neural Engine वाला मोबाइल सपीयू है जिसमें 2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशियंसी कोर वाला 6‑core CPU और न्यूरल एस्केलेटर्स वाला 5‑core GPU लगाया गया है।

Samsung Galaxy S25 Edge क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 26,64,209 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित One UI 7 पर काम करता है और कंपनी इस मोबाइल में 6 साल की ओएस व सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए आईफोन एयर के बैक और फ्रंट दोनों ओर सिंगल कैमरा सेंसर लगाया गया है। इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा मौजूद है जो सेंसर-शिफ्ट ओआइएस और 10x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं आईफोन एयर के फ्रंट पैनल पर 18 मेगापिक्सल Center Stage सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एफ/1.9 अपर्चर पर काम करता है जो सेल्फी फ्रेम को देखते हुए फोटो का आस्पेक्ट रेशयो अपने आप जरूरत के हिसाब से चेंज कर लेता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन भी 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल सेंसर लगाया गया है।

बैटरी

सबसे पहले तो आपको बता दें कि एप्पल अपने आईफोंस की बैटरी एमएएच पावर को कभी रिवील नहीं करती है। नए iPhone के साथ ही ऐसा ही हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि यह आईफोन एयर में 3,149एमएएच बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यह डिवाइस 20W फास्ट चार्जिंग और 30W MagSafe चार्जिंग सपोर्ट करता है। एप्पल के मुताबिक इसे 30 मिनट में ही 50% चार्ज किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 3,900एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10 घंटे 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दे चुकी है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस तकनीक से लैस किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसने सिर्फ 60 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था।

निष्कर्ष

गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की इन हाउस टेस्टिंग Samsung Galaxy S25 Edge पर विभिन्न तरह के बेंचमार्क और परफॉर्मेंस टेस्ट कर चुकी है लेकिन iPhone Air को अभी Apple द्वारा शेयर नहीं किया गया है। सैमसंग का फोन 26 लाख का एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है और आईफोन एयर में लगे A19 Pro चिपसेट का एनटूटू स्कोर 20 लाख के करीब बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल हम इसे पुख्ता करार नहीं दे सकते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में इनमें कॉंटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

वहीं एक बड़ा प्वाइंट e-SIM का है। सैमसंग फोन में यूजर फिजिकल सिम कार्ड लगा सकते हैं लेकिन आईफोन एयर में केवल ई-सिम ही लगेगी। अभी सभी इंडियन मोबाइल यूजर इस फीचर के आदी नहीं हुए हैं लिहाजा कहीं न कहीं यह अखर सकता है। स्क्रीन के मामले में दोनों मोबाइल फोंस को तकरीबन बराबर ही कहा जाएगा और पावर बैकअप में भी आईफोन एयर व गैलेक्सी ए25 ऐज लगभग एक जैसा ही रिजल्ट देंगे।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें Samsung Galaxy S25 Edge का रियर कैमरा हमें अधिक बेहतर और पावरफुल लगा जो यूजर्स को कई वैरायटी प्रदान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर iPhone Air में दिया गया 18 मेगापिक्सल स्टेज सेल्फी कैमरा यूजर्स की फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी में कई बेहतरीन फ्रेम च्वाइस प्रदान करता है। कुल मिलाकर दोनों मोबाइल्स एंड्ररॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर खुद को बेस्ट साबित करते हैं। अंत में बात ब्रांड प्रेफरेंस की आती है, अगर आप Android पसंद करते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज आपको लुभाएगा। वहीं यदि आप Apple के दिवाने हैं तो यकिनन आईफोन एयर अभी तक आए एप्पल मोबाइल्स में सबसे ज्यादा अटरेक्टिव साबित हो सकता है।

The post iPhone Air वर्सेस Samsung Galaxy S25 Edge: स्लीम डिजाइन वाला सबसे पावरफुल फोन कौन, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-air-vs-samsung-galaxy-s25-edge-comparison-in-hindi/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/#respond Tue, 02 Sep 2025 11:23:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181489 ओवरॉल परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही औसत दर्जे के हैं।

