Moto G10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 04 Mar 2021 13:47:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/#respond Thu, 04 Mar 2021 13:47:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54816 मोटोरोला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए न्यू लॉन्च की जानकारी दी है।

The post Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने फरवरी महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ‘जी सीरीज़’ के दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए थे जिनमें Moto G10 और Moto G30 शामिल थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में उतारे गए थे जो अब इंडिया आने के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि मोटोरोला भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो ‘जी’ सीरीज़ में पेश किए जाएंगे। दोनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में लाए जाएंगे। अब बस इंतजार है तो सिर्फ लॉन्च डेट के सामने आने का।

मोटोरोला इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए न्यू लॉन्च की जानकारी दी है। मोटोरोला ने हालांकि लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि आगामी डिवाईस ‘जी’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे। मोटोरोला अपने लॉन्च को #AsliAllRounders हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। फोन की लॉन्च डेट सामने आते ही इस खबर को अपडेट करते हुए पाठको को जानकारी दी जाएगी।

Moto G10 और Moto G30

यूरोप में लॉन्च हुए मोटो जी10 और मोटो जी30 दोनों ही स्मार्टफोंस में 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए मोटो G30 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है वहीं मोटो जी10 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर, होने वाला है यह बड़ा बदलाव

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : रियलमी ने चला बड़ा दांव, 5G और पावरफुल फीचर्स के साथ लाया ताकतवर फोन Realme GT, Xiaomi को घेरने की तैयारी

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

The post Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 0
अब कम दाम में भी दिखेगी पावर, Motorola ला रहा है नया स्मार्टफोन Moto G10 Power https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-geekbench-listing-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-geekbench-listing-specs-leaked/#respond Wed, 03 Mar 2021 05:15:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54653 Moto G10 Power इसी महीने इंडिया में लॉन्च होगा।

The post अब कम दाम में भी दिखेगी पावर, Motorola ला रहा है नया स्मार्टफोन Moto G10 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कुछ दिनों पहले ही टेक मंच पर अपनी ‘जी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G10 और Moto G30 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही फोन यूरोपियन मार्केट में उतारे गए थे जिन्हें लेकर चर्चा है कि मोटोरोला इसी महीने में इन्हें भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर देगी। वहीं दूसरी ओर मोटो जी10 के इंडिया लॉन्च से पहले अब कंपनी का एक और नया स्मार्टफोन Moto G10 Power भी सामने आ गया है जिसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

Moto G10 Power को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर मोटोरोला मोटो जी10 पावर नाम के साथ ही सर्टिफाइड किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 2 मार्च की है जिसमें फोन के नाम के साथ ही इसमें मौजूद रैम मैमोरी और प्रोसेसर की भी पुष्टि हुई है। डिटेल शुरू करने से पहले आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आ रहा है कि हो सकता है इंडिया में Moto G10 को ही Moto G10 Power नाम के साथ लॉन्च किया जाए।

Motorola Moto G10 Power geekbench listing specs leaked

Moto G10 Power

 

बेंचमार्किंग साइट पर मोटोरोला मोटो जी10 पावर को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है। वेबसाइट पर फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा मदरबोर्ड सेक्शन में ‘capri’ लिखा गया है। गीकबेंच पर इस आगामी मोटोरोला फोन को सिंगल-कोर में 244 और मल्टी-कोर में 1043 स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें : 6GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A32 4G, Xiaomi-Realme को होगी परेशानी

Moto G10

 

मोटो जी10 की बात करें तो इस फोन में 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। यूरोप में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Motorola Moto G10 Power geekbench listing specs leaked
Moto G30

फोटोग्राफी के लिए Moto G10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post अब कम दाम में भी दिखेगी पावर, Motorola ला रहा है नया स्मार्टफोन Moto G10 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-geekbench-listing-specs-leaked/feed/ 0
Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/#respond Tue, 16 Feb 2021 11:20:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54065 दोनों फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी इंडिया में 19 फरवरी को अपनी ई-सीरीज के अंदर Moto E7 Power को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने आज टेक मंच पर अपनी G सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन Moto G10 और Moto G30 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही फोन को सॉलिड कैमरा एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में उतारा है। इसके अलावा कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में फोन्स को चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करेगी।

