Moto G13 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 07:02:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G13 4G इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 90Hz डिसप्ले, MediaTek Helio G85 SoC और बहुत कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-launched-in-india-price-specifications/#respond Wed, 29 Mar 2023 06:53:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101947 इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

The post Moto G13 4G इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 90Hz डिसप्ले, MediaTek Helio G85 SoC और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Moto G13 4G की शुरुआती कीमत Rs 9,499 है।
  • इस स्मार्टफोन की सेल 5 अप्रैल से ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी।
  • फोन को Lavender Blue और Matte Charcoal कलर में लाया गया है।

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने भारतीय टेक मार्केट में अपने नए 4G मोबाइल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए नए फोन को Moto G13 4G के नाम के साथ उतारा है। वहीं, अगर फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच IPS LCD डिसप्ले और MediaTek Helio G85 चिपसेट है। इसके अलावा भारत में इसकी कीमत भी किफायती रखी गई है क्योंकि यह एक 4जी-सक्षम स्मार्टफोन है। आइए नजर डालते हैं मोटो जी13 4जी की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता पर।

मोटो जी13 4जी की कीमत और उपलब्धता

Moto G13 4G को दो स्टोरेज वैरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 9,499 रुपये और 9,999 रुपये है। वहीं, यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 5 अप्रैल से दो कलर ऑप्शन – लेवेंडर ब्लू और मैट चारकोल में उपलब्ध होगा।

Moto G13 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5-इंच एचडी+ 90Hz डिसप्ले
  • मीडियाटेक हीलियो जी85
  • 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा
  • 5,000एमएएच बैटरी

मोटो जी13 4जी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का बड़ा आईपीएस एलसीडी डिसप्ले मिलता है। वहीं, यह एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 50MP क्वाड पिक्सेल कैमरा सिस्टम है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP करा मैक्रो और डेप्थ सेंसर हैं। वहीं, स्मार्टफोन में आगे की तरफ f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का कैमरा है।

इसके अलावा स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 एसओसी है जिसमें 4GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा यह नए नियर-स्टॉक Android 13 पर कार्य करता है। वहीं, कंपनी के अनुसार Motorola Android 14 में अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा अपडेट की गारंटी भी देता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा यह फोन यह IP52 रेटिंग, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए दो स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

The post Moto G13 4G इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 90Hz डिसप्ले, MediaTek Helio G85 SoC और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0
29 मार्च को इंडिया आ रहा 5,000एमएएच बैटरी और 50एमपी कैमरे वाला Moto G13 https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-india-launch-date-confirmed-march-29/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-india-launch-date-confirmed-march-29/#respond Fri, 24 Mar 2023 06:16:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101588 फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज के माध्यम से Moto G13 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई है।

The post 29 मार्च को इंडिया आ रहा 5,000एमएएच बैटरी और 50एमपी कैमरे वाला Moto G13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • मोटो जी13 को इंडिया में 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन में 50एमपी रियर कैमरा और 5,000एमएएच की बैटरी होगी।
  • स्मार्टफोन सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

91मोबाइल्स ने हाल ही में एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि मोटोरोला जल्द ही बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Moto G13 4G को भारत में पेश करने वाला है। वहीं, अब इसका इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज के माध्यम से पता लगा है कि कंपनी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे इस हैंडसेट कीमत और सभी फीचर्स से पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को ऑफिशियल कर दिया गया है।

Moto G13 की कीमत (लीक)

आपको याद दिला दें कि इस साल जनवरी में Moto G23 के साथ मोटो जी13 ग्लोबली दस्तक दे चुका है। वहीं, हाल की रिपोर्टों के अनुसार, भारत में Moto G13 की कीमत 12,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: धमाल मचाने इंडिया आ गया Moto G73 5G, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स

Moto G13 की स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से साफ है कि Motorola के Moto G13 में पंच-होल पैनल और ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा। वहीं, फोन में 720 x 1600 पिक्सल और एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। वहीं, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही स्क्रीन पर पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकता है।

इसके अलावा उम्मीद की जा रही है मोटोरोला के इस फोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया जा सकता है। वहीं, यह कन्फर्म है कि फोन में 4GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। साथ ही फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। इतना ही नहीं में फोन में रियर पर 50MP मैन लेंस और फ्रंट में 8MP का कैमरा होने की पुष्टी हो चुकी है। कम कीमत में आने के बाद भी यह Android 13 पर आधारित MyUX के साथ कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला इंडिया का सबसे किफायती फोन Moto G32! 22 मार्च से शुरू होगी सेल

