Moto C Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:34:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो-मोटोरोला दे रहे हैं 3,000 रुपये तक की छूट, 5 स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-moto-e4-plus-moto-e4-plus-moto-z2-play-lenovo-k8-note-in-hindi/ Fri, 09 Mar 2018 09:45:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17826 लेनोवो-मोटोरोला स्मार्टफोन्स पर मिल रही छूट का फायदा आगामी 18 मार्च तक उठाया जा सकेगा।

The post लेनोवो-मोटोरोला दे रहे हैं 3,000 रुपये तक की छूट, 5 स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ने वेलेंटाईन के मौके अपने फैन्स के लिए ‘वेलेंटाईन सेल-आउट बोनांजा’ आॅफर की शुरूआत की थी। इस आॅफर के तहत कंपनी के कई स्मार्टफोन्स छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हुए थे। वहीं अब एक बार फिर कंपनी सेल आउट बोनांजा लेकर आई है। इस आफर के तहत लेनोवो और मोटोरोला ब्रांड स्मार्टफोन 3,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।20 मार्च को लॉन्च होगा लेनोवो एस5, 6,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस

लेनोवो-मोटोरोला की ओर से ‘मार्च सेल-आउट बोनांजा’ की शुरूआत की गई है। इस स्पेशल आॅफर के तहत लेनोवो के 2 और मोटोरोला के 3 स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध है। यह धमाकेदार आॅफर आज 9 मार्च से शुरू हो चुका है तथा लेनोवो-मोटोरोला स्मार्टफोन्स पर मिल रही छूट का फायदा आगामी 18 मार्च तक उठाया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस आॅफर का लाभ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।

moto-offer

इस सेल में मोटोरोला के धमाकेदार स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये की कीमत वाले मोटो फोन को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में 9,999 रुपये की कीमत वाले मोटो ई4+ पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और इस फोन को 9,499 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह 6,999 रुपये की कीमत वाले मोटो सी+ को भी 500 रुपये की छूट के साथ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 27 मार्च को होगा लॉन्च

लेनोवो-मोटोरोला के मार्च 2018 सेल-आउट बोनांजा में लेनोवो के8 नोट के 4जीबी रैम तथा 3जीबी रैम वाले दोनों वेरिएंट पर सीधे 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये की कीमत वाला 4जीबी रैम वेरिएंट जहां 11,999 रुपये में मिल रहा है वहीं 11,499 रुपये की कीमत वाले 3जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post लेनोवो-मोटोरोला दे रहे हैं 3,000 रुपये तक की छूट, 5 स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी प्लस पहली झलक: बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट एंडरॉयड बनाता है इसे खास लेकिन डिजाइन में थोड़ा पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-plus-unboxing-first-impressions/ Tue, 20 Jun 2017 10:40:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8686 पिछले माह ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने नए सी सीरीज में दो फोन का प्रदर्शन किया था। मोटो सी और मोटो सी प्लस। इस माह के शुरुआत में ही मोटो सी मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हालांकि बजट श्रेणी के इस फोन को खास तौर से आॅफलाइन स्टोर के लिए पेश किया […]

The post मोटो सी प्लस पहली झलक: बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट एंडरॉयड बनाता है इसे खास लेकिन डिजाइन में थोड़ा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने नए सी सीरीज में दो फोन का प्रदर्शन किया था। मोटो सी और मोटो सी प्लस। इस माह के शुरुआत में ही मोटो सी मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हालांकि बजट श्रेणी के इस फोन को खास तौर से आॅफलाइन स्टोर के लिए पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने मोटो सी प्लस को पेश किया है जिसे एक्सक्लूसिव आॅनलाइन रखा गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहेगा कि मोटो का यह नया फोन कैसा है। क्या यह मोटो की क्वालिटी को बरकरार रखे हुए है या फिर कंपनी ने फोन के साथ समझौता किया है। मोटो का यह फोन हमारे पास भी परिक्षण के लिए उपलब्ध हुआ जहां हमें उस फोन के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला। उसी के आधार पर हमने आपको इस स्मार्टफोन का फर्स्ट इम्प्रेशंस और पहली झलक पेश कर रहे हैं।

moto-c-plus-first-impressions-91mobiles-01

मोटो सी प्लस को बेहद ही कलरफुल बॉक्स में पेश किया गया है। सेल्स पैक के साथ एक वॉल चार्जर, एक यूएसबी केबल और मैनुअल मिलेंगे। फोन के साथ आपको एक साधारण इयरफोन भी मिलेगा।