The post 7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट सेगमेंट में मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑप्शन लाते हुए आज realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह 7,000mAh battery वाला मोबाइल है जो 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। ​इस प्राइस रेंज में Vivo T4 5G स्मार्टफोन 7,300mAh battery सपोर्ट करता है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 21,999 रुपये है। ऐसे में यूजर्स के पास सवाल खड़ा होता है कि इस बजट में कौन सा मोबाइल अधिक पावरफुल है और किस चुना जाना चाहिए। सवाल का जवाब जानने के लिए हमने रियलमी 15टी और वीवो टी4 की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस realme 15T Vivo T4
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹22,999 ₹25,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999

रियलमी 15टी 5जी फोन जहां भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर खरीदा जा सकेगा। वहीं वीवो टी4 5जी फोन सिर्फ 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत क्रमश: 20,999 रुपये और 21,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256 का रेट रियलमी 15टी का 22,999 रुपये और वीवो टी4 का 25,999 रुपये है।

देखा जाए तो 8जीबी रैम के साथ अगर आप 256जीबी स्टोरेज पाना चाहेंगे तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T की तुलना में काफी महंगा पड़ेगा। वहीं सबसे बड़ी बात यह भी है कि वीवो फोन के इस वेरिएंट के जितने रुपये चुकाने होंगे उससे कम में तो रेट रियलमी 15टी का 12GB RAM वाला मॉडल भी आ जाएगा जिसका प्राइस 24,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme 15T Vivo T4
डिस्प्ले 6.57″ FHD+ 120Hz AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Max Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
रैम 12GB LPDDR4X RAM 12GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 50MP + AI 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 7,000mAh Battery 7,300mAh Battery
चार्जिंग 60W SUPERVOOC 90W FlashCharge

डिस्प्ले

रियलमी 15टी 5जी फोन 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं वीवो टी4 की बात करें तो यह मोबाइल 2392 × 1080 पिक्सल पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

relame 15T और Vivo T4 दोनों ही मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करते हैं। रियलमी फोन जहां कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाला फोन है वहीं वीवो स्मार्टफोन लार्ज स्क्रीन पर कंटेंट देखने का मजा देता है। दोनों ही रिफ्रेश रेट एक समान है वहीं वीवो टी4 में यूजर्स को अधिक निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। यह धूप में बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है।

प्रोसेसर

रियलमी 15टी 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स पर काम करने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं वीवो टी4 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है।

दोनों स्मार्टफोंस की तुलना में वीवो टी4 में दिया गया चिपसेट रियलमी 15टी से अधिक फास्ट है। दोनों मोबाइल्स के प्रोसेसर की परफॉर्मेंस जांचने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट को रन किया। इन बेंचमार्क टेस्ट में किसका कैसा रिस्पॉस आया, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट realme 15T Vivo T4
एनटूटू बेंचमार्क 4,48,625 7,97,572
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,944 10,797
गीकबेंच सिंगल-कोर 799 1174
गीकबेंच मल्टी-कोर 2049 3334
बर्नआउट टेस्ट 63.1% 69.2%

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो टी4 5जी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 15टी 5जी फोन जहां 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है वहीं वीवो टी4 5जी फोन में 7,300एमएएच बैटरी लगाई गई है। इसी तरह बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी फोन में 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वीवो स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। रियलमी 15टी 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी की क्षमता को परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें बैटरी बेंचमार्क टेस्ट किए और साथ ही चार्जिंग स्पीड को भी परखा। इन मोबाइल्स में हमने आधा घंटा तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करके चेक किया कि किसकी बैटरी कितनी घटती है। रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी – चार्जिंग टेस्ट realme 15T Vivo T4
पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क 17 घंटे, 30 मिनट 18 घंटे, 1 मिनट
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 64 मिनट  45 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 1 प्रतिशत 3 प्रतिशत

