Moto C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 19 Jun 2017 07:25:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-plus-launched-with-big-battery-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 07:15:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8631 मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन को महज़ 6,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

The post 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में मोटो सी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आज लेनोवो की कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस भी भारत में उतार दिया है। मोटो सी प्लस को कंपनी ने आज राजधानी में ईवेंट के माध्यम से पेश किया है। मोटोरोला की ओर से मोटो सी को जहां आॅफलाईन बाजार में उतारा गया था वहीं मोटो सी प्लस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन को महज़ 6,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह फोन जियो प्राइम यूजर्स को 30जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा भी प्रदान करता है। मोटो सी प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

moto-c-plus

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कल लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3, जिसमें है 6,000 एमएएच की बैटरी

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मोटो सी प्लस 4जी वोएलटीई सपोर्ट के जरिये बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन कल 12 बजे से ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के उपलब्ध हो जाएगा।

The post 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-available-in-india-just-rs-6299-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 02 Jun 2017 06:18:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8148 मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। इसका मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है।

The post 6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो सी और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी थी। उस वक्त कंपनी ने सिर्फ इसके स्पेसिफिकेशन बाताए थे और यह भी जानकारी दी थी कि भारत सहित अन्य देशों में सेल के ​लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अब भी कंपन ने भाारत में इस फोन की अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन एक भारतीय रिटेलर्स द्वारा इस के कीमत को उजागर कर दिया गया है।

आईटीनेट द्वारा मोटो सी की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें लिखा गया है कि मोटो सी आज से भारत में 6,299 रुपये में उपलब्ध हो चुका है। ट्विट के अलावा किसी अन्य तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर यह कि यह मोटो सी का 4जी संस्करण है।

विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च

गौरतबल है कि लेनोवो ने मोटो सी को 3जी और 4जी मॉडल में पेश किया गया था। भारत में​ फिलहाल 4जी मॉडल की जानकारी आई है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। इसका मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है। हालांकि अपको बता दूं कि इसमें कंपनी ने फिक्सड फोकस कैमरा दिया है।

8जीबी रैम, 23-एमपी डुअल कैमरे और बॉर्डरलैस डिजाईन पर नुबिया ने उतारा धाकड़ फोन

कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। यह फोन 720 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए मोटो सी में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1 माइक्रोन पिक्सल सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कम कीमत के इस फोन में फ्रंट कैमरे के साथ ​भी फ्लैश दिया गया है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटो सी मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें आधारित इस फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कोर्टेक्स ए-53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 16जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटो सी एंडरॉयड के नए आॅपरे​टिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है।

हालांकि कंपनी ने मोटो सी के साथ ही मोटो सी प्लस का प्रदर्शन भी किया था लेकिन फिलहाल भारत में उस फोन के आने की ​जानकारी नहीं है।

मोटो सी प्ल्स में भी 5-इंच का एचडी डिसप्ले है। फोन में 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 6,299 रुपये में उपलब्ध हुआ मोटो सी, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-and-moto-c-plus-launched-price-specifications-and-features-in-hindi/ Tue, 16 May 2017 03:50:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7707 लेनोवो ने पहले ही जानकारी दी है कि मोटो सी अमेरिका, यूरोप और ऐशिया पैसिफिक सहित कुछ बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फोन भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं।

The post मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह से लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के कम कीमत वाले फोन मोटो सी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। खबर थी कि कंपनी मोटो सी और मोटो सी प्लस को लॉन्च कर सकती है। वहीं आज मोटोरोला ने इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। डिजाइन में दोनों फोन लगभग एक समान हैं स्पेसिफिकेशन में काफी अंतर देखा जा सकता है।

मोटो सी
moto-c
मोटो सी 5-इंच स्क्रीन वाला फोन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन एफडब्ल्यूवीजीए 854×480 पिक्सल है। फोन का मेन कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जिसे 1.4 माइक्रोन पिक्सल तकनीक के साथ पेश किया गया है। हालांकि अपको बता दूं कि इसमें कंपनी ने फिक्सड फोकस कैमरा दिया है। कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। यह फोन 720 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए मोटो सी में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1 माइक्रोन पिक्सल सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट कैमरे के साथ ​भी फ्लैश मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आई नई जानकारी, 6.3-इंच स्क्रीन के साथ होगा डुअल रियर कैमरा

मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट आधारित इस फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कोर्टेक्स ए-53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 16जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटो सी की सबसे अच्छी बात यह है कि फोन एंडरॉयड आॅपरे​टिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है तो गूगल का सबसे नया ओएस है।

शाओमी ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, ओपो और वीवो के छूटेंगे पसीनें