डिजाइन के बारे में बात करें तो बता दें कि इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है। हालांकि देखने में यह आपको ज्यादा आकर्षक नहीं लगेगा। बड़ी बैटरी की वजह से यह थोड़ा भारी भी है और इसकी मोटाई भी आज के स्मार्टफोन से थोड़ी ज्यादा लगती है। हालांकि पकड़ने में काफी मजबूत लगता है। फोन का बैकपैनल और बैटरी को रिमूव कर सकते हैं। अर्थात बैटरी आप खुद से बदल सकते हैं लेकिन यहां एक बात का जिक्र करना जरूरी है कि इसका बैक पैनल खोलना बेहद ही मुश्किल भरा काम है। वह बहुत सख्त बंद होता है।

पिछला पैनल खोलने पर आपको सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिखाई देगा। सिम और कार्ड लगाने के लिए आपको बैटरी हटाना ही होगा। पिछले पैनल में ही आपको आपको लाउडस्पीकर ग्रिल मिलेगा। ओवरआल डिजाइन के बारे में कहें तो मोटो सी प्लस एक मजबूत और टिकाऊ फोन है लेकिन आकर्षक नहीं कह सकते।

दूसरे फीचर्स की तरफ बढ़ें तो मोटो सी प्लस में 5-इंच का एचडी डिसप्ले है। इसका व्यूइंग एंगल्स अच्छा है और रंगों का संयोग भी बेहतर मिलेगा। हालांकि आपको थोड़ी निराशा होगी कि इसमें अडैप्टिव ब्राइटनेस का फीचर नहीं है। अर्थात यह खुद लाइट के हिसाब से ब्राइटनेट अडजस्ट नहीं करता। आपको खुद से ब्राइटनेस कम और ज्यादा करनी होगी। हालांकि सनलाइट में इस फोन का इस्तेमाल करने में हमें कोई दिक्कत नहीं हुई।

परफॉर्मेंस की बात करें तो कई लोगों को शिकायत होगी कि इसमें क्वाडकोर प्रोसेसर है परंतु बता दूं कि हमने जितने दिन उपयोग किया उसमें यह सही तरह से कार्य कर रहा था। इस दौरान हमनें सब-वे सर्फर और टेम्पल रन जैसे गेम खेले जो बिना किसी परेशानी के चल रहे थे। मोटो सी प्लस को 2जीबी रैम मैमोरी की ताकत प्रदान की गई है इसके साथ ही फोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन की मैमोरी कार्ड के माध्यम से एक्सपेंड की जा सकती है।

moto-c-plus-first-impressions-91mobiles-04

मोटो सी लेटेस्ट एंडरॉयड नुगट पर कार्य करता है। इसके साथ ही आपको गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर भी मिलेंगे। जहां तक की फालतू ऐप्लिकेशन्स की बात है, मोटो सी प्लस में किसी भी तरह की एक्स्ट्रा ऐप्स नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। हालांकि आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटो सी प्लस में 8-मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर शूटर और 2-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। दोनों के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेंगे। डिवाइस का कैमरा ऐप एचडीआर और ब्यूटिफिकेशन मोड जैसे फंक्शन के साथ आता है। हालांकि ब्यूटिफिकेशन में आपको ज्यादा फिल्टर्स नहीं मिलेंगे। जो कुछ फोटोज हमने फोन के रियर और फ्रंट कैमरा से खींची वो अच्छी थी लेकिन बहुत अच्छी नहीं कह सकते।

moto-c-plus-first-impressions-91mobiles-02

अब मोटो सी प्लस की सबसे बड़ी हाइलाइट – बैटरी – की तरफ आते हैं। यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि, इसके साथ एक साधारण 2 वॉट का चार्जर ही आता है|

