Moto G20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 26 Apr 2021 07:02:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Moto G20 फोन, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-launched-with-5000mah-battery-48mp-camera-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-launched-with-5000mah-battery-48mp-camera-price/#respond Mon, 26 Apr 2021 07:02:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57878 Moto G20 को बजट कैटेगरी में पेश किया गया है।

The post 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Moto G20 फोन, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अपने नए G-सीरीज स्मार्टफोन को Moto G20 के नाम से पेश कर दिया है। फोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है। वहीं, ऑफिशियल होने से कुछ दिन पहले ही डिवाइस के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे, जिससे हमें पता चला था कि फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। फिलहाल यूरोप के अलावा इस फोन के दूसरी मार्केट समेत इंडिया में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर बात करें Moto G20 की तो मोटोरोला की ओर से यह फोन बजट कैटेगरी में लाया गया है। आइए आगे आपको बिना देर करे मोटो जी20 के बारे की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की फुल जानकारी देते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें फोन के लुक की तो इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जिसके तीनों किनारे लो बेजल से लैस हैं। इसके अलावा बॉटम में थोड़ा मोटो चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फोन के रियर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप L-शेप में प्लेस है। इस सेटअप में एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। रियर पर मौजूद Moto लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Moto G60 स्मार्टफोन Snapdragon 732G चिपसेट, 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

moto-g20-render-image-1

Moto G20 का कैमरा

फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर के साथ 48-megapixel का मेन प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा यूनिट मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी20 में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि HDR, पोर्ट्रेट, फेस ब्यूटी और नाइट विजन फीचर के साथ आता है।

Moto G20 की स्पेसिफिकेशन्स

Moto G20 में 6.5 इंच का मैक्स विजन आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है जिसमें एचडी + 720 x 1600 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87% है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए G20 में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T700 चिपसेट है। वहीं, फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपॉर्ट है जो कि 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो G20 एंडरॉयड 11 पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस रियर-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यहां तक कि इसमें एक समर्पित Google सहायक बटन भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एक ड्यूल-सिम 4G VoLTE सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 b / g / n / ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS / A-GPS, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक USB टाइप- C है। इसे भी पढ़ें: Moto G40 Fusion स्मार्टफोन Snapdragon 732G SoC और 6000mAh के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

moto-g20-render-image-2

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइज की बात करें तो फोन लगभग 165.22 मिमी x 75.73 मिमी x 9.14 मिमी का है और इसका वजन 200 ग्राम है। डिवाइस में IP52 वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट प्रोटेक्शन भी है।

Moto G20 का प्राइस

Moto G20 ब्रीज़ ब्लू और फ्लेमिंगो पिंक कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 149 यूरो (लगभग 13,574 रुपए) है। फोन की भारतीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, फोन के 128जीबी वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Moto G20 फोन, चीनी कंपनियों को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-launched-with-5000mah-battery-48mp-camera-price/feed/ 0
लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20 https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-photo-and-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-photo-and-specifications-leaked-before-launch/#respond Fri, 23 Apr 2021 03:18:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57739 इस फोन को कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

The post लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले मोटोरोला के अपकमिंग फोन Moto G20 की स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक्सक्लूसिव तौर पर दी थी। माना जा रहा है कि यह अलग चिपसेट के साथ Moto G10 Fusion ही होगा। वहीं, अब Moto G-सीरीज के इस नए फोन मोटो जी20 को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें इस फोन के फोटो और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ गया है। इस लीक से माना जा रहा है कि कंपनी Moto G20 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। G सीरीज का यह अपकमिंग फोन कई बार लीक्स सामने आ चुके हैं। आइए आगे इस नई रिपोर्ट के बारे में जानते हैं सबकुछ।

Moto G20

Nils Ahrensmeier नाम के लीक्स्टर ने ट्वीट करके इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। लीक जानकारी के अनुसार फोन में एचडी+ रिजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का IPS डिसप्ले है। इसके अलावा कंपनी फोन को स्प्लैश रेजिस्टेंट के लिए IP52 रेटिंग से लैस करेगी। फोन का डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला है और इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है। इसे भी पढ़ें: Moto G60 स्मार्टफोन Snapdragon 732G चिपसेट, 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ Unisoc T700 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक में यह नहीं बताया गया है कि फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा या नहीं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

क्वाड कैमरा सेटअप

फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा जिसमें 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर कार्य करेगा।

कीमत

फोटो के अनुसार ऐसा लग रहा है कि फोन स्काइ ब्लू और रोजा फ्लैमिंगो कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की कीमत के बारे में अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी स्पेन में फोन को 148.07 यूरो (करीब 13,400 रुपए) में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Moto G40 Fusion स्मार्टफोन Snapdragon 732G SoC और 6000mAh के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

moto-g20-render-image-2

Moto G20 का डिजाइन

91Mobiles एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G20 स्मार्टफोन कुछ अपग्रेड्स तो कुछ डाउनग्रेड्स मौजूद होंगे। अगर बात करें फोन के लुक की तो इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जिसके तीनों किनारे लो बेजल से लैस होंगे। इसके अलावा बॉटम में थोड़ा मोटो चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फोन के रियर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप L-शेप में प्लेस होगा। इस सेटअप में एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। रियर पर मौजूद Moto लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

The post लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-photo-and-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
Exclusive: लो बजट वाले Moto G20 के फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, देखें कैसा होगा ये धमाकेदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-specifications-design-exclusive-price-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-specifications-design-exclusive-price-under-rs-10000/#respond Thu, 15 Apr 2021 03:28:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57170 फोन को कम कीमत के साथ शाओमी-रियलमी के फोन से चुनौती मिलेगी।