लुक व डिजाइन

दोनों ही फोन का लुक लगभग एक जैसा ही है। अगर बात करते हैं Moto G30 और Moto G10 की तो यह स्मार्टफोन्स ड्यूड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है। फोन्स के स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। मोटोरोला के यह फोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आते हैं। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बनी स्क्वायर शेप में फिट होगा। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पैनल पर नीचे की ओर भी वर्टिकल शेप में Motorola की ब्रांडिंग मौजूद है जिसके साथ स्पीकर फिट किया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन लगा है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने लाॅन्च किया लो बजट वाला Moto E6i, एंडराॅयड गो के साथ कम रैम में भी मिलेगी स्मूथ प्रोसेसिंग

moto-g10-new

डिसप्ले

डिजाइन की तरह ही दोनों फोन के डिसप्ले स्पेसिफिकेशन्स भी एक जैसे ही हैं। मोटो जी10 और मोटो जी30 में 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसिंग पावर

फोन को पावर प्रदान करने के लिए मोटो G30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 दिया गया है जो कि 8 Kryo 260 CPU कोर ( फोर बेस्ड ऑन A73, फोर ऑन A53) पर कार्य करता है। वहीं, बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रिनो 610 जीपीयू दिया गया है। दूसरी ओर मोटो जी10 में Snapdragon 460 चिपसेट है जो कि फोन की कीमत को कम करता है।

कैमरा

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन!

moto-g30

रैम व स्टोरेज

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी, बैटरी और ओएस

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

moto-g30-new

कीमत

दोनों Moto G10 और G30 को प्लास्टिक बॉडि वॉटर-रिपेलेंट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं, डस्ट और वॉटर प्रूफ के लिए फोन में IP52 रेटिंग है। कीमत की बात करें तो Moto G10 की कीमत €150 (लगभग 13,000 रुपए) और G30 की कीमत €180 (लगभग 15,000 रुपए) है।

The post Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/feed/ 0
5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/#comments Mon, 08 Feb 2021 06:50:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53798 Moto G40 के अलावा दूसरी ओर Moto G10 व Moto G30 के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक हुए हैं।

The post 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Motorola को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी इन दिनों Moto G और Moto E सीरीज़ के कई हैंडसेट पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी G सीरीज़ के तहत तीन फोन ला सकती है, जिसमें Moto G10, Moto G30 और Moto G40 शामिल होंगे। अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विट कर जानकारी दी है कि कंपनी इंडिया में अपने नए 5G फोन को लाने के लिए तैयार है और इस डिवाइस को इसी महीने यानी फरवरी में पेश किया जाएगा।

मुकुल शर्मा के अनुसार अपकमिंग 5G Motorola Ibiza (कोडनेम) हो सकता है। इस बजट हैंडसेट में 90 हर्ट्ज़ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। दूसरी ओर माना जा रहा है कि मोटो जी40 का कोडनेम Motorola Ibiza है, जिसको लेकर जानकारी मिली है कि यह भारत में 5जी सपोर्ट के साथ फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में जर्मन टेक ब्लॉगर TecknikNews ने इस बात की जानकारी दी थी कि Motorola Ibiza ऑफिशियल तौर पर Moto G40 के नाम से पेश किया जाएगा।

Motorola Ibiza उर्फ Moto G40 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे 5जी वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम के साथ गूगल पर लिस्ट हुआ Motorola Athena, जल्द करेगा एंट्री

motorola ibiza with 6gb ram android 11 listed on geekbench

Moto G10, Moto G30 और Moto E7

दूसरी ओर जी सीरीज के अपकमिंग Moto G10, Moto G30 और कंपनी की ई-सीरीज वाले Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक हुए हैं। यह जानकारी TechnikNews के Nils Ahrensmeier ने दी है। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यह तीनों फोन बजट कैटेगरी के अंदर पेश किए जाने वाले हैं।

मोटो जी10

Moto G10 के लीक रेंडर से मिली जानकारी के अनुसार फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, बैक पैनल पर टेक्सचर फिनिश होगी। माना जा रहा है कि इस फोन का कोडनेम Motorola Capri होगा, जिसमें 6.5-इंच डिसप्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

motorola capri 5000mah battery leak fcc

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्स, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और दो अतिरिक्त 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कीमत की बात करें तो फोन को EUR 149.99 (लगभग 13,100 रुपए) होगी। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला पावरफुल 5G फोन Motorola Edge S

मोटो जी30

Moto G30 का कोडनेम Motorola Capri Plus होगा। वहीं, इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाला 6.5 इंच डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल डेप्थ और मैक्रो सेंसर हो सकता है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की दी जा सकती है। इसके अलावा कीमत की बात करें तो इसे EUR 179.99 (लगभग 15,700 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

moto-e7-new

मोटो ई7 पावर

इसके अलावा अगर बात करें Moto E7 Power तो इसका कोडनेम ‘Malta Lite’ होगा। इसमें मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

The post 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/feed/ 1