Moto E | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 May 2017 05:23:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-and-moto-e4plus-leaked-in-hindi/ Wed, 17 May 2017 05:23:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7744 लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के दो और स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही मोटोरोला ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की सीरीज़ में मोटो सी और मोटो सी प्लस को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी एक और सस्ते स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के दो और स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

विनफ्यूचर वेबसाइट ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की फोटोज़ के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। आपको बता दें कि मोटो के ये दोनों फोन कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो ई3 के ही नेक्स्ट वर्ज़न है। मोटो के ये दोनों फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होंगे तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर कार्य करेंगे। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मोटो ई सीरीज़ में भी कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर को दे सकती है। मोटो जी सीरीज़ की तरह इसमें भी होम बटन पर इसे पेश किया जा सकता है।

moto-e4

इस लीक के अनुसार मोटो ई4 को जहां 5.0-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 5.5-इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए मोटो ई4 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इस दोनों फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

moto-e4plus

जानकारी के अनुसार मोटो ई4 में 2जीबी रैम दी जाएगी तथा मोटो ई4 प्लस 2जीबी व 3जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा। दोनों की फोन कार्ड सपोर्ट के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होंगे। पावर बैकअप के लिए मोटो ई4 में 2,800एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

नोकिया ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

हालांकि कंपनी की ओर से अब तक मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के लॉन्च व कीमत को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है लेकिन इस लीक में अनुसार मोटो ई4 150 यूरो तथा मोटो ई4 प्लस 190 यूरो की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,600 रुपये तथा 13,500 रुपये है।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>