Mobile network | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 14:05:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्मार्टफोन में आ रहा है Mobile Network Issue तो यहां जानें नेटवर्क कनेक्टिविटी या इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के उपाय https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-network-issue-how-to-fix-smartphone-network-connectivity-and-slow-internet-speed-problem/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-network-issue-how-to-fix-smartphone-network-connectivity-and-slow-internet-speed-problem/#respond Wed, 25 Jan 2023 09:52:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96870 कॉल ड्रॉप या फिर स्लो इंटरनेट स्पीड जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप चुटकियों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

The post स्मार्टफोन में आ रहा है Mobile Network Issue तो यहां जानें नेटवर्क कनेक्टिविटी या इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के उपाय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Highlights

  • मोबाइल फोन में नेटवर्क न आना या इंटरनेट ठीक से न चलना भारत में आम समस्या है।
  • हमारे घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के चलते भी नेटवर्क प्रॉब्लम हो सकती है।
  • कई बार फोन की सेटिंग के चलते भी नेटवर्क संबंधी दिक्कत हो सकती है।

Mobile Network Issueस्मार्टफ़ोन हमारी लाइफ़ स्टायल का इतना अहम हिस्सा बन चुका है कि बिना मोबाइल फ़ोन के एक दिन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। ऐसे में मोबाइल फ़ोन में नेटवर्क न आने या फिर इंटरनेट ठीक से न चलने से आपको होने वाली परेशानी का अंदाज़ा हम आसानी से लगा सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको फ़ोन में नेटवर्क से जुड़ी दिक़्क़त के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही आपको कुछ उपाय भी बताएंगे जिनसे आप स्मार्टफ़ोन में नेटवर्क से जुड़ी प्रॉब्लम आसानी से सॉल्व कर पाएंगे।

नेटवर्क कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम

अगर आप भी नेटकवर्क कनेक्टिविटी में प्रॉब्लम के चलते ठीक से फोन कॉल या फिर इंटरनेट स्पीड से जूझ रहे हैं तो आप अकेले नहीं है। देश के सभी स्मार्टफ़ोन यूज़र्स आए दिन इस तरह की दिक़्क़तों से दो-चार होते रहते हैं। नेटवर्क कनेक्टिविटी की वजह हमारे घर में रखा इलेक्ट्रोड-मैग्नेटिक इंडक्शन या फिर स्मार्टफ़ोन की सेटिंग भी हो सकता है।

mobile network problem, network issue, network problem, mobile data not working, mobile phone network problem solution, network issue fix, mobile network problem jio, jio network problem, how to solve network problem in mobile, fix mobile network issue, mobile network issue fixed, jio mobile network issue, mi network problem, network,mobile network problem solution, redmi network problem, airtel network problem, mobile, Samsung mobile network issue 100% solved, increase internet speed, how to increase internet speed, speed up internet, speed up your internet, fix slow internet speed pc, increase your internet speed, how to get faster internet speed for free, how to fix slow internet speed in windows 10,how to speed up internet, slow internet,fix slow internet windows 10, increase wifi speed, internet speed up tips, how to get faster internet, how to fix slow internet

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन डिवाइसेस

अगर आप अपने घर में नेटवर्क कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम फ़ेस कर रहे हैं तो सबसे पहले चेक कर लें कि क्या यह प्रॉब्लम सिर्फ़ आपके फ़ोन में आ रही है। अगर ऐसा नहीं है तो फ़ोन को इस्तेमाल करने के दौरान आप अपने घर में रखें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन डिवाइसेस जैसे – इंडक्शन कूकर, इलेक्ट्रिक जेनरेटर को जहां तक संभव हो बंद रख सकते हैं। अगर आपके घर के आस-पास ट्रांसफ़ॉर्मर है तो भी आपको मोबाइल नेटवर्क की दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है।