ऑपरेटिंग सिस्टम

रियलमी 15टी और वी​वो टी4 एंड्रॉयड 15 ओएस पर लाए गए हैं। रियमली मोबाइल जहां realme UI 6.0 पर काम करता है वहीं वीवो फोन में Funtouch OS 15 दिया गया है। रियलमी 15टी जहां 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है वहीं वीवो टी4 50 महीने की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

कौन तगड़ा फोन

सबसे पहले स्क्रीन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस का टारगेट ऑडियंस अलग-अलग है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, छोटे साइज़ वाले फोन पसंद करने वालों के लिए रियलमी 15टी और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने वालों के लिए वीवो टी4 बना है। वहीं दोनों मोबाइल फोन का कैमरा भी तकरीबन एक समान ही है। AI फीचर्स और फिल्टर्स के साथ दोनों स्मार्टफोन ठीक फोटोग्राफी रिजल्ट दे देंगे।

अगर परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T को पीछे छोड़ता है। वीवो फोन का प्रोसेसर रियलमी मोबाइल की तुलना में अधिक फास्ट और बेहतर काम कर सकता है। इसी तरह बैटरी और चार्जिंग के क्षेत्र में भी वीवो टी4 5जी फोन को रियलमी 15टी से अधिक भरोसेमंद माना जाएगा। बैटरी एमएएच में बेशक बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन चार्जिंग टेक्नोलॉजी वीवो टी4 में ज्यादा एडवांस दी गई है।

कुल मिलाकर आप कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन चलाना चाहते हैं तो रियलमी 15टी को चुन सकते हैं। इसी तरह अगर बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 आपके काम आएगा। ओवरॉल परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही औसत दर्जे के हैं। किसी एक से बहुत हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हॉं, बैटरी दोनों ही लंबा साथ देने वाली है। मोबाइल यूजर स्मार्टफोन की लुक, डिजाइन और अपनी ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से कोई भी 5जी फोन परचेज कर सकते हैं।

The post 7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/feed/ 0
मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/#respond Wed, 27 Aug 2025 10:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181155 हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने मिड-बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है Vivo T4 Pro और दूसरा है OPPO K13 Turbo. दोनों की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी इस रेंज में कोई नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं वीवो और ओप्पो में से किसका स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है और कौन-सा मोबाइल आपके ज्यादा काम आ सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
8GB RAM + 128GB Storage ₹27,999 ₹27,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹29,999 ₹29,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹31,999

ओपो के13 टर्बो और वीवो टी4 प्रो दोनों स्मार्टफोंस का शुरुआती प्राइस 27,999 रुपये है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ओपो मोबाइल जहां सिर्फ 8जीबी रैम पर लाया गया है वहीं वीवो स्मार्टफोन को 12जीबी रैम पर भी खरीदा जा सकता है। इसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका रेट 31,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
डिस्प्ले 6.77″ 120Hz Quad Curved AMOLED 6.8″ 120Hz Flexible AMOLED
प्रोेसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 8450
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP OIS + 50MP Periscope + 2MP Bokeh 50MP Wide-angle + 2MP Monochrome
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 6,500mAh 7,000mAh
चार्जिंग 90W FlashCharge 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वीवो टी4 प्रो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि मोबाइल को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैक्सिबल एमोलेड ​डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है और स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें डीटी-स्टार डी+ का प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में स्पलैश टच और ग्लोव़स मोड दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Vivo T4 Pro में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं दूसरी ओर OPPO K13 Turbo मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। प्रोसेसर के हिसाब से देखें तो ओपो मोबाइल में लगा चिपसेट वीवो स्मार्टफोन से अधिक एफिशिएंट है। दोनों प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी किए हैं जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
एनटूटू 10,10,472 16,49,304
बर्नआउट टेस्ट 63.4% 43.9%
सिंगल-कोर गीकबेंच 1261 1462
मल्टी-कोर गीकबेंच 3641 6177
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,424 15,209

