The post Moto E7 गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, सामने आए इस सस्ते फोन के शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन को बजट कैटगरी में लॉन्च करने की योजना बना रही है। दरअसल, कंपनी Moto E7 पर काम कर रही है जो कि साल 2019 में लॉन्च हुए Moto E6 का अपग्रेडे वर्जन होगा। मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन अब गूगल प्ले कंसोल पर दिखाई दिया है, जहां पर फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग में डिवाइस के रैम, सॉफ्टवेयर, डिसप्ले रिजोल्यूशन और चिपसेट की को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि कंपनी इस फोन को कम कीमत में पेश करने वाली है। हालांकि, लिस्टिंग में अभी तक फोन का रेंडर शामिल नहीं है इसलिए डिजाइन को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।
Google Play लिस्टिंग के अनुसार Moto E7 में HD+ डिसप्ले होगी, जिसका रिज्योल्यूशन 720 X 1,520 पिक्सल और 280 डीपीआई होगा। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड ओएस (नियर स्टॉक यूआई) पर कार्य करेगा। इसके अलावा मोटो ई7 में स्नैपड्रैगन 632 SoC एड्रिनो 506 GPU और 2GB की रैम से लैस होगा। इसके अलावा हो सकता है कि फोन का एक और रैम वेरिएंट पेश किया जाए। लेकिन, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा मोटो ई7 की बाकी स्पेसिफिकेशऩ्स का खुलासा भी नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Vision Plus वेबसाइट पर लिस्ट, 4 जीबी रैम के साथ लो बजट में होगा लॉन्च

इसके अलावा हाल ही में लेनोवो के मॉडल नंबर XT2083-1 को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। हो सकता है कि यह फोन मोटोरोला ब्रांड का होगा क्योंकि इसका मॉडल नंबर का फॉर्मेट मोटो फोन्स की तरह ही है। हैंडसेट डुअल-बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी और एंडरॉयड 10 ओएस पर कार्य करेगा।
बता दें कि मोटो ई7 के अलावा Motorola One Vision Plus को भी गूगल एंडरॉयड इंटरप्राइज़ पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में इस डिवाईस की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठ गया है। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है, जिसके दोनों साईड किनारें बेजल लेस है और उपरी व नीचले किनारे में हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Motorola Edge Plus आ रहा है इंडिया, Oneplus को मिलेगी सीधी टक्कर
मोटोरोला वन विज़न प्लस को इस लिस्टिंग में 6.3 इंच की स्क्रीन पर बना बताया गया है। हालांकि इस डिसप्ले का पिक्सल रेज्ल्यूशन क्या होगा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। One Vision Plus को लिस्टिंग में एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया है। फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की पुष्टि हुई है जिसके साथ इस डिवाईस में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मोटोरोला वन विज़न प्लस में एनएफसी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा।
The post Moto E7 गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, सामने आए इस सस्ते फोन के शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola का सस्ता फोन Moto E6s लॉन्च, फोन में है डुअल रियर कैमरा और 6 इंच से बड़ी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने पिछले साल अपनी ‘मोटो ई सीरीज़’ में बड़े ही शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी की ओर से Moto E6, Moto E6 Play और Moto E6 Plus बाजार में उतारे गए थे जिन्हें काफी पंसद किया गया था। वहीं अब लेनोवो अधिकृत इस कंपनी ने ई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस Moto E6s भी टेक बाजार में पेश कर दिया गया है। मोटो ई6एस एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी की ओर से अभी अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Moto E6s
मोटो ई6एस को कंपनी की ओर 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन 282पीपीआई सपोर्ट करता है। Moto E6s एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगी इसकी खासियत
Moto E6s को ग्लोबल मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो ई6एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto E6s एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Moto E6s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V19 इंडिया में 26 मार्च को होगा लॉन्च, Xiaomi-Realme के लिए बजी खतरे की घंटी
Moto E6s को मोटोरोला की ओर से ऑफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फोन एक लो बजट डिवाईस होगा और उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन की कीमत इंटरनेशनल कीमत 7,000 रुपये से कम होगी। बहरहाल Moto E6s का यह मॉडल भारतीय बाजार में कब और किस नाम के साथ लॉन्च होगा इसके लिए Motorola की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post Motorola का सस्ता फोन Moto E6s लॉन्च, फोन में है डुअल रियर कैमरा और 6 इंच से बड़ी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola One Zoom और Moto E6 Plus हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बर्लिन में हो रहे IFA 2019 के दौरान Motorola One Zoom और Moto E6 Plus को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Motorola One Zoom को क्वाड कैमरा और Moto E6 Plus को डुअल कैमरा के साथ लॉन्च किया है। आइए आगे जानते हैं इन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ।
Motorola One Zoom और Moto E6 Plus की कीमत
Motorola One Zoom को कंपनी ने EUR 429 (लगभग 34,000 रुपए) में पेश किया है जो कि अर्जेंटीना, ब्राजील, मैक्सिको और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों में 6 सितंबर से सेल के लिए आएगा। इसके अलावा Motorola One Zoom अनलॉक वर्जन $449.99 (लगभग 32,400 रुपए) में अमेजन एक्सक्लूसिव तौर पर 5 सितंबर को फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और यूके में सेल किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर Moto E6 Plus को कंपनी ने EUR 139 (लगभग 11,000 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह 6 सितंबर को लैटिन अमेरिका में सेल किया जाएगा। वहीं सितंबर में डिवाइस यूरोप में बेचा जाएगा।
Motorola One Zoom की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED मैक्स विजन डिसप्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ 4GB रैम से लैस है। साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Zoom में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Motorola One Zoom में 25-मेगापिक्ल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (v3.1), और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में 4,000mAh का पावर बैकअप जिया गया है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Moto E6 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.1-इंच एचडी+ (720×1560 पिक्सल) मैक्स विजन आईपीएस डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 SoC के साथ 2जीबी और 4जीबी रैम ऑप्शन है। वहीं, डिवाइस में 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज हैं।
फोटोग्राफी के लिए Moto E6 Plus में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। वहीं, फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है।
The post Motorola One Zoom और Moto E6 Plus हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3,000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट के साथ आया मोटोरोला का सस्ता फोन Moto E6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ समय में Motorola E6 से संबंधित लीक सामने आ रहे थे जो इस बात की ओर संकेत दे रहे थे कि फोन को जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी ने इस साल अपनी ई सीरीज के अंदर पहले स्मार्टफोन के तौर पर Moto E6 को पेश कर दिया है। वहीं, कंपनी ने पिछले साल ई सीरीज में Moto E5 और दूसरे फोन्स को पेश किया था।
पिछले साल कंपनी ने मोटो ई सीरीज के अंदर कई मॉडल्स को लॉन्च किए थे। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस सीरीज के अंदर और भी फोन्स लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर Evan Blass का भी कहना है कि मोटोरोला जल्द इस सीरीज में और डिवाइस पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ सामने आया Motorola One Action, जल्द होगा लॉन्च
डिजाइन
आपको जानकारी हैरानी होगी कि मोटोरोला इस फोन को रिमूवेबल बैक पैनल पर पेश किया है। यानि फोन के बैक पैनल को हटाया जा सकेगा। इस पैनल को निकालने के बाद ही फोन में सिम डाली जा सकेगी। Moto E6 के फ्रंट पैनल पर किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी है। फोन के दोनों साईड पैनल जहां हल्के बेजल्स वाले हैं वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है।

