Mobile Recharge Plan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 24 Mar 2026 10:43:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/#respond Tue, 24 Mar 2026 12:35:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192812 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान पेश किया है। यह दो महीने से भी अधिक की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। कंपनी की ओर से इसे केवल 485 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया और […]

The post 485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान पेश किया है। यह दो महीने से भी अधिक की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। कंपनी की ओर से इसे केवल 485 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया और किफायती BSNL Recharge Plan क्या-क्या बेनिफिट देता है इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान प्रीपेड सिम ग्राहकों के लिए लाया गया है। यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऐसे मोबाइल यूजर जो हर महीने रिचार्ज कराने को झंझट समझते हैं और एक बार रिचार्ज करवाकर कई दिनों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं उनके लिए यह 72 दिनों की वैधता वाला प्लान काम का साबित हो सकता है। देखा जाए तो सिर्फ पांच रिचार्ज करवा कर पूरे साल का काम चलाया जा सकता है।

₹485 वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन 2.5जीबी डाटा दे रही है। यह 2.5GB data डेली लिमिट के साथ आएगी जिसे 24 घंटों तक यूज़ किया जा सकता है। नया दिन शुरू होते ही मोबाइल यूजर्स को फिर से ढ़ाई जीबी डाटा मिल जाएगा। अगर पूरी प्लान वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो इस 74​ दिन वाले रिचार्ज प्लान में कस्टमर कुल 185GB इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठा पाएंगे।

डेली 2.5GB डाटा के साथ ही BSNL इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दे रही है। ये कॉलिंग पूरे देश में मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल Jio, Airtel और Vi नंबरों पर भी किया जा सकेगा। रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल फ्री चलेगी। unlimited call के साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी मुफ्त रहेंगे।

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी पाने वाले और ज्यादा इंटरनेट चलाने वाले लोगों के काम आ सकता है। अगर डेली का खर्च निकाला जाए तो कस्टमर्स को इस प्लान में हर दिन सिर्फ 6 रुपये, 73 खर्च करने पड़ रहे हैं। यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान के सामने काफी सस्ता है। अगर आपके एरिया में बीएसएनएल नेटवर्क बढिया आते हैं और BSNL 4G coverage बिना रूकावट चलती है तो इस प्लान को कंसीडर किया जा सकता है।

यदि आप कोई पूरे साल भर का कोई Annual Plan देख रहे हैं तो BSNL ने 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया हुआ है। यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा मिलता है। यानी पूरे साल में कुल 1095GB डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे साल फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा।

The post 485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/feed/ 0
Keypad Phone चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ते रिचार्ज पर सरकार ने दिया ये जवाब https://www.91mobiles.com/hindi/keypad-phone-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96/ https://www.91mobiles.com/hindi/keypad-phone-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96/#respond Thu, 05 Dec 2024 04:51:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161174 केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय की तरफ से लोकसभा में नॉन स्मार्टफोन यूजर के लिए अलग से रिचार्ज लाने की योजना पर जानकारी दी गई है।

The post Keypad Phone चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ते रिचार्ज पर सरकार ने दिया ये जवाब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसे हम केवल कॉलिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी डेली लाइफ के कई कार्यों को आसान करने के लिए यूज करते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे मोबाइल फोन के रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती हुई कीमतें यूजर्स के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं। खासकर उन लोगों को, जो केवल कॉलिंग के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए कॉलिंग के लिए कोई विशेष और सस्ता प्लान न होने के कारण उन्हें महंगे रिचार्ज पैक का सामना करना पड़ता है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ता है। इसी को लेकर लोकसभा में सरकार से जब सवाल किया गया तो केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय की ओर जो जवाब आया वह Keypad Phone चलाने वाले यूजर्स को जरूर जानना चाहिए।

सरकार ने दिया ये जवाब

दरअसल, लोकसभा में पूछे गए सवाल में पूछा गया था कि हमारे देश में बहुत सारे यूजर्स ऐसे भी है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते और ना ही उनको किसी तरह के डाटा की जरूरत होती है तो क्या ऐसे यूजर्स के लिए अलग से टैरिफ प्लान लाने की कोशिश की जा रही है।

cheapest keypad phone mobile in india

इसी सवाल के जवाब में केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी किसी योजना नहीं है और न ही सरकार की ऐसी किसी प्लानिंग पर काम कर रही है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के सवाल के जवाब से साफ है स्मार्टफोन यूजर और नॉन स्मार्टफोन यूजर (Keypad Phone) सभी के लिए जो मोबाइल टैरिफ चले आ रहे हैं उसी तरह चलते रहेंगे।

यानी अगर आप नॉर्मल (keypad) फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अलग से टैरिफ प्लान लाने पर फिलहाल विचार नहीं हो रहा। लेकिन, इस सवाल के आने से भविष्य में ऐसा हो सकता है।

इसी साल बढ़ी थी प्लान्स की कीमतें

आपको याद दिला दें कि प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने कुछ समय पहले रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद से ही कई मोबाइल यूजर सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) की ओर सिफ्ट होना शुरू हो गए थे क्योंकि अभी तक बीएसएनएल ओर से प्लान की कीमतों को बढ़ाया नहीं गया है। दूसरी ओर खबर है कि BSNL 2025 के अंत तक कंपनी देश में 5G सर्विस की भी शुरूआत कर सकती है।

