Mobile Number | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Jul 2025 09:45:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पैन कार्ड में Mobile Number कैसे बदलें? फॉलो करें ये तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/pan-card-me-mobile-number-kaise-change-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/pan-card-me-mobile-number-kaise-change-kare/#respond Tue, 17 Jun 2025 06:40:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175882 पैन कार्ड (PAN Card) भारत के टैक्सपेयर्स के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें दी गई जानकारी सही और अपडेटेड होनी चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या फिर पैन कार्ड में कोई और जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) अपडेट करनी है, तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते […]

The post पैन कार्ड में Mobile Number कैसे बदलें? फॉलो करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पैन कार्ड (PAN Card) भारत के टैक्सपेयर्स के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें दी गई जानकारी सही और अपडेटेड होनी चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या फिर पैन कार्ड में कोई और जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) अपडेट करनी है, तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कैसे मोबाइल में पैन कार्ड नंबर बदल सकते (pan card me mobile number kaise change kare) हैं।

पैन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें?

पैन कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन चेंज करने के लिए आपको https://tinpan.proteantech.in साइट पर विजिट करना होगा। जानते हैं क्या है तरीकाः

स्टेप-1: सबसे पहले आपको Protean PAN (NSDL) की वेबसाइट (https://tinpan.proteantech.in) पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: होम पेज पर आपको Apply now का ऑप्शन नीचे मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।

pan card
स्टेप-3: अब आप एक नए Online PAN application पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको पूरा एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसे आपको भरना होगा।
स्टेप-4: फॉर्म भरने के लिए आपको एप्लिकेशन टाइप में आपको Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card वाले विकल्प को सलेक्ट करना है। फिर कैटेगरी वाले सेक्शन में ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी कैटेगरी चुनें (जैसे इंडिविजुअल)। फिर आपको अपनी पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और पैन नंबर दर्ज करना होगा।

pan card
स्टेप-5: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को Submit पर करना होगा। इसके सबमिट पर क्लिक करें।


स्टेप-6: सबमिट करने के बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जो आपके ईमेल पर आएगा। इसे सेव करें ताकि जरूरत पड़ने पर फॉर्म दोबारा खोल सकें। फिर Continue with PAN Application Form पर क्लिक करें।
स्टेप-7: अब आप पेपरलेस ऑप्शन चुनें और Submit digitally through e-KYC & e-Sign (Paperless) चुनें ताकि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन हो। अगर आपको नया पैन कार्ड चाहिए, तो Yes चुनें (इसके लिए थोड़ी फीस देनी होगी)।
स्टेप-8: फिर अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करें।
स्टेप-9: अब जिस जानकारी को अपडेट करना है, जैसे मोबाइल नंबर तो उसे भरें और उसका बॉक्स चेक करें। अब Next पर क्लिक करें।
स्टेप-10: नया मोबाइल नंबर या दूसरी जानकारी (जैसे पता, ईमेल) डालें और Next पर क्लिक करें।
स्टेप-11: पैन कार्ड की कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट (जैसे आधार कार्ड) अपलोड करें। इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें (वेबसाइट पर बताए गए साइज और फॉर्मेट में)।
स्टेप-12: डिक्लेरेशन में अपना नाम, जगह और Himself/Herself चुनें। फॉर्म चेक करें और Submit पर क्लिक करें।
स्टेप-13: अब आपको पेमेंट करना होगा। पेमेंट पेज पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट करें (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।
स्टेप-14: Continue पर क्लिक करें और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। फिर टर्म्स एंड कंडीशन्स स्वीकार करने के बाद Authenticate पर क्लिक करें।
स्टेप-15: अब फिर से OTP दर्ज करें और फॉर्म को e-Sign करें। इसके बाद आप acknowledgment फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) होगी।

UTIITSL पोर्टल से मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें

आप UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर भी पैन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: इसके लिए आपको UTIITSL की वेबसाइट https://www.pan.utiitsl.com/PAN/ पर विजिट करना होगा।

स्टेप-2: चेंज/करेक्शन के लिए होम पर ही Change/Correction in PAN Card पर क्लिक करें और फिर Apply for Change/Correction in PAN card details पर क्लिक करें।

स्टेप-3: डॉक्यूमेंट सबमिट करने पेपरलेस या फिजिकल में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। फिर अपना पैन नंबर डालें, पैन कार्ड मोड चुनें और Submit पर क्लिक करें।