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हो सकता है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस किया जा सकता है।

The post 29 मार्च को इंडिया आ रहा 5,000एमएएच बैटरी और 50एमपी कैमरे वाला Moto G13 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-india-launch-date-confirmed-march-29/feed/ 0
[Exclusive] Moto G13 4G अगले सप्ताह होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh battery https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-is-going-to-launch-in-india-next-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-is-going-to-launch-in-india-next-week/#respond Tue, 21 Mar 2023 08:19:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101359 [Exclusive] Moto G13 4G अगले सप्ताह होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh battery

The post [Exclusive] Moto G13 4G अगले सप्ताह होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Moto G13 4G फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा।
  • यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।
  • मोटो जी13 में 50MP Camera दिया जाएगा।

मोटोरोला जल्द ही बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Moto G13 4G को भारत में पेश करने वाला है। इस बारे में 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। प्राप्त खबर के अनुसार कंपनी इस फोन को अगले सप्ताह इंडिया में पेश करने वाली है। हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है। जहां दिल्ली के एक रिटेलर द्वारा हमें बताया गया है कि कंपनी मोटो जी13 4जी को मार्च माह में ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन का प्रमोशन भी कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। फोन में आपको 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 50 एमपी का कैमरा देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि हाल में मोटोरोला द्वारा मिड बजट सेगमेंट में मोटो जी73 5जी और मोटो जी32 (8 जीबी रैम) मॉडल को पेश किया गया है। वहीं अब कंपनी Moto G13 4G के साथ इस बजट सेगमेंट को और मजबूत करना चाहती है। हालांकि फोन के प्राइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा सकता है कि कंपनी इसे 12 हजार रुपये के प्राइस में पेश कर सकती है। रही बात स्पेसिफिकेशन की तो यह फोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है ऐसे में आशा है कि उसी स्पेसिफिकेशन के साथ भारत में भी लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला इंडिया का सबसे किफायती फोन Moto G32! 22 मार्च से शुरू होगी सेल

Moto G13 4G is going to launch in India next week

मोटो जी13 4जी की स्पेसिफिकेशन्स

Moto G13 ग्लोबल मार्केट में पहले से ही ऑफिशियल है लिहाजा इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स डिटेल भी सार्वजनिक है। यह फोन पंच-होल स्टाईल पर बना है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसमें पांडा ग्लास की प्रोटेक्टेशन भी मिलती है।

Moto G13 4G is going to launch in India next week

Moto G13 को एंड्रॉयड 13 पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 10वॉट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

Moto G13 4G is going to launch in India next week

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी13 4जी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

The post [Exclusive] Moto G13 4G अगले सप्ताह होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g13-4g-is-going-to-launch-in-india-next-week/feed/ 0
सस्ते स्मार्टफोंस की मार्केट में Motorola का नया दांव, कम कीमत वाले Moto G13 और Moto G23 किए लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-smartphone-launched-in-low-budget-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-smartphone-launched-in-low-budget-know-price-and-specifications/#respond Tue, 24 Jan 2023 15:51:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96806 सस्ते स्मार्टफोंस की मार्केट में Motorola का नया दांव, कम कीमत वाले Moto G13 और Moto G23 किए लॉन्च

The post सस्ते स्मार्टफोंस की मार्केट में Motorola का नया दांव, कम कीमत वाले Moto G13 और Moto G23 किए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Moto G13 और G23 यूरोप में लॉन्च हुए हैं।
  • इसकी शुरूआती कीमत 15,000 रुपये के करीब है।
  • दोनों में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
  • ये पावरफुल फोन 5,000mAh battery सपोर्ट करते हैं।

Motorola ने लो बजट सेग्मेंट में अपना नया दांव चला है। कंपनी ने एक साथ दो सस्ते स्मार्टफोन Moto G13 और Moto G23 लॉन्च किए हैं। ‘जी’ सीरीज़ के ये मोबाइल फोन यूरोपियन बाजार में उतारे गए हैं जो 50MP Camera, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। इनकी कीमत 15,000 रुपये की रेंज से शुरू है। मोटो जी13 और जी23 से जुड़ी सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G13 की कीमत

