Moto E7 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Nov 2020 08:23:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola का सस्ता फोन Moto E7 लॉन्च से पहले ही आया सामने, 4000एमएएच बैटरी के साथ होगा 48एमपी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-image-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-image-specs-leaked/#respond Thu, 12 Nov 2020 08:23:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50963 Moto E7 स्मार्टफोन की फोटोज़ भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post Motorola का सस्ता फोन Moto E7 लॉन्च से पहले ही आया सामने, 4000एमएएच बैटरी के साथ होगा 48एमपी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने सितंबर महीने में भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोंस की रेंज को बढ़ाते हुए कम कीमत वाला Moto E7 Plus लॉन्च किया था। यह फोन सिर्फ 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। मोटो ई7 प्लस के लॉन्च के बाद से ही चर्चा है कि कंपनी इस सीरीज़ का एक और सस्ता स्मार्टफोन Moto E7 नाम के साथ लाने की तैयारी कर रही है। मोटो ई7 से जुड़े कई लीक्स में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने आ ही चुकी है, वहीं आज बाजार में आने से पहले ही Moto E7 स्मार्टफोन की फोटोज़ भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Moto E7 की फोटो में फोन की फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक व डिजाईन का खुलासा हो गया है। मोटो ई7 वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसमें चौड़े चिन पार्ट वाली नैरो बेजल्स डिसप्ले दी गई है। फोन के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में स्क्वायर शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे Motorola लोगो वाला रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटो ई7 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर लगा हुआ है।

मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर लीक में कहा गया है कि यह Blue और Gray कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोटो में राईट पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर दिखाया गया है वहीं बाएं पैनल पर गूगल अस्सिटेंट बटन मौजूद है। लीक की मानें तो यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च होगा। वहीं फोन के रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर्स तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। Moto E7 को 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की बात लीक में कही गई है।

Moto E7 Plus

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बॉडी पार्ट से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन ने Amber Bronze और Navy Blue कलर में एंट्री ली है। यह भी पढ़ें : रियलमी का सस्ता 5जी फोन Realme 7 5G इस दिन करेगा एंट्री, ऐसे होंगे फीचर्स

Moto E7 Plus ने एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 सपोर्ट करता है। Moto E7 Plus को इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola moto e7 image specs leaked

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E7 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में बनी चौकोर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : ताकतवर फीचर्स के साथ आ रही फ्लैगशिप Vivo X60 सीरीज, जानें क्या होंगी खूबियां

Motorola Moto E7 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई7 प्लस में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Motorola का सस्ता फोन Moto E7 लॉन्च से पहले ही आया सामने, 4000एमएएच बैटरी के साथ होगा 48एमपी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-image-specs-leaked/feed/ 0
Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/#respond Wed, 21 Oct 2020 04:02:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50235 बड़ी बैटरी के साथ यह फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

The post Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक वक्त था जब मोबाइल फोन में 6,000एमएएच पावर वाली बैटरी की कल्पना ही नहीं की जाती थी। जब बड़ी बैटरी वाले फोन आए तो उनकी कीमत भी अधिक होती थी, लेकिन अब कम कीमत पर ही ताकतवर बैटरी मिल जाती है। Samsung और Realme समेत Infinix व Tecno जैसे ब्रांड्स ने इंडिया में कई ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च कर रखे हैं जो 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं अब इस लिस्ट में जल्द ही Motorola का नाम भी जुड़ने वाला है। खबर मिली है कि मोटोरोला भी जल्द ही बाजार में अपना 6,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।

Motorola के एक आगामी स्मार्टफोन को दरअसल अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में यह फोन एक नहीं बल्कि कई XT2091, XT2091-3, XT2091-4, XT2091-7 और XT2091-8 मॉडल नंबर्स के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं दूसरी ओर एक रोचक बात यह भी है कि यही मॉडल वाला मोटोरोला फोन TUV Rheinland लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है जो खासतौर पर फोन की बैटरी और चार्जिंग पावर को सर्टिफाइड करती है।

