Moto G Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Mar 2020 10:40:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/#respond Tue, 17 Mar 2020 10:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41820 Moto G8 Power Lite में 4GB रैम हो सकती है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से लीक सामने आ रही है कि Motorola एक नया फोन को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने मोटो जी8 पावर हैंडसेट का ‘लाइट’ वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Moto G8 Power स्मार्टफोन को बीते साल यूरोप में लॉन्च किया गया था। कंपनी के नए फोन को Moto G8 Power Lite के नाम से उतार सकती है। वहीं, अब मोटो जी8 पावर लाइट को गूगल कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग से पहले Moto G8 Power Lite को गीकबेंच बेंचमार्किंग और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं, अब Google Console लिस्टिंग में फोन के डिसप्ले रेजोल्यूशन, रैम, चिपसेट और एंडरॉयड वर्जन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन के रेंडर भी सामने आए हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है।
moto-g8-power-lite
Moto G8 Power Lite के रेंडर के अनुसार फोन को नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बैक पैनल की झलक देखने को नहीं मिली है। गूगल कंसोल लिस्टिंग में सामने आई Moto G8 Power Lite का रेंडर इसी महीने टिप्सटर रोलेंड क्वांट द्वारा जारी किए गए रेंडर से काफी अलग है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग के अनुसार मोटो जी8 पावर लाइट में मीडियाटेक हीलियो पी35 एसओसी के साथ 4जीबी रैम होगी। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करेगा।
हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि लॉन्चिंग के समय फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में एचडी+ 1,600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। लेकिन, डिसप्ले साइज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Moto G8 Power Lite को सिंगल कोर टेस्ट में 172 और मल्टी कोर टेस्ट में 896 स्कोर हासिल हुए हैं।

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार Moto G8 Power Lite को ब्लूटूथ V4.2 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

अगर बात करें Moto G Power की तो इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिसप्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था।

वहीं, Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/feed/ 0