Moto G Pure | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Oct 2021 04:10:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लो बजट में लॉन्च हुआ नया Motorola फोन Moto G Pure, 2 दिन चलेगी नॉन स्टॉप बैटरी, 11 हजार के करीब है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-launch-with-3gb-ram-helio-g25-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-launch-with-3gb-ram-helio-g25-price-specs-sale-offer/#respond Fri, 08 Oct 2021 04:10:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68384 Moto G Pure उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो नए मोबाइल के लिए अधिक पैसा नहीं चुकाना चाहते हैं।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ नया Motorola फोन Moto G Pure, 2 दिन चलेगी नॉन स्टॉप बैटरी, 11 हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी लगता है साल के आखिरी क्वॉटर में टेक मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत का झोक देना चाहती है। बीते हफ्तों में मोटोरोला के कई मोबाइल फोन सामने आ चुके हैं और कई स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च किए जाने वाले हैं। इसी कड़ी में मोटोरोला ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक नया लो बजट वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G Pure लॉन्च किया है जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो नए मोबाइल के लिए अधिक पैसा नहीं चुकाना चाहते हैं।

Moto G Pure

मोटोरोला मोटो जी प्योर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पर बनी है जो 269पीपीआई सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81 प्रतिशत का है।

Motorola Moto G Pure Launch with 3gb ram Helio G25 Price Specs Sale Offer

Moto G Pure को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो माययूक्स पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नए मोटोरोला फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। यह Motorola फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : सस्ता Moto E40 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ 12 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Oppo A54s स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले क़ीमत, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स हुए लीक

Moto G Pure डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो जी प्योर में 10वॉट चार्जिंग फीचर वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 2 दिन का नॉनस्टॉप बैकअप देने में सक्षम है।

Motorola Moto G Pure Launch with 3gb ram Helio G25 Price Specs Sale Offer

Motorola Moto G Pure को प्लास्टिक बॉडी पर लॉन्च किया गया है जिसका डायमेंशन 167.36 x 75.63 x 8.75mm और वज़न 188ग्राम है। यह फोन आईपी52 रेटिंग के साथ आया है जो इसके पानी से बचाता है। मोटो जी प्योर ने इंटरनेशन मार्केट में Deep Indigo कलर में एंट्री ली है। वहीं कीमत की बात करें तो यह मोटोरोला फोन $160 में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 11,900 रुपये के करीब है।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ नया Motorola फोन Moto G Pure, 2 दिन चलेगी नॉन स्टॉप बैटरी, 11 हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-launch-with-3gb-ram-helio-g25-price-specs-sale-offer/feed/ 0
पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/#respond Thu, 12 Aug 2021 04:24:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64775 Moto G Pure को एंडरॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस पर लॉन्च किया जाएगा

The post पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo अधिकृत Motorola कंपनी आने वाली 17 अगस्त को भारत में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। ग्लोबल मार्केट में जहां Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite लॉन्च किए गए थे, वहीं इंडिया में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला ‘जी’ सीरीज़ के भी एक नए मोबाइल फोन की जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है जिसे बाजार में Moto G Pure नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G Pure को दरअसल विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर देखा गया है। इस फोन को XT2163-4 मॉडल नंबर के साथ FCC, WiFi alliance और REL Canada सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। Motorola ने हालांकि अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन इन सर्टिफिकेशन्स में सामने आया है कि मोटो जी प्योर एंडरॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं TUV certification में खुलासा हुआ है कि यह मोटोरोला फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।

Motorola Edge 20 Series इंडिया लॉन्च

Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इन मोटोरोला फोंस का का प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जिससे यह साफ हो गया है कि मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन इसी साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite नाम से लॉन्च हुआ फोन ही इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा।

Motorola Edge 20 Fusion की कीमत

ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite को एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8GB RAM और 128GB Storage सपोर्ट करता है। यही फोन इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा। यूरोपियन मार्केट में इस फोन को €349.99 में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोटोरोला फोन को Electric Graphite और Lagoon Green कलर में अगस्त महीने से खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro वेरिएंट्स व प्राइस

मोटोरोलो ऐज़ 20 को कंपनी की ओर से 8GB RAM और 128GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस €499.99 यानी भारतीय करंसी अनुसार 44,000 रुपये के करीब है। इसी तरह मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो को 12GB RAM और 256GB storage पर बाजार में उतारा गया है तथा इस फोन की कीमत €699.99 यानी 60,000 रुपये के करीब है।

Motorola moto G Pure Specs Leaked Launch soon

motorola edge 20 ने Frosted Gray और Frosted white कलर में तथा motorola edge 20 pro ने Midnight blue, Blue Vegan Leather और Iridescent White कलर में एंट्री ली है। मोटोरोला ऐज़ 20 और मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो के फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0