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

मोटोरोला स्मार्टफोन की इन दोनों लिस्टिंग में फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सबसे पहले ​लुक की बात करें तो एफसीसी लिस्टिंग में इस मोटोरोला फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जहां उपरी बाईं ओर चौकोर आकारा का कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोटो में फोन की ब्लू फिनिश नज़र आ रही है।

motorola phone xt2091 certification leaked specs battery

Motorola फोन की लिस्टिंग में डिवाईस की बैटरी कैपेसिटी 5,640एमएएच बताई गई है। इस कैपेसिटी को देखकर माना जा रहा है कि यह फोन मार्केट में 6,000एमएएच बैटरी के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर टीयूवी लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह मोटोरोला फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। बहरहाल मोटोरोला अपने इस फोन को किस स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करेगी, यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। वैसे कई जगह चर्चा है कि यह फोन Moto G9 Power नाम के साथ बाजार में आएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया ने दिया जियो को झटका, JioPhone के सामने लॉन्च किए दो सस्ते 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225

Moto E7 Plus

लगे हाथ आपको बता दें कि मोटोरोला ने पिछले महीने ही इंडियन मार्केट में अपना नया फोन मोटो ई7 प्लस पेश किया है। यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Moto E7 Plus को कंपनी की ओर से 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/feed/ 0
5,000एमएएच और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ Moto E7 Plus हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9499 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-in-india-5000mah-battery-48mp-quad-camera-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-in-india-5000mah-battery-48mp-quad-camera-price-sale/#respond Wed, 23 Sep 2020 06:42:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49135 30 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 5,000एमएएच और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ Moto E7 Plus हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन ‘मोटो ई’ सीरीज़ में पेश किया गया है जिसने Moto E7 Plus नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। मोटोरोला ई7 प्लस आर्कषक लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जिसकी शुरूआती कीमत 9,499 रुपये है। यह फोन आने वाली 30 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Moto E7 Plus को मोटोरोला द्वारा इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मोटो ई7 प्लस को कंपनी की ओर से 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 30 सितंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

motorola-moto-e7-plus-launched-in-india-5000mah-battery-48mp-quad-camera-price-sale

Moto E7 Plus

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बॉडी पार्ट से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन ने Amber Bronze और Navy Blue कलर में एंट्री ली है। यह भी पढ़ें : Nokia ने लॉन्च कम कीमत वाला शानदार सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.4, चीनी कंपनियों को देगा टक्कर

Moto E7 Plus ने एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola-moto-e7-plus-launched-in-india-5000mah-battery-48mp-quad-camera-price-sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E7 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में बनी चौकोर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : एंडरॉयड 11 के साथ Nokia 3.4 लॉन्च, इसमें है 4जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी और 6.39 इंच पंच-होल डिसप्ले

Motorola Moto E7 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई7 प्लस में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 5,000एमएएच और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ Moto E7 Plus हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-in-india-5000mah-battery-48mp-quad-camera-price-sale/feed/ 0
23 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला Moto E7 Plus, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launching-in-india-23-september-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launching-in-india-23-september-specs-price-sale/#respond Fri, 18 Sep 2020 08:21:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48939 यह फोन 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 23 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला Moto E7 Plus, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर कल ही हमने खबर पब्लिश की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘ई सीरीज़’ का नया फोन Moto E7 Plus लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला इंडिया ने इस फोन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ तो कर दिया ​दिया था लेकिन फोन के लॉन्च की जानकारी नही दी थी। लेकिन आज यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट हो गया है और इसके साथ ही खुलासा हो गया है कि मोटो ई7 प्लस आने वाली 23 सितंबर को भारत में लॉन्च हो जाएगा।

Moto E7 Plus के बारे में मोटोरोला इंडिया ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन आने वाली 23 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी इस फोन को ऑनलाईन ईवेंट के जरिये ही लॉन्च करेगी जो 23 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। मोटो ई7 प्लस को कंपनी वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि Moto E7 Plus इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Moto E7 Plus

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बॉडी पार्ट से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन ने Amber Bronze और Navy Blue कलर में एंट्री ली है।

Moto E7 Plus ने एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note20 पर मिल रही है 15,000 रुपये की भारी छूट, यही है फोन खरीदने का बेस्ट मौका