स्मार्टफ़ोन की सेटिंग

कई बार हमारे फ़ोन में की सेटिंग के चलते भी हमें नेटवर्क संबंधी परेशानियां होती हैं। हम आपको स्टेप बाई स्टेप गाइड कर रहे हैं कि आप कैसे स्मार्टफ़ोन की सेटिंग में बदलाव कर फ़ोन में आने वाली नेटवर्क संबंधी दिक़्क़तों को दूर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel नंबर पर कटने लगे हैं फोन और हो रही है कॉल ड्रॉप! क्या आप भी भुगत रहे हैं खराब नेटवर्क?

mobile network problem, network issue, network problem, mobile data not working, mobile phone network problem solution, network issue fix, mobile network problem jio, jio network problem, how to solve network problem in mobile, fix mobile network issue, mobile network issue fixed, jio mobile network issue, mi network problem, network,mobile network problem solution, redmi network problem, airtel network problem, mobile, Samsung mobile network issue 100% solved, increase internet speed, how to increase internet speed, speed up internet, speed up your internet, fix slow internet speed pc, increase your internet speed, how to get faster internet speed for free, how to fix slow internet speed in windows 10,how to speed up internet, slow internet,fix slow internet windows 10, increase wifi speed, internet speed up tips, how to get faster internet, how to fix slow internet

एंड्रॉयड यूजर्स

एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स को सबसे पहले आपको आपने फ़ोन में सेटिंग मैन्यू ओपन करना है। इसके बाद आपको Wi-Fi एंड नेटवर्क पर टैप करना है। अब आपको सिम एंड नेटवर्क पर क्लिक करना है। अब आपको सिम सलेक्ट करके नेटवर्क ऑपरेटर को ऑटोमैटिक कर देना है।

आईओएस यूज़र्स

आईओएस यूज़र्स को सेटिंग मैन्यू के बाद मोबाइल एंड सिम ऑप्शन पर टैप करना है। इसके बाद आपको सिम सेटिंग में जाना है यहां आपको नेटवर्क सेटिंग को सलेक्ट करना है और ऑटोमैटिक कर देना है।

अगर फ़ोन की सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद भी अगर आपको नेटवर्क संबंधी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से बात करनी होगी। यह भी पढ़ें : Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान?

mobile network problem, network issue, network problem, mobile data not working, mobile phone network problem solution, network issue fix, mobile network problem jio, jio network problem, how to solve network problem in mobile, fix mobile network issue, mobile network issue fixed, jio mobile network issue, mi network problem, network,mobile network problem solution, redmi network problem, airtel network problem, mobile, Samsung mobile network issue 100% solved, increase internet speed, how to increase internet speed, speed up internet, speed up your internet, fix slow internet speed pc, increase your internet speed, how to get faster internet speed for free, how to fix slow internet speed in windows 10,how to speed up internet, slow internet,fix slow internet windows 10, increase wifi speed, internet speed up tips, how to get faster internet, how to fix slow internet

इंटरनेट संबंधी दिक़्क़त

अगर आपको किसी वेबसाइट या फिर ऐप ओपन करने में दिक़्क़त हो रही है, तो संभव है कि उस वेबसाइट या फिर ऐप का सर्वर डाउन चल रहा हो। अगर आपको यह दिक़्क़त सभी ऐप्स और वेबसाइट एक्सेस करने पर हो रही है तो आप एक बार अपने फ़ोन का इंटरनेट कनेक्शन बंद कर लें या फिर फ़ोन को फ़्लाइट मोड़ ऑन-ऑफ करके आम नेटवर्क प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं।

The post स्मार्टफोन में आ रहा है Mobile Network Issue तो यहां जानें नेटवर्क कनेक्टिविटी या इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के उपाय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-network-issue-how-to-fix-smartphone-network-connectivity-and-slow-internet-speed-problem/feed/ 0
अगर आपके घर के आस-पास भी लगा है कोई मोबाइल टॉवर तो जरूर पढ़ें यह खबर! https://www.91mobiles.com/hindi/know-about-mobile-tower-radiation-harm-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-about-mobile-tower-radiation-harm-in-india/#respond Sun, 13 Feb 2022 06:23:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75528 know about Mobile Tower Radiation Harm In India

