Moto G100 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Oct 2025 11:08:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7,000mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ चीन में Moto G100 लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launched-china-7000mah-battery-12gb-ram-snapdragon-7s-gen2-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launched-china-7000mah-battery-12gb-ram-snapdragon-7s-gen2-price/#respond Tue, 14 Oct 2025 10:52:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184275 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बाजार में बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉरमेंस वाले फोंस का चलन बढ़ता जा रहा है। कई ब्रांड्स बड़े साइज की बैटरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में Motorola ने चीन में अपना नया Moto G100 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबा बैकअप और कम कीमत में […]

The post 7,000mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ चीन में Moto G100 लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बाजार में बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉरमेंस वाले फोंस का चलन बढ़ता जा रहा है। कई ब्रांड्स बड़े साइज की बैटरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में Motorola ने चीन में अपना नया Moto G100 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबा बैकअप और कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जुलाई में Moto G100 Pro लॉन्च किया था और G100 इसी सीरीज का बेस मॉडल बनकर आया है। आइए, फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

नए Moto G100 स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस मिल जाएगी। यह स्क्रीन DC Dimming टेक्नोलॉजी सपोर्ट से लैस है। जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ेगा।

परफॉरमेंस के लिए Moto G100 में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट लगाया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है। हालांकि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है, लेकिन इस प्राइस रेंज में इतना स्पेस बुरा नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G100 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस वाला डुअल कैमरा है। वहीं, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Moto G100 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी मानी जा सकती है। यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से चल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 15 पर बेस्ड ब्रांड की लेटेस्ट UI पर रन करता है। जिससे स्मूद और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है।

डिवाइस में अन्य खूबियों के रूप में NFC सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेफाइट कूलिंग और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। यह फोन 210 ग्राम का है और बैक एयर नैनो लेदर फिनिश के साथ आता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं।

लेटेस्ट Moto G100 का 12GB + 256GB वैरियंट चीन में 1,399 युआन (लगभग 17,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह Obsidian Black, Sky Blue, और Emerald Green जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है।

Moto G100 का मुकाबला इस रेंज में Redmi Note 14, iQOO 10x और realme 15x जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि बैटरी, डिजाइन और परफॉरमेंस व सॉफ्टवेयर के मामले में मोटो डिवाइस आगे रह सकता है। यह आपके ऊपर निर्भर होगा की आप कौनसा ब्रांड चुनते हैं।

यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बड़ी बैटरी, क्लीन सॉफ्टवेयर और मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करे तो Moto G100 अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, आपको और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए और ब्रांड कोई दूसरा भी चलेगा तो अन्य विकल्प भी ले सकते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 7,000mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ चीन में Moto G100 लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launched-china-7000mah-battery-12gb-ram-snapdragon-7s-gen2-price/feed/ 0
108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Motorola Hanoip इंडिया लॉन्च के लिए रेडी https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-hanoip-bis-certification-india-launch-soon-with-108mp-camera-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-hanoip-bis-certification-india-launch-soon-with-108mp-camera-6gb-ram/#respond Fri, 19 Mar 2021 03:55:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55482 फोन में कुल 6 कैमरे दिए जाएंगे।

The post 108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Motorola Hanoip इंडिया लॉन्च के लिए रेडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस समय इंडियन मार्केट में बड़ी ही तेजी से 108MP कैमरा वाले काफी स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक दे रहे हैं। एक दौर था जब 108MP कैमरा सेंसर्स को प्रीमियम डिवाइसेज में ही उपलब्ध कराया गया था। लेकिन समय बीतने के साथ ही कंपनियां अब 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिड-रेंज बजट कैटगरी में भी पेश कर रही हैं। वहीं, अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला टेक मंच पर एक और 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लाने की योजना बना रही है। दरअसल, इस फोन को Motorola Hanoip के नाम से BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जो कि टिप्सटर Mukul Sharma स्पॉट किया है। हालांकि, अभी फोन का असली मार्केटिंग नाम का खुलासा होना बाकि है। लेकिन, बीआईएस पर इस फोन के देखे जाने से एक बात साफ है कि फोन इंडिया में जल्द एंट्री करेगा।

Motorola Hanoip में होंगे ये फीचर

मुकुल शर्मा ने इस लिस्टिंग के साथ ही Motorola Hanoip के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार फोन में फ्रंट पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 32MP+16MP सेंसर होंगे। वहीं, रियर पर 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ 16MP, 8MP और 2MP सेंसर दिए जाएंगे। इसके अलावा बताया गया है कि मोटोरोला का यह फोन दो वेरिएंट: 4GB RAM + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज में आएगा। इसके अलावा फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च