मोटो सी 3जी और 4जी मॉडल में उपलब्ध है। जी मॉडल की कीमत 89 यूरो है जो की भारतीय कीमत के अनुसार 6,200 रुपये है। वहीं 4जी मॉडील की कीमत 99 यूरो है जो की भारत में लगभग 7,000 रुपये के बराबर है। यदि इस कीमत में भारत में मोटो सी को लॉन्च किया जाता है तो इसे बेहद महंगा कहा जाएगा।

मोटो सी प्लस
moto-c-plus

मोटो सी प्लस स्पेसिफिकेशन के मामले में मोटो सी से थोड़ा आगे है। इस फोन में 5-इंच का एचडी डिसप्ले मिलेगा। वही फोन का रियर कैमरा 8—मेगापिक्सल का दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। इसका एक 1जीबी रैम मॉडल भी उपलब्ध है।

पावर बैकअप के लिए मोटो सी प्लस में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो 1जीबी रैम वाले फोन की कीमत 119 यूरो जो ​कि भारत में लगभग 8,300 रुपये के बराबर है। वहीं 2जीबी रैम वाले फोन के लिए आपको थोड़ा और चुकाना होगा।

लेनोवो ने पहले ही जानकारी दी है कि मोटो सी अमेरिका, यूरोप और ऐशिया पैसिफिक सहित कुछ बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फोन भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि अब तक भारतीय कीमत का खुलासा नही हुआ है लेकिन इस कीमत में यदि आता है तो महंगा कहा जाएगा।

The post मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-leak-with-bluetooth-certification-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 10:25:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7486 आज एक बार फिर से इस फोन को ​सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद से माना जा रह है कि कंपनी अब जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

The post मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सप्ताह में मोटोरोला के एंट्री लेवल फोन मोटो सी के बारे में कई जानकारियां आई हैं। वहीं आज एक बार फिर से इस फोन को ​सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद से माना जा रह है कि कंपनी अब जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर मोटो सी को एक्सटी1750 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेब पर मोटो सी को ब्लूटूथ 4.2 से लैस बताया गया है। मोटोरोला के इस आगामी फोन को लेकर अब तक सामनें आए स्पेसिफिकेशन्स में यह भी बताया गया है कंपनी इसे 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश करेगी।

moto-c-1

लीक्स के अनुसार मोटो सी में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ नुबिया एम2 लाइट लॉन्च

पावर बैकअप के लिए मोटो सी में 2,350एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि कहा जा रहा है कि मोटो जी 4जी और 3जी के दो वेरिएंट में लॉन्च होगा, लेकिन इस फोन को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कम कीमत पर बाजार में उतारेगी।

The post मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-4-smartphone-to-be-launched-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 09:09:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7113 आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृट मोटोराला अपने स्मार्टफोंस को जहां ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस रखती है, वहीं इस डिवाईसेज़ की कीमत भी मीड रेंज में होती है। आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

मोटो सी
moto-c
मोटोरोला की ओर से मोटो सी को 3जी तथा 4जी सपोर्ट वाले दो मॉडल में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 3जी मॉडल जहां 32बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक पर कार्य करेगा वहीं इसका 4जी मॉडल 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी के दोनों मॉडल्स में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी या 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए 2,350एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

मोटो सी प्लस
moto-c-1
मोटो का यह फोन मोटो सी का ही बड़ा वर्जन होगा। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी प्लस को कंपनी द्वारा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट ​मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो सी प्लस में 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो सी प्लस में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

मोटो ई4
moto_e
मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन्स में तीसरा नाम है मोटो ई4। इस फोन के लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इसे 1जीबी, 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी के चार रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है तथा स्टोरेज के हिसाब से 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगा।

मोटो ई4 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000एमएएच पावर वाली दमदार बैटरी बताई गई है। वहीं मोटो के इस फोन में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले भी देखने को मिल सकती है। कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

मोटो ज़ेड2 प्ले
moto-z2-play
इस फोन को लेकर अब तक सिर्फ एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में कैमरा सेटअप मोबाईल सर्फेस से थोड़ा उपर उठा हुआ है तथा मेटल रिंग से कवर है। कैमरा के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ स्पीकर्स दिए गए हैं।

फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ होम बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोटो के इस फोन में मोटो मॉड्स के प्रयोग के लिए कनेक्टेड पिन भी दिखाया गया है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorolas-cheapest-smartphone-moto-c-in-hindi/ Mon, 17 Apr 2017 08:38:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6825 मोटो सी और मोटो सी प्लस कंपनी के अब तक के सबसे सस्तें स्मार्टफोन होंगे, जो सिर्फ विकासशील देशों में ही लॉन्च किए जाएंगे।