स्टेप-4: सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसे नोट कर लें।
स्टेप-5: अब आपको डिटेल्स अपडेट करना होगा, जैसे कि मोबाइल नंबर चेंज करना है, तो इसे चेक करें। फिर Next Step पर क्लिक करें।
स्टेप-6: फिर आधार कार्ड के आधार पर पता अपडेट होगा। नया मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक करें।
स्टेप-7: यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा और फिर Submit पर क्लिक करें।
स्टेप-8: पेमेंट के लिए फॉर्म चेक करें और Make Payment पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन पेमेंट करें। पेमेंट के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

अगर आपने Physical ऑप्शन चुना है, तो फॉर्म का प्रिंटआउट, फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को नजदीकी UTIITSL ऑफिस में पोस्ट करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

PAN कार्ड चेंज स्टेटस कैसे चेक करें?

PAN कार्ड अपडेट के आवेदन की स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

1. NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘PAN एप्लिकेशन की स्थिति जानें’ या ‘Track PAN कार्ड’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. Acknowledgement नंबर और कैप्चा भरें और ‘Submit’ करें।
4. स्क्रीन पर स्थिति दिखाई देगी।

अपडेटेड PAN कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘Download e-PAN/e-PAN XML’ विकल्प चुनें।
3. PAN नंबर, जन्म तिथि, (यदि हो तो) GSTIN और कैप्चा डालें।
4. ‘Submit’ करें।
5. आपका e-PAN डाउनलोड हो जाएगा या डाउनलोड लिंक ईमेल पर भेजा जाएगा।

PAN कार्ड के बदलाव वाले आवेदन पर साइन कौन करेगा?

सही साइन वही व्यक्ति करेगा जो आवेदन का अधिकारी है:

  • आवेदक स्वयं
  • HUF के मामले में कर्ता (Karta)
  • कंपनी के मामले में डायरेक्टर
  • AOP/BOI/स्थानीय निकाय/कृत्रिम व्यक्ति के मामले में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता
  • पार्टनरशिप फर्म/LLP के लिए पार्टनर
  • ट्रस्ट के लिए ट्रस्टी
  • नाबालिग के लिए प्रतिनिधि असेसी (Representative Assessee)

क्या एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा PAN कार्ड हो सकते हैं?

नहीं, किसी व्यक्ति के पास केवल एक ही PAN कार्ड होना चाहिए। एक से अधिक PAN कार्ड रखना कानूनन अपराध है और इसके लिए ₹10,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है (सेक्शन 272B, इनकम टैक्स एक्ट, 1961)। अगर आपके पास गलती से दो PAN हैं, तो तुरंत एक को सरेंडर करें।

PAN कार्ड में सुधार/बदलाव कौन करवा सकता है?

जिस व्यक्ति के पास PAN है और उसके पास आवश्यक दस्तावेज हैं, वह सुधार/अपडेट के लिए आवेदन कर सकता है।

PAN कार्ड में सुधार करने की फीस कितनी है?

फीस इस पर निर्भर करती है कि आप फिजिकल PAN कार्ड चाहते हैं या केवल e-PAN। फीस ₹50 से ₹1,017 तक हो सकती है।

PAN कार्ड सुधार या अपडेट आवेदन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?

अगर आपने NSDL पोर्टल से आवेदन किया है:

  • NSDL की Track Status पेज पर जाएं।
  • एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा भरकर स्टेटस देखें।

अगर आपने UTIITSL से आवेदन किया है:

  • UTIITSL की Track PAN Card Application Status पेज पर जाएं।
  • एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरें।

The post पैन कार्ड में Mobile Number कैसे बदलें? फॉलो करें ये तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pan-card-me-mobile-number-kaise-change-kare/feed/ 0
तो क्या 1 जुलाई से 13 डिजिट का हो जाएगा मोबाइल नंबर! https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-number-13-digit-from-1-july-in-india/ Wed, 21 Feb 2018 05:18:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17214 अब 10 से ज्यादा डिजिट वाले नंबर लाने की जरूरत है और नए मोबाइल नंबर को 13 अंको कर कर दिया जाए।

The post तो क्या 1 जुलाई से 13 डिजिट का हो जाएगा मोबाइल नंबर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 1 जुलाई के बाद से मोबाइल नंबर 13 डिजिट का हो जाएगा और इस बाबत केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं भारत सरकार उपक्रम बीएसएनएल भी इसके लिए अभी से ही तैयारियों में जुट गया है।

