Moto G Stylus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Nov 2020 06:23:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola Moto G Stylus 2021 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-2021-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-2021-specifications-leaked/#respond Tue, 10 Nov 2020 06:23:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50884 यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

The post Motorola Moto G Stylus 2021 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इस साल अपने Moto G Stylus को लॉन्च किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी Moto G Stylus 2021 स्मार्टफोन जल्द ही पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी Evan Blass द्वारा लीक की गई है। टिप्सटर के अनुसार, नेक्सट जनरेशन जी स्टायलस अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में बड़ा होगा। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Evan Blass द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Motorola Moto G Stylus 2021 का मॉडल नंबर XT2115 है। इसके अलावा फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से से हटाकर साइड में प्लेस किया जा सकता है। वहीं, इस अपकमिंग फोन में NFC सपोर्ट नहीं होगा और यह फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto E7 शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, कम कीमत में मिलेगी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार मोटोरोला जी स्टायलस 2021 फोन में अपने पिछले वर्ज़न की तरह ही 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा फोन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन के लॉन्च नजदीक आने तक डिवाइस को और भी खबर सामने आएगी।

Moto G Stylus के नए वर्ज़न में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिस्प्ले स्टाइल के साथ दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO A15 इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 4230एमएएच बैटरी, 13एमपी कैमरा और 3जीबी रैम

इसके अलावा मोटो जी स्टाइलस को कंपनी ने पंच-होल डिजाईन पर पेश किया था जो 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus में मौजूद स्टाइलस पेन को नीचली दाईं ओर से निकाला जा सकता है।

The post Motorola Moto G Stylus 2021 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-2021-specifications-leaked/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/#respond Sun, 09 Feb 2020 18:32:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40610 आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस पर...

The post 5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2020 के मंच से Moto G Stylus और Moto G8 Power स्मार्टफोन पेश कर सकती है। लेकिन अपने फैन्स और टेक जगत को सरप्राइज़ देते हुए मोटोरोला ने ये दोनों ही स्मार्टफोन MWC 2020 से पहले ही ग्लोबल मंच पर उतार दिए हैं। कंपनी की ओर से मोटो जी स्टाइलस और मोटो जी पावर अमेरिकन बाजार में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फोन मीडरेंज सेग्मेंट में पेश किए गए हैं। Moto G8 Power जहां ताकतवर बैटरी से लैस है वहीं Moto G Stylus को कंपनी ने स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च किया है। आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस पर :

Moto G Stylus

मोटो जी स्टाइलस को कंपनी ने पंच-होल डिजाईन पर पेश किया है जो 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले सपोर्ट करता है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G Stylus G8 Power launched price specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। ​सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus में मौजूद स्टाइलस पेन को नीचली दाईं ओर से निकाला जा सकता है।

Moto G8 Power

मोटो जी8 पावर को कंपनी की ओर से 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन की एंडरॉयड 10 आधारित है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G Stylus G8 Power launched price specifications

Moto G8 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही मोटो जी8 पावर में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Moto G Stylus को कंपनी की ओर 299.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 21,500 रुपये के करीब है। वहीं Moto G8 Power को 249.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/feed/ 0
Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/#respond Thu, 30 Jan 2020 08:56:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40355 91मोबाइल्स को Moto G Stylus की वास्तविक फोटोज़ भी प्राप्त हो गई है।

The post Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि Motorola कंपनी भी Samsung Galaxy Note डिवाईस की तरह ऐसे स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है जो ‘पेन’ सपोर्ट करेगा। लीक में इस फोन का नाम Moto G Stylus बताया गया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को Moto G Stylus की वास्तविक फोटोज़ भी प्राप्त हो गई है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। Moto G Stylus की रियल फोटोज़ सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि मोटोरोला का यह डिवाईस बनकर पूरी तरह से तैयार है और बेहद जल्द टेक वर्ल्ड में दस्तक दे सकता है।

ऐसा होगा डिजाईन

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई Moto G Stylus की रियल फोटोज़ में फोन के दोनों पैनल्स दिखाए गए हैं। पहले फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। यह फोन राउंड ऐज़ेज पर बना है और डिसप्ले के उपरी ओर सिंगल पंच-होल दी गई है। Moto G Stylus के बैक पैनल की बात करें तो यहां कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

