Moto E4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Feb 2018 07:57:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-day-sale-fest-on-flipkart-with-discount-and-offers-in-hindi/ Fri, 23 Feb 2018 07:56:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17298 'मोटो डेज़ सेल फेस्ट' का आयोजन फ्लिपकार्ट पर तीन दिनों के लिए किया गया है।

The post ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ की शुरूआत की है। इस फेस्ट का आयोजन देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर किया गया है जिसमें मोटोरोला के विभिन्न बजट वाले कई स्मार्टफोन्स भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हैं। इस सेल में डिस्काउंट के साथ ही अनेंको आॅफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह सेल 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है और कल 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

मोटोरोला के ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ का आयोजन फ्लिपकार्ट पर तीन दिनों के लिए किया गया है। इस फेस्ट में मोटो ई4, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 जैसे स्मार्टफोन आर्कषक आॅफर्स व बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। इस फेस्ट में मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन पर सीधे 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फेस्ट में 27,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ज़ेड2 प्ले पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 20,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है।

moto-z2

इसी तरह मोटो एक्स4 के सभी वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ इस फोन का 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां 18,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं 22,999 रुपये की कीमत वाला 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 19,500 रुपये की छूट मिल रही है।

मोटो जी6 प्लस का डिजाईन हुआ लीक, कलर वेरिएंट आए सामनें

मोटो डेज़ सेल फेस्ट में 9,999 रुपये की कीमत वाले मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इस फोन को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं एक्सचेंज आॅफर पर दी जा रही 9,000 रुपये की छूट के बाद इस फोन को सिर्फ 499 रुपये के इफेक्टिव मूल्य पर पाया जा सकता है। लगे हाथ आपको बता दें कि 5,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन मोटोरोला के लिए 24 घंटों में 1लाख यूनिट बेचने का रिकॉर्ड भी बना चुका है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल से जुड़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5,000एमएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो ई4 प्लस, फिंगरप्रिंट सेंसर से भी है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-plus-launched-with-5000mah-battery-in-hindi/ Wed, 12 Jul 2017 07:28:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9471 अंर्तराष्ट्रीय बाजार में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने के बाद टेक कंपनी मोटोरोला ने मोटो ई सीरीज़ के ये दोनों फोन आज भारत में लॉन्च कर दिए हैं।

The post 5,000एमएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो ई4 प्लस, फिंगरप्रिंट सेंसर से भी है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने के बाद टेक कंपनी मोटोरोला ने मोटो ई सीरीज़ के फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस ये 4जी वोएलटीई फोन आज भारत में लॉन्च कर दिए हैं। मोटोरोला की ओर से मोटो ई4 को जहां 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है वहीं मोटो ई4 प्लस को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में लॉन्च किया है। मोटोरोला द्वारा ई4 को रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा मोटो ई4 प्लस आॅनलाईन साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट होगा।

मोटो ई4 प्लस
मोटोरोला के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000एमएएच की दमदार बैटरी है, जो यूजर्स को लंबे पावर बैकअप का भरोसा दिलाती है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

moto-e4-plus-first-impressions-91mobiles-14

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं फास्ट अनलॉकिंग के लिए इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

100एबीपीएस स्पीड वाला जियो फाइबर सेवा भी होगी तीन महीने के लिए मुफ्त, मिलेगी 300जीबी डाटा फ्री

मोटो ई4
कंपनी की ओर से इस फोन को भी मैटल बॉडी पर पेश किया गया है जो 5-इंच की एचडी डिस्पले से लैस है। मोटोरोला का यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

moto-e4-plus-first-impressions-91mobiles-09

मोटो ई4 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटो ई4 प्लस की ही तरह इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 5,000एमएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो ई4 प्लस, फिंगरप्रिंट सेंसर से भी है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8,999 रुपये में लॉन्च होगा मोटो ई4 प्लस, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-to-launch-in-india-at-rs-8999-in-hindi/ Mon, 03 Jul 2017 08:41:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9199 बई के प्रमुख रिटेलर मनीष खत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोन के कीमत की जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया है कि मोटो ई4 भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च होगा। हालांकि मोटो ई4 प्लस के कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