Moto G100

कुछ समय से खबर सामने आ रही है कि मोटोरोला की जी-सीरीज के अंदर Moto G100 को 25 मार्च ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, हाल ही में TechnikNews ‘Nils Aherensmeier (ट्विटर के माध्यम से) के माध्यम जानकारी दी थी कि मोटोरोला इस महीने 25 मार्च को Moto G100 के लॉन्च करने वाली है। लेकिन हमें अभी इस बात की कन्फर्म जानकारी नहीं दी है।

Moto G100 Launch Soon Specs Leaked

वहीं, खबरों के मुताबिक, मोटो जी100 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वेरियंट होगा। लीक तस्वीरों से Moto G100 में मोटो एज एस की तरह ही ड्यूल होल-पंच कटआउट होने का पता चला है। फोन में सभी स्पेसिफिकेशन्स मोटो एज एस वाले हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर के साथ आएगा Moto G50, लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Moto G100 का डिजाइन

हाल ही में TechnikNews द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के में मोटो G100 का डिजाइन सामने आया है। इन तस्वीरों के अनुसार इस फोन में किनारे पर पतले बेजल और डिस्प्ले के नीचे व ऊपर की तरफ चौड़ी चिन दी गई है। डिस्प्ले पर सबसे ऊपर दाएं कोने में दो सेल्फी कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी कैमरे के लिए अलग कटआउट है। रियर पर हैंडसेट में फ्लैश के साथ क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

The post 108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Motorola Hanoip इंडिया लॉन्च के लिए रेडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-hanoip-bis-certification-india-launch-soon-with-108mp-camera-6gb-ram/feed/ 0
Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/#respond Wed, 17 Mar 2021 06:19:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55366 लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

The post Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 25 मार्च को टेक मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो Moto G100 नाम के साथ लॉन्च होगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके बाद मोटो जी100 अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा। Moto G100 के बाजार में आने के पहले अब कंपनी के एक और नए मोबाइल फोन Moto G20 का नाम सामने आया है। मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ है जहां लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Moto G20 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर सीधे तौर पर फोन का नाम लिखा गया है कि मोटोरोला का यह फोन जी सीरीज़ में ही लॉन्च होगा। यह लिस्टिंग आज यानि 17 मार्च की ही है। सबसे पहले फोन के मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो मोटो जी20 को सिंगल-कोर में जहां 378 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में गीकबेंच ने इस फोन को 1322 स्कोर दिया है। मोटो जी20 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी गीकबेंच पर सामने आ गई है।

Moto G20 Geekbench listing Specs leaked

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G20 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा यूनिएसओसी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। यह चिपसेट टी700 हो सकता है जो 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। बता दें कि यह चिपसेट 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटो जी20 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Moto G100

25 मार्च को लॉन्च होने वाले मोटो जी100 की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.7 इंच फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो एक गेमिंग चिपसेट है।

Moto G20 Geekbench listing Specs leaked

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 16 मेेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

The post Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/feed/ 0
25 मार्च को होगी Motorola के पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 की एंट्री, जानें कैसा होगा लुक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g100-global-launch-date-march-25/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g100-global-launch-date-march-25/#respond Tue, 16 Mar 2021 05:59:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55300 कुल मिलाकर फोन में 5 कैमरे दिए जा सकते हैं।

The post 25 मार्च को होगी Motorola के पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 की एंट्री, जानें कैसा होगा लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola काफी समय से अपनी G-सीरीज का विस्तार करते हुए नए फोन्स को लॉन्च कर रहा है। हाल ही में भारतीय बाजार में कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 Power लॉन्च किया था जो कि लो बजट कैटगरी के अंदर उतारे गए थे। वहीं, इन फोन के लॉन्च होने के बाद से ही खबर आने लगी थी कि कंपनी जल्द ही अपना नया और पावरफुल फोन टेक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है जो Moto G100 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं, अब TechnikNews ‘Nils Aherensmeier (ट्विटर के माध्यम से) के माध्यम से पता चला है मोटोरोला इस महीने 25 मार्च को Moto G100 के लॉन्च करने वाली है। इस बात की संभावना है कि वैश्विक मंच के साथ ही कंपनी भारत में भी इसी दिन फोन को लॉन्च कर सकती है। लेकिन हमें अभी इस बात की कन्फर्म जानकारी नहीं है।

Motorola Edge S का ग्लोबल वेरियंट होगा Moto G100

अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक, मोटो जी100 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वेरियंट होगा। वहीं, फोन में सभी स्पेसिफिकेशन्स मोटो एज एस वाले ही दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर के साथ आएगा Moto G50, लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
moto-g100-launch-date

