Mobile Hacking | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 16 Apr 2024 12:20:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 चार्जिंग के नाम पर हो रही है डाटा की चोरी, चार्ज में लगाते ही हैक हो जाएगा आपका फोन https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-juice-jacking-fraud-how-to-protect-your-phone-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-juice-jacking-fraud-how-to-protect-your-phone-know-details/#comments Fri, 14 Oct 2022 08:02:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58271 चार्जिंग के दौरान यूएसबी केबल से फोन का डाटा चुरा लिया जाता है।

The post चार्जिंग के नाम पर हो रही है डाटा की चोरी, चार्ज में लगाते ही हैक हो जाएगा आपका फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हम नहीं चाहते कि हमारे फोन की बैटरी कभी लो हो। कहीं बाहर जा रहे हैं तो कोशिश रहती है कि फोन को फुल चार्ज कर लिया जाए। इसी तरह किसी भी सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, दफ्तर इत्यादि में जहां भी चार्जिंग पोर्ट नज़र आता है, हम USB केबल को उसमें घुसेड़ कर अपने फोन को चार्ज करने लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसे किसी भी पोर्ट में यूएसबी लगाकर फोन को चार्ज बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है और हैकर्स द्वारा फोन का डाटा चुराया जा सकता है ?

Juice Jacking Fraud

USB Cable सिर्फ चार्जिंग के काम ही नहीं आती है बल्कि इसके जरिये फोन का डाटा ट्रांसफर भी किया जाता, यह बात आप भलिभांति जानते हैं। लेकिन इस बात से आप शायद अनजान है कि जिस जिस वक्त आप अपने फोन को चार्ज कर रहे होते हैं उस वक्त हैकर्स आपके फोन का डाटा भी कॉपी कर लेते हैं। डाटा चोरी की इस तकनीक को Juice Jacking Fraud का नाम दिया गया है। इस तरह की हैकिंग में यूएसबी केबल के जरिये फोन का डाटा चुरा लिया जाता है और यूजर्स को भनक भी नहीं लगती। इस जबरदस्त स्कैम को लेकर उड़ीसा पोलिस ने भी चेतावनी जारी की है।

what is juice jacking fraud how to protect your phone know details

ऐसे होती है डाटा की चोरी

जैसा कि हमने अभी जिक्र किया यूएसबी केबल चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर का काम करती है। जूस जैकिंग फ्रॉड में यूएसबी केबल की इस तकनीक का फायदा उठाया जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे यूएसबी पोर्ट्स को हैकर टेम्पर कर देते हैं, यानि पोर्ट में छेड़छाड़ कर उसे अपने डिवाईस से कनेक्ट कर लेते हैं। और जब कोई भी व्यक्ति इन पोर्ट में अपना फोन चार्ज करने के लिए लगाता है तो उस दौरान हैकर्स फोन का सारा डाटा भी अपने पास कॉपी कर लेते हैं। इनमें फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट और फोटो गैलरी से लेकर सभी फाइल्स व व्हाट्सऐप चैट इत्यादि शामिल रहती है। यूजर्स अपने फोन को चार्ज करता रह जाता है और हैकर्स सारा डाटा चोरी कर ले जाते हैं।

+92 and +99 country code number scam

मोबाइल हैक से कैसे बचें

-> सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, मॉल, सिनेमा हॉल, अस्पताल या अंजान दफ्तर जैसी जगहों पर मौजूद चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल न करें।

-> अगर इस पोर्ट्स में अपना फोन कनेक्ट कर रहे हैं जो मोबाइल को ऑफ करके ही चार्ज करें।

what is juice jacking fraud how to protect your phone know details

-> अगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान ऑन रहता है तो कम से कम फोन का डाटा ट्रांसफर जरूर बंद कर दें।

-> अगर पावर प्लग मौजूद है तो अपने चार्जिंग एडेप्टर के जरिये ही फोन को चार्ज करें, डायरेक्ट USB सॉकेट में केबल को न लगाएं।

उपर बताए गए स्टेप्स पूरी तरह से कारगर साबित होने की गारंटी नहीं देते हैं। लिहाजा सबसे पहला प्वाइंट यानि सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग न करना ही सबसे बेहतर उपाय है। हो सके तो अपने साफ पावर बैंक लेकर चलें ताकि लंबे सफर के दौरान फोन को उसी से चार्ज किया जा सके। वहीं अगर फोन व टैबलेट डिवाईस में एंटीवायरस को एक्टिव रखना भी कई तरह के मालवेयर्स को हानि पहुॅंचाने से रोकता है।

what is juice jacking fraud how to protect your phone know details

80,000 रुपये की चपत

इस मामले की भयावहता आप इस उदाहरण से जरूर समझ जाएंगे कि कुछ समय पहले अमित मिशरा नाम के एक व्यक्ति को Juice Jacking Fraud का शिकार बनाया गया था। फोन की बैटरी कम होती देख इस शख्स ने एयरपोर्ट पर मौजूद USB बैटरी चार्जिंग स्टेशन में फोन चार्ज किया था। फोन चार्ज करने के कुछ घंटों इस व्यक्ति को SMS मिला जिसमें बताया गया था कि उनके बैंक अकाउंट से 80,000 रुपये डेबिट हो गए हैं। यह कारनामा हैकर्स ने उस यूएसबी पोर्ट के जरिये फोन डाटा को चोरी करके किया था, जिसमें अमित की बैंकिंग डिटेल भी शामिल थी।