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E7 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में बनी चौकोर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

motorola Moto E7 Plus launching in india 22 september specs price sale

Motorola Moto E7 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई7 प्लस में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटोरोला ने ब्राजील में Moto E7 Plus को BRL 1,349 में लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है।

The post 23 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला Moto E7 Plus, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launching-in-india-23-september-specs-price-sale/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Moto E7 Plus आ रहा है इंडिया, Motorola ने किया टीज़ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-coming-soon-in-india-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-coming-soon-in-india-specs-price-sale/#respond Thu, 17 Sep 2020 12:54:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48904 सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरूआत में यह फोन बाजार में दस्तक देगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Moto E7 Plus आ रहा है इंडिया, Motorola ने किया टीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कुछ दिनों पहले ही ब्राजील में अपनी ‘जी9 सीरीज़’ के तहत Moto G9 Plus और ‘ई सीरीज़’ के तहत Moto E7 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मोटो जी9 प्लस जहां 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है वहीं मोटो जी9 प्लस में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी Moto E7 Plus को भारत में भी लॉन्च करने जा रही है। मोटोरोला इंडिया ने इस फोन को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है।

Moto E7 Plus को मोटोरोला इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल प्लेटफॉर्म पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन मोटो ई7 प्लस की फोटो के साथ ही ‘कमिंग सून’ लिखा है। उम्मीद है कि सितंबर के अंत में या फिर अक्टूबर महीने की शुरूआत में मोटोरोला का यह नया फोन भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा।

Moto E7 Plus

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बॉडी पार्ट से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन ने Amber Bronze और Navy Blue कलर में एंट्री ली है। यह भी पढ़ें : Sony ने किया अपनी ताकत का प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल स्मार्टफोन Sony Xperia 5 II

Moto E7 Plus ने एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola-moto-e7-plus-coming-soon-in-india-specs-price-sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E7 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में बनी चौकोर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 64MP क्वाड कैमरा के साथ आ रहा Samsung Galaxy A52, जानें कब करेगा मार्केट में एंट्री

Motorola Moto E7 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई7 प्लस में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। मोटोरोला ने ब्राजील में Moto E7 Plus को BRL 1,349 में लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Moto E7 Plus आ रहा है इंडिया, Motorola ने किया टीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-coming-soon-in-india-specs-price-sale/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और 48 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन Moto E7 Plus https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-features-specifications-price-5000mah-battery-48-mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-features-specifications-price-5000mah-battery-48-mp-camera/#respond Mon, 14 Sep 2020 03:58:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48712 इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है

The post 5000एमएएच बैटरी और 48 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन Moto E7 Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने पिछले हफ्ते ही ब्राजील में अपनी ‘जी9 सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G9 Plus लॉन्च किया था। यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। मोटो जी9 प्लस के कुछ ही दिनों बाद अब मोटोरोला ने अपनी ‘ई सीरीज़’ के तहत भी नया स्मार्टफोन जोड़ते हुए Moto E7 Plus लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन भी फिलहाल ब्राजील में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।

Moto E7 Plus

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बॉडी पार्ट से मिले हुए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

motorola moto e7 plus launched features specifications price 5000mah battery 48 mp camera

Moto E7 Plus ने एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Motorola ने लॉन्च किया 5,000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला पावरफुल स्मार्टफोन Moto G9 Plus

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E7 Plus डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में बनी चौकोर शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

motorola moto e7 plus launched features specifications price 5000mah battery 48 mp camera

Motorola Moto E7 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई7 प्लस में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ OPPO A32 हुआ लॉन्च

मोटोरोला ने ब्राजील में Moto E7 Plus को BRL 1,349 में लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है। इस स्मार्टफोन ने Amber Bronze और Navy Blue कलर में एंट्री ली है। बहरहाल Motorola अपने इस फोन को इंडियन मार्केट में कब लॉन्च करेगी, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 5000एमएएच बैटरी और 48 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन Moto E7 Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e7-plus-launched-features-specifications-price-5000mah-battery-48-mp-camera/feed/ 0
सस्ते Moto E7 Plus में होगी 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e7-plus-packs-a-snapdragon-460-processor-and-48mp-dual-cameras-price-around-13000/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e7-plus-packs-a-snapdragon-460-processor-and-48mp-dual-cameras-price-around-13000/#respond Thu, 10 Sep 2020 03:28:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48616 फोन में रियर पर डु्अल कैमरा सेटअप है।