मोटो जी13 को कंपनी की ओर से फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही पेश किया गया है। यह मोबाइल फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 179 है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 15,800 रुपये है। यूरोप में इस फोन ने Matte Charcoal, Rose Gold और Blue Lavender कलर में एंट्री ली है। गौरतलब है कि Moto G13 इंडिया प्राइस यूरोप की कीमत से कम ही रहेगा।

Motorola Moto G13 and Moto G23 smartphone launched in low budget know price and specifications

Moto G23 की कीमत

मोटो जी23 स्मार्टफोन ने दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। बेस मॉडल में जहां 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। 4जीबी वेरिएंट का प्राइस 199 यूरो तथा 8जीबी रैम वेरिएंट का दाम 230 यूरो है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 17,600 रुपये और 20,000 रुपये के करीब है। यह मोटो फोन यूरोप में Matte Charcoal, Pearl White और Steel Blue कलर में लॉन्च हुआ है। यह भी पढ़ें: Moto G73 5G हुआ लॉन्च, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के दमपर मिडबजट सेग्मेंट में मचाएगा तहलका!

Moto G13 और G23 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ 90Hz Display
  • MediaTek Helio G85
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 5,000mAh battery
  • मोटोरोला जी13 और जी23 स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। इन फोंस की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। दोनों स्मार्टफोंस की डिस्प्ले पंच-होल स्टाईल वाली है जिन्हें पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। ये 400निट्स ब्राइटनेस और 576हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।

    Motorola Moto G13 and Moto G23 smartphone launched in low budget know price and specifications

    Moto G13 और Moto G23 दोनों मोबाइल फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो जी85 पर लॉन्च हुए हैं। ग्राफिक्स के लिए इन मोटोरोला स्मार्टफोंस में माली-जी52 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए दोनों फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। मोटो जी13 जहां 10वॉट चार्जिंग के साथ काम करता है वहीं मोटो जी23 में 30वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।

    Motorola Moto G13 and Moto G23 smartphone launched in low budget know price and specifications

    फोटोग्राफी के लिए दोनों मोबाइल फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। Moto G13 के बैक पैनल पर जहां 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया गया है वहीं Moto G23 के रियर कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है।

    Motorola Moto G13 and Moto G23 smartphone launched in low budget know price and specifications

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G23 को जहां 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है वहीं Moto G13 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। मोटोरोला के सस्ते मोबाइल फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर काम करते हैं तथा इनमें 3.5एमएम जैक, एनएफसी व स्पलैश प्रूफिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    The post सस्ते स्मार्टफोंस की मार्केट में Motorola का नया दांव, कम कीमत वाले Moto G13 और Moto G23 किए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-smartphone-launched-in-low-budget-know-price-and-specifications/feed/ 0
    Moto G13 और G23 Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-price-revealed-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-price-revealed-specifications-leaked/#respond Fri, 20 Jan 2023 07:10:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96582 Moto G13 और Moto G23 के प्राइस का खुलासा हो गया है।

    The post Moto G13 और G23 Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Moto G13 और Moto G23 दोनों मोटोरोला के सस्ते स्मार्टफोंस होंगे।
    • मोटो जी13 EUR 159 तथा मोटो जी23 EUR 199 में लॉन्च हो सकता है।
    • दोनों स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी कम होगा।
    • 50MP Camera और 5,000mAh Battery इन स्मार्टफोंस में दी जाएगी।

    Motorola कंपनी साल 2023 के लिए तगड़ी तैयारियां कर रही है। लगातार इस ब्रांड के कई मोबाइल फोन सामने आ रहे हैं जो आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ लॉन्च होंगे। वहीं अब इस ब्रांड के दो और स्मार्टफोन सामने आए हैं जिनके नाम Moto G13 और Moto G23 है। नए लीक में इन दोनों मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है जिससे लॉन्च से पहले ही जी13 और जी23 के प्राइस का खुलासा हो गया है।

    motorola Moto G13 and Moto G23 Price revealed specifications leaked

    Moto G13 Price

    मोटो जी13 कंपनी का लो बजट स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसका प्राइस EUR 159 होगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 13,900 रुपये के करीब होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्केट में यह फोन Blue, Grey और White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें: Vivo ने लॉन्च किया 11 बैंड सपोर्ट करने वाला नया Y55s 5G फोन, मिलेगा 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत

    Moto G23 Price

    सामने आई रिपोर्ट के अनुसार मोटो जी23 भी सिंगल मैमोरी वेरिएंट में मार्केट में आएगा। इस फोन में भी 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन EUR 199 में लॉन्च होगा। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 17,500 रुपये के करीब है। हालांकि ये दोनों फोन इंडिया में कुछ कीमत पर ही लॉन्च होंगे। यह भी पढ़ें: 5,999 वाले Redmi A1 का एक और वर्ज़न होने वाला है लॉन्च, फिर मिलेगा सस्ता रेडमी फोन