कुल मिलाकर देखा जाए तो मोटो सी प्लस इस बजट में एक अच्छा फोन है। मजबूत बिल्ट, अच्छा कैमरा, लेटेस्ट एंडरॉयड और बड़ी बैटरी की खुबियां हैं। हालांकि प्लास्टिक बॉडी, साधारण डिजाइन और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे आॅप्शन न होना इसकी बड़ी कमी कही जा सकती है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है और इस बजट में शाओमी रेडमी 4 और कूलपैड नोट 5 लाइट जैसे फोन से इसे कड़ी चुनौती मिल सकती है।

The post मोटो सी प्लस पहली झलक: बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट एंडरॉयड बनाता है इसे खास लेकिन डिजाइन में थोड़ा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5 फोन जो दे रहे हैं मोटो सी प्लस को कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/5-smartphone-in-best-budget-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 13:19:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8669 यूं तो मोटो सी प्लस को एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहा जा सकता है लेकिन इस सेग्मेंट में कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन हैं जो मोटो सी प्लस को कड़ी टक्कर देते हैं। आज हमनें ऐसे ही 5 स्मार्टफोन का जिक्र किया है जो न सिर्फ मोटो सी प्लस को टक्कर देते हैं बल्कि कम बजट में बेहतरीन फोन भी उपलब्ध कराते हैं।

The post 5 फोन जो दे रहे हैं मोटो सी प्लस को कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो के ब्रांड मोटोरोला ने आज लो बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च किया है। कम कीमत के साथ ही यह फोन बेहतरीन फीचर्स से लैस है। महज़ 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन कल दोपहर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

इस फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश से लैस हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

शाओमी रेडमी 4 पाने का एक और मौका, क्लिक करें और फ्लैश सेल में हिस्सा लें

यूं तो मोटो सी प्लस को एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहा जा सकता है लेकिन इस सेग्मेंट में कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन हैं जो मोटो सी प्लस को कड़ी टक्कर देते हैं। आज हमनें ऐसे ही 5 स्मार्टफोन का जिक्र किया है जो न सिर्फ मोटो सी प्लस को टक्कर देते हैं बल्कि कम बजट में बेहतरीन फोन भी उपलब्ध कराते हैं।

शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4

इस रेंज में सबसे पहला नाम आता है शाओमी रेडमी 4 का। रेडमी 4 के सबसे छोटे वेरिएंट में आपको 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 5-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर व 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है।

कूलपैड मेगा 2.5डी

coolpad-mega-2-5d

कूलपैड मेगा 2.5डी को कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया है। 3जीबी रैम के साथ यह 1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 8-मेगापिक्सल के रियर व फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,500एमएएच की बैटरी से लैस है।

लाइफ वाटर 7

lyf-water7s-2 91Mobiles

रिलायंस के ब्रांड लाइफ का वाटर 7 भी इस सेग्मेंट में अच्छा फोन है। यह फोन 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

पैनासोनिक पी55 नोवो

panasonic-p55 91Mobiles

यह फोन 5.3-इंच की एचडी स्क्रीन से लैस है। इस फोन में भी 3जीबी रैम और 16जीबी की स्टोरेज मौजूद है। पैनासोनिक का यह फोन 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6592एम चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है

