Moto Edge 50 Fusion | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Jan 2025 14:49:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola Edge 50, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra को सस्ते में खरीदें, मिल रहा है डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-5g-edge-50-pro-edge-50-fusion-and-edge-50-ultra-sale-with-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-5g-edge-50-pro-edge-50-fusion-and-edge-50-ultra-sale-with-discount-offer/#respond Wed, 15 Jan 2025 02:25:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164347 इन स्मार्टफोंस को 3 हजार रुपये तक की छूट के साथ पाया जा सकता है।

The post Motorola Edge 50, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra को सस्ते में खरीदें, मिल रहा है डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट सेग्मेंट में प्रीमियम लुक वाले स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक मोटोरोला अपने फैंस के लिए ऑफर्स की भरमार लेकर आई है। कंपनी ने अपनी ‘ऐज 50’ सीरीज़ के पांच मोबाइल को डिस्काउंट के साथ बेच रही है तथा इन स्मार्टफोंस को 3 हजार रुपये तक की छूट के साथ पाया जा सकता है। स्कीम के तहत Moto Edge 50, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion और Moto Edge 50 Ultra को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

Motorola डिस्काउंट ऑफर

Motorola Phone रैम + स्टोरेज पुराना प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
Moto Edge 50 Ultra 12GB RAM + 512GB Storage ₹52,999 ₹3,000 ₹49,999
Moto Edge 50 Pro 12GB RAM + 256GB Storage ₹31,999 ₹2,000 ₹29,999
Moto Edge 50 Fusion 8GB RAM + 128GB Storage ₹22,999 ₹2,000 ₹20,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹2,000 ₹22,000
Moto Edge 50 8GB RAM + 256GB Storage ₹25,999 ₹1,000 ₹24,999
  • स्कीम के तहत 3,000 रुपये का डिस्काउंट मोटो ऐज 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन ​पर दिया जा रहा है। इस छूट के बाद यह मोबाइल फोन 50 हजार रुपये से सस्ता हो जाएगा तथा इसे 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • मोटो ऐज 50 प्रो के 12जीबी रैम मॉडल पर कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके साथ यह मोबाइल 29,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
  • मोटो ऐज 50 फ्यूजन पर भी 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसमें फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 20,999 रुपये में तथा 12जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • इस डिस्काउंट के साथ मोटो ऐज 50 5जी फोन का फोन प्राइस 25 हजार रुपये से कम हो गया है। ऑफर के तहत इस 5जी फोन को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • इस मोटोरोला ऑफर का फायदा ऑनलाइन कंपनी वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है जो 21 जनवरी तक चलेगा।
  • Motorola Edge 50 Fusion

    डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600nits पीक ब्राइटनेस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन के साथ मिल रहा है।

    प्रोसेसर: स्मार्टफोन की शानदार परफॉरमेंस के लिए ब्रांड ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 2.4 GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करने में सक्षम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित हेलो यूआई पर चलता है।

    कैमरा: Motorola Edge 50 Fusion फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर, 120° फील्ड ऑफ व्यू और 4x मैक्रो शॉट्स सपोर्ट वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    बैटरी: मोबाइल की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। यह टर्बो तकनीक के साथ मिनटों में डिवाइस को फुल चार्ज करने में सक्षम है।

    Motorola Phone

    Motorola Edge 50 Ultra

    डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन में 6.7 इंच का pOLED 3D कर्व डिस्प्ले है। इस पर 2,712 x 1,220 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,800 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है।

    प्रोसेसर: डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर लगा हुआ है। जो आपको हर तरह के काम में शानदार एक्सपीरियंस देने के काबिल है। यह एंड्राइड 14 आधारित फोन है जो 3 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आता है।

    कैमरा: Motorola Edge 50 Ultra में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। यूजर्स कैमरा से 100x AI जूम भी कर सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस है।

    बैटरी: Motorola Edge 50 Ultra 5G में पावर बैकअप के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 125W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W वायरलेस पावर शेयरिंग तकनीक मिल जाती है।

    Motorola Edge 40 Pro

    डिस्प्ले: ऐज 50 प्रो में 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन पीओएलईडी पैनल पर बनी है जो 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोटो ने अपने फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

    प्रोसेसर: Edge 40 Pro स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 13 ओएस दिया गया है जिसके साथ माय यूक्स 4.0 लेयर मिलती है। यह मोटोरोला मोबाइल 12जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम तथा 512जीबी यूएफएस 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

    कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर 50 मेगापिक्सल 114डिग्री एफओवी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.6 अपर्चर 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है।

    बैटरी: पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,600एमएएच बैटरी दी गई है। तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही यह मोटोरोला मोबाइल 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तथा 8वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी काम करता है।

    Motorola Edge 50 Ultra 5G with 5000 rs discount know offer details

    Motorola Edge 50

    डिस्प्ले: यह 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5के स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसे कंपनी Endless Edge Display का नाम दिया है। यह स्क्रीन pOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट और 1200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है तथा Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है।

    कैमरा: इस फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर तथा Quad Pixel Technology पर काम करता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT 700C OIS सेंसर, 120° FOV तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 13MP Ultrawide एंगल लेंस और 10MP Telephoto लेंस भी मिलता है।

    बैटरी: पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 68W TurboPower तकनीक से लैस किया गया है। बता दें कि 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में इस फोन ने 20% से 100% फुल चार्ज होने में 40 मिनट का समय लिया है।

    प्रोसेसर: Moto Edge 50 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 AE चिपसेट पर काम करता है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को हीटिंग से बचाने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

    Motorola Edge 50 Fusion Price
    Rs. 18,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post Motorola Edge 50, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra को सस्ते में खरीदें, मिल रहा है डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-5g-edge-50-pro-edge-50-fusion-and-edge-50-ultra-sale-with-discount-offer/feed/ 0
    Moto Edge 50 Fusion भारत में जल्द होगा लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/moto-edge-50-fusion-india-launch-teaser-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-edge-50-fusion-india-launch-teaser-know-details/#respond Tue, 07 May 2024 06:27:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139789 पिछले महीने मोटोरोला ने एज 50 सीरीज के तीन मोबाइल्स ग्लोबली लॉन्च किए हैं। जिसमें एक मॉडल एज 50 प्रो भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, अब Moto Edge 50 Fusion लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ब्रांड ने जानकारी पेश की है।

    The post Moto Edge 50 Fusion भारत में जल्द होगा लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Moto Edge 50 Fusion भारत में पेश होने वाला है।
    • सोशल मीडिया पर ब्रांड ने जानकारी पेश की है।
    • इसमें 68W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

    पिछले महीने मोटोरोला ने एज 50 सीरीज के तीन मोबाइल्स ग्लोबली लॉन्च किए हैं। जिसमें एक मॉडल एज 50 प्रो भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, अब Moto Edge 50 Fusion लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ब्रांड ने जानकारी पेश की है। खास बात यह है कि नया फोन इस श्रृंखला में सबसे सस्ता साबित हो सकता है इसलिए इसे इंडिया में काफी पसंद किया जा सकता है। आइए, आगे टीजर और खूबियों के बारे में डिटेल जानते हैं।

    Moto Edge 50 Fusion भारतीय लॉन्च कंफर्म

    • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोटोरोला इंडिया ने आगामी स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है।
    • कंपनी ने आगामी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर वीडियो में कर्व्ड डिस्प्ले, डुअल-रियर कैमरा सेटअप और 50MP OIS कैमरा वाला फोन दर्शाया गया है।
    • टीजर वीडियो में सामने आई डिटेल से पता चलता है कि भारत में मोटोरोला का आगामी फोन Moto Edge 50 Fusion होगा।
    • बता दें कि अभी मोबाइल की लॉन्च डेट तय नहीं हुई है, लेकिन यह कुछ दिनों में आ सकती है।

    Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

    • डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Fusion में 6.7-इंच कर्व pOLED स्क्रीन दी गई है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • प्रोसेसर: फोन को यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में Snapdragon 7s Gen 2 चिप के साथ पेश किया गया है। जबकि यह स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लैटिन अमेरिका में आया था। उम्मीद है कि भारत में इसे Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लाया जा सकता है।
    • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह मोबाइल 12GB रैम + 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
    • कैमरा: Motorola Edge 50 Fusion में बैक पैनल पर 50MP का LYT-700C प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मौजूद है।
    • बैटरी: डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी और तेजी से चार्जिंग के लिए 68W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
    • ओएस: Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित Hello UX पर रन करता है।
    • अन्य: यह मोटो फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI फीचर, डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, पानी और धूल से बचाव के वाली IP68 रेटिंग से लैस है।


    Motorola Edge 50 Fusion Price
    Rs. 18,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post Moto Edge 50 Fusion भारत में जल्द होगा लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/moto-edge-50-fusion-india-launch-teaser-know-details/feed/ 0