फोन की डिसप्ले के उपर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर मोटोरोला का लोगो लगा हुआ है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां सिंगल रियर कैमरा है जो पैनल के बीच में स्थित है। इस कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है।
कीमत
Moto E6 को कंपनी ने $149 (लगभग 10,000 रुपए) में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन लॉन्च के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स में सेल के लिए आ गया है। वहीं, दूसरे देश में यह स्मार्टफोन कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Macro की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च
स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला मोटो ई6 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.6-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर मौजूद है जो कि पुराने स्नैपड्रैगन 420 प्रोसेसर से 50 प्रतिशत फास्ट है। वहीं, फोन में 2 जीबी रैम और स्टोरेज के लिए 16 जीबी का ऑप्शऩ है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से डिवाइस की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto E6 में सिंगल 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल सेल्फी यूनिट मौजूद है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है। लेकिन फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट मौजूद नहीं है। फोन में बैटरी बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।
The post 3,000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट के साथ आया मोटोरोला का सस्ता फोन Moto E6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto E6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 4जीबी रैम और 3,000एमएएच बैटरी की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola को लेकर कुछ समय पहले हमने एक खबर की थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें Moto E6 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपनी रिपार्ट में हमने इस फोन के नाम के साथ ही इसकी फोटो को भी शेयर किया था। वहीं अब Motorola का एक स्मार्टफोन अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर देखा गया है जहां फोन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एफसीसी पर लिस्ट इस फोन का नाम Moto E6 ही बताया गया है।
Motorola के इस स्मार्टफोन को फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन पर XT2025 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे Moto E6 माना जा रहा है। लिस्टिंग से पता चल गया है कि मोटोरोला यह डिवाईस एक सस्ता स्मार्टफोन होगा जो एंट्री लेवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार आगामी Motorola फोन 73 x 153 x 163एमएम डायमेंशन पर लॉन्च किया जाएगा जिसका डिसप्ले साईज़ 6-इंच से कम ही रहेगा।

वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एफसीसी के अनुसार कथित Moto E6 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन वेरिएंट्स में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ का सिंगल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट करेगा। इस फोन में डुअल सिम दी जाएगी तथा साथ ही पावर बैकअप के लिए 10वॉट चार्जिंग वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।
Moto E6
Motorola ई सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में हालांकि यह पुख्ता नहीं हो पाया है कि Moto E6 में किस तरह की नॉच दी जाएगी। लीक के मुताबिक Moto E6 एंडरॉयड के मौजूद सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जा जाएगा।

Moto E6 को लेकर सामने आए एक ट्वीट के मुताबिक यह फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट क्वालकॉम का पुराना चिपसेट है, ऐसे में इस बात को भी नजरअदांज नहीं किया जा सकता है कि मोटो ई6 यदि सच में स्नैपड्रैगन 430 पर लॉन्च होता है तो यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा। वहीं सामने आई स्पेसिफिकेशन्स में यह भी कहा गया है कि Moto E6 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : 4 जुलाई को इंडिया आ रहा है Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 7A, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ?
लीक के मुताबिक Moto E6 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक वेरिएंट जहां 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 में 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा बताया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
The post Moto E6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 4जीबी रैम और 3,000एमएएच बैटरी की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto E6 की रेंडर ईमेज हुई लीक, बजट कैटेगरी में शाओमी को मिल सकती है कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो की मालिकाना हक वाली कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में अपने Motorola One Vision को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपनी Moto E6 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में आने वाले Moto E6 Plus को कुछ समय पहले गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं, अब Moto E6 की रेंडर ईमेज सामने आई है।
इन रेंडर ईमेज को फेमस लीक्सटर Evan Blass (@evleaks) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। फोन की रेंडर ईमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस डिवाइस को बजट कैटेगरी के अंदर पेश करेगी। फोन में चारों ओर मोटो बेजल, सिंगल रियर कैमरा सेटअप और 3.5एमएम ऑडियो जैक है।
ब्लास ने ट्विटर पर फोन की फोटो हर एंगल से शेयर की है। Moto E6 के सभी साइड बेजल होंगे। वहीं, मोटोरोला का लोगो फोन के बॉटम पर प्लेस्ड होगा। इसके अलावा टॉप बेजल में सेल्फी कैमरा व ईयरपीस सेंसर होगा। वहीं, बैक में भी मोटोरोला का लोगो प्लेस्ड होगा जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करेगा। इसे भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Motorola का पहला पंच होल वाला One Vision स्मार्टफोन, कीमत 19,999 रुपए
फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम जैक दिखाया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। फोटो देखकर यह साफ हो गया है कि Motorola अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Motorola One Action अमेरिकी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही मिली स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
इससे पहले सामने आई लीक्स के अनुसार इस फोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। Moto E6 एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जा जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
लीक के मुताबिक Moto E6 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। इस फोन को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एक वेरिएंट जहां 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
The post Moto E6 की रेंडर ईमेज हुई लीक, बजट कैटेगरी में शाओमी को मिल सकती है कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto E6 Plus भी होगा इंडिया में लॉन्च, 20 जून को Motorola One Vision के साथ उठ सकता है पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola आने वाली 20 जून को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इस दिन कौन सा फोन लॉन्च किया जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि 20 जून को Motorola इंडिया में अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च करेगी। इस शानदार स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही आज मोटोरोला के एक और नए डिवाईस Moto E6 Plus की जानकारी सामने आ गई है। मोटो ई सीरीज़ का यह स्मार्टफोन भी बेहद जल्द इंडियन मार्केट में दस्तक देने वाला है।
Motorola की ओर से अभी तक Moto E6 Plus की उपस्थिति को लेकर कोई भी बात नहीं कही गई है। लेकिन गूगल पर Moto E6 Plus कीवर्ड को सर्च करने पर एक ऐड सामने आ रही है। यह एक गूगल ऐड है जिसमें Amazon India का लिंक दिया गया है। इस लिंक में Moto E6 Plus स्मार्टफोन का नाम लिखा आ रहा है जिसे क्लिक करने पर वेजपेज़ अमेजन पर रिडायरेक्ट हो रहा है। गूगल की इस ऐड से एक ओर जहां यह साफ हो जाता है कि Moto E6 Plus जल्द भारत में दस्तक देगा वहीं दूसरी ओर यह जानकारी भी मिल रही है कि यह फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर बिकेगा।