ऑपरेटिंग सिस्टम

वीवो टी4 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ओपो के13 टर्बो एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर लाया गया है। दोनों ही मोबाइल फोन AI फीचर्स सपोर्ट करते हैं। वीवो जहां अपने स्मार्टफोन के साथ 4 साल की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीं ओपो के फोन में 2 साल की ओएस और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। यहां Vivo T4 Pro को के13 टर्बो से बेहतर कहा जाएगा क्योंकि यह लंबे समय तो खुद को अपडेट रखने में सक्षम है।

मेमोरी

वीवो टी4 प्रो भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लाया गया है ज​ब्कि ओपो के13 टर्बो सिर्फ 8जीबी रैम पर पेश हुआ है। वीवो फोन जहां LPDDR4X तकनीक पर काम करता है वहीं ओपो मोबाइल में LPDDR5X रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। एलपीडीडीआर5एक्स एडवांस है, यह अधिक तेजी से ऐप ओपन करती है और मल्टीटास्किंग भी ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल करती है।

इसी तरह Vivo T4 Pro में UFS 2.2 और OPPO K13 Turbo में UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। यूएफएस 3.1 होने के चलते इसमें डाटा व मीडिया फाइल्स को ज्यादा फास्ट तरीके के ट्रांसफर किया जा सकता है। कुल मिलाकर बेशक वीवो फोन में रैम बड़ी दी गई है लेकिन यहां OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन टी4 प्रो से बेहतर और फास्ट कहा जाएगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो स्मार्टफोन को 6,500एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यूजर्स को ओप्पो मोबाइल में बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं चार्जिंग तकनीक की बात करें तो टी4 प्रो 90वॉट फास्ट चार्जिंग और के13 टर्बो 80वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

दोनों ही बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन हैं। Vivo T4 Pro और OPPO K13 Turbo में से किसकी बैटरी और चार्जिंग तकनीक ज्यादा असरदार है यह जानने के लिए हमने इनमें आधा घंटा गेमिंग और ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की। इसका रिजल्ट क्या रहा, यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
पीसीमार्क बैटरी 15 घंटे, 12 मिनट 12 घंटे, 21 मिनट
BGMI (30 मिनट) 7% 6%
COD (30 मिनट) 7% 5%
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 3% 3%
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 40 मिनट 59 मिनट

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेेंस और 2 मेगापिक्सल बोका सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO K13 Turbo में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D40 OIS मेन सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ 2 मेािपक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कौन ज्यादा पावरफुल

स्पेसिफिकेशन्स देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की टक्कर में ओपो मोबाइल वीवो फोन पर भारी पड़ता है। दोनों की तुलना में K13 Turbo का प्रोसेसर हैवी प्रोसेसिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसपर मल्टीटास्किंग भी स्मूथ मिलेगी और लैगफ्री गेमिंग की जा सकेगी। बता दें कि के13 टर्बो में खास तरह का Air-Cooling Fan लगाया गया है जो मोबाइल के अंदर और बाहर हवा प्रवाहित करता है। इससे फोन गर्म नहीं होगा।

मोबाइल चिपसेट और रैम व स्टोरेज के मामले में ओपो के13 टर्बो जहां वीवो टी4 प्रो पर भारी पड़ता है। वहीं कैमरा के मामले में T4 Pro कुछ हद तक आगे निकलता है। इसमें Periscope सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है वहीं वीवो फोन का सेल्फी कैमरा भी ओपो मोबाइल से बेहतर है। यानी अगर आप सिर्फ फोटोग्राफी के लिए फोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 प्रो आपके ज्यादा काम आ सकता है।

इसी तरह निजी तौर पर हमें वीवो टी4 प्रो की डिस्प्ले ओपो के13 टर्बो से अधिक बेहतर लगी। इसमें यूजर्स को कर्व्ड डिजाइन मिलेगा और इसकी निट्स ब्राइटनेस भी धूप व आउटडोर में बेहतर काम कर सकती है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो ओपो के13 टर्बो में कंपनी ने बड़ी बैटरी लगाई है। दोनों स्मार्टफोंस की चार्जिंग पावर में ज्यादा अंतर नहीं है, पावर बैकअप के मामले में वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो तकरीबन एक समान है।

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/feed/ 0