The post Exclusive: लो बजट वाले Moto G20 के फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, देखें कैसा होगा ये धमाकेदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola जल्दी ही अपनी G-सीरीज के अंदर नए फोन्स को इंडिया में पेश करने के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर आने वाले Moto G20 की स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स हमें एक्सक्लूसिव तौर पर मिले हैं, जिससे फोन के डिजाइन और आने वाले फीचर्स का खुलासा पहले ही हो गया है। माना जा रहा है कि Moto G20 कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके Moto G10 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। वहीं, मोटो जी20 को लेकर कहा जा रहा यह एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। हैंडसेट में हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और Unisoc T700 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा आइए आगे आपको फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Moto G20 का डिजाइन

91Mobiles एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G20 स्मार्टफोन कुछ अपग्रेड्स तो कुछ डाउनग्रेड्स मौजूद होंगे। अगर बात करें फोन के लुक की तो इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जिसके तीनों किनारे लो बेजल से लैस होंगे। इसके अलावा बॉटम में थोड़ा मोटो चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फोन के रियर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप L-शेप में प्लेस होगा। इस सेटअप में एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। रियर पर मौजूद Moto लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Moto G60 और Moto G40 Fusion आ रहे हैं इंडिया, लॉन्च से पहले ही देखें इनकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

moto-g20-render-image-2

Moto G20 की स्पेसिफिकेशन

मोटो जी20 को लेकर जानकारी हमें मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी+ (720×1,200 पिक्सल) डिसप्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20:9, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी20 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा प्लेस किया जाएगा। वहीं, फोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्थित होगा और इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिए जाने की भी जानकारी मिली है।

moto-g20-specs-image

फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं यह फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे संकेत मिला था कि इसमें Unisoc प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। वंही, हमें मिली जानकारी इससे मेल खाती है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने की बड़ी तैयारी, जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो नए मिड-बजट G-सीरीज के स्मार्टफोन्स

कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक Moto G20 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 10,000 रुपए से कम होगी। हालांकि, अभी हमें फोन के लॉन्च तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, संभावना है कि जल्द इस फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post Exclusive: लो बजट वाले Moto G20 के फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, देखें कैसा होगा ये धमाकेदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-specifications-design-exclusive-price-under-rs-10000/feed/ 0
डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/#respond Fri, 19 Mar 2021 06:10:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55486 मोटो जी20 की बैटरी डिटेल भी सामने आ गई है।

The post डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी जिसमें कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Moto G20 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वही अब यह स्मार्टफोन अन्य सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हो गया है जहां मोटो जी20 की बैटरी डिटेल भी सामने आ गई है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि Moto G20 अब जल्द ही बाजार में कदम रख सकता है।

Moto G20 की लेटेस्ट अपडेट यही है कि इस फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में पता चला है कि मोटो जी20 स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी। वहीं साथ ही फोन में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। पिछले दिनों गीकबेंच पर जहां फोन का नाम सामने आया था वहीं एफसीसी पर इस फोन को XT2128-1 और XT2128-2 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग

लगे हाथ बीते दिनों सामने आई Moto G20 बेंचमार्किंग लिस्टिंग की बात करें तो इस चीनी सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर सीधे तौर पर फोन का नाम लिखा गया है कि मोटोरोला का यह फोन जी सीरीज़ में ही लॉन्च होगा। यह लिस्टिंग आज यानि 17 मार्च की ही है। सबसे पहले फोन के मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो मोटो जी20 को सिंगल-कोर में जहां 378 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में गीकबेंच ने इस फोन को 1322 स्कोर दिया है।

moto g20 fcc listing 5000mah battery leak

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G20 को गीकबेंच पर एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा यूनिएसओसी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। यह चिपसेट टी700 हो सकता है जो 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। बता दें कि यह चिपसेट 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटो जी20 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Motorola Hanoip इंडिया लॉन्च के लिए रेडी

Moto G30 और Moto G10 Power

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोंस की कीमत की बात करें तो Moto G30 को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा Moto G10 Power को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। ये दोनों स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस की फुल डिटेल के लिए आगे क्लिक करें —

Moto G30 / Moto G10 Power

The post डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/feed/ 0
Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/#respond Wed, 17 Mar 2021 06:19:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55366 लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

The post Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 25 मार्च को टेक मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो Moto G100 नाम के साथ लॉन्च होगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके बाद मोटो जी100 अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा। Moto G100 के बाजार में आने के पहले अब कंपनी के एक और नए मोबाइल फोन Moto G20 का नाम सामने आया है। मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ है जहां लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Moto G20 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर सीधे तौर पर फोन का नाम लिखा गया है कि मोटोरोला का यह फोन जी सीरीज़ में ही लॉन्च होगा। यह लिस्टिंग आज यानि 17 मार्च की ही है। सबसे पहले फोन के मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो मोटो जी20 को सिंगल-कोर में जहां 378 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में गीकबेंच ने इस फोन को 1322 स्कोर दिया है। मोटो जी20 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी गीकबेंच पर सामने आ गई है।

Moto G20 Geekbench listing Specs leaked

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G20 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा यूनिएसओसी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। यह चिपसेट टी700 हो सकता है जो 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। बता दें कि यह चिपसेट 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटो जी20 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Moto G100

25 मार्च को लॉन्च होने वाले मोटो जी100 की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.7 इंच फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो एक गेमिंग चिपसेट है।

Moto G20 Geekbench listing Specs leaked

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 16 मेेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

The post Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-geekbench-listing-specs-leaked/feed/ 0