The post Keypad Phone चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ते रिचार्ज पर सरकार ने दिया ये जवाब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/keypad-phone-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96/feed/ 0
Jio और Airtel नंबर को ऐसे करें BSNL में पोर्ट, अब महंगे रिचार्ज को कर दें बाय-बाय! https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-port-reliance-jio-airtel-mobile-number-in-bsnl-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-port-reliance-jio-airtel-mobile-number-in-bsnl-network/#comments Mon, 08 Jul 2024 04:43:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76710 किस तरह से Jio, Airtel और Vi नंबर को BSNL Network में Port किया जा सकता है।

The post Jio और Airtel नंबर को ऐसे करें BSNL में पोर्ट, अब महंगे रिचार्ज को कर दें बाय-बाय! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जब से अपने Mobile Recharge Plan Price को बढ़ाया है, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर्स इन कंपनियों से खफा नजर आ रहे हैं। Tariff Plan की कीमत महंगी होने के बाद यूजर सस्ता और अच्छा ऑप्शन तलाश रहे हैं तथा ऐसे मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ही उनका सहारा बनकर सामने आ रही है। अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर बीएसएनएल नेटवर्क में पोर्ट करना चाह रहे हैं तो आगे हमनें यही तरीका बताया है कि किस तरह से Jio, Airtel और Vi नंबर को BSNL Network में Port किया जा सकता है। यहां क्लिक कर देखें बीएसएनएल के सभी प्लान्स की लिस्ट।

BSNL में Mobile Number Port ऐसे करें :

स्टेप 1- Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जिस भी कंपनी का आपका नंबर है उससे आपको एक मैसेज सेंड करना होगा।

स्टेप 2- अपने फोन के SMS बॉक्स में जाकर नया मैसेज लिखने का ऑप्शन खोलें।

know how to port Reliance Jio Airtel Vodafone Idea Mobile number to BSNL network

स्टेप 3- यहां PORT और एक स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर टाईप करें। उदाहरण : PORT 901#####88

स्टेप 4- मैसेज टाईप हो जाने के बाद इसे 1900 नंबर पर भेज दें।

स्टेप 5- मैसेज सेंड होते ही आपको एक नया मैसेज प्राप्त होगा जो 1901 नंबर से आया होगा।

स्टेप 6- 1901 नंबर से प्राप्त हुए मैसेज में 8 अंको का यूनिक कोड होगा। इसे Unique Porting Code अर्थात् UPC कहा जाता है।

5 points to follow when buying new sim card

स्टेप 7- इस 8 अंको के पोर्टिंग कोड में शुरू के 2 इंग्लिश के अलफ़ाबेट होंगे और बाकी 6 न्यूमेरिकल डिजिट होगी।

स्टेप 8- ध्यान रहे कि यह पोर्टिंग कोड सिर्फ 4 दिनों के लिए ही मान्य होता है तथा जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तरपूर्वी सर्किल में यह वैधता 15 दिनों की होगी।

स्टेप 9- इस यूनिक पोर्टिंग कोड को BSNL स्टोर या किसी भी मोबाइल शॉप पर लेकर जाना है, जो बीएसएनएल सिम बेचता हो।

स्टेप 10- बीएसएनएल आउटलेट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरवाया जाएगा और इसके साथ ही नई सिम दे दी जाएगी। यहां साथ में अपना पहचान पत्र भी जमा करवाना होगा।

क्यों बन रहा है BSNL बेस्ट चॉइस

90 days validity plan BSNL Rs 439 recharge details

एक ओर जहां Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान्स महंगे हो गए हैं वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के मोबाइल प्लान इन तीनों प्राइवेट कंपनियों की तुलना में बेहद सस्ते हैं। लंबी वैलिडिटी के लिए बीएसएनएल बेस्ट प्लान्स दे रही है और अगर आप बिना ज्यादा पैसा लगाए अपना कोई मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी बीएसएनएल ढेर सारे प्लान्स उपलब्ध करा रही है।

The post Jio और Airtel नंबर को ऐसे करें BSNL में पोर्ट, अब महंगे रिचार्ज को कर दें बाय-बाय! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-port-reliance-jio-airtel-mobile-number-in-bsnl-network/feed/ 1
महंगे रिचार्ज से पाएं छुटकारा, 228 रुपये में पूरे 1 साल चालेगा BSNL Plan https://www.91mobiles.com/hindi/19-rupee-bsnl-mobile-recharge-plan-with-30-days-validity-benefits-offer-jio-airtel-vi/ https://www.91mobiles.com/hindi/19-rupee-bsnl-mobile-recharge-plan-with-30-days-validity-benefits-offer-jio-airtel-vi/#comments Tue, 06 Sep 2022 06:29:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79251 तकरीबन 228 रुपये में Mobile Number 1 साल भर के लिए ​एक्टिव किया जा सकता है

The post महंगे रिचार्ज से पाएं छुटकारा, 228 रुपये में पूरे 1 साल चालेगा BSNL Plan first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

28 दिन, 56 दिन व 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स बेचने वाली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel and Vi) को फटकार लगाते हुए कुछ माह पहले TRAI ने कम से कम एक 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लाने का आदेश दिया था, जिसके बाद सभी कंपनियों ने 1 Month Validity वाले Recharge पेश किए थे। लेकिन, इन सबसे अलग पहले से BSNL के पास एक ऐसा प्लान है जो कि 30 दिन की वैधता (30 Days. Validity) के साथ आता है और इसकी कीमत 20 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान ( BSNL Prepaid Recharge Plans & Offers) के बारे में जो कि जियो, एयरटेल व वीआई के सस्ते प्लान्स को खुली चुनौती देता है।