गीकबेंच लिस्टिंग
गूगल ऐड के अलावा Moto E6 Plus को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 5 मई की है। इस बेंचमार्किंग साइट पर मोटोरोला ई सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को Motorola Moto E(6) Plus नाम के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच ने भी Moto E6 Plus की उपस्थिति पर मुहर लगा दी है। इस साइट पर फोन से जुड़ी कई अहम जानकारी भी सामने आई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Y3 का इंतजार हुआ खत्म, 6 जून से होगा ओपन सेल के लिए उपलब्ध
Moto E6 Plus को गीकबेंच पर एंडरॉयड आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। गीकबेंच से पता चला है कि मोटो ई सीरीज के इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Moto E6 Plus में 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है।

बेंचमार्किंग साइट पर Moto E6 Plus को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बहरहाल उम्मीद है कि यह फोन एक से अधिक रैम या स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Moto E6 Plus को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 829 प्वाइंट्स दिए गए हैं। वहीं गीकबेंच पर इस फोन को मल्टी-कोर में 3687 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद यह माना जा सकता है कि Moto E6 Plus मोटोरोला को लो बजट डिवाईस होगा।
Moto E6 Plus इंडिया लॉन्च
Moto E6 Plus की गीकबेंच लिस्टिंग के यकायक सामने आने और गूगल की गलती की वजह से फोन की अमेजन लिस्टिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है मोटोरोला इंडिया ने अभी इस फोन को पर्दे में रखा हुआ है। आने वाली 20 जून को मोटोरोला के ईवेंट में कंपनी हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस Motorola One Vision के साथ-साथ इस लो बजट वाले स्मार्टफोन Moto E6 Plus से भी सरप्राइज़ली पर्दा उठा सकती है।
The post Moto E6 Plus भी होगा इंडिया में लॉन्च, 20 जून को Motorola One Vision के साथ उठ सकता है पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3,000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Moto E6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola अपनी ‘ई’ स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Moto E6 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा जहां इन लीक्स में हुआ है तो वहीं कल ही 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज़ में Moto E6 की रेंडर ईमेज शेयर की थी। आज फिर से मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। Moto E6 को FCC सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है।
FCC लिस्टिंग
Moto E6 को इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर XT2005-3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा फोन का कोडनेम surfna बताया गया है। एफसीसी की लिस्टिंग में Moto E6 का डायग्राम दिखाया गया है जिससे फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है। वहीं साथ ही इस लिस्टिंग में Moto E6 की बैटरी की जानकारी भी मिली है। एफसीसी के अनुसार Moto E6 को 3,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

ऐसा होगा डिजाईन
91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई Moto E6 की फोटो से पता चल गया था कि मोटोरोला द्वारा इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा। आपको जानकारी हैरानी होगी कि मोटोरोला इस फोन को रिमूवेबल बैक पैनल पर पेश करेगी यानि फोन के बैक पैनल को हटाया जा सकेगा। इस पैनल को निकालने के बाद ही फोन में सिम डाली जा सकेगी। यह भी पढ़ें : Motorola One Vision की तस्वीरें आईं सामने, 48एमपी कैमरा के साथ देगा दस्तक
Moto E6 के फ्रंट पैनल पर किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन के दोनों साईड पैनल जहां हल्के बेजल्स वाले हैं वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन की डिसप्ले के उपर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर मोटोरोला का लोगो लगा हुआ है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो एफसीसी की लिस्टिंग में फोन के बैक पैनल सिंगल रियर कैमरा दिखाया गया है जो पैनल के बीच में स्थित है। इस कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर ही Moto की ब्रांडिग दी गई है। बता दें कि इस ब्रांडिंग को फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड नहीं किया गया है। Moto E6 की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम जैक दिखाया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। फोटो देखकर यह साफ हो गया है कि Motorola अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स को Moto E6 फोटो के अलावा स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। Moto E6 एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जा जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 कीमत में हुई भारी कटौती, जल्दी करें कहीं हाथ से न निकल जाए ये ऑफर
लीक के मुताबिक Moto E6 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। इस फोन को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एक वेरिएंट जहां 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
The post 3,000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Moto E6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : रेडमी से भी सस्ता फोन ला रहा है मोटोरोला, लॉन्च से पहले देखें Moto E6 की रियल ईमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने पिछले साल अपनी ‘ई’ स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 Play स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। मोटोरोला अब इस सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ाने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही मोटो ई सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Moto E6 की स्पेसिफिकेशन्स एक लीक के माध्यम से सामने आई थी। वहीं अब 91मोबाइल्स को इस स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव फोटो भी मिल गई है।
ऐसा होगा डिजाईन
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से Moto E6 की फोटो मिली है। यह स्मार्टफोन की रियल ईमेज है जिसमें फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स से दिखाया गया है। लुक और डिजाईन की बात करें तो Moto E6 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना दिखाया गया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि मोटोरोला इस फोन को रिमूवेबल बैक पैनल पर पेश करेगी यानि फोन के बैक पैनल को हटाया जा सकेगा। इस पैनल को निकालने के बाद ही फोन में सिम डाली जा सकेगी।