The post 8,999 रुपये में लॉन्च होगा मोटो ई4 प्लस, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह मोटोरोला ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये फोन जल्द ही भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कुछ दिन पहले कंपनी ने इसे लेकर ट्विट भी किया था। हालांकि उसमें लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह ही मोटो इन फोंस को भारत में लॉन्च कर सकता है।

मोटो के इन फोंस को भारत में लॉन्च होने से पहले ही कीमत को उजागर कर दिया गया है। मुंबई के प्रमुख रिटेलर मनीष खत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोन के कीमत की जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया है कि मोटो ई4 भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च होगा। हालांकि मोटो ई4 प्लस के कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

8-मेगापिक्सल कैमरा और 16जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मीज़ु का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन

पहले जहां मोटो के फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन होते थे। वहीं पिछले कुछ माह में कंपनी ने आॅफलाइन स्टोर पर भी काफी ध्यान दिया है और मोटो ज़ेड 2 प्लस के अलावा मोटो सी भी आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध हुआ था। वहीं मोटो ई4 भी आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। हालांकि मोटो ई4 प्लस को लेकर अभी बहुत कुछ साफ नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन

जहां तक मोटो ई4 के स्पेसिफिकेशन की बात है ​तो मोटो ई4 मैटल फिनिश के साथ पेश गया गया है। यह फोन 427 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि कुछ बाजारों में मोटो ई4 को स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5-इंच का एचडी डिसप्ले है और इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

मोटो ई4 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है और दोनों कैमरे के साथ फ्लैश मिलेगा। दोहरा सिम और 4जी वोएलटीई से लैस इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 8,999 रुपये में लॉन्च होगा मोटो ई4 प्लस, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जुलाई में लॉन्च होगा मोटो ई4, कीमत होगी कम और फीचर्स दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-leak-with-specifications-in-hindi/ Wed, 28 Jun 2017 14:00:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9072 मोटो ई4 8,500 रुपये से 8,700 रुपये की कीमत पर जुलाई माह में बाजार में उतारा जा सकता है।

The post जुलाई में लॉन्च होगा मोटो ई4, कीमत होगी कम और फीचर्स दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों से मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो ई4 की खबरें सामनें आ रही थी। वहीं अब भारत के विख्यात रिटेलर महेश टेलीकॉम ने मोटो ई4 के बारें में ट्वीट करते हुए इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी अनुमानित कीमत भी शेयर की है।

विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन पर है फिंगरप्रिंट सेंसर, देखें वीवो का कमाल

महेश टेलीकॉम के ट्वीट के अनुसार मोटो ई4 मेटल बॉडी पर पेश किया जाएगा तथा पानी से बचने के लिए इसमें नैनो कोटिंग देखने को मिल सकती है। इस फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 या स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर पेश किया जाएगा।

कंपनी की ओर से मोटो ई4 को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के दोनों कैमरो एलईडी फ्लैश से लैस हो सकते हैं।

5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इनफोकस का यह सस्ता फोन

मोटो ई4 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा तथा साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। जहां तक कीमत की बात है तो महेश टेलीकॉम का कहना है कि यह फोन 8,500 रुपये से 8,700 रुपये की कीमत पर जुलाई माह में बाजार में उतारा जा सकता है।

The post जुलाई में लॉन्च होगा मोटो ई4, कीमत होगी कम और फीचर्स दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हुए लॉन्च, जानें इन कम बजट स्मार्टफोन की खासियतें https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-and-moto-e4-plus-launched-in-hindi/ Tue, 13 Jun 2017 05:05:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8454 मोटोरोला ने मोटो ई4 और ई4 प्लस को उतारा है। हालांकि इन फोंस को अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया है और जल्द ही इनके भारत आने की भी उम्मीद है।