The post यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला जल्द ही अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ की बड़ी खेप उतारने जा रहा है। एक के बाद एक मोटो के अलग अलग स्मार्टफोन्स को लेकर नए नए लीक सामनें आ रहे हैं। मोटो ई4, मोटो ई4 प्लस, मोटो ज़ेड2 और मोटो सी व मोटो सी प्लस मोटोरोला ने आगामी स्मार्टफोन हैं जो जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। ताजा लीक में कहा गया है कि मोटो सी और मोटो सी प्लस कंपनी के अब तक के सबसे सस्ते स्मार्टफोन होंगे।

कहा जा रहा है कि मोटोरोला अपने इन दोनों फोन मॉडल को विकासशील देशों में लॉन्च करेगी। इसे विकसित देशों में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

मोटो सी और मोटो सी प्लस की बात करें तो इन फोन को लेकर एक वीडियो सामने आई है जिसमें फोन को 360डिग्री एंगल से दिखाया गया है। इस वीडियो के अनुसार ये फोन मेटल फिनिश वाले हैं जो ब्लैक और रेड कलर में दिखाए गए हैं।

फोन के बैक पैनल पर सर्कल शेप में एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो है। दोनों फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों में से किसी भी फोन में फिजिकल बटन नहीं दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही स्पीकर और कैपेसिटिव नेविगेशन बटन मौजूद है। दोनों फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन तथा वाल्यूॅम रॉकर दिए गए हैं। फोन में यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।

The post यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-and-moto-c-plus-leak-with-specifications-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 11:03:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6692 ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मोटोरोला मोटो सी के दो मॉडल पेश करेगी।

The post 4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो सी की जानकारी दी थी। वहीं अब इस फोन के दूसरे वेरिएंट मोटो सी प्लस की जानकारी भी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मोटोरोला मोटो सी के दो मॉडल पेश करेगी।

23-एमपी कैमरे के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1

वेंचरबीट ने एक खबर प्रकाशित करते हुए दावा किया है कि मोटोरोल मोटो सी के साथ ही मोटो सी प्लस पर भी कार्य कर रही है। इन दोनों फोन्स को कंपनी द्वारा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा तथा दोनों ही मॉडल एंडरॉयड नुगट पर आधारित होंगे।

moto-c-1

रिपोर्ट के अनुसार मोटो सी प्लस में 2जीबी रैम दी जाएगी जिसके साथ यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट ​मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी होगी जिसे कार्ड सपोर्ट से एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

moto-c

मोटो सी प्लस जहां 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा वहीं दूसरी ओर मोटो सी को कंपनी 3जी और 4जी के दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार 3जी वेरिएंट 32बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक पर कार्य करेगा तथा 4जी वेरिएंट 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।

13-एमपी डुअल कैमरे के साथ लेईको ले प्रो3 एआई एडिशन लॉन्च

मोटो सी के दोनों वेरिएंट में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी या 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,350एमएएच की बैटरी होगी। मोटो से ये दोनों ही फोन ब्लैक, वाईट, गोल्ड और रेड कलर में पेश किए जाएंगे।

The post 4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो सी की जानकारी लीक, 16-एमपी कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-leaked-with-16mp-camera-in-hindi/ Tue, 11 Apr 2017 07:28:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6641 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टिप्सटर द्वारा मोटो सी की फोटोज़ शेयर की गई है तथा साथ इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

The post मोटो सी की जानकारी लीक, 16-एमपी कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला के नए डिवाईस मोटो ई4 और ई4 प्लस की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब इसी कंपनी के अन्य स्मार्टफोन मोटो सी की तस्वीरें लीक हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टिप्सटर द्वारा मोटो सी की फोटोज़ शेयर की गई है तथा साथ इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च

क्रिस्पीटेक ट्वीटर अकाउंट से मोटो सी की फोटोज़ शेयर की गई है। इन फोटोज़ में मोटो के आगामी फोन को ब्लैक, रेड और गोल्ड कलर में दिखाया गया है। फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ राउंड शेप कैमरा ​मौजूद है। तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का आइकॉनिक लोगो लगा हुआ है।

फोन के फ्रंट पैनल पर टच नेविगेशन बटन और कैमरा है तथा फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी पोर्ट है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं तरफ दिए गए हैं। फोटोज़ से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस की स्क्रीन 5-इंच की हो सकती है।

डुअल कैमरे वाले कूल1 डुअल फोन का सस्ता वेरिएंट लॉन्च

लीक के अनुसार ही मोटो सी में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,800एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post मोटो सी की जानकारी लीक, 16-एमपी कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>