स्वाईप एलीट नोट

swaipe-elit-note

स्वाईप का यह फोन 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post 5 फोन जो दे रहे हैं मोटो सी प्लस को कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी प्लस बनाम रेडमी 4 जानें कौन सा फोन है दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-vs-moto-c-plus-price-specifications-and-features-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 12:27:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8657 इतना ही नहीं, यहां टक्कर देश के दो बड़े ईकॉमर्स साइट की भी कही जा सकती है। शओमी रेडमी 4 जहां आॅनलाइन अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं मोटो सी प्लस की बिक्री फ्लिपकार्ट से की जा रही है। ऐसे में जीत हार का यह विषय इन दो बड़ी कंपनियों के लिए भी है।

The post मोटो सी प्लस बनाम रेडमी 4 जानें कौन सा फोन है दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज एक बार फिर से चीर प्रतिद्वंद्वी सामने हैं। बजट फोन श्रेणी में शुरू से ही इन दोनों की कड़ी टक्कर देखने को मिली है जहां कभी एक बाजी मार जाता है तो कभी दूसरा उसे पटखनी देता नजर आता है। ​जी हां हम बात कर रहे हैं आॅनलाइन के मशहूर ब्रांड शाओमी और मोटो की। अभी हाल में शाओमी ने मी 4 मॉडल को भारत में लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस बजट में इसे बेहद ही शानदार फोन कहा जा रहा है। वहीं आज मोटो ने भारतीय बाजार में मोटो सी प्लस को पेश किया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। अब इस बजट में दोनों ब्रांड सामने हैं।

इतना ही नहीं, यहां टक्कर देश के दो बड़े ईकॉमर्स साइट की भी कही जा सकती है। शओमी रेडमी 4 जहां आॅनलाइन अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं मोटो सी प्लस की बिक्री फ्लिपकार्ट से की जा रही है। ऐसे में जीत हार का यह विषय इन दो बड़ी कंपनियों के लिए भी है। तो चलिए डालते हैं एक नजर मोटो सी प्लस और शाओमी रेडमी 4 के लुक और फीचर्स पर और देखते हैं कौन है बेहतर फोन।

जानें नोकिया 6 की 20 बड़ी बातें, क्यों खास है यह फोन

डिजाइन
डिजाइन के मामले में आप शाओमी रेडमी 4 को बेस्ट कहेंगे इसकी बॉडी मैटल की बनी है और आपको बेहतरीन क्वालिटी का अहसास कराएगी। इस बजट में इस तरह का फोन हमने नहीं देखा। वहीं इसका छोटा आकार आपको काफी आकर्षित भी करेगा।
xiaomi-redmi-4
रही बात मोटो की तो फोन अच्छा है लेकिन मोटोरोला के फोन से जिस तरह की क्वालिटी का आप अहसास करते हैं वैसा नहीं मिलेगा। पॉलिकार्बोनेट का बना यह फोन देखने में थोड़ा मोटा है और इसे आप बहुत अच्छा लुक वाला फोन नहीं कह सकते।

डिसप्ले
रेडमी 4 में 5-इंच की एचडी डिसप्ले है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है और स्क्रीन कोटिंग भी है। हालांकि कोटिंग के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन डिसप्ले काफी आकर्षक है।

moto-c-plus-1

वहीं मोटो सी प्लस की बात करें तो इसमें भी 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका भी स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। हालांकि मोटो में 2.5डी कर्वड ग्लास स्क्रीन नहीं है ऐसे में यह शाओमी से पीछे ही कहा जाएगा।

वीवो वाई66 रिव्यू: स्टाईल, परफॉर्मेंस और फीचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकिन थोड़ा महंगा

​हार्डवेयर
शाओमी रेडमी 4 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 6,999 रुपये वाले फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इस बजट में यह प्रोसेसर बहुत अच्छा कहा जाएगा।

xiaomi-redmi-4-1

वहीं मोटो सी प्लस को मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.3गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में भी आपको 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। रैम और मैमोरी तो बराबर है लेकिन प्रोसेसर के मामले में मोटो पीछे रह जाता है।