The post अगर आपके घर के आस-पास भी लगा है कोई मोबाइल टॉवर तो जरूर पढ़ें यह खबर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mobile Phones के यूज़ में इंडिया पूरी दुनिया में टॉप पर आता है। विश्व के सबसे ज्यादा मोबाइल फोंस यूज़ करने वाले राष्ट्रों की सूची में भारत का नाम अग्रणीय है। हर व्यक्ति तक नेटवर्क पहुॅंचाने के लिए लाखों की संख्या में मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं तथा काम अभी भी तेजी से चल रहा है। आपके भी गली-मोहले में कोई न कोई Mobile Tower जरूर होगा। मोबाइल टॉवर को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां भी फैली हुई है। आपको भी कभी न कभी किसी ने जरूर कहा होगा कि ये मोबाइल टॉवर सेहत के लिए बेहद खतरनाक है और इनसे निकलने वाली रेडिएशन इंसान को बहुत नुकसान पहुॅंचाती है। ऐसे ही मिथकों की गंभीरता को समझते हुए Department of Telecommunications यानी DOT ने विज्ञापन जारी किया है जो मोबाइल टावर के स्वास्थय पर पड़ने वाले प्रभावों को बताता है। आपको भी दूरसंचार विभाग का यह संदेश जरूर पढ़ना चाहिए।

क्यों है जरूरी Mobile Tower

सबसे पहले मोबाइल टावर की आवश्यकता की बात करें तो DOT यानी दूरसंचार विभाग ने यह साफ कहा है कि देश के मोबाइल टावर बेहद अहम है और सम्पर्क में रहने के लिए मोबाइल टावर जरूरी है। सिर्फ इतना ही नहीं इमरजेंसी की स्थिति पैदा होने पर इन्हीं टावर के जरिये कम्यूनिकेशन बनाया जा सकेगा और इसीलिए आपातकाल में भी ये टावर्स जरूरी है। डीओटी के मुताबिक मोबाइल टावर भारत के आर्थिक व सर्वांगीण विकास में अहम रोल निभाते हैं तथा इनकी जरूरत है। सबसे बड़ा प्वाइंट यही है कि बेहतर नेटवर्क कवरेज व क्वॉलिटी के लिए ज्यादा टावरों की जरूरत हैं।

indian mobile users want to join bsnl network but disappointed know why

स्वास्थ्य पर मोबाइल टावर का प्रभाव

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स का कहना है कि मोबाइल टावर से निकलने वाले electro magnetic emissions पूरी तरह से हानिरहित हैं। विभाग के मुताबिक भारत में इन Mobile Tower की स्थापना के लिए कठोर मानक रखे गए हैं और इन सख्त नियमों का पालन करने के चलते हर उम्र के नागरिकों के लिए इन टावर का यूज़ बिल्कुल सुरक्षित बन गया है तथा इनसे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है।

Mobile Tower Radiation Harm In India

कड़े नियमों के साथ लग रहे हैं टावर

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने जो विकिरण नियम अपनाए हैं, वो ICNIRP मतलब इंटरनेशनल कमीशन ऑन नॉन आयोनाईजिंग रेडियेशन प्रोटेक्शन द्वारा निर्धारित हैं। बताया गया है कि ये नियम WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशासित नियमों की तुलना में दस गुणा ज्यादा सख्त हैं। डीओटी के अनुसार तय किए गए नियमों तथा मोबाइल टावर लगाने के लिए निर्धारित मानकों का पालन सही से हो, इसके लिए भी ठोस और संरचनाबद्ध प्रक्रिया बनाई गई है।