BSNL Cheapest Recharge Plan

हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह बीएसएनएल का 19 रुपये का रिचार्ज प्लान है। यह Recharge BSNL का Voice Rate Cutter_19 है। इस रिचार्ज पर on-net calls तथा off-net calls की दरें कम होकर 20 paisa/min हो जाएगी। वहीं, सबसे बड़ी खासियत यही है कि यदि कोई भी बीएसएनएल ग्राहक अपने मोबाइल नंबर पर 19 रुपये का प्लान रिचार्ज करता है तो उसे 30 दिनों की मोबाइल नंबर वैधता भी प्राप्त होगी। इसके अलावा रिचार्ज का बड़ा फायदा यह होगा कि अगर इस बीच कोई भी अन्य बैलेंस या डाटा पैक नहीं डलवाया जाता है, तो भी बीएसएनएल नंबर चालू रहेगा और सभी सर्विसेज काम करती रहेंगी।

19 rupee BSNL Mobile Recharge Plan with 30 days validity benefits offer jio airtel vi

वैलिडिटी के तौर पर इस बीएसएनएल प्लान को बेस्ट इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि देश में ऐसे अनेंको मोबाइल यूजर हैं तो अपना फोन नंबर चालू तो रखना चाहते हैं लेकिन उसमें बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 19 रुपये में 30 दिन की वैधता मिलना बेहद फायदेमंद साबित होगा। वहीं अगर पूूरे साल का हिसाब लगाएं तो (19 रुपये x 12 महीने) यानी तकरीबन 228 रुपये में ही Mobile Number सालभर के लिए एक्टिव किया जा सकता है। अगर पूरे खर्च का हिसाब लगाया जाए तो इस वक्त किसी भी कंपनी के नेटवर्क पर एक साल की वैलिडिटी इतने सस्ते में नहीं मिल रही है। जियो, एयरटेल और वीआई किसी के पास भी इतना सस्ता रिचार्ज प्लान, वाउचर या टॉप-अप नहीं है जो किफायती दाम में ऐसा फायदा दे रहा हो।

19 rupee BSNL Mobile Recharge Plan with 30 days validity benefits offer jio airtel vi

याद रहे कि इस रिचार्ज प्लान में न तो किसी तरह को कोई वॉयस कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा और न ही BSNL कोई इंटरनेट डाटा दे रही है। फोन में इंटरनेट चलाने के लिए अलग से रिचार्ज करवाना होगा। इसी तरह कॉलिंग के लिए भी अलग से टॉप-अप की जरूरत पड़ेगी। हॉं, इस रिचार्ज के बाद आउटगोइंग कॉल के लिए सिर्फ 20 पैसे प्रति मिनट का शुल्क चुकाना होगा तथा बीएसएनएल की ओर से इस वॉयस रेट कटर प्लान में इनकमिंग पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही है। गौरतलब है कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्लान फिलहाल बिहार, झारखंड, उड़िसा, सिक्किम और झारखंड सर्किल में ही उपलब्ध दिखाया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी (यहां क्लिक कर) के जानी जा सकती है। यह भी पढ़ें : BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio के प्लान भी हैं पानी कम

BSNL 4G

बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा पीछे जिस चीज में चल रही है, वह है 4G Service! जियो, एयरटेल और वीआई जहां 5G Network की तैयारियों में लगी हुई हैं वहीं BSNL 4G अभी पूरे इंडिया में लागू तक नहीं हो पाया है। लेकिन बीएसएनएल के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। चर्चा है कि इस साल के खत्म होने से पहले ही बीएसएनएल 4जी सर्विस पूरे भारत में जारी की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं BSNL 5G NSA नेटवर्क भी बेहद जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

bsnl 4g launch date recharge plans sim

BSNL Network Service Problem

यह बात तो कई जगह देखने को मिल चुकी है कि बीएसएनएल इस वक्त रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में काफी सस्ती कंपनी है जो किफायती दाम पर सुविधाएं प्रदान कर रही है। Jio, Airtel और Vi के महंगे रिचार्ज तथा असंतुलित वैलिडिटी वाले मोबाइल प्लान्स से परेशान मोबाइल यूजर BSNL को सस्ता और बेहतर ऑप्शन मान रहे हैं लेकिन फिर भी कंपनी से जुड़े कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जो उपभोक्ताओं को बीएसएनएल अपनाने से रोक रहे हैं। इनमें BSNL Network तथा Service Problem बेहद अहम है।

1 lakh new bsnl mobile tower to install in india improve Network coverage and 4g service

मोबाइल यूजर्स का यही कहना है कि अगर कंपनी इनमें सुधार कर ले तो लाखों लोगा अपने मोबाइल नंबर को बीएसएनएल में PORT करवा लेंगे। इस वक्त BSNL मोबाइल यूजर्स की डिमांड में है। अगर कंपनी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें और कर्मचारियों को थोड़ा टाईट कर दें तो आने वाले समय में देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन सकती है।

The post महंगे रिचार्ज से पाएं छुटकारा, 228 रुपये में पूरे 1 साल चालेगा BSNL Plan first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/19-rupee-bsnl-mobile-recharge-plan-with-30-days-validity-benefits-offer-jio-airtel-vi/feed/ 6
सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/#respond Thu, 04 Aug 2022 08:01:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85606 आने वाले कुछ ही महीनों में 4G Recharge Plans में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