The post सस्ते Moto E7 Plus में होगी 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला को लेकर खबर सामने आई थी कंपनी जल्द ही बजट सेगमेंट में एक नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की घोषणा करने वाली है। Motorola का यह बजट स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च होने वाला था, लेकिन कंपनी ने इस लॉन्च को टाल दिया है। हालांकि, इस दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। तो आइए जानते हैं कि मोटोरोला के इस नए बजट स्मार्टफोन में कंपनी क्या खास देने वाली है।

डिजाइन

Moto E7 Plus कंपनी की ओर से बजट कैटगरी में पेश किया जाएगा जो कि इसके डिजाइन से साफ दिखाई देता है। फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसके अलावा फोन के पीछे की तरफ एक स्क्वेयर मॉड्यूल में डुअल-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पर मोटोरोला लोगो के साथ दिया जाएगा, जो कि कई मोटो फोन पर हम पहले देख चुके हैं।

हार्डवेयर

विनफ्यूचर की एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, मोटो E7 प्लस में 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ Moto G9 Plus आया सामने, लॉन्च से पहले ही हो गया वेबसाइट पर लिस्ट

moto-e7-plus-new

बैटरी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। लेकिन, इसमें फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं होगा। यह फोन 10 वॉट के चार्जर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन को चार्ज करने के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड मोटोरोला के My UX इंटरफेस और मोटो ऐक्शन्स के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Motorola का सबसे सस्ता 5G फोन Moto One हुआ लॉन्च, जानें 6 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाले इस फोन का प्राइस
कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में स्क्वेयर मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

moto-e7-plus-new

कीमत

फोन की कीमत 149 यूरो (लगभग 13 हजार रुपए) है। Moto E7 Plus को ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में सेल के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसे पेश किया जाएगा।

The post सस्ते Moto E7 Plus में होगी 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e7-plus-packs-a-snapdragon-460-processor-and-48mp-dual-cameras-price-around-13000/feed/ 0
Motorola Moto G9 Plus और E7 Plus के ऑफिशियल रेंडर्स हुए लीक, लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-plus-and-e7-plus-appear-in-official-renders-know-specification-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-plus-and-e7-plus-appear-in-official-renders-know-specification-and-price/#respond Wed, 19 Aug 2020 11:22:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47768 मोटो जी 9 प्लस और ई7 प्लस को सबसे पहले यूरोप के बाजार में पेश किया जाएगा।

The post Motorola Moto G9 Plus और E7 Plus के ऑफिशियल रेंडर्स हुए लीक, लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला जल्द ही मिड-रेंज सेगमेंट और एंट्री-लेवल सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस और मोटो जी9 प्लस की घोषणा करने वाली है। वहीं, इन दोनों ही फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक फेमस टिपस्टर इवान ब्लास ने हैंडसेट्स के कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ स्मार्टफ़ोन के ऑफिशियल रेंडर्स को शेयर किया है। बता दें कि दोनों डिवाइस सबसे पहले यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किए जाएंगे और फिर भारत में आएंगे। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Moto G9 Plus का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

रेंडरर्स के अनुसार, Moto G9 Plus दो कलर ऑप्श- ब्लू और ब्रोंज में उपलब्ध होगा। वहीं, इसमें ऊपर की तरफ पंच-होल सेल्फी शूटर दिया जाएगा, जबकि डिस्प्ले के चारों ओर बेजल्स काफी कम हैं। रेंडरर्स से यह भी पता चलता है कि Moto G9 Plus में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर होगा। इसके अलावा फ्लैश के साथ एक अलग स्थिति में रखे चौथे लेंस के साथ एक क्वाड-कैमरा होगा। साथ ही मोटोरोला लोगो अभी भी बैक साइड में होगा। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus की कीमत बढ़ी, पिछले महीने ही हुआ था लॉन्च, जानें क्या है नया प्राइस