The post मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हुए लॉन्च, जानें इन कम बजट स्मार्टफोन की खासियतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से लेनोवो ब्रांड मोटो की ई सीरीज के नए फोन मोटो ई4 को लेकर काफी लीक आ रहे थे। वहीं कल कंपनी ने इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने मोटो ई4 और ई4 प्लस को उतारा है। हालांकि इन फोंस को अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया है और जल्द ही इनके भारत आने की भी उम्मीद है। खास बात यह कही जा सकती है कि मोटो की ई सीरीज पहले की अपेक्षा काफी स्मार्ट और बेहतरीन हो गई है।

शाओमी रेडमी 4 आज 12 बजे से सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कैसे खरीदें

मोटोरोलो के ये दोनों फोन मॉडल मैटल बॉडी पर बने है तथा कंपनी की ओर से इन्हें खूबसूरत डिजाईन के साथ ही वॉटर रेपेलेन्ट कोटिंग पर पेश किया है। ये दोनों ही फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर रन करते हैं। हालांकि कुछ बाजारों में मोटो ई4 को स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

moto-e4-1

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो ई4 जहां 720पिक्सल वाली 5-इंच डिसप्ले से लैस है। वहीं मोटो ई4 प्लस को कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। रैम व रोम की बात करें तो मोटो ई4 में आपको 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को ​मिलेगी तथा मोटो ई4 प्लस को 2जीबी रैम के साथ ही 16जीबी व 32जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

moto-e4-3

फोटोग्राफी के लिहाज़ से ये दोनों की फोन अच्छे कहे जा सकते है। मोटो ई4 के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। ठीक इसी तरह मोटो ई4 प्लस में आपको रियर व फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

moto-e4

मोटोरोला ने दोनों ही फोन को बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। मोटो ई4 में पावर बैकअप के लिए जहां 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है जो कंपनी के दावेनुसार 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

आइडिया दे रहा है 396 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरा आॅफर

कीमत की बात करें तो मोटोरोला ने मोटो ई4 प्लस को 179.99 यूएस डॉलर तथा मोटो ई4 को 129 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,600 रुपये तथा 8,400 रुपये बनते है। उम्मीद है कि जल्द की मोटो अपने दोनों नए फोन्स को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी।

The post मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हुए लॉन्च, जानें इन कम बजट स्मार्टफोन की खासियतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
17 जुलाई को लॉन्च होगा मोटो ई4, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-to-launch-on-17th-july-feature-specifications-and-price-in-hindi/ Tue, 30 May 2017 06:29:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8015 जैसा कि मालूम है कि मोटो ई सीरीज आरंभिक बजट का फोन होता है और कंपनी इसे साधारण स्पेसिफिकेशन के साथ पेश करती है लेकिन इस बार मोटो का यह फोन आपको थोड़ा चौंका देगा।

The post 17 जुलाई को लॉन्च होगा मोटो ई4, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महीनों से मोटोरोला फोन के बारे में कई जानकारियां आई हैं। हाल में कंपनी ने मोटो सी को लॉन्च किया था और अब मोटो जेड 2 की जानकारी आ रही है। वहीं आज लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के एक और फोन की लीक सामने आई है। खबर के अनुसार कंपनी द्वारा जल्दी ही मोटो ई सीरीज के चौथे संस्करण का फोन लॉन्च किया जा सकता है।

रोनाल्ड क्वांडट ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस फोन की जानकारी लीक की है, जिसमें फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया गया है। जैसा कि मालूम है कि मोटो ई सीरीज आरंभिक बजट का फोन होता है और कंपनी इसे साधारण स्पेसिफिकेशन के साथ पेश करती है लेकिन इस बार मोटो का यह फोन आपको थोड़ा चौंका देगा।

मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट

लीक की गई जानकारी के अनुसार मोटो ई4 में इस बार 5.0-इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फोन को मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर पेश किया जाएगा। फोन में 1.25गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा और इसे 2जीबी रैम से लैस किया जा सकता है। जहां तक इंटरनल मैमोरी की बात है तो मोटो ई4 में आपको 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा नोकिया 9, जानकारी हुई लीक