The post सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Service बेहद जल्द इंडिया में हकिकत बनने जा रही है। 5G Spectrum Auction पूरा हो चुका है और Jio, Airtel तथा Vi टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने 5जी बैंड्स स्पेक्ट्रम ले लिए हैं। मोबाइल यूजर 5G Smartphones खरीद चुके हैं और अब बस इंतजार कर रहे है 5G Network चालू होने का। सरकार की ओर से लोगों में उम्मीद जगाई जा रही है कि 5G Plans भारत में बाकी दुनिया की तुलना में सस्ते होंगे। लेकिन सस्ते 5जी रिचार्ज प्लान्स की उम्मीद लगाए भारतीयों को बड़ा झटका लगने वाला है। 5जी टेलीकॉम सर्विसेज शुरू होने से पहले 4जी के टैरिफ में बढ़ोतरी की जा सकती है और आने वाले कुछ ही महीनों में 4G Recharge Plans में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान्स

5जी की शुरूआत होने से पहले एक बार फिर 4जी रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। क्रिसिल रेटिंग्स, नोमुरा और गोल्डमैन साक्स ने अपने अनुमान में बताया है कि इसी साल यानी 2022 में भारतीय दूरसंचार कंपनियां फिर से अपने Tariff Plan Price बढ़ाएगी तथा इस बार मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई तीनों ही कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं। फर्म रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 4जी टैरिफ बढ़ाने के बाद ये टेलीकॉम ऑपरेटर 5जी के लिए भी प्रीमियम टैरिफ वसूलेंगे।

1 GB Data Free 100 percent Cashback on Paytm HAT TRICK Offer Jio Airtel Vi data recharge

कितना बढ़ेगा 4जी प्लान्स का दाम

रिपोर्ट की मानें तो 4जी टैरिफ प्लान्स बढ़ाए जाने के पीछे एक मकसद 5जी सर्विसेज़ का अधिक इस्तेमाल करवाना भी हो सकता है। CRISIL के अनुसार अधिक से अधिक मोबाइल यूजर 5जी सर्विस यूज़ करें, यह सुनिश्चित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां 4जी प्लान्स को महंगा कर सकती है। वहीं Nomura Global Markets Research के मुताबिक 1.5GB per day वाले Mobile recharge plan पर सबसे अधिक प्रीमियम वसूला जा सकता है जो मौजूदा कीमत से 30 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।

how to update google chrome in android smartphone iphone mobile laptop computer

Jio, Airtel और Vi के 5जी प्लान

गौरतलब है कि 5जी एयरवेव्स की नीलामी से सरकार को 1,50,173 करोड़ यानी 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 5जी स्पेक्ट्रम पाने के लिए Reliance Jio ने 88,078 करोड़ रुपये, Bharti Airtel ने 43,084 करोड़ रुपये तथा Vi ने 18,784 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। इन कंपनियों के क्रमशः 24,740 MHz स्पेक्ट्रम, 19,867 MHz स्पेक्ट्रम और 2,668 MHz स्पेक्ट्रम अधिगृत किए हैं और अब तीनों में सबसे पहले 5जी सर्विस रोलआउट करने की होड़ मची है।

The post सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/feed/ 0
BSNL ने भी दिखा दिए अपने रंग, प्लान किए महंगे और वैलिडिटी कर दी कम! देखें किस प्लान का कितना बढ़ा प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-price-increase/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-price-increase/#respond Tue, 05 Jul 2022 06:17:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83597 Jio, Airtel और Vi के बाद अब बीएसएनएल ने भी BSNL Prepaid Plans में वैलिडिटी को घटा दिया गया है तथा ये प्लान पहले से अधिक महंगे हो गए है।

The post BSNL ने भी दिखा दिए अपने रंग, प्लान किए महंगे और वैलिडिटी कर दी कम! देखें किस प्लान का कितना बढ़ा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Cheap Mobile Recharge Plans की बात आती है तो Reliance Jio, Airtel और Vi से पहले आजकल BSNL का नाम लिया जाता है। बीते कुछ महीनों में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की फैन फॉलोइंग में काफी बदलावा आया है तथा जिओ, एयरटेल व वीआई से परेशान लोग बीएसएनएल को ही चुन रहे हैं। लेकिन जो मोबाइल यूजर अभी तक यह मानते आ रहे थे कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL हमेशा ही सस्ती रहने वाली है, उन्हें अब कंपनी ने तगड़ा झटका दिया है। प्राइवेट कंपनियों की ही तरह BSNL ने भी अपने Prepaid Plans में बदलाव किया है। और इस अपडेट के बाद बीएसएनएल रिचार्ज प्लान्स में वैलिडिटी को घटा दिया गया है तथा ये प्लान पहले से अधिक महंगे हो गए है।

ये BSNL Plans हुए महंगे :

  1. Rs 99 prepaid plan
  2. Rs 118 prepaid plan
  3. Rs 319 prepaid plan
  4. Rs 999 prepaid plan

99 रुपये वाला BSNL prepaid plan

100 रुपये से भी कम कीमत पर बीएसएनएल का प्लान मार्केट में मौजूद सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स में से एक था। इस प्लान में अभी तक कंपनी की ओर से 22 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी, लेकिन अब प्लान अपडेट करते हुए कंपनी ने वैलिडिटी को 22 दिन से घटाकर 18 दिन कर दिया है। यानी 99 रुपये रुपये वाला प्लान अब 4 दिन कम चलेगा। इस प्लान में फ्री कॉलिंग तो है लेकिन डाटा नहीं मिलता है।

bsnl prepaid plans price increase

कितना महंगा हुआ बीएसएनएल प्लान – बदलाव से पहले जहां बीएसएनएल यूजर्स को हर दिन का 4.5 रुपये देना होता था। वहीं अब इस प्लान में रोज का 1 रुपया एक्स्टा देना होगा तथा इस प्लान की कॉस्ट 5.5 रुपये प्रतिदिन की हो गई है।