moto-g9-plus-new

वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो फोन को हाल ही में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। जानकारी के अनुसार G9 Plus में 4,700mAh बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा डिवाइस में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, डिवाइस को और भी कई कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, डिवाइस गूगल एंडरॉयड वन प्रोग्राम के साथ पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस में स्नैपड्रैगन 700-सीरीज का चिपसेट और 64MP प्राइमरी कैमरा सेटअप होगा। एक लीक के अनुसार फोन की कीमत EUR 277 (लगभग 25,000 रुपए) होगी। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप

Moto E7 Plus की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

Moto E7 Plus कंपनी की ओर से बजट कैटगरी में पेश किया जा सकता है जो कि इसके डिजाइन से साफ दिखाई दे रहा है। रेंडरर्स में Moto E7 Plus ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में नज़र आ रहा है, जिसके फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसके अलावा फोन के पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है और माना जा रहा है कि प्राइमरी सेंसर 48MP का लेंस होगा।

moto-e7-plus-new

फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पर मोटोरोला लोगो के साथ दिया जाएगा, जो कि कई मोटो फोन पर हम पहले देख चुके हैं। पिछली रिपोर्टों में कहा गया है कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 460 SoC, 5,000W की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट और 4GB रैम होगी।

The post Motorola Moto G9 Plus और E7 Plus के ऑफिशियल रेंडर्स हुए लीक, लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-plus-and-e7-plus-appear-in-official-renders-know-specification-and-price/feed/ 0
स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला पहला फोन हो सकता है Moto E7 Plus, लॉन्च जल्द https://www.91mobiles.com/hindi/snapdragon-460-soc-and-4gb-ram-motorola-moto-e7-plus-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/snapdragon-460-soc-and-4gb-ram-motorola-moto-e7-plus-specifications-leaked/#respond Mon, 17 Aug 2020 05:46:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47642 फोन में डुअल कैमरा होगा।

The post स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला पहला फोन हो सकता है Moto E7 Plus, लॉन्च जल्द first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले महीने यानी जुलाई में Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto E7 Plus की लाइव इमेज को अपनी वेबसाइट पर शेयर किया था, जिसमें लॉन्च से पहले ही मोटो ई7 प्लस की लुक व डिजाइन की जानकारी मिली थी। इसके अलावा मोटो ई7 प्लस को गीकबेंच डाटाबेस वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जिसमे इसकी कुछ खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानकारी मिली थी। वहीं, अब एक नया लीक इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें मोटोरोला के आगामी डिवाइस की कई खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। आई आगे अपकमिंग मोटोरोला मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन के नए लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

इस नई लीक को टिपस्टर इवान ब्लास ने शेयर किया है। Blass ने एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें डिवाइस के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मोटोरोला मोटो ई7 प्लस ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। प्रोसेसर को 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि मोटोरोला मोटो ई7 प्लस अधिक मेमोरी वेरिएंट में भी आएगा। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप

moto-e7-plus

डिवाइस की बैटरी की बात करें तो मोटोरोला मोटो ई7 प्लस एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी को स्पोर्ट करेगा, जो कंपनी के अनुसार एक दिन तक चलेगी। यह स्पष्ट नहीं है कि मोटोरोला मोटो ई7 प्लस में किसी प्रकार की फास्ट चार्जिंग होगी या नहीं। इसके अलावा मोटो ई7 प्लस नए एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

कैमरा

डिवाइस के कैमरा की बात करें तो मोटोरोला मोटो ई 7 प्लस में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 एमपी + एक अज्ञात रिज़ॉल्यूशन कैमरा होगा। डिवाइस में नाइट विजन के लिए सपोर्ट भी होगा। गीकबेंच टेस्ट में मोटोरोला मोटो ई 7 प्लस सिंगल-कोर टेस्ट में 1,152 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,373 स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा था। इसे भी पढ़ें: Moto G9 Plus वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 4,700mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