The post चार्जिंग के नाम पर हो रही है डाटा की चोरी, चार्ज में लगाते ही हैक हो जाएगा आपका फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-juice-jacking-fraud-how-to-protect-your-phone-know-details/feed/ 2
Mobile Hacking में चीन नंबर वन! 15 सेकेंड में हैक कर डाला iPhone 13 Pro, कमा लिए 300000 डॉलर https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-13-pro-hacked-in-15-seconds-by-chinese-mobile-hacking-competition/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-13-pro-hacked-in-15-seconds-by-chinese-mobile-hacking-competition/#respond Wed, 20 Oct 2021 07:44:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69015 सिर्फ 15 सेकेंड में Apple iPhone 13 Pro को हैक किया है

The post Mobile Hacking में चीन नंबर वन! 15 सेकेंड में हैक कर डाला iPhone 13 Pro, कमा लिए 300000 डॉलर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple iPhones को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में बेस्ट माना जाता है। एप्पल कंपनी दावा करती है कि उसके मोबाइल फोंस अन्य Android Smartphones की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं तथा उन्हें हैक करना बेहद मुश्किल है। लेकिन इस अमेरिकी कंपनी के दावों को ठेंगा दिखाते हुए कुछ चीनी लोगों ने सिर्फ 15 सेकेंड में ही iPhone 13 Pro को Hack करके नया रिकॉर्ड बना डाला है। सिर्फ इतना ही नहीं एप्पल के घर में सेंध लगाने वाले इन Hackers को करोड़ों रुपये का ईनाम भी मिला है।

China में कई सालों से Tianfu Cup का आयोजन किया जाता है जहां दुनियाभर के हैकर्स जमा होकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। यह एक तरह का हैकिंग कम्पटीशन है। इसी आयोजन में कुछ हैकर ग्रुप्स ने iPhone 13 Pro को बेहद ही कम समय में हैक करके न सिर्फ पूरी दुनिया को चौंका दिया है बल्कि साथ ही Apple के बड़े दावों को भी बौना बना दिया है। इन हैकर्स ने एक नहीं बल्कि दो बार आईफोन 13 प्रो को हैक किया है जिसके बाद पूरी टेक मार्केट में उन्हीं के चर्चे चल रहे हैं।

Apple iPhone 13 Pro Hacked in 15 seconds by Chinese mobile hacking competition

सिर्फ 15 सेकंड में Hack हुआ iPhone 13 Pro

चीन के चेंगदू में आयोजित हुए तियानफू कप में कई बड़े हैकर्स का जमावड़ा लगा था और इसी के मंच से एप्पल आईफोन 13 प्रो को हैक किया गया है। लेटेस्ट आईफोन को हैक करने का यह कारनामा Kunlun Lab team ने किया है। इस टीम ने सिर्फ 15 सेकेंड में ही iOS 15.0.2 पर चलने वाले आईफोन 13 प्रो को हैक किया है और इसका प्रदर्शन उन्होंने सबके सामने लाईव किया है। आईफोन को कंपनी के ही Apple Safari browser के जरिये हैक किया गया है।

Apple iPhone 13 Pro Hacked in 15 seconds by Chinese mobile hacking competition

मिला 300,000 डॉलर का ईनाम

कुनलुन लैब टीम के अलावा Pangu team ने भी एप्पल आईफोन 13 प्रो को हैक करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। एप्पल फोन को हैक करने के चलते इस टीम को आयोजकों की ओर से 300,000 डॉलर यानी तकरीबन सवा दो करोड़ा रुपये का ईनाम दिया गया है। आपको बता दें कि मोबाइल फोंस को हैक करने वाले ये लोग कंपनी को बाद में बता देते हैं कि उन्होंने किस तरीके के फोन को हैक किया है। जिससे के मोबाइल कंपनियां उन खामियों को अपने फोन से दूर कर सके।

The post Mobile Hacking में चीन नंबर वन! 15 सेकेंड में हैक कर डाला iPhone 13 Pro, कमा लिए 300000 डॉलर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-13-pro-hacked-in-15-seconds-by-chinese-mobile-hacking-competition/feed/ 0