कैमरा
रेडमी 4 की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है।
xiaomi-redmi-4-2
फोटोग्राफी के लिए मोटो सी प्लस में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश मिलेगा। हालांकि आप देखें तो कैमरे के मामले में भी मोटो रेडमी 4 से काफी पीछे है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4 दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा ही। वहीं 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

moto-c-plus-2

वहीं मोटो सी प्लस में भी आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। इसमें डेटिकेटेड मैमोरी कार्ड सलॉट है ऐसे में आप दो सिम के साथ माइक्रोमएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मोटो यहां बाजी मार जाता है।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4 में आपको 4,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

xiaomi-redmi-4a

वहीं मोटो सी प्लस में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालांकि इसमें मोटो बहुत पीछे नहीं है लेकिन थोड़े अंतर से ही सही शाओमी आगे निकल जाता है।

बोनस
वहीं शाओमी रेडमी 4 में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में आईआर ब्लास्टर है जिसके आप फोन का उपयोग टीवी रिमोट के रूप में भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें डुअल प्रोफाइल है जहां आप एक साथ दो व्हाट्सऐप और दो गूगल प्ले स्टोर चला सकते हैं। म्यूजिक के मामले में भी आपको रेडमी 4 की बेहतर लगेगा। ये सारे फीचर्स मोटो में नहीं है।

xiaomi-redmi-4x-launch

निष्कर्ष
ऐसे में आप स्पष्ट रूप से जान सकते हैं कि यदि डुअल सिम फीचर को छोड़ दें तो डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी सहित हर मामले में शाओमी रेडमी 4, मोटो सी प्लस पर भारी पड़ता है। इसलिए कहा जा सकता है कि यदि आप आॅनलाइन से खरीदारी पसंद करते हैं तो मोटो सी प्लस के बजाय शाओमी रेडमी 4 ज्यादा बेहतर है। अंतत: कहा जा सकता है कि रेडमी 4 के बदौलत दो ईकॉमर्स वेबसाइट की इस जंग में अमेजन फ्लिपकाट से बाजी मारता नजर आ रहा है।

The post मोटो सी प्लस बनाम रेडमी 4 जानें कौन सा फोन है दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-plus-launched-with-big-battery-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 07:15:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8631 मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन को महज़ 6,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

The post 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में मोटो सी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आज लेनोवो की कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस भी भारत में उतार दिया है। मोटो सी प्लस को कंपनी ने आज राजधानी में ईवेंट के माध्यम से पेश किया है। मोटोरोला की ओर से मोटो सी को जहां आॅफलाईन बाजार में उतारा गया था वहीं मोटो सी प्लस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन को महज़ 6,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह फोन जियो प्राइम यूजर्स को 30जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा भी प्रदान करता है। मोटो सी प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

moto-c-plus

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कल लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3, जिसमें है 6,000 एमएएच की बैटरी

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मोटो सी प्लस 4जी वोएलटीई सपोर्ट के जरिये बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन कल 12 बजे से ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के उपलब्ध हो जाएगा।

The post 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-plus-to-be-launched-on-19th-june-in-hindi/ Wed, 14 Jun 2017 12:20:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8525 मोटोरोला भारत में भी अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च करने जा रही है। आगामी 19 जून को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही यह खबर आई थी कि आगामी 27 जून का मोटोरोला वैश्विक स्तर पर अपना नया स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं अब भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी एक खुशी की खबर सामनें आई है कि मोटोरोला भारत में भी अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च करने जा रही है। फोन लॉन्च के लिए मोटो ने मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिये है, आगामी 19 जून को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला आगामी 19 जून को राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपने नए स्मार्टफोन मोटो सी प्लस को भारतीय बाजार में उतारेगी। मोटोरोला की ओर से मीडिया इन्वाईट तो भेजे जाने शुरू हो गए हैं लेकिन मोटो सी प्लस किस कीमत पर भारतीय उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा तथा किस माध्यम से इस फोन की सेल होगी, यह 19 जून को लॉन्च के साथ ही पता चलेगा।

moto-c-plus-invite

मोटो सी प्लस को की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा यह फोन 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर काम करेगा। फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा जा सकता है।

