Moto G Stylus (2022) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 09 Jan 2022 07:17:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की खूबियां हुई लीक, MediaTek Helio G85, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-stylus-2022-specs-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-stylus-2022-specs-leaked-ahead-of-launch/#respond Sun, 09 Jan 2022 07:17:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73446 Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन का कोड नेम Milan है।

The post Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की खूबियां हुई लीक, MediaTek Helio G85, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने ने साल 2020 में मिड रेज सेगमेंट में Moto G Stylus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल Moto G Stylus स्मार्टफोन का सेकेंड जेनेरेशन मॉडल पेश किया था। अब कंपनी इसके तीसरी जनेरेशन Moto G Stylus (2022) को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। यहां हम आपको Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Moto G Stylus (2022) स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन का कोड नेम Milan है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1080×2460 पिक्सल है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC और ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 4 या 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी।

Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस फोन में 50MP Samsung ISOCELL S5KJN1 प्राइमरी कैमरा, 8MP Samsung ISOCELL S5K4H7 अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 2MP GalaxyCore GC02M1 डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16-MP OV16A1Q सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Whatsapp पर जल्द आ रहा नया फीचर, चैट नोटिफिकेशन्स में देखने को मिलेगा बदलाव

मोटोरोला के इस फोन के साथ स्टायलस भी दिया जाएगा जैसा कि Samsung Galaxy Note सीरीज में दिया जाता था। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 10W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर, सिंगल बॉटम स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 11 के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में सिर्फ एक मेजर अपडेट Android 12 मिलेगा और दो साल तक सिक्योरटी पैच के अपडेट मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11 Lite NE 5G, Mi 11X, और Mi 11X Pro स्मार्टफोन पर मिल रहा 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की खूबियां हुई लीक, MediaTek Helio G85, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-stylus-2022-specs-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0