खबर के अनुसर पिछले दिनों दिल्ली मोबाइल नंबर को लेकर एक बैठक की गई थी जिसमें सरकार को अवगत कराया गया था कि 10 नंबर अंको वाले मोबाइल नंबर में अब ज्यादा नंबर प्रदान नहीं किए जा सकते ऐसे में अब 10 से ज्यादा डिजिट वाले नंबर लाने की जरूरत है और नए मोबाइल नंबर को 13 अंको कर दिया जाएं। जियो के जवाब में वोडाफोन लाया है 158 और 151 का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28जीबी डाटा

सबसे पहले दैनिक जागरण ने इस खबर को प्राकाशित किया है। खबर के अनुसार इस संबंध में सभी सर्कल के दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आदेश भी जारी कर दिया गया है।खब उन्हें यह निर्देश भी दिया गया है कि अपने सभी सिस्टम को इसी अनुसार अपडेट भी कर लें। 1 जुलाई से पहले नए यूजर्स को 13 अंकों वाला मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। बाद में पुराने नंबर भी अपग्रेड होंगे।

इस बारे में 91मोबाइल्स ने भी दूसरे आॅपरेटर्स से सच्चाई जानने की कोशिश की और हमें जो जानकारी मिली वह इससे अलग थी। यह सूचना गई है लेकिन सिर्फ मशीन टू मशीन प्रोटोकॉल के लिए है। इससे मोबाइल यूजर के नंबर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एयरटेल अब लाएगी पूरे 1 साल की वेलिडिटी वाला प्लान

हालांकि रिपोर्ट जो रिपोर्ट आई थी उसमें कहीं भी इस बाद की जानकारी नहीं थी कि कैसे मोबाइल नंबर कैसे बदला जाएगा। यह खबर बीएसएन द्वारा अपने वेंडर को दी गई नोटिस के बाद से आनी शुरू हो गई थी। कंपनी ने जेडटीई सहित कुछ कंपनियों को लेटर भेजा था। इस खबर से आम यूजर का कोई लेना देना नहीं है।

The post तो क्या 1 जुलाई से 13 डिजिट का हो जाएगा मोबाइल नंबर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें क्यों बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर https://www.91mobiles.com/hindi/indian-government-is-planning-to-implementation-11-digit-mobile-number-in-hindi/ Fri, 14 Oct 2016 06:15:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=640 मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या की बढ़ती संख्या की वजह से नंबर का शंकट पैदा हो रहा है।

The post जानें क्यों बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपको यदि आपना मोबाइल नंबर बहुत प्यारा है तो शायद ये आपके लिए थोड़ी निराशा भरी खबर हो सकती है। क्योंकि जल्द आपका मोबाइल नंबर बदल सकता है। यह भविश्यवाणी नहीं है बल्कि हकिकत है। भारत सरकार कुछ ऐसा ही प्लान कर रही है। देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और इस वजह मोबाइल नंबर का शंकट पैदा हो रहा है। ऐसे में सरकार मोबाइल नंबर में नया सीरीज जोड़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक भारत की कुल आबादी 125 करोड़ के बराबर है और मोबाइल फोन उपभोक्ता की संख्या 98 करोड़ हो गई है। इसके अलावा 30 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हैं। यह कनेक्शन भी विशेष नंबर पर चलते हैं और इंटरनेट डॉन्गल में तो मोबाइल की तरह ही नंबर भी होता है। वहीं इस साल के अंत तक मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 100 करोड़ तक होने की उम्मीद है। वहीं आगे के दो सालों में इंटरनेट कनेक्शन की संख्या 50 करोड़ तक होने की संभावना है। ऐसे में मोबाइल कंपनियों को संभावना यह है कि मोबाइल कंपनियों के बाद उपभोक्ताओं को देने के लिए 10 डिजिट का नंबर ही नहीं होगा।

सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग

यही कारण है कि सरकार 10 नंबर के बजाए 11 अंको का मोबाइल नंबर जारी कर सकती है। मोबाइल नंबर की सीरीज में एक अतिरिक्त नंबर जोड़ दिया जाएगा और इससे नंबर 11 अंको का हो जाएगा और ज्यादा मोबाइल नंबर जारी किए जा सकेंगे।

इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता फिंगरप्रिंट वाला एंडरॉयड स्मार्टफोन

इस तरह की एक कोशिश पहले भी देखने को मिली है। हालांकि यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर था। इंटरनेट के ​लिए आईपी4 संस्करण का उपयोग होता था और इस संस्करण में विश्व भर में सिर्फ 4बिलियन लोगों को ही आईपी नंबर जारी किया जा सकता था। जबकि आईपी6 में नंबर क्षमता कई गुणा तक बढ़ गया और आईपी एड्रेस की समस्या से निजात मिला।

The post जानें क्यों बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>