People dying in india due to 5G Network know truth

20 लाख रुपये का जुर्माना

अगर कोई कंपनी या मोबाइल टावर से जुड़ा विभाग इन नियमों का उल्लघंन करना पाया गया और मोबाइल टॉवर से निर्धारित मात्रा से अधिक रेडिएशन निकलती मिली तो सरकार की ओर से 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर आपको अपने आस पास लगे मोबाइल टावर में किसी तरह की समस्या नजर आती है या फिर संदेह होता कि शायद वह तय लिमिट से अधिक रेडिएशन निकाल रहा है तो आप सीधे डीओटी को इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

The post अगर आपके घर के आस-पास भी लगा है कोई मोबाइल टॉवर तो जरूर पढ़ें यह खबर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-about-mobile-tower-radiation-harm-in-india/feed/ 0
मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-recharge-price-hikes-in-india-will-the-network-quality-improve/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-recharge-price-hikes-in-india-will-the-network-quality-improve/#comments Sun, 12 Dec 2021 11:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71837 मंथली प्लान में लगभग 100 रुपये, 84 दिन वाले में लगभग 200 रुपये और सालाना प्लान में 700-800 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

The post मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह बात सुनने में बहुत अच्छा लगता है कि विश्व में सबसे सस्ती कॉलिंग और डाटा सर्विस इंडिया में है लेकिन यह बात सुनकर उतना ही बुरा लगता है कि मोबाइल डाटा स्पीड और क्वालिटी में हम बंगलादेश, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से भी पिछड़े हुए हैं। इस तरह की बातें जब भी होती थी तो हर बार नेटवर्क ऑपरेटर्स सस्ती सर्विस की दुहाई देकर अपना पल्ला झाड़ लेते ​थे जो​ कि सही नहीं कहा जा सकता। क्योंकि यदि आप सर्विस दे रहे हैं और शुल्क का निर्धारण खुद कर रहे हैं तो फिर क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए। हां! यह बात सच है कि हम विश्व में सबसे स​स्ते दर पर कॉलिंग और डाटा का उपयोग कर रहे हैं लेकिन यह बात भी ऑपरेटर्स को मान लेना चाहिए कि एक साथ इतना बड़ा यूजर बेस भी कहीं नहीं है। ऐसे में आप किसी दूसरे देश के ऑपरेटर्स के मुकाबले कम लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए अच्छी क्वालिटी की सर्विस देना आपका दायित्व बनता है। रही बात कम शुल्क की तो अब यूजर्स काफी बड़ा शुल्क चुका रहे हैं।

दो साल में कई बार बढ़े हैं टैरिफ के दाम
airtel-5g-india
जहां तक कम शुल्क की बात है तो कुछ साल पहले तक यह सही कही सकता था। परंतु पहले और अब में काफी ज्यादा अंतर आ गया है। 2017 तक टैरिफ कम था लेकिन पिछले दो सालों में दो बार बड़े तौर पर शुल्क में इजाफा किया जा चुका है। दिसंबर 2019 में ऐसे ही सभी कंपनियों ने एक साथ अपने लगभग सभी प्रीपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था। जहां मंथली प्लान में लगभग 100 रुपये, 84 दिन वाले में लगभग 200 रुपये और सालाना प्लान में 700—800 रुपये तक का इजाफा किया गया था। वहीं एक बार फिर से 2021 के नवंबर—दिसंबर के दौरान सभी निजी सेवा प्रदाता कंपनियों ने अपने प्रीपेड टैरि​फ प्लान को काफी बढ़ा दिया है। इस बार 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। ऐसे में यूजर्स द्वारा सवाल उठाना लाजमी है कि आखिर जब हम इतना शुल्क चुका रहे हैं तो फिर ​बेहतर सर्विस क्यों नहीं मिलना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi: जानें किस टेलिकॉम कंपनी के खिलाफ यूजर्स ने की सबसे ज्यादा शिकायतें

