The post Motorola का पावरफुल फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro, 24 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 24 फरवरी को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से मोटो ऐज़ सीरीज़ का नया मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस दिन अपना फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है और 24 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च के साथ ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले लेगा। मोटोरोला इंडिया में भी आज अपने आने वाले स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ कर दिया है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 30 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा चीन में लॉन्च किए जा चुके Moto Edge X30 स्मार्टफोन का ही रिब्रांडिंड वर्ज़न बताया जा रहा है। मोटो ऐज़ एक्स30 चीनी बाजार में दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ था और इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सामने आ चुकी है। चीन में यह मोबाइल फोन तकरीबन 38,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था और उम्मीद है कि 24 फरवरी को भारत में भी यह मोबाइल इसी प्राइस सेग्मेंट में एंट्री ले सकता है।
Are you ready?!? 24.02 #findyouredge #hellomoto pic.twitter.com/JsQVnDNyY4
— Motorola India (@motorolaindia) February 7, 2022
Moto Edge 30 Pro अगर वाकई में Moto Edge X30 स्मार्टफोन का ग्लोबल मॉडल बनकर सामने आता है तो इस फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी होगी जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 567हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। यह भी पढ़ें : 15 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा POCO M4 Pro 5G Phone, स्पेसिफिकेशन्स होगी दमदार और प्राइस होगा कम
मोटो ऐज़ एक्स30 की ही बात करें तो चीन में यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो माययूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट दिया गया है। यह मोटोरोला फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं बेस मॉडल में 8 जीबी रैम दी गई है।

Moto Edge X30 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि Moto Edge 30 Pro भी भारत में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।
The post Motorola का पावरफुल फ्लैगशिप फोन Moto Edge 30 Pro, 24 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto Edge X30 अंडर डिस्प्ले कैमरा एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने पिछले साल अलग अलग प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने बीते दिसंबर महीने महीने में क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ Moto Edge X30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके साथ ही इसके बाद कंपनी ने अपने G सीरीज के कुछ स्मार्टफोन अलग-अलग मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। अब Motorola चीन में Moto Edge X30 स्मार्टफ़ोन का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
Moto Edge X30 का नया वेरिएंट अंडर स्क्रीन कैमरा के साथ पेश किा जाएगा। लेनोवो के चीन में मोबाइल बिजनेस के जनरल मैनेजर चेन जिन ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की फोटो शेयर कर लॉन्च को टीज किया है।यहां हम आपको Moto Edge X30 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Motorola जल्द ही Moto Edge X30 स्मार्टफोन का अंडर स्क्रीन कैमरा वेरिएंट लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Moto Edge X30 स्मार्टफोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान भी कंपनी ने अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन को टीज किया था। मोटोरोला के अपकमिंग अंडर डिस्प्ले कैमरा को लेकर बताया जा रहा है कि यह 60MP फ्रंट कैमरा हो जो डिस्प्ले के अंदर लगा होगा। फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव नहीं होगा।
मोटोरोला के इस फोन में 6.7-इंच का Full HD+ POLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल और ब्राइटनेस 700 निट्स होगी। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा जो HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आएगा। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने
कैमरा की बात करें तो Motorola के प्रीमिमय फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में USB Type-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर, Bluetooth 5.2, WiFi 802.11a/b/g/n/ac/ax, दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : कंप्यूटर पर भी मिलेगा Google Play Games का मजा, बीटा टेस्टिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
The post Moto Edge X30 अंडर डिस्प्ले कैमरा एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto Edge X30 की भारत में जल्द होगी एंट्री, सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge X30 जल्द ही भारत में एंट्री करने वाला है। मोटोरोला ने पिछले महीने चीन में Moto Edge X30 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक यह फोन भारत में इस महीने के अंत या फरवरी के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। फ्लैगशिप Moto Edge X30 स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन्स में मॉडल नंबर XT2201-01 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकता है।
भारत की सर्टिफिकेशन एजेंसी BIS से भले ही इस स्मार्टफ़ोन को लाइसेंस मिल गया हो लेकिन इस लिस्टिंग में मोटोरोला के फ़ोन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया गया है। हालाँकि मोटोरोला के इस फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन की सभी जानकारी सामने आ चुकी है। यह फ़ोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में यह फ़ोन चाइना स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आएगा। लेकिन मोटोरोला इस फ़ोन को भारत में किस क़ीमत में लॉन्च करता है यह देखना दिलचस्प होगा।


Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंप्लिंग रेट 576Hz और रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : ओप्पो का यूजर्स न्यू ईयर गिफ्ट – OPPO A54 की कीमत में हुई जबरदस्त कटौती, जानें क्या हैं नए दाम
Motorola Moto Edge X30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस पोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का OV50A40 सेंसर है जिसका अपर्टर f/1.88 है। इस फोन में 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 60MP स्नाइपर दिया गया है। Moto Edge X30 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ आता है। यह फोन Android 12 OS पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करता है। मोटोरोला के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 68W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini और iPhone 11 पर मिल रहे डिस्काउंट, Flipkart और Amazon से सस्ते में खरीदें
The post Moto Edge X30 की भारत में जल्द होगी एंट्री, सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: Moto Edge X30 का इंडिया लॉन्च आया नजदीक, जानें कब होगी इस धांसू फोन की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Moto Edge X30 5G को कुछ समय पहले चीन में पेश किया गया था जो कि नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन था। वहीं, अब यह फोन इंडिया में आने की तैयारी में है। 91mobiles को विशेष रूप से इंडस्ट्री सोर्स से पता चला है कि हैंडसेट जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में भारत में आ जाएगा। यह हमारी पिछली विशेष रिपोर्ट के अनुरूप है। Q1 2022 में भारत में कुछ फोन्स स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 के साथ आ सकते हैं, जिसमें Realme GT 2 Pro और Xiaomi 12 Pro शामिल होंगे। वहीं, अब इस लिस्ट में Moto Edge X30 भी शामिल हो सकता है।
Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 576Hz और रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 68W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 108MP कैमरा के साथ धूम मचाने आ गया Motorola Edge S30 5G, जानें प्राइस और सभी खूबियां

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Moto Edge X30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP थर्ड सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन 60 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, 5G की ताकत और मिलेगा शानदार 50MP कैमरा
लेटेस्ट वीडियो
Moto Edge X30 स्मार्टफोन का 8GB/128GB वेरिएंट को चीन में 3,199 RMB (करीब 38,000 रुपये) की कीमत में चीन में पेश किया गया था। इसके साथ ही 8GB/256GB वेरिएंट को 3399 RMB (करीब 40,300 रुपये), 12GB/256GB वेरिएंट को 3,599 RMB (करीब 42,700 रुपये) थी।
The post Exclusive: Moto Edge X30 का इंडिया लॉन्च आया नजदीक, जानें कब होगी इस धांसू फोन की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Moto Edge X30, सारे फीचर्स हैं नंबर वन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने चीन में अपना फ्लैगशिप Moto Edge X30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 60MP का सेल्फी कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग, 50MP डुअल कैमरा, Android 12 OS और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला ने Moto Edge X30 Special Edition स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर भी पेश किया है।
Moto Edge X30 स्मार्टफोन का 8GB/128GB वेरिएंट को चीन में 3,199 RMB (करीब 38,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB/256GB वेरिएंट को 3399 RMB (करीब 40,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 12GB/256GB वेरिएंट को 3,599 RMB (करीब 42,700 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Moto Edge X30 स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन को 12GB/256GB वेरिएंट को 3,999 RMB (करीब 47,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 576Hz और रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 68W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें : Google Search Trend 2021 : भारतीयों ने IPL और नीरज चोपड़ा और कोरोना से जुड़ा ये सवाल किया सबसे ज्यादा सर्च
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Moto Edge X30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP थर्ड सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन 60 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : MG Motor भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की कर रहा तैयारी, जानें कीमत और कब होगी लॉन्च
The post Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Moto Edge X30, सारे फीचर्स हैं नंबर वन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto Edge X30 स्मार्टफोन 60MP सेल्फी कैमरा, डुअल 50MP रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला चीन में 9 दिसंबर को Moto Edge X30 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला का यह फोन क्वालकॉम के सबसे दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होने वाला सबसे पहला स्मार्टफोन है। क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ-साथ Moto Edge X30 स्मार्टफोन में कई और शानदार फीचर भी होंगे। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी ऑफिशियल शेयर की है।
मोटोरोला के ऑफिशियल पोस्टर के हवाले से Gizmochina ने बताया है कि Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 50MP के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकता हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में डुअल 50MP कैमरा लेंस के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है।

Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 10-बिट कलर्स, HDR10+, और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश की जा सकती है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन की लाइव इमेज में इसका फ्रंट डिजाइन का लुक पहले ही सामने आ चुका है। यह भी पढ़ें : ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही Ola, कंपनी प्रमुख ने शेयर की जानकारी
TENAA की लिस्टिंग की माने तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन चीन में 6GB / 8GB / 12GB / 16 GB की रैम के साथ 512 GB तक की स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित कंपनी के My UX 3.0 UI पर रन करेगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर का ख़त्म होगा इंतज़ार, इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी
The post Moto Edge X30 स्मार्टफोन 60MP सेल्फी कैमरा, डुअल 50MP रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto Edge X30 स्मार्टफोन की रियल लाइफ फोटो आई सामने, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola का फ्लैगशिप Moto edge X30 स्मार्टफोन 9 दिसंबर को लॉन्च होना है। Motorola का यह स्मार्टफोन क्वाकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen1 के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। Moto edge X30 स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीर ऑनलाइन मीडिया में सामने आई हैं। ये तस्वीर मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन और रिटेल बॉक्स के हैं। यहां हम आपको Edge X30 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Moto Edge X30 स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज लेनोवो सेल फोन बिजनेस मैनेजर चैन जिन ने शेयर की है। जैसा कि हमने बताया इस तस्वीर में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन सामने मिलता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिजाइन दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही टॉप और बॉटम बैजल एक जैसे हैं।