डिजाइन

हाल ही में TechnikNews द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के में मोटो G100 का डिजाइन सामने आया है। इन तस्वीरों के अनुसार इस फोन में किनारे पर पतले बेज़ल और डिस्प्ले के नीचे व ऊपर की तरफ चौंड़ी चिन दी गई है। डिस्प्ले पर सबसे ऊपर दांये कोने में दो सेल्फी कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी कैमरे के लिए अलग कटआउट हैं। रियर पर हैंडसेट में फ्लैश के साथ क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Moto G100 यदि Motorola Edge S का ही ग्लोबल वर्जन बनकर आता है तो इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की अंदाजा लगाया जा सकता है। मोटोरोला ऐज़ एस चीन में 6.7 इंच एफएचडी + (2520 × 1800) एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करती है।

Motorola Edge S 5G फोन को क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लाॅन्च किया गया था जो sub-6 GHz और mmWave पर 5G सपोर्ट करता है। यह चिपसेट ultra-intuitive AI से लैस है जो मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए शानदार है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन IP52 स्पलैश प्रतिरोध से लैस है। वहीं, डिवाइस में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक और एक चार्जर, प्रीइंस्टॉल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर, केबल और एक केस मिलता है। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च

Moto G100 Launch Soon Specs Leaked

Motorola Edge S के रियर पर चार सेंसर मौजूद हैं, जिसमें तीन कैमरे और एक टीओएफ सेंसर शामिल है। सेटपअ में 64MP प्राइमरी सेंसर, 16MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का प्राइमरी और 8MP का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कुल मिलाकर फोन में 5 कैमरे दिए गए हैं। बहरहाल मोटो जी100 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन और कीमत का इंतजार किया जा रहा है।

The post 25 मार्च को होगी Motorola के पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 की एंट्री, जानें कैसा होगा लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g100-global-launch-date-march-25/feed/ 0
सस्ते फोन के बाद अब फ्लैगशिप की तैयारी, Motorola ला रही है पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launch-soon-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launch-soon-specs-leaked/#respond Fri, 12 Mar 2021 06:21:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55141 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870जी चिपसेट पर लॉन्च होगा जो 5जी सपोर्ट करेगा।

The post सस्ते फोन के बाद अब फ्लैगशिप की तैयारी, Motorola ला रही है पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 Power लॉन्च किए हैं। ‘जी’ सीरीज़ में आए ये दोनों ही स्मार्टफोन लो बजट में उतारे गए हैं जिनमें मोटो जी30 की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये और मोटो जी10 पावर की कीमत महज़ 9,999 रुपये है। इन सस्ते स्मार्टफोंस के बाद अब मोटोरोला की नज़र फ्लैगशिप सेग्मेंट पर है। कंपनी जल्द ही अपना नया और पावरफुल फोन टेक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है जो Moto G100 नाम के साथ लॉन्च होगा।

Moto G100 को कंपनी द्वारा टीज़ करना शुरू कर दिया गया है। मोटोरोला ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आने वाले फोन की जानकारी दे दी है और यह स्मार्टफोन मोटो जी100 नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 870जी चिपसेट पर लॉन्च होगा जो 5जी सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि Moto G100 को चीन में लॉन्च हो चुके Motorola Edge S का ही ग्लोबल वर्ज़न माना जा रहा है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Moto G100 यदि Motorola Edge S का ही ग्लोबल वर्जन बनकर आता है तो इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की अंदाजा लगाया जा सकता है। मोटोरोला ऐज़ एस चीन में 6.7 इंच एफएचडी + (2520 × 1800) एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च

Motorola Edge S 5G फोन को क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लाॅन्च किया गया था जो sub-6 GHz और mmWave पर 5G सपोर्ट करता है। यह चिपसेट ultra-intuitive AI से लैस है जो मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए शानदार है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन IP52 स्पलैश प्रतिरोध से लैस है। वहीं, डिवाइस में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक और एक चार्जर, प्रीइंस्टॉल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर, केबल और एक केस मिलता है।

Moto G100 Launch Soon Specs Leaked

Motorola Edge S के रियर पर चार सेंसर मौजूद हैं, जिसमें तीन कैमरे और एक टीओएफ सेंसर शामिल है। सेटपअ में 64MP प्राइमरी सेंसर, 16MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का प्राइमरी और 8MP का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कुल मिलाकर फोन में 5 कैमरे दिए गए हैं। बहरहाल मोटो जी100 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन और कीमत का इंतजार किया जा रहा है।

The post सस्ते फोन के बाद अब फ्लैगशिप की तैयारी, Motorola ला रही है पावरफुल स्मार्टफोन Moto G100 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g100-launch-soon-specs-leaked/feed/ 0