हैप्पी न्यू आॅफर के बाद भी जियो से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post 19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-available-in-india-just-rs-6299-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 02 Jun 2017 06:18:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8148 मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। इसका मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है।

The post 6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी थी। उस वक्त कंपनी ने सिर्फ इसके स्पेसिफिकेशन बाताए थे और यह भी जानकारी दी थी कि भारत सहित अन्य देशों में सेल के ​लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अब भी कंपन ने भाारत में इस फोन की अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन एक भारतीय रिटेलर्स द्वारा इस के कीमत को उजागर कर दिया गया है।

आईटीनेट द्वारा मोटो सी की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें लिखा गया है कि मोटो सी आज से भारत में 6,299 रुपये में उपलब्ध हो चुका है। ट्विट के अलावा किसी अन्य तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर यह कि यह मोटो सी का 4जी संस्करण है।

विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च

गौरतबल है कि लेनोवो ने मोटो सी को 3जी और 4जी मॉडल में पेश किया गया था। भारत में​ फिलहाल 4जी मॉडल की जानकारी आई है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। इसका मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है। हालांकि अपको बता दूं कि इसमें कंपनी ने फिक्सड फोकस कैमरा दिया है।

8जीबी रैम, 23-एमपी डुअल कैमरे और बॉर्डरलैस डिजाईन पर नुबिया ने उतारा धाकड़ फोन

कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। यह फोन 720 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए मोटो सी में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1 माइक्रोन पिक्सल सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कम कीमत के इस फोन में फ्रंट कैमरे के साथ ​भी फ्लैश दिया गया है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटो सी मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें आधारित इस फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कोर्टेक्स ए-53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 16जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटो सी एंडरॉयड के नए आॅपरे​टिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है।

हालांकि कंपनी ने मोटो सी के साथ ही मोटो सी प्लस का प्रदर्शन भी किया था लेकिन फिलहाल भारत में उस फोन के आने की ​जानकारी नहीं है।

मोटो सी प्ल्स में भी 5-इंच का एचडी डिसप्ले है। फोन में 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-and-moto-c-plus-launched-price-specifications-and-features-in-hindi/ Tue, 16 May 2017 03:50:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7707 लेनोवो ने पहले ही जानकारी दी है कि मोटो सी अमेरिका, यूरोप और ऐशिया पैसिफिक सहित कुछ बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फोन भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं।

The post मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह से लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के कम कीमत वाले फोन मोटो सी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। खबर थी कि कंपनी मोटो सी और मोटो सी प्लस को लॉन्च कर सकती है। वहीं आज मोटोरोला ने इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। डिजाइन में दोनों फोन लगभग एक समान हैं स्पेसिफिकेशन में काफी अंतर देखा जा सकता है।

मोटो सी
moto-c
मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। फोन का मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है। हालांकि अपको बता दूं कि इसमें कंपनी ने फिक्सड फोकस कैमरा दिया है। कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। यह फोन 720 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए मोटो सी में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1 माइक्रोन पिक्सल सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट कैमरे के साथ ​भी फ्लैश मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आई नई जानकारी, 6.3-इंच स्क्रीन के साथ होगा डुअल रियर कैमरा

मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट आधारित इस फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कोर्टेक्स ए-53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 16जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटो सी की सबसे अच्छी बात यह है कि फोन एंडरॉयड आॅपरे​टिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है तो गूगल का सबसे नया ओएस है।

शाओमी ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, ओपो और वीवो के छूटेंगे पसीनें

मोटो सी 3जी और 4जी मॉडल में उपलब्ध है। जी मॉडल की कीमत 89 यूरो है जो की भारतीय कीमत के अनुसार 6,200 रुपये है। वहीं 4जी मॉडील की कीमत 99 यूरो है जो की भारत में लगभग 7,000 रुपये के बराबर है। यदि इस कीमत में भारत में मोटो सी को लॉन्च किया जाता है तो इसे बेहद महंगा कहा जाएगा।