मोटो जी स्टाइलस का रियर कैमरा सेटअप पैनल से थोड़ा उपर की ओर उठा हुआ है। ट्रिपल रियर कैमरे का प्राइमरी सेंसर उपर सबसे अलग बना हुआ है। इस सेंसर के नीचे की स्ट्रीप पर दो कैमरा लेंस और एक अन्य सेंसर मौजूद है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर 48MP के साथ ही सेंसर डिटेल्स लिखी गई है वहीं प्राइमरी सेंसर के साईड में राउंड शेप की फ्लैश लाईट मौजूद है। Moto G Stylus के बैक पैनल पर ही बीच में Motorola का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Stylus में 6.4 इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगी जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डिवाईस क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होकर बाजार में कदम रखेगा। हमें Moto G Stylus के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की जानकारी मिली है। हालांकि एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च होने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो जी स्टाइलस में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले ईवेंट के इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एमडब्ल्यूसी में कंपनी कौन-सा फोन लाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस ईवेंट में Moto G8, Moto G8 Power और Motorola Edge+ के साथ ही फ्लैगशिप फोन भी दस्तक दे सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटोरोला इस ईवेंट में Motorola Z सीरीज़ का कोई फोन लॉन्च कर सकती है।

The post Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/feed/ 0
स्टाइलस पेन के साथ आएगा Moto G Stylus, फोटो हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-with-stylus-pen-renders-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-with-stylus-pen-renders-leaked/#respond Mon, 27 Jan 2020 03:39:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40210 स्मार्टफोन के साथ कंपनी फ्लैगशिप मॉडल Motorola Edge+ पर भी काम कर रही है।

The post स्टाइलस पेन के साथ आएगा Moto G Stylus, फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो की अधिकृत कंपनी लेनोवो जल्द ही अपने स्टायलस पेन वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का नया मॉडल ऑनलाइन लीक हुआ है। कनाडियन गवर्मेंट साइट के अनुसार डिवाइस का नाम Moto G Stylus रखा जा सकता है। इसके अलावा इसी स्मार्टफोन के साथ फ्लैगशिप मॉडल Motorola Edge+ पर भी काम कर रही है।

Moto G Stylus के रेंडर को टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर हैंडल @evleaks पर शेयर किया है। तस्वीर में डिवाइस स्टायलस के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि, रेंडर के अलावा इस मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रेंडर इमेज से आने वाले फोन के डिजाइन की जानकारी मिली है।

रेंडर के अनुसार फोन में दिए जाने वाला डिसप्ले होल-पंच और कर्व्ड ग्लास प्रटेक्शन के साथ आएगा। इसके अलावा स्टायलस प्रेशर सेंसिटिव टिप के साथ नहीं आता नहीं दिख रहा, जैसा सैमसंग की नोट सीरीज के साथ मिलने वाले S-पेन में मिलता है। लीक्ड डिवाइस मोटोरोला का पहला स्टायलस वाला एडरॉयड स्मार्टफोन हो सकता है।

कनाडा की गवर्मेंट के रेडियो एक्विपमेंट लिस्ट (REL) के अनुसार मोटोरोला नए Moto G Stylus स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसका मॉडल नंबर XT2043-4 लीक हुआ है। डिवाइस को कनाडा की अथॉरिटी से 3 जनवरी को अप्रूवल मिला है और इसी मॉडल नंबर के डिवाइस को US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) पर भी देखा गया है।

बता दें कि इससे पहले Motorola ने पॉप-अप कैमरा के साथ Motorola One Hyper स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, मोटोरोला वन हाइपर अभी इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। यह डिवाइस कंपनी का पहले हैंडसेट है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 400 डॉलर (लगभग 28,000 रुपए) है।

अगर बात करें Motorola One Hyper फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जिसमें एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ 4जीबी रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस फोन के यूजर्स 32 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं इसके अलावा यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 मोटोरोला स्किन पर कार्य करता है।

वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 4,00mAh बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट हाइपर चार्ज तकनीक के साथ आती है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हालांकि, इंडिया में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post स्टाइलस पेन के साथ आएगा Moto G Stylus, फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-with-stylus-pen-renders-leaked/feed/ 0