    Moto G13 और G23 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ डिस्प्ले
  • 50MP रियर कैमरा
  • 20W 5,000mAh बैटरी (Moto G13)
  • 33W 5,000mAh बैटरी (Moto G23)
  • कंपनी की ओर से अभी तक मोटो जी13 या फिर जी23 को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सर्टिफिकेशन्स व लीक्स पर नज़र डालें तो ये दोनों मोबाइल फोन 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले पर लॉन्च किए जा सकते हैं। यह स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली होगी। प्रोसेसिंग के लिए इन स्मार्टफोंस में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा, वहीं चिपसेट मॉडल कौन से होंगे यह जानकारी भी अभी साफ नहीं हो पाई है।

    low budget mobile phone Motorola Moto E22 and Moto E22i launched know price specifications
    MOTO E22

    लीक के अनुसार Moto G13 स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। वहीं Moto G23 को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करने वाली 5,000एमएएच बैटरी पर बाजार में उतारा जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इन दोनों मोटोरोला फोंस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। वहीं 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल फोेंस के लोवर पैनल पर देखने को मिलेगी।

    The post Moto G13 और G23 Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g13-and-moto-g23-price-revealed-specifications-leaked/feed/ 0
    50MP Camera के साथ लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता Moto G13, फोटो और फीचर दोनों आ गए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-moto-g13-image-and-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-moto-g13-image-and-specifications-leaked-before-launch/#respond Mon, 26 Dec 2022 07:22:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94819 50MP Camera phone Moto G13 image and specifications leaked before launch

    The post 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता Moto G13, फोटो और फीचर दोनों आ गए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Moto G13 स्मार्टफोन 5G और 4G दो मॉडल में लॉन्च होगा।
    • ताजा लीक में फोन फोटो सामने आई है।
    • Moto G13 में 50एमपी डुअल रियर कैमरा होगा।

    Motorola अपनी ‘जी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Moto G13 नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 5G और 4G दो मॉडल्स में लॉन्च किया जाएगा तथा इनमें से सिर्फ मोटो जी13 4जी फोन भारतीय बाजार में बिकेगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन लॉन्च या फीचर्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन नए लीक में इस मोटोरोला मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटोज़ भी सामने आ गई है।

    Moto G13 डिजाईन

    • पंच-होल स्टाईल
    • फ्लेट ऐज स्क्रीन
    • डुअल रियर कैमरा
    • बैक मोटोरोला लोगो

    सीधे मोटो जी13 के लुक व डिजाईन की चर्चा करें तो यह स्मार्टफोन पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन पर लॉन्च होगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होगी स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस्ड है। फोन डिस्प्ले के लिए तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन राईड साईड पर लगे हैं।

    50MP Camera phone Moto G13 image and specifications leaked before launch

    Moto G13 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। इसमें दो लार्ज शेप लेंस वर्टिकली फिट हैं जिनके साईड में एलईडी लाईट लगी है व सेंसर डिटेल लिखी है। फोटो में 50MP लेंस लिखा भी साफ नज़र आ रहा है। बैक पैनल पर Motorola लोगो भी लगा है लेकिन यह फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है या नहीं यह क्लियर नहीं हो पाया है। फोन के लोवर पैनल पर स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है।

    Moto G13 की स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.5-इंच एचडी+ डिस्प्ले
    • 4जीबी रैम से लेकर 12जीबी रैम
    • 50एमपी डुअल रियर कैमरा
    • 5,000एमएएच बैटरी

    मोटोरोला मोटो जी13 से जुड़े लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.5-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन में एलसीडी पैनल पर स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी होगी। इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि मोटो जी13 5जी फोन में चिपसेट कौन-सा होगा, यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है।

    50MP Camera phone Moto G13 image and specifications leaked before launch

    Moto G13 4G फोन को 4 GB RAM + 64 GB storage तथा 4 GB RAM + 128 GB storage के साथ लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह Moto G13 5G फोन को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यह फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट हो सकता है।

    50MP Camera phone Moto G13 image and specifications leaked before launch

    Moto G13 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी13 5जी फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

    The post 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता Moto G13, फोटो और फीचर दोनों आ गए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-moto-g13-image-and-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0