Moto E6 के फ्रंट पैनल पर किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन के दोनों साईड पैनल जहां हल्के बेजल्स वाले हैं वहीं उपर और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन की डिसप्ले के उपर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर मोटोरोला का लोगो लगा हुआ है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। यह भी पढ़ें : Realme X में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और 8जीबी रैम, 15 मई को लॉन्च होगा
फोन के बैक पैनल पर ही Moto की ब्रांडिग दी गई है। बता दें कि इस ब्रांडिंग को फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड नहीं किया गया है। Moto E6 की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम जैक दिखाया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। फोटो देखकर यह साफ हो गया है कि Motorola अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स को Moto E6 फोटो के अलावा स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। Moto E6 एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जा जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

लीक के मुताबिक Moto E6 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। इस फोन को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एक वेरिएंट जहां 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
The post एक्सक्लूसिव : रेडमी से भी सस्ता फोन ला रहा है मोटोरोला, लॉन्च से पहले देखें Moto E6 की रियल ईमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto E6 की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने पिछले साल अपनी ‘ई’ स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत एक साथ तीन स्मार्टफोन मोटो ई5, मोटो ई5 प्लस और मोटो ई5 प्ले लॉन्च किए थे। मोटो ई सीरीज़ की 5वीं जेनेरेशन में पेश हुए ये तीनों शानदार फोन लुक व डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स और पावरफुल बैटरी से लैस हैं। वहीं अब मोटोरोला इस सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला जल्द ही टेक मंच पर मोटो ई6 सीरीज़ पेश कर देगी। वहीं आज इस सीरीज़ के ही एक स्मार्टफोन मोटो ई6 की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर एक्सडीए डेवलेपर्स ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में Moto E6 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। टिपस्टर के मुताबिक Moto E6 को surfna कोडनेम दिया गया है और मोटोरोला जल्द ही इस स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है। Moto E6 मोटोरोला ई सीरीज़ की छठीं जेनेरेशन का फोन होगा। मोटो ई6 की स्पेसिफिकेशन्स तो इस लीक में शेयर कर दी गई है लेकिन इस फोन के अलावा Motorola ई6 सीरीज़ में और कौन से डिवाईस लॉन्च करेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Motorola Moto E6 ("surfna")
* Launching in U.S. on carriers (not sure which ones)
* 32-bit Qualcomm Snapdragon 430
* 2GB RAM
* 16/32GB storage
* 13MP f/2.0 S5K3L6 rear camera
* 5MP f/2.0 S5K5E9 front camera
* Android 9 Pie
* 5.45" 720×1440 display (not 100% sure on this one)— Mishaal Rahman (@MishaalRahman) April 29, 2019
Moto E6
मोटोरोला ई सीरीज़ के इस नेक्स्ट जेन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार इस फोन को 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में हालांकि यह पुख्ता नहीं हो पाया है कि Moto E6 में किस तरह की नॉच दी जाएगी। ट्वीट के मुताबिक Moto E6 एंडरॉयड के मौजूद सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जा जाएगा। यह भी पढ़ें : एक नहीं दो स्क्रीन के साथ आएगा मोटोरोला का फोल्डेबल फोन
Moto E6 को लेकर सामने आए ट्वीट के मुताबिक यह फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट क्वालकॉम का पुराना चिपसेट है, ऐसे में इस बात को भी नजरअदांज नहीं किया जा सकता है कि मोटो ई6 यदि सच में स्नैपड्रैगन 430 पर लॉन्च होता है तो यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा। वहीं सामने आई स्पेसिफिकेशन्स में यह भी कहा गया है कि Moto E6 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है।

लीक के मुताबिक Moto E6 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक वेरिएंट जहां 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा बताया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 4जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z3x
Moto E6 को लेकर इस ट्वीट में कहा गया है कि मोटोरोला इस फोन के बेहद जल्द अमेरिका में लॉन्च करने वाली है, जिसके बाद यह फोन विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। मोटो ई6 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन Moto E6 के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन की सामने आ जाएंगे।
The post Moto E6 की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>