मोटो के अन्य फोन की तरह यह भी डुअल सिम आधारित होगा। इसके साथ ही फोन में आपको 4जी एलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि लीक किए गए स्पेसिफिकेशन में एनएफसी की बात कही गई है। कंपनी अपने कम रेंज के फोन को भी एनएफसी से लैस करेगी।

The post 17 जुलाई को लॉन्च होगा मोटो ई4, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-and-moto-e4plus-leaked-in-hindi/ Wed, 17 May 2017 05:23:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7744 लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के दो और स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही मोटोरोला ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की सीरीज़ में मोटो सी और मोटो सी प्लस को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी एक और सस्ते स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के दो और स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

विनफ्यूचर वेबसाइट ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस की फोटोज़ के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। आपको बता दें कि मोटो के ये दोनों फोन कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो ई3 के ही नेक्स्ट वर्ज़न है। मोटो के ये दोनों फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होंगे तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर कार्य करेंगे। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मोटो ई सीरीज़ में भी कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर को दे सकती है। मोटो जी सीरीज़ की तरह इसमें भी होम बटन पर इसे पेश किया जा सकता है।

moto-e4

इस लीक के अनुसार मोटो ई4 को जहां 5.0-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 5.5-इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए मोटो ई4 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं मोटो ई4 प्लस में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इस दोनों फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

moto-e4plus

जानकारी के अनुसार मोटो ई4 में 2जीबी रैम दी जाएगी तथा मोटो ई4 प्लस 2जीबी व 3जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा। दोनों की फोन कार्ड सपोर्ट के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होंगे। पावर बैकअप के लिए मोटो ई4 में 2,800एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

नोकिया ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

हालांकि कंपनी की ओर से अब तक मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के लॉन्च व कीमत को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है लेकिन इस लीक में अनुसार मोटो ई4 150 यूरो तथा मोटो ई4 प्लस 190 यूरो की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,600 रुपये तथा 13,500 रुपये है।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e4-and-moto-e4-plus-to-launch-with-5000-mah-battery-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 06:00:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7138 दी गई जानकारी के मुताबिक मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस में इस बार काफी अंतर है। मोटो ई4 को छोटी स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है जबकि मोटो ई4 प्लस बड़ी स्क्रीन और बेहतर कैमरे से लैस होगा।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महीनों से लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के सस्ते फोन मोटो ई4 और ई4 प्लस को लेकर काफी चर्चाऐं आई हैं। वहीं समय-समय पर नए लीक भी पेश किए गए हैं। परंतु आज मोटोरोला के इन फोंस की पूरी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि यह जानकारी भी लीक के माध्यम से ही मिली है लेकिन इसमें फोन के बारे में सबकुछ जाना जा सकताा है।

जैसा कि मालूम है मोटो ई सीरीज, जी सीरीज के अपेक्षा कम स्पेसिफिकेशन वाले होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। विनफ्यूचर वेबसाइट द्वारा इन फोंस के स्पेसिफिकेशन लीक किए गए हैं।दी गई जानकारी के मुताबिक मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस में इस बार काफी अंतर है। मोटो ई4 को छोटी स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है जबकि मोटो ई4 प्लस बड़ी स्क्रीन और बेहतर कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा भी कई दूसरे अंतर हैं।

moto-e4

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो ई4 में 5-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का डिसप्ले रेजल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल हो सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फोन में आपको 1.3गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। मोटोरोला मोटो ई4 में 2ंजीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरो देखने को मिल सकता है।

मीजु ने लॉन्च किया 64जीबी स्टोरेज वाली ई2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के अनुसार मोटो ई4 में दोहरा सिम सपोर्ट होगा। वहीं फोन में डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ के साथ 4जी एलटीई के साथ इस बार एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर उपलब्ध होगा।

ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो

जहां तक मोटो ई4 प्लस की बात है तो दी गई जानकारी के अनुसार य​​ह फोन समान प्रोसेसर पर ही पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन में 5.5-इंच का एचडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है। वहीं इसे 2/3जीबी रैम मैमोरी आॅप्शन में पेश किया जा सकता है। जहां तक कैमरे की बात है तो इस फोन को 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी आगे हो सकता है। खबर के अनुसार एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन में इस बार आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेंगे। पहले जहां मोटो ई सीरीज प्लास्टिक का बना था वहीं इस बार मैटल बॉडी के साथ पेश किये जा सकते हैं।

The post 5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-4-smartphone-to-be-launched-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 09:09:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7113 आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृट मोटोराला अपने स्मार्टफोंस को जहां ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस रखती है, वहीं इस डिवाईसेज़ की कीमत भी मीड रेंज में होती है। आने वाले महीनों में मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप उतारने वाला है। कंपनी फिलहाल चार ऐसे स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले है।

मोटो सी
moto-c
मोटोरोला की ओर से मोटो सी को 3जी तथा 4जी सपोर्ट वाले दो मॉडल में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 3जी मॉडल जहां 32बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक पर कार्य करेगा वहीं इसका 4जी मॉडल 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी के दोनों मॉडल्स में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी या 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए 2,350एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

मोटो सी प्लस
moto-c-1
मोटो का यह फोन मोटो सी का ही बड़ा वर्जन होगा। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। मोटो सी प्लस को कंपनी द्वारा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट ​मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो सी प्लस में 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो सी प्लस में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

मोटो ई4
moto_e
मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन्स में तीसरा नाम है मोटो ई4। इस फोन के लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इसे 1जीबी, 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी के चार रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है तथा स्टोरेज के हिसाब से 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगा।

मोटो ई4 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000एमएएच पावर वाली दमदार बैटरी बताई गई है। वहीं मोटो के इस फोन में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले भी देखने को मिल सकती है। कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

मोटो ज़ेड2 प्ले
moto-z2-play
इस फोन को लेकर अब तक सिर्फ एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में कैमरा सेटअप मोबाईल सर्फेस से थोड़ा उपर उठा हुआ है तथा मेटल रिंग से कवर है। कैमरा के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ स्पीकर्स दिए गए हैं।

फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ होम बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोटो के इस फोन में मोटो मॉड्स के प्रयोग के लिए कनेक्टेड पिन भी दिखाया गया है।

The post ये चार शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है मोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorolas-cheapest-smartphone-moto-c-in-hindi/ Mon, 17 Apr 2017 08:38:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6825 मोटो सी और मोटो सी प्लस कंपनी के अब तक के सबसे सस्तें स्मार्टफोन होंगे, जो सिर्फ विकासशील देशों में ही लॉन्च किए जाएंगे।

The post यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला जल्द ही अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ की बड़ी खेप उतारने जा रहा है। एक के बाद एक मोटो के अलग अलग स्मार्टफोन्स को लेकर नए नए लीक सामनें आ रहे हैं। मोटो ई4, मोटो ई4 प्लस, मोटो ज़ेड2 और मोटो सी व मोटो सी प्लस मोटोरोला ने आगामी स्मार्टफोन हैं जो जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। ताजा लीक में कहा गया है कि मोटो सी और मोटो सी प्लस कंपनी के अब तक के सबसे सस्ते स्मार्टफोन होंगे।

कहा जा रहा है कि मोटोरोला अपने इन दोनों फोन मॉडल को विकासशील देशों में लॉन्च करेगी। इसे विकसित देशों में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

मोटो सी और मोटो सी प्लस की बात करें तो इन फोन को लेकर एक वीडियो सामने आई है जिसमें फोन को 360डिग्री एंगल से दिखाया गया है। इस वीडियो के अनुसार ये फोन मेटल फिनिश वाले हैं जो ब्लैक और रेड कलर में दिखाए गए हैं।

फोन के बैक पैनल पर सर्कल शेप में एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो है। दोनों फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों में से किसी भी फोन में फिजिकल बटन नहीं दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही स्पीकर और कैपेसिटिव नेविगेशन बटन मौजूद है। दोनों फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन तथा वाल्यूॅम रॉकर दिए गए हैं। फोन में यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।

The post यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>