डिजाइन

Moto E7 Plus की लुक और डिजाईन की बात करें तो रेंडर ईमेज से यह साफ हो गया था कि मोटोरोला का नया फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिजाईन स्लीम होगा तथा चारों किनारें बेजल लेस होंगे। उम्मीद है कि मोटो ई7 प्लस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो अधिक होगा। मोबाइल के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यह राउंड ऐज वाले ग्लॉस पर बना हुआ है। फोटो में फोन का रियर पैनल दिखने में काफी शाइनी नज़र आ रहा है।

मोटो ई7 प्लस का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। यहां एक कैमरा सेंसर सबसे उपर अलग से लगा हुआ है तथा नीचे बनी रिंग में दो अन्य सेंसर फिट है। इन सेंसर्स के बीच में एलईडी फ्लैश लगाई गई है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा हुआ है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। Moto E7 Plus के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है जिसके साईड में स्पीकर ग्रिल दिया गया है।

The post स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला पहला फोन हो सकता है Moto E7 Plus, लॉन्च जल्द first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/snapdragon-460-soc-and-4gb-ram-motorola-moto-e7-plus-specifications-leaked/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-xt2081-2-listed-on-fcc-with-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-xt2081-2-listed-on-fcc-with-5000mah-battery/#respond Tue, 11 Aug 2020 06:14:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47467 फोन का रियर लुक भी सामने आ गया है।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी अपनी ‘ई सीरीज़’ के विस्तार की योजना बना रही है जिसके तहत Moto E7 और Moto E7 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने हैं। कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स अपने पाठकों को इन दोनों ही मोबाइल्स की लाइव ईमेज और हैंड्स-ऑन वीडियो दिखा चुका है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। मोटो ई7 सीरीज़ के कब तक लॉन्च किया जाएगा यह डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस सीरीज़ की आधिकारिक घोषणा से पहले Motorola का एक और नया स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

Motorola के एक नए स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह फोन Motorola XT2081-2 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। एफसीसी लिस्टिंग में फोन की स्कैच ईमेज को दिखाया गया है जिसमें मोटोरोला डिवाईस की रियर लुक की जानकारी मिली है। इसके साथ सर्टिफिकेशन में फोन में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दिए जाने का भी खुलासा हुआ है।

ऐसा होगा फोन

Motorola XT2081-2 को लेकर एफसीसी पर बताया गया है कि यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस का बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि यह मोटो फोन कौन-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में मौजूद ईमेज से पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर बीच में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे Motorola का लोगो लगा हुआ है।

फोन के रियर कैमरा सेटअप में तीन सेंसर दिखाए गए हैं जो त्रिकोण शेप में हैं। सबसे उपर एक सेंसर सेंटर में दिया गया है जिसके नीचे दो अन्य सेंसर मौजूद है। लिस्टिंग की मानें तो यह फोन आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि डिसप्ले स्टाईल कैसा होगा, नॉच या पंच-होल यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं एफसीसी के मुताबिक फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर दिया जाएगा। बहरहाल फोन के नाम और लॉन्च के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Moto E7

मोटो ई7 की बात करें तो इमेज के अनुसार फोन 18:9 डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच वाला होगा। इससे बेजल्स टॉप पर काफी कम होंगे। वहीं, बॉटम पर और लेफ्ट व राइट साइड पर हल्के मोटो बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मोटो ई6 से काफी ज्यादा होगा। इस फोन में दिए जाने वाला नॉच वी-शेप का होगा, जबकि E6 सीरीज स्मार्टफोन में नॉच की शेप यू थी। इसके अलावा वीडियो में सामने आया है कि फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आएगा।

Motorola XT2081-2 listed on fcc with 5000mah battery

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 632 SoC हो सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इतना ही नहीं फोन का कोडनेम ‘ginna’ दिखाया गया है। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Moto E7 में 6.2-इंच HD+ (720 x 1,520 पिक्सल), 13MP + 2MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी सेंसर और 3,550mAh बैटरी होगी। स्मार्टफोन को 4GB + 64GB वेरिएंट के साथ 2GB + 32GB ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-xt2081-2-listed-on-fcc-with-5000mah-battery/feed/ 0