The post 7 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ Moto E13, Realme-Redmi को मिली सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Updated Story..
Moto E13 इंडिया में लॉन्च हो चुका है। यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में आया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये के शुरू होती है। इस फोन में 13MP camera, 4GB RAM, Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है जो लो बजट वाले रियलमी मोबाइल और रेडमी फोंस को चुनौती देता है। आगे आप मोटो ई13 फोन की कीमत, सेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

मोटो ई13 के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जो 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Jio Lock Offer के तहत रिलायंस जियो सिम यूजर्स को 700 रुपये के रिफंड के साथ ही 2,000 रुपये के 40 कैशबैक वाउचर भी दिए जा रहे हैं। Moto E13 की सेल कल 15 फरवरी से शुरू हो गई है जिसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें: धूप में रंग बदलने वाला Vivo Y100 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें मिलती है 16GB RAM की ताकत
मोटोरोला ई13 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन पर 269पीपीआई और नाईट लाईट मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Moto E13 एंडरॉयड 13 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने 64बिट Unisoc T606 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में LPDDR4x RAM तकनीक दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई13 एफ/2.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 42 दिन का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखती है।

Moto E13 डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन को आईपी52 रेटिड बनाया है जो इसे पानी से बचाता है। मोटो ई13 का डायमेंशन 164.19 x 74.95 x 8.47एमएम और वजन 179.5ग्राम है। इस मोटोरोला मोबाइल में मल्टी डायमेशनल डॉल्बी साउंड, डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
The post 7 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ Moto E13, Realme-Redmi को मिली सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8 फरवरी को लॉन्च होगा Moto E13 स्मार्टफोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Moto E13 को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन इंडियन मार्केट में 8 फ़रवरी को लॉन्च होने वाला है। मुकुल शर्मा की माने तो मोटोरोला का यह एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन भारत में 10 हज़ार रुपये से कम की क़ीमत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटोरोला Moto E13 स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले यूरोप में मिड रेंज स्मार्टफोन Moto G23 के साथ लॉन्च कर चुका है। रिपोट्स की माने तो Moto E13 फ़ोन में 6.5-इंच का HD+ पैनल, Unisoc T606 SoC, 4GB RAM और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Moto E13 स्मार्टफ़ोन को भारत में एंट्री-लेवल सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। मोटोरोला के इस फ़ोन की कीमत यूरोप में 120 यूरो (करीब 10,662 रुपये) रखी गई है। यह फ़ोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

Moto E13 को तीन कलर कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट में लॉन्च किया जा सकता है। Moto E13 को भारत के साथ-साथ मोटोरोला मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, एशिया पेसिफिक, लैटिन अमेरिका में लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें : Vivo V27 और Vivo V27 Pro के लॉन्च से पहले जानें खूबियां, वीवो कर रहा बड़े धमाके की तैयारी
Moto E13 का इंडिया वर्जन के यूरोप जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यूरोप वर्जन की बात करें तो Moto E13 में 6.5-इंच HD+ IPS LCD पैनल मिलता है जिसका रिफ़्रेश रेट 60Hz है। Motorola के इस फ़ोन में UNISOC T606 चिपसेट दिया गया है। यह फ़ोन 2GB और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसके साथ ही स्टोरेजे के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, देखें डिटेल्स
मोटोरोला का यह फ़ोन एंड्रॉइड 13 (गो एडिशन) पर रन करता है। Moto E13 के बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
The post 8 फरवरी को लॉन्च होगा Moto E13 स्मार्टफोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट Moto E13 आ रहा है इंडिया, लॉन्च से पहले ही प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में नया एंट्री लेवल डिवाईस Moto E13 पेश किया है जिसका प्राइस 119.99 यूरो है। इस फोन से जुड़ी खबर आई है कि मोटो ई13 अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। लीक में इस फोन का इंडिया प्राइस और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दी गई है। यह मोबाइल फोन लो बजट में ही एंट्री लेगा और भारत में इस फोन की कीमत इंटरनेशनल दाम से भी कम रखी जाएगी।
मोटो ई13 यूरोप में 2जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। लेकिन लीक के अनुसार भारत में यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा। सामने आई खबर के मुताबिक इस फोन का इंडिया प्राइस 10,000 रुपये से भी कम रहेगा। लीक में हालांकि लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह दावा जरूरी किया गया है कि Moto E13 फरवरी के पहले सप्ताह में ही भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ई13 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 269पीपी आई सपोर्ट करती है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे पानी से बचाता है। मोटो ई13 का डायमेंशन 164.19 x 74.95 x 8.47एमएम और वजन 179.5ग्राम है। यह भी पढ़ें : 9,999 में लॉन्च हुआ 50MP Camera और 7GB RAM की ताकत वाला फोन, Jio यूजर्स को मिलेगा 1 हजार रुपये सस्ता
Moto E13 एंडरॉयड 13 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। वही ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी57 एमसी2 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई13 एफ/2.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। मोटो ई13 डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
The post लो बजट Moto E13 आ रहा है इंडिया, लॉन्च से पहले ही प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10 हजार की रेंज में Motorola ने लॉन्च किया सस्ते वाला Moto E13 स्मार्टफोन, देखें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने अपना नया लो बजट स्मार्टफोन Moto E13 लॉन्च किया है। यह एंट्री लेवल डिवाईस Android 13 Go edition के साथ बाजार में उतारा गया है। इस फोन में Google Go Apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। मोटो ई13 फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है जिसमें 13MP camera और 5000mAh battery जैसी खूबियां मिलती हैं।
मोटोरोला ने मोटो ई13 स्मार्टफोन को यूरोप में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है। यह मोबाइल 2 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 119.99 यूरो है जो भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से इस मोटोरोला ई13 को Creamy White, Aurora Green और Cosmic Black कलर में लॉन्च किया गया है।