118 रुपये वाला BSNL prepaid plan

बीएसएनएल का यह 118 रुपये वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान अभी तक 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था जिसमें डेली 500एमबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती थी। इस प्लान में मिलने वाले डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स तो समान ही हैं लेकिन बदलाव के बाद 118 रुपये वाले प्लान में भी वैलिडिटी घटा दी है। BSNL यूजर्स को अब 118 रुपये के रिचार्ज पर 26 दिन की जगह पर सिर्फ 20 दिन की ही वैलिडिटी मिलेगी।

19 rupee BSNL Mobile Recharge Plan with 30 days validity benefits offer jio airtel vi

कितना महंगा हुआ बीएसएनएल प्लान – इस बीएसएनएल प्लान में सीधे 1.6 रुपये प्रतिदिन का फर्क आया है। अभी तक इस रिचार्ज में हर दिन का खर्च 4.53 रुपये पड़ता था, जो अब बढ़कर 5.9 रुपये हो गया है।

319 रुपये वाला BSNL prepaid plan

इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 319 रुपये वाले हिट प्लान में भी बदलाव करते हुए इसमें मिलने वाली वैलिडिटी घटा दी है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान पहले 75 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन अब प्लान में 10 दिन कम करते हुए इसकी वैलिडिटी 65 दिन की कर दी गई है। इसके अलावा 319 रुपये वाले BSNL प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 10जीबी डाटा और 300एसएमएस मिलते रहेंगे।

bsnl prepaid plans price increase

कितना महंगा हुआ बीएसएनएल प्लान – 319 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज कराने वाले बीएसएनएल यूजर हर दिन के हिसाब से 4.25 रुपये चुकाते थे। लेकिन अब वैलिडिटी कम होने के बाद प्रति दिन का खर्च बढ़कर 4.90 रुपये हो गया है।

999 रुपये वाला BSNL prepaid plan

बीएसएनएल का 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी के लिए बेस्ट माना जाता था। इस प्लान का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 240 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन अब कंपनी ने वैधता में सीधे 40 दिनों की कटौती कर दी है। 999 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में अब 240 दिन की जगह पर सिर्फ 200 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 2 महीने की फ्री कॉलरट्यून सर्विस भी मिलती है।

bsnl prepaid plans price increase

कितना महंगा हुआ बीएसएनएल प्लान – इस BSNL प्लान के लिए भी अब यूजर्स को हर दिन एक्स्ट्रा पैसा चुकाना पड़ेगा। पहले जहां इस प्लान की कॉस्ट 4.16 रुपये प्रतिदिन पड़ती थी, वहीं अब हर रोज का खर्च बढ़कर 4.99 रुपये हो गया है।

The post BSNL ने भी दिखा दिए अपने रंग, प्लान किए महंगे और वैलिडिटी कर दी कम! देखें किस प्लान का कितना बढ़ा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-price-increase/feed/ 0
30 Day Validity, डेली 2GB data और Unlimited Calls मिल रही सिर्फ 151 रुपये में, देखें किसने किया यह कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-daily-2gb-data-unlimited-calling-151-rs-mtnl-prepaid-plan-benefit/ https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-daily-2gb-data-unlimited-calling-151-rs-mtnl-prepaid-plan-benefit/#respond Mon, 04 Jul 2022 12:22:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83563 151 रुपये का ऐसा प्लान जो सस्ता होने के साथ ही हर दिन 2GB data और 30 days validity दे रहा है। ​

The post 30 Day Validity, डेली 2GB data और Unlimited Calls मिल रही सिर्फ 151 रुपये में, देखें किसने किया यह कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल यूजर्स से अगर पूछा जाए तो उनकी पहली डिमांड यही होती है कि Mobile Recharge Plans सस्ते हो। भारत में स्मार्टफोन चलाने वाले लोग चाहते हैं कि उन्हें कम से कम कीमत पर अधिक बेनिफिट्स दिए जाए जिनमें लंबी वैलिडिटी और भरपूर इंटरनेट डाटा भी शामिल हो। देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, Airtel और Vi के टैरिफ प्लान पिछले वर्ष की तुलना में अब महंगे हो चुके हैं और ये कंपनियां अपने प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। जिओ, एयरटेल और वीआई के महंगे प्लान्स के बीच देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी 151 रुपये का ऐसा प्लान लेकर आई है जो सस्ता होने के साथ ही हर दिन 2GB data और 30 days validity दे रहा है। ​

MTNL 151 Plan

151 रुपये का यह प्लान एमटीएनएल यानी महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड लेकर आई है। इस प्लान में आपको वह सबकुछ मिलता है जिसकी चाहत आज लगभग हरेक इंडियन स्मार्टफोन यूजर को है। प्लान का प्राइस बेहद ही कम है और इस सस्ती कीमत पर पूरे एक महीने की वैलिडिटी भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस रिचार्ज प्लान में डेली इं​टरनेट डाटा भी प्राप्त होता है तथा पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। आगे हमनें MTNL के इसी 151 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स शेयर की है।

30 day validity daily 2gb data unlimited calling 151 rs MTNL prepaid Plan benefit

