Mobile Explode | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 14 Sep 2022 06:26:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फिर सामने आई Phone Blast की घटना, इस बार यूपी में हुई 8 महीने के शिशु की दर्दनाक मौत https://www.91mobiles.com/hindi/8-month-old-dies-in-phone-blast-mobile-explode-in-up/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-month-old-dies-in-phone-blast-mobile-explode-in-up/#respond Wed, 14 Sep 2022 06:26:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88151 Mobile Phone Explode होने की वजह से एक 8 महीने के शिशु की मौत हो गई है। जिस मोबाइल में धमाका हुआ है वह एक keypad phone बताया जा रहा है।

The post फिर सामने आई Phone Blast की घटना, इस बार यूपी में हुई 8 महीने के शिशु की दर्दनाक मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 6A Blast की एक खबर कुछ ही दिनों पहले सामने आई थी जहां Xiaomi Phone में विस्फोट होने की वजह से एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं अब उत्तरप्रदेश (UP) से भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां Mobile Phone Explode होने की वजह से एक 8 महीने के शिशु की मौत हो गई है। जिस मोबाइल में धमाका हुआ है वह एक keypad phone बताया जा रहा है जो चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ है।

Phone Blast की खबर

फोन ब्लास्ट का यह दर्दनाक हादसा उत्तरप्रदेश के बरेली का बताया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एक महिला ने तकरीबन 6 महीने पहले ही एक नया कीपैड वाला मोबाइल फोन खरीदा था। बीते रविवार को उसने अपने मोबाइल फोन का चार्ज पर लगा रखा था तथा फोन के पास में ही उस महिला की 8 माह की बच्ची सो रही थी।

phone-blast

चार्जिंग पर लगे लगे ही अचानक से फोन में धमाका हो गया और यह ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि फोन के पास सो रही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। तफ्तीश के दौरान पता चला है कि इस कीपैड मोबाइल की बैटरी पहले ही फुल चुकी थी। वहीं दुर्घटना के वक्त जिस सॉकेट में फोन चार्ज पर लगा था वह सोलर पैनल से जुड़ी थी। माना जा रहा है कि अनबैलेंस्ड करंट के चलते फोन को नुकसान हुआ था और उसकी बैटरी में ब्लास्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें: smartphone heating issue : क्या आपका Mobile Phone भी हो रहा है गर्म? अगर हॉं, तो अभी उठाए यें जरूरी कदम!

Redmi 6A Blast

रेडमी फोन में हुए हादसे की बात करें तो मृतक महिला अपने रेडमी 6ए स्मार्टफोन को बिस्तर पर ही तकिए के पास रख कर सो गई थी। महिला जब नींद में थी तो अचानक से ही उसके तकिए पर रखे शाओमी फोन में ब्लास्ट हो गया। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसी वक्त महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई तथा बिस्तर पर ही उसकी मौत हो गई है।

redmi 6a Blast woman dies while sleeping in xiaomi phone explode

ट्वीट पर रेडमी तथा कंपनी के उच्च अधिकारियों को टैग करने के बाद कंपनी की ओर से जवाब आ गया है तथा इस मामले की जांच करने का दिलासा दिया गया है। हालांकि इस बड़े हादसे के बाद कंपनी मृतक के परिवार को कुछ मुआवजा देगी या नहीं यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि Xiaomi Redmi 6A Blast के पीछे की वजह कंपनी अपने प्रोडक्ट का फॉल्ट बताएगी या फिर यूजर की गलती, यह भी एक गंभीर मामला होगा।

The post फिर सामने आई Phone Blast की घटना, इस बार यूपी में हुई 8 महीने के शिशु की दर्दनाक मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-month-old-dies-in-phone-blast-mobile-explode-in-up/feed/ 0