Moto Edge X30 स्मार्टफोन के बाएं फ्रेम में यूनीक ‘वन टच’ बटन दिया गया है। इसके साथ ही दाएं ओर वॉल्यूम और लॉक बटन दिए गए हैं। चैन जिन ने दावा किया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में 1 बिलियन कलर हाई रिफ़्रेश स्क्रीन, HDR 10+ सपोर्ट डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल होगा। Moto Edge X30 स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा 120W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन, Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ की हो सकती है एंट्री
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही 60MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर
News Source – sparrowsnews
The post Moto Edge X30 स्मार्टफोन की रियल लाइफ फोटो आई सामने, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi, Realme, OnePlus सब रह गए पीछे, 9 दिसंबर को यह कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चिपसेट मेकर Qualcomm ने हाल ही में अपना सबसे एडवांस और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC पेश किया है। क्वॉलकॉम द्वारा की गई इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद से ही तमाम मोबाइल कंपनियां दावा कर रही है कि वह भी इस चिपसेट से लैस स्मार्टफोंस को लेकर आएगी। इस लाईन में Xiaomi, Realme, OPPO, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड जहां जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, वहीं Motorola ने सबसे आगे निकलते हुए स्नैपड्रैगन 8जी 1 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी घोषित कर दी है। यह ताकतवर स्मार्टफोन 9 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा।
Motorola ने बता दिया है कि वह दुनिया का सबसे पहला Snapdragon 8G 1 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन लेकर आ रही है। अन्य मोबाइल कंपनियां अभी तक जहां अपने स्मार्टफोंस को लाने की घोषणाएं कर रही है वहीं मोटोरोला ने सीधे इस चिपसेट पर काम करने वाले फोन की लॉन्च डेट ही अनाउंस कर दी है। Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट से लैस यह मोबाइल फोन आने वाली 9 दिसंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा जो Moto Edge X30 नाम के साथ टेक मार्केट में एंट्री लेगा।

यहां मोटोरोला मोटो ऐज़ एक्स30 की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी होगी जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक फोटोग्राफ से पता चला है कि Moto Edge X30 की डिसप्ले पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी तथा साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता और दमदार iPhone, जानें क्या होगी खूबियां
Moto Edge X30 को लेकर बताया गया है यह मोबाइल फोन सेल्फी के मामले में बेहद ही दमदार साबित होने वाली है। इस स्मार्टफोन में 60 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है जो अभी तक किसी भी अन्य मोबाइल फोन में नहीं दिया गया है। वहीं फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो शानदार फीचर्स से लैस होगा।

इस मोटोरोला फोन को लेकर सामने आया है कि मोटो ऐज एक्स30 चार रैम वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री लेगा। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम सपोर्ट करेगा वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 16 जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। अन्य वेरिएंट्स 8 जीबी रैम तथा 12 जीबी रैम सपोर्ट करेंगे। वहीं स्टोरेज के तौर पर Moto Edge X30 स्मार्टफोन 128 जीबी मैमोरी, 256 जीबी मैमोरी और 512 जीबी मैमोरी वाले तीन ऑप्शन्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है।
The post Xiaomi, Realme, OnePlus सब रह गए पीछे, 9 दिसंबर को यह कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola पेश करेगी सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन Moto Edge X30, Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफ़ोन के लिए प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम जल्द ही अपना सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen1 को लॉन्च करने वाली है। इस चिपसेट को पहले Snapdragon 898 नाम दिया गया था। इस चिपसेट के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लेनोवो के जनरल मैनेजर Chen Jin ने बताया कि मोटोरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन Moto Edge X30 के नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के अपकमिंग फ्लैगशिप Moto Edge X30 के बारे में कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफ़ोन हो सकता है।

लेनोवो के जीएम ने अपनी यह पोस्ट मोटोरोला के फोन Edge X30 से किया है जो अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन डबल Gorilla Glass प्रोटेक्शन और नई कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल में Gorilla Glass पैनल दिए जाएंगे। इसके साथ ही नया प्रोसेसर दमदार कोर स्पीड और शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
इस पोस्ट के कमेंट सक्शेन में जिन ने बताया कि मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में My UI 3.0 का एक्सपीरियंस मिलेगा। यह स्टॉक एंड्रॉयड बेस्ट UI है, जिसमें मोटोरोला के कस्टमाइज्ड फ़ीचर जैसे Moto Actions मिलते हैं। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ OLED पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। मोटोरोला के इस पोन में 16GB तक की रैम और 512 GB की स्टोरेज मिलती है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियार कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही खबरों की माने तो यह फोन ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 30 Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा 120W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन, Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ की हो सकती है एंट्री
फ़िलहाल Motorola Edge X30 या Edge 30 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मोटोरोला और शाओमी दोनों की क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 के लॉन्च का इंताजर कर रहे हैं। हमारा मानना है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के साथ शाओमी भी इस चिपसेट के साथ Xiaomi 12 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर
The post Motorola पेश करेगी सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन Moto Edge X30, Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>