30 days validity

महीने में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान एक ऐसी चीज है जिसके लिए आज लगभग हर भारतीय मोबाइल फोन यूजर तरस रहा है। रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई इन तीनों कंपनियों ने TRAI की लताड़ के बाद चुनिंदा मंथली वैलिडिटी वाले प्लान तो पेश कर दिए हैं लेकिन अभी भी अधिकतर प्लान्स में एक महीने के नाम पर 28 दिनों की ही वैधता मिल रही है। वहीं एमटीएनएल का यह 151 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें मोबाइल यूजर पूरे 1 महीने का फायदा उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें : आज से Aadhaar PAN Link करने पर देनी होगी 1000 रुपये की पेनल्टी, जानें कैसे होगा भुगतान

Daily 2GB data

30 दिन की वैलिडिटी के साथ ही इस प्लान की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसमें मिलने वाला इंटरनेट डाटा है। MTNL 151 Plan में कंपनी यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डाटा दे रही है। प्रतिदिन 2GB Data/Day के हिसाब से एमटीएनएल ग्राहक पूरे महीने में कुल 60 ​जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। Jio, Airtel और Vi जैसी कोई भी कंपनी इस वक्त सिर्फ 151 रुपये में पूरे महीने के लिए 60 जीबी डाटा नहीं दे रही है।

How to transfer and copy data from old iphone to new mobile

Unlimited Calls

महीने में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी और हर दिन 2 जीबी डाटा के साथ ही 151 रुपये वाला यह MTNL प्लान यूजर्स को फुल कॉलिंग बेनिफिट भी देता है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (Local+STD) मिलती है जिनका यूज ऑन-नेट तथा ऑफ-नेट दोनों पर किया जा सकता है। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को 100 SMS प्रति दिन के हिसाब से भी मिलते हैं।

The post 30 Day Validity, डेली 2GB data और Unlimited Calls मिल रही सिर्फ 151 रुपये में, देखें किसने किया यह कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-daily-2gb-data-unlimited-calling-151-rs-mtnl-prepaid-plan-benefit/feed/ 0
Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/ https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/#respond Thu, 02 Jun 2022 10:23:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81623 बीएसएनएल यूजर्स के लिए ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसमें पूरे 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है और वह भी पूरी तरह से मुफ्त फ्री।

The post Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल यूजर्स को बीते महीनों में इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सहित अन्य कई टेलीकॉम सर्विसेज में बेहद ही बेहतरीन सुविधा प्राप्त हुई है। पिछले दशक के मुकाबले दूरसंचार सेवाएं अब सस्ती और आसान हो गई है। उपभोक्ताओं को Internet और Calling के तौर पर तो ज्यादा फायदा मिलने लगा है लेकिन दूसरी ओर Validity के क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियां अब मोबाइल यूजर्स को कम दिनों की वैधता दे रही हैं। एक महीने में 28 दिन, दो महीने में 56 दिन और तीन महीने में 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स लाए जा रहे हैं तथा Reliance Jio, Airtel व Vi सभी कंपनियों के ग्राहकों को मजबूरन कम दिनों की वैलिडिटी वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स लेने पड़ रहे हैं।

Jio, Airtel और Vi द्वारा कम दिनों की वैधता दिए जाने के विरोध में मोबाइल यूजर कई बार शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं तथा सोशल मीडिया पर अपनी आवाज भी उठा चुके हैं। TRAI के आदेश के बाद इन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने गिने चुने ऐसे प्लान तो ला दिए हैं जो 30 दिन या 31 दिन की वैलिडिटी देते हैं लेकिन अभी भी अधिकतर रिचार्ज प्लान्स में एक महीने को 28 दिन का बनाकर परोसा जा रहा है। प्राइवेट कंपनियों की इस मनमानी के बीच देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानि BSNL अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसमें एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है और वह भी पूरी तरह से मुफ्त फ्री।

indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

Free Validity Offer

बीएसएनएल की ओर से अपने यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी फ्री दी जा रही है। मुफ्त वैधता वाला यह ऑफर कंपनी ने अपने 797 रुपये वाले प्लान पर पेश किया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए आता है। ऑफर के तहत यदि इस मोबाइल प्लान का रिचार्ज आने वाली 12 जून से पहले किया जाता है तो BSNL यूजर्स को 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मुफ्त प्राप्त होगी। इस फ्री वैलिडिटी को मिलाकर ​बीएसएनएल ग्राहकों को 797 रुपये वाले प्लान में कुल 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।। याद रहे इस शानदार BSNL Offer का फायदा 12 जून तक ही मिलेगा यानि आने वाले 10 दिन के भीतर ही आपको इस प्लान का रिचार्ज करवाना होगा।

30 day validity free bsnl offer on recharge plan rs 797

BSNL Validity Plan

797 रुपये वाला बीएसएनएल का रिचार्ज एक annual prepaid recharge plan है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में डायरेक्ट 365 दिन यानि पूरे एक साल ही वैधता मिल जाती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर पर नज़र डालें तो कंपनी की ओर से इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस तथा 2जीबी डेली डाटा दिया जा रहा है। मजे की बात यह भी है कि दिन में 2 जीबी डाटा की लिमिट पूरी होने पर भी मोबाइल यूजर्स 80kbps स्पीड के साथ इंटरनेट से कनेक्ट रह सकेंगे।

indian mobile users want to join bsnl network but disappointed know why

यहां आपका जानना जरूरी है कि कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा इस प्लान में शुरूआती 60 दिनों के लिए ही प्राप्त होगी। यानि प्लान का रिचार्ज कराने के बाद दो महीने ही ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल व प्रतिदिन 2 जीबी डाटा का लाभ प्राप्त होगा। यह एक वैलिडिटी प्लान है लिहाजा डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के 60 दिन पूरे हो जाने के बाद भी पूरे साल तक प्लान वैध रहेगा और उसपर कॉलिंग चालू रहेगी। बीएसएनएल यूजर अपनी जरूरत व सहूलियत के हिसाब से अलग से टॉकटाईम या डाटा का रिचार्ज भी करवा सकते हैं। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

फायदेमंद है बीएसएनएल प्लान?

