mohit goel | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 27 Feb 2017 07:39:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 विश्व के सबसे सस्ते एंडरॉयड फोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी के मालिक पुलिस हिरासत में https://www.91mobiles.com/hindi/reedom-251-phone-md-mohit-goel-detained-for-fraud-in-hindi/ Fri, 24 Feb 2017 11:36:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5349 फ्रीडम 251 के नाम पर विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

The post विश्व के सबसे सस्ते एंडरॉयड फोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी के मालिक पुलिस हिरासत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्रीडम 251 के नाम पर विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कंपनी तथा मोहित गोयल पर महज 251 रुपये की कीमत का फोन लॉन्च करने का वायदा कर लोगों से ठगी करने का आरोप लगा है।

लॉन्च से पहले देखिए ऐसा होगा नया नोकिया 3310

नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रमुख अधिकारी मोहित गोयल को ​​हिरासत में लेने पर गाजियाबाद पुलिस ​उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने इस ​गिरफ्तारी पर बयान देते हुए कहा है कि गाजियाबाद स्थित कंपनी अयाम इंटरप्राइजेज़ ने रिंगिंग बेल्स द्वारा उनके साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मोहित गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके लिए मोहित को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

freedom-251-91Mobiles

अयाम इंटरप्राइजेज़ ने दावा किया है कि मोहित गोयल व रिंगिंग बेल्स ने नवंबर 2015 में उन्हें फ्रीडम 251 की डिस्ट्रिब्यूटरशिप देने की बात करते हुए उनसे अलग अलग मौके पर आरटीजीएस के माध्यम से तकरीबन 30 लाख रुपये लिए थे लेकिन इस ऐवज़ में उन्हे 13 लाख रुपये की कीमत का ही सामान व अन्य राशि मिला कर सिर्फ 14 लाख रुपये की वापस मिले है।

बेजल लेस डिसप्ल के साथ लॉन्च हो सकता है सोनी एक्सपीरिया एक्स (2017)

अयाम इंटरप्राइजेज़ का आरोप है कि अपने बकाया 16 लाख रुपये मांगने पर रिंगिंग बेल्स की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इसीलिए उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी।

The post विश्व के सबसे सस्ते एंडरॉयड फोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी के मालिक पुलिस हिरासत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/mohit-goel-regisned-from-freedom251-in-hindi/ Thu, 29 Dec 2016 08:08:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3115 मोहित गोयल और उनकी पत्नी धारणा ने रिंगिंग बेल्स से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी का सारा कार्यभार अब से अनमोल संभालेंगे। इस खबर के बाद 251 रुपये में विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स अब सवालों के घेरे में आ गई है।

The post अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व के सबसे सस्ते स्मार्टफोन का दावा करने वाली फ्रीडम 251 की निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स एक वक्त पर पूरे देश के लोगों की जुबान पर कायम थी। कारण चाहे सही हो गलत पर हर कोई इसकी चर्चा कर रहा था। वहीं कुछ दिन पहले हमने खबर दी थी कि रिंगिंग बेल्स बंद होने वाली है और फ्रीडम 251 फोन के लिए जो लोग आशा लगाए बैठे हैं वे आशा छोड़ दें। वहीं आज एक नई खबर से यह और भी पुख्ता हो गया है कि अब लोगों को फ्रीडम 251 लगभग नामुमकिन हो गया है और कंपनी बंद होने के कगार पर है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि मोहित गोयल और उनकी पत्नी धारणा ने रिंगिंग बेल्स से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी का सारा कार्यभार अब से अनमोल संभालेंगे। इस खबर के बाद 251 रुपये में विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स अब सवालों के घेरे में आ गई है।

freedom-251-91Mobiles

खबरों के मुताबिक मोहित गोयल अब एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से नई कंपनी की शुरूवात कर चुके हैं जिसमें रिंगिंग बेल्स में उनकी सहयोगी रही उनकी पत्नी धारणा गोयल भी भागीदार हो सकती है। एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को इस माह 7 दिसंबर को बनाया गया है। कंपनी के निर्माण के दौरान इसका आॅथराईज कैपिटल 25 लाख रुपये आंका गया तथा पेडअप कैपिटल बीस लाख रुपये है और कंपनी का आॅफिशियल एड्रेस, कैलाश कॉलोनी, नई दिल्ली लिस्ट किया गया है।

रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगा स्नैपडील

गौरतलब है कि 251 रुपये में स्मार्टफोन बनाने के दावे के बाद रिंगिंग बेल्स के फोन फ्रीडम 251 को पाने के लिए देशभर से तकरीबन 7 करोड़ लोगों ने फोन की प्री बुकिंग कराई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद यह कंपनी निर्माण तथा सेल्स व सर्विस को लेकर सवालों के घेरे में आ गई थी और कंपनी की ओर से फोन का प्रोडक्शन रोकना पड़ा था।
सूत्रों के अनुसार 30 हजार से ज़्यादा लोगों ने फोन की एंडवांस पेमेंट भी कर दी थी लेकिन कंपनी तय समय सीमा के अंदर लोगों को फोन उपलब्ध कराने में असक्षम साबित हुई थी।

मार्च 2017 तक तीन नए फोन लॉन्च करेगा एचटीसी

एक के बाद एक सदस्य का कंपनी छोड़ना यह साफ कर रहा है कि रिंगिंग बेल्स अब विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारतीयों तक नहीं पहुंचाने वाली। क्या आप भी फ्रीडम 251 के चक्कर में फंसकर स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ?

The post अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>