मोटो सी प्लस
moto-c-plus

मोटो सी प्लस स्पेसिफिकेशन के मामले में मोटो सी से थोड़ा आगे है। इस फोन में 5-इंच का एचडी डिसप्ले मिलेगा। वही फोन का रियर कैमरा 8—मेगापिक्सल का दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। इसका एक 1जीबी रैम मॉडल भी उपलब्ध है।

पावर बैकअप के लिए मोटो सी प्लस में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो 1जीबी रैम वाले फोन की कीमत 119 यूरो जो ​कि भारत में लगभग 8,300 रुपये के बराबर है। वहीं 2जीबी रैम वाले फोन के लिए आपको थोड़ा और चुकाना होगा।

लेनोवो ने पहले ही जानकारी दी है कि मोटो सी अमेरिका, यूरोप और ऐशिया पैसिफिक सहित कुछ बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फोन भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि अब तक भारतीय कीमत का खुलासा नही हुआ है लेकिन इस कीमत में यदि आता है तो महंगा कहा जाएगा।

The post मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-leak-with-bluetooth-certification-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 10:25:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7486 आज एक बार फिर से इस फोन को ​सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद से माना जा रह है कि कंपनी अब जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

The post मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सप्ताह में मोटोरोला के एंट्री लेवल फोन मोटो सी के बारे में कई जानकारियां आई हैं। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन को ​सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद से माना जा रह है कि कंपनी अब जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर मोटो सी को एक्सटी1750 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेब पर मोटो सी को ब्लूटूथ 4.2 से लैस बताया गया है। मोटोरोला के इस आगामी फोन को लेकर अब तक सामनें आए स्पेसिफिकेशन्स में यह भी बताया गया है कंपनी इसे 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश करेगी।

moto-c-1

लीक्स के अनुसार मोटो सी में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ नुबिया एम2 लाइट लॉन्च

पावर बैकअप के लिए मोटो सी में 2,350एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि कहा जा रहा है कि मोटो जी 4जी और 3जी के दो वेरिएंट में लॉन्च होगा, लेकिन इस फोन को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कम कीमत पर बाजार में उतारेगी।

The post मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-4-smartphone-to-be-launched-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 09:09:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7113 आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृट मोटोराला अपने स्मार्टफोंस को जहां ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस रखती है, वहीं इस डिवाईसेज़ की कीमत भी मीड रेंज में होती है। आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

मोटो सी
moto-c
मोटोरोला की ओर से मोटो सी को 3जी तथा 4जी सपोर्ट वाले दो मॉडल में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 3जी मॉडल जहां 32बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक पर कार्य करेगा वहीं इसका 4जी मॉडल 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी के दोनों मॉडल्स में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी या 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए 2,350एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

मोटो सी प्लस
moto-c-1
मोटो का यह फोन मोटो सी का ही बड़ा वर्जन होगा। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी प्लस को कंपनी द्वारा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट ​मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो सी प्लस में 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो सी प्लस में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

मोटो ई4
moto_e
मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन्स में तीसरा नाम है मोटो ई4। इस फोन के लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इसे 1जीबी, 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी के चार रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है तथा स्टोरेज के हिसाब से 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगा।

मोटो ई4 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000एमएएच पावर वाली दमदार बैटरी बताई गई है। वहीं मोटो के इस फोन में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले भी देखने को मिल सकती है। कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

मोटो ज़ेड2 प्ले
moto-z2-play
इस फोन को लेकर अब तक सिर्फ एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में कैमरा सेटअप मोबाईल सर्फेस से थोड़ा उपर उठा हुआ है तथा मेटल रिंग से कवर है। कैमरा के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ स्पीकर्स दिए गए हैं।

फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ होम बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोटो के इस फोन में मोटो मॉड्स के प्रयोग के लिए कनेक्टेड पिन भी दिखाया गया है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>