​प्लान की डिटेल्स जानने के बाद अगर आपके मन में आ रहा है कि क्या इसका रिचार्ज करवाना फायदेमंद रहेगा या नहीं तो आपको बता देते हैं कि BSNL Rs. 797 Plan का सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि इसमें 1 साल की वैलिडिटी प्राप्त होती है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं तो बेहद कम खर्च में लंबे समय तक अपना मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं और फोन नंबर एक्टिवेट रखने के लिए बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते। जो लोग बीएसएनएल सिम का इस्तेमाल सेकेंडरी नंबर के तौर पर करते हैं उनके लिए 797 रुपये प्लान बेस्ट च्वाइस साबित हो सकता है। और हॉं, 12 जून से पहले रिचार्ज करवाने पर 30 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी सोने पर सुहागा ही है। जियो, एयरटेल या वीआई जैसी कंपनी 30 दिन की फ्री वैलिडिटी शायद ही कभी दे पाएं।

The post Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/feed/ 0
सिर्फ 66 रुपये में 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा एक्स्ट्रा! इस प्लान के साथ Airtel ने Jio को पछाड़ा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-vs-airtel-mobile-recharge-plan-comparison-rs-333-and-399-prepaid-pack/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-vs-airtel-mobile-recharge-plan-comparison-rs-333-and-399-prepaid-pack/#respond Thu, 05 May 2022 10:52:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79904 Jio और Airtel के मोबाइल प्लान्स का कंपेरिज़न

The post सिर्फ 66 रुपये में 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा एक्स्ट्रा! इस प्लान के साथ Airtel ने Jio को पछाड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इं​डस्ट्री की प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। सभी कंपनियां खुद को दूसरे से बेहतर बताती हैं तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए सस्ते, किफायती और अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान्स लेकर आती हैं। Reliance Jio, Airtel और Vi तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी या तो अपने Mobile Recharge Plan का प्राइस दूसरे से कम रखती हैं, या फिर अपने प्लान में दूसरी कंपनी की तुलना में अधिक फायदा ऑफर करती है। भारतीय मोबाइल यूजर्स को कब क्या चाहिए इस बात पर भी इन कंपनियों की पैनी नज़र रहती है और उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से ही ये अपने प्लान्स में जोड़-तोड़ व बदलाव करती है।

इन दिनों इंडिया में Indian Premier League (IPL) का क्रेज जोरो पर है। टाटा आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुॅंच चुका है और इसी महीने यानी मई में इस क्रिकेट सीरीज़ का फाइनल मैच भी खत्म हो जाएगा। IPL को ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर हिंदी में लाईव दिखाया जाता है और इसीलिए ड़िज्नी+ हॉटस्टॉर देखने वालों की गिनती भी लगातार बढ़ रही है। टेलीकॉम इंडस्ट्री भी इस बात को भुनाने में लगी है तथा इसी कड़ी में पहले रिलायंस जियो ने ​और फिर एयरटेल ने ऐसे नए मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जो Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। आगे हमनें Jio और Airtel के इन्हीं मोबाइल प्लान्स का कंपेरिज़न किया है। यह भी पढ़ें : 30 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज, जानें किस प्लान में आपको मिलेगा ज्यादा फायदा

Jio Recharge Plan

रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किया गया लेटेस्ट मोबाइल रिचार्ज प्लान 333 रुपये का है। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले डाटा बेनिफिट की ही बात करें तो ​कंपनी की ओर से इस प्लान में हर दिन 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो दैनिक वैधता के साथ आता है। प्रतिदिन 1.5जीबी के हिसाब से जियो यूजर्स को पूरे प्लान के दौरान कुल 42 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके साथ ही Jio के 333 रुपये वाले प्लन में कंपनी हर दिन 100 एसएमएस भी प्रदान कर रही है।

Jio vs Airtel Mobile Recharge Plan comparison rs 333 and 399 prepaid pack

कॉलिंग बेनिफिट की बात करें तो यह रिचार्ज प्लान कॉलिंग के लिए पूरी तरह से फ्री है। जियो कस्टमर पूरे देश में किसी भी मोबाइल नंबर पर फ्री कॉल कर सकते हैं तथा अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं। यह कॉल सभी नेटवर्क व ऑपरेटर्स पर पूरी तरह से फ्री रहेगी। इसके साथ ही प्लान में MyJio, JioSaavn, JioTV, JioCinema, JioMart और JioMeet समेत सभी Jio Mobile Apps का फ्री एक्सेस भी मिलता है। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

Airtel Recharge Plan

जियो द्वारा प्लान पेश किए जाने के अगले ही दिन एयरटेल ने भी अपना दॉंव चलते हुए नया प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह एयरटेल प्लान 399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। डाटा बेनिफिट्स की बात करें तो एयरटेल कंपनी अपने इस रिचार्ज प्लान में ​हर दिन 2.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। प्रतिदिन 2.5जीबी के हिसाब से एयरटेल यूजर्स पूरे प्लान में कुल 70जीबी 4जी डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