मोटोरोला ई13 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 269पीपी आई सपोर्ट करती है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे पानी से बचाता है। मोटो ई13 का डायमेंशन 164.19 x 74.95 x 8.47एमएम और वजन 179.5ग्राम है। यह भी पढ़ें: 9,999 में लॉन्च हुआ 50MP Camera और 7GB RAM की ताकत वाला फोन, Jio यूजर्स को मिलेगा 1 हजार रुपये सस्ता
Moto E13 एंडरॉयड 13 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी57 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। मोटो ई13 डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई13 एफ/2.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।
The post 10 हजार की रेंज में Motorola ने लॉन्च किया सस्ते वाला Moto E13 स्मार्टफोन, देखें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट में आएगा Moto E13! इंडियन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola कंपनी अपनी ‘ई’ सीरीज़ के लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Moto E13 नाम के साथ बेहद जल्द मार्केट में एंट्री लेने वाला है। बीते कुछ दिनों में इस सस्ते मोबाइल फोंस से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं वहीं अब यह मोटोरोला मोबाइल भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि मोटो ई13 अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। आगे इसी मोटो फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
Moto E13 स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर स्पॉट हुआ है जहां इसे XT2345-3 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। बीआईएस के साथ ही यह मोबाइल फोन थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर भी स्पॉट हुआ है जहां इसका XT2345-4 मॉडल नंबर सामने आया है। दोनों ही सर्टिफिकेशन्स में फोन स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि मोटो ई13 जल्द ही इन दोनों देशों में लॉन्च होने वाला है।

मोटोरोला ने अभी तक मोटो ई13 की स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा है लेकिन कुछ ही दिनों पहले यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 ओएस से लैस बताया गया था तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ था। इस प्रोसेसर की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 1.61गीगाहर्ट्ज़ तक हो सकती है।

Moto E13 स्मार्टफोन गीकबेंच पर 2जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था। रैम मैमोरी और चिपसेट डिटेल्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल एंड्रॉयड गो एडिशन पर मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए मोटो ई13 को डुअल रियर कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें: Redmi Note 12 5G इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा 5 जनवरी को इंडिया में लॉन्च, देखें कितने रुपये में होगी सेल
Motorola Moto E13 को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। मोटो ई13 एक लो बजट स्मार्टफोन होगा तथा इसे इंडिया में 10 हजार की रेंज में उतारा जा सकता है। कंपनी ने हालांकि अभी इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह मोटोरोला का सस्ता मोबाइल फोन होगा जिसकी शुरूआती कीमत 9,999 रुपये या इससे भी कम हो सकती है।
The post लो बजट में आएगा Moto E13! इंडियन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट में होगी नए Motorola मोबाइल की एंट्री, कंपनी ला रही है बेहद सस्ता Moto E13 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola Moto X40 5G फोन कल यानी 15 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी अपनी ‘एक्स’ सीरीज़ की शुरूआत चीनी बाजार से करेगी तथा यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor और 60MP Selfie Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एक्स40 लॉन्च से पहले आज कंपनी के एक अन्य लो बजट मोबाइल फोन Moto E13 की जानकारी भी सामने आ रही है जो बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। आगे इस सस्ते मोटोरोला स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की गई है।

Moto E13 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है जहां फोन के नाम के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया गया है। यह मोटोरोला मोबाइल कल यानी 13 दिसंबर को गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जिसे सिंगल-कोर में 318 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 995 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। मोटो ई13 एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो कम कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। हमारा अनुमान है कि Motorola Moto E13 का प्राइस 9,999 रुपये से कम ही होगा।
गीकबेंच पर सामने आई डिटेल्स के अनुसार मोटो ई13 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च किया जाएग। यह एंड्रॉयड गो एडिशन हो सकता है। इस फोन में 1.61गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ Unisoc T606 चिपसेट देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर यह स्मार्टफोन 2जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है। आशा है कि इस मोबाइल फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। कंफर्म तो नहीं है लेकिन मोटो ई13 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है।

कल लॉन्च होने वाले मोटोरोला एक्स40 पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो ओएलईडी पैनल पर बनी होगी तथा 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। Motorola बता चुकी है कि Moto X40 स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा तथा LPDDR5X RAM पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Moto X40 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो एक्स40 में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

लीक की मानें तो यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं साथ ही फोन में आईपी68 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। Moto X40 को 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
The post लो बजट में होगी नए Motorola मोबाइल की एंट्री, कंपनी ला रही है बेहद सस्ता Moto E13 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>