क्या है भारत की स्थिति
jio phone new recharge plan rs 152 giving daily 500mb data unlimited call free offer
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भले ही हम भारत को टेक्नोलॉजी में आगे देखना चाहते हैं लेकिन मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस के मामले में हम विश्वभर में 122वें रैंक पर हैं। यह रैंक पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस के मामले में नंबर एक पर United Arab Emirates यूनाइटेड अरब अमिराज है जहां कि औसतन डाटा डाउनलोड स्पीड 238.06 MBPS की है। वहीं भारत में औसतन डाटा डाउनलोड स्पीड सिफ 17.89 MBPS की है। वह भी कुछ जगहों पर ही इतनी स्पीड मिलती है जबकि गांव, कस्बों और छोटे शहरों में तो KBPS स्पीड से 4G सर्विस चलिती है। नाम के लिए हम 4G नेटवर्क का उपयोग करते हैं जबकि स्पीड GPRS वाली मिल रही होती है। इसे भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज हुआ महंगा, क्या अब 28 की जगह 30 दिनों का होना चाहिए प्लान!

नाम बड़े दर्शन छोटे
जब भी ऑपरेटर्स कुछ बयान देते हैं तो क्वालिटी ऑफ सर्विस की ही बातें करते हैं लेकिन जब असल क्वालिटी यूजर्स को मिलने की बा​त आती है तो वहां फिसड्डी साबित होते हैं। हाल में एयरटेल ने प्रीपेड टैरिफ शुल्क बढ़ाने के दौरान क्वालिटी ऑफ सर्विस के साथ आरपू यानी कि ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़ाने की बात कही है। फिलहाल यह लगभग 150 रुपये के आसपास है और कंपनी उसे 300 रुपये तक ले जाना चाहती है। इससे साफ तौर पर यही संकेत है कि आने वाले दिनों में यूजर्स और शुल्क चुकाना पड़ सकता है। अपने बयान में कंपनी ने 5G का भी जिक्र किया लेकिन यह नहीं कहा कि शुल्क बढ़ने के बाद यूजर्स को असली 4जी सर्विस का लाभ मिल पाएगा। 4G सर्विस अपने फास्ट इंटरनेट के लिए जानी जाती है और इसमें कम से कम 50 MBPS की स्पीड मिलती है लेकिन भारत में यह बड़ी मुश्किल से ही उपलब्ध हो पाता है। अगर आप शहर में हैं तो 10 MBPS तक की स्पीड मिल जाएगी। परंतु छोटे शहरों और गांवों में 1 MBPS और KBPS की स्पीड आती है। इसे भी पढ़ें: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL हो रही इग्नोर! क्या है इस मुद्दे पर आपकी राय?

क्या कहते हैं यूजर्स
mobile recharge price hikes in india will the network quality improve
91मोबाइल्स जब भी मोबाइल नेटवर्क आॅपरेर्स की स्टोरी अपने पेज पर पोस्ट करती है और खास कर जब भी हम 5जी की बात करते हैं तो यूजर्स का एक ही रियेक्शन होता है कि पहले 4जी तो ठीक से चला लो। यूजर्स हमेशा नेटवर्क क्वा​लिटी और स्पीड पर कमेंट करते हैं। कुछ कमेंट हमने इस पोस्ट में लगाया है लेकिन ऐसे हजारों कमेंट हमारे फेसबुक पेज पर भरे पड़े हैं। वहीं जब से शुल्क बढ़ी है तब से नेटवर्क क्वालिटी को बेहतर करने और 30 दिनों का प्लान करने पर काफी बातें होने लगी हैं।

देखें लेटेस्ट वीडियोः Why do Telecom Companies provide 28 Days Validity Plan? | Business Model Explained

30 दिनों का हो प्लान
यूजर्स का कहना है कि यदि आप इतनी तेजी से शुल्क बढ़ा रहे हैं तो नेटकर्व क्वालिटी बढ़ाने के साथ—साथ मंथली प्लान 30 दिनों का करें। क्योंकि 28 दिनों का प्लान देकर |ऑपरेटर्स 2 दिन की चोरी करते हैं और यूजर्स से पूरा एक महीना अतिरिक्त रिचार्ज कराते हैं।

The post मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-recharge-price-hikes-in-india-will-the-network-quality-improve/feed/ 1