Jio vs Airtel Mobile Recharge Plan comparison rs 333 and 399 prepaid pack

Airtel का यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है जो पूरे देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड बातें करने की आजादी देता है। कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में एयरटेल की ओर से 1 महीने का Amazon Prime Video ME trial, Apollo 24×7 Circle, Shaw Academy और Wynk Music के साथ ही Hellotunes की फ्री सर्विस भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel के मंथली प्लान में कौन सस्ता और बेस्ट, जानें यहां

Jio Rs 333 vs Airtel Rs 399

जियो और एयरटेल के ये दोनों प्लान 3 महीने का ड़िज्नी+ हॉटस्टॉर सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं और यही इन मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की मुख्य यूएसपी है। वहीं अगर दोनों प्लान्स की तुलना करें तो ​एयरटेल का प्लान जियो रिचार्ज प्लान की तुलना में महंगा है। Jio का प्लान सिर्फ 333 रुपये में आता है जब्कि Airtel का प्लान 399 रुपये में लाया गया है। यानी प्राइस के मामले में जियो प्लान एयरटेल रिचार्ज की तुलना में 66 रुपये अधिक सस्ता पड़ता है।

Jio vs Airtel Mobile Recharge Plan comparison rs 333 and 399 prepaid pack

कीमत में मामले में बेहतर साबित होने वाला रिलायंस जियो प्लान इंटरनेट डाटा बेनिफिट के मामले में एयरटेल से पीछे रह जाता है। जियो जहां अपने प्लान में हर दिन 1.5जीबी डाटा दे रही है वहीं एयरटेल 2.5जीबी डाटा प्रदान कर रही है। इन प्लान्स में Jio यूजर्स को कुल 42 जीबी डाटा (1.5 x 28) मिलता है वहीं Airtel यूजर 70 जीबी डाटा (2.5 x 28) पा रहे हैं। यानी जियो की तुलना में एयरटेल कस्टमर्स को 28जीबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। हिसाब लगाए तो यह एक्स्ट्रा 28 जीबी डाटा सिर्फ 66 रुपये का पड़ रहा है, जिसे एक अच्छी डील कहा जा सकता है।

The post सिर्फ 66 रुपये में 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा एक्स्ट्रा! इस प्लान के साथ Airtel ने Jio को पछाड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-vs-airtel-mobile-recharge-plan-comparison-rs-333-and-399-prepaid-pack/feed/ 0
31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/#respond Fri, 29 Apr 2022 12:29:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79738 Vi नए मंथली प्लान्स लेकर आई है जिनमें 31 दिनों की वैलिडटी मिलती है। ये दोनों रिचार्ज पैक 195 और 319 रुपये के हैं।

The post 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की उठापटक किसी से छिपी नहीं है। एक ओर जहां Reliance Jio, Airtel और Vi अपने आप को दूसरे से बेहतर बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय मोबाइल यूजर अपनी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी से परेशान होकर बुलंदी से आवाज भी उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इंडियन यूजर्स की मांग थी कि 28 दिन का महीना बनाने वाली दूरसंचार कंपनियां 28 दिनों की जगह पर 30 और 31 दिनों की वैधता वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स लेकर आए। TRAI की फटकार के बाद इस कंपनियों ने कुछ बदलाव भी किए हैं और इसी कड़ी में अब Vodafone Idea यानी Vi नए मंथली प्लान्स लेकर आई है जिनमें 31 दिनों की वैलिडटी मिलती है। ये दोनों रिचार्ज पैक 195 रुपये और 319 रुपये के हैं।

Vi Rs. 195 Plan

वोडाफोन आइडिया का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान 195 रुपये का है जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह वीआई प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मिलने वाले बेनि​फिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही हैं जो पूरे महीने के लिए हर नेटवर्क पर फ्री रहेगी। इसी तरह कंपनी की ओर से इस प्लान में 31 दिनों के लिए कुल 300एसएमएस दिए जा रहे हैं।

31 days validity plan vi launched for mobile user at rs 195 and 319 benefits and details

इंटरनेट डाटा की बात करें तो Vi Users को 31 दिनों के लिए कुल 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट का आएगा जिसका यूज़ 31 दिनों के भीतर कभी भी किया जा सकेगा। 2जीबी डाटा खत्म होने के बाद 50पैस प्रति एमबी की दर से इंटरनेट चलाया जा सकेगा। हां, इंटरनेट का यूज़ ज्यादा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान कुछ ज्यादा फायदेमंद नहीं है लेकिन जो लोग अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं उन्हें 195 रुपये वाला वीआई प्लान पसंद का सकता है।

Vodafone Idea SIM Card Block Vi Mobile Number

Vi Rs. 319 Plan

वीआई का 319 रुपये वाला यह मोबाइल प्लान भी 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है जिसका फायदा कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा। कॉलिंग बेनिफिट्स इसमें 195 रुपये प्लान के जैसे ही हैं। वीआई यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। ये कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं कंपनी की ओर से इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन भी प्रदान किए जाएंगे।

31 days validity plan vi launched for mobile user at rs 195 and 319 benefits and details

इंटरनेट बेनिफिट के लिए वीआई अपने इस रिचार्ज पैक में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से मोबाइल यूजर्स को कुल 62 जीबी इंटरनेट पूरे प्लान के दौरान प्राप्त होगा। ऐसे प्रीपेड वीआई यूजर जो अपने मोबाइल पर पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं उनके लिए 319 रुपये वाल यह प्लान काफी बेहतर है कि जिसमें एक बार के रिचार्ज में ही पूरे महीने के लिए इंटरनेट डाटा, कॉलिंग व एसएमएस समेत कंपनी द्वारा दिए जा रहे अन्य फायदे भी प्राप